Back
देवर-ससुर पर छेड़छाड़ के आरोप, विवाहिता और छह माह की बच्ची घर से निकाली गई
ASAJEET SINGH
Mar 10, 2026 03:47:33
Jaunpur, Uttar Pradesh
जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के साथ कथित उत्पीड़न और घर से निकाले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवर और ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने के बाद ससुराल पक्ष ने महिला को उसकी छह महीने की दुधमुंही बच्ची के साथ घर से बाहर कर दिया। चार दिनों तक महिला बच्ची को लेकर घर के बाहर और मंदिर में रहने को मजबूर रही। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के सैदपुर डमरुआ गांव निवासी सत्येंद्र मिश्र की शादी करीब एक वर्ष पूर्व जौनपुर की रहने वाली एकता से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही एकता ने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि पति के मुंबई चले जाने के बाद ससुराल में उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू हो गया। पीड़िता का आरोप है कि चार मार्च की शाम वह अपनी भाभी से फोन पर बात कर रही थी, तभी उसका देवर कमरे में घुस आया और कथित रूप से गलत नीयत से उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि इस दौरान ससुर ने भी बेटे का साथ देते हुए मोबाइल फोन तोड़ दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फोन पर बातचीत के दौरान अचानक कॉल कट जाने और फोन बंद मिलने पर मायके वालों को आशंका हुई। इसके बाद भाभी ने 1090 महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित थाने ले गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने देवर और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि केस दर्ज कराने के बाद जब वह वापस घर पहुंची तो ससुराल पक्ष ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। इसके चलते वह अपनी छह माह की बच्ची को लेकर चार दिनों तक घर के बाहर और मंदिर में रहने को विवश रही। महिला का कहना है कि हेल्पलाइन पर शिकायत के बावजूद उसे कोई मदद नहीं मिली। तब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की। एसपी ने महिला को मामले में उचित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी काAshAasan दिया है। पीड़िता को उम्मीद है कि पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WJWalmik Joshi
FollowMar 12, 2026 08:47:200
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 12, 2026 08:46:240
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 12, 2026 08:46:020
Report
KNKumar Nitesh
FollowMar 12, 2026 08:45:220
Report
0
Report
SYSUNIL YADAV
FollowMar 12, 2026 08:36:440
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 08:36:23Noida, Uttar Pradesh:MANDYA (KARNATAKA): COURT RECEIVES BOMB THREAT VIA EMAIL/ VISUALS / REAX
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 12, 2026 08:36:070
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 12, 2026 08:35:490
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 12, 2026 08:35:260
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 12, 2026 08:34:400
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 12, 2026 08:34:190
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 12, 2026 08:33:580
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 08:33:240
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 12, 2026 08:33:020
Report