Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

मथुरा में मोहर्रम जुलूस पर पुलिस प्राशासन की नजर

Jul 15, 2024 12:23:06
Mathura, Uttar Pradesh

मथुरा में मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्राशासन अलर्ट पर है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहर के कोतवाली और गोविंद नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया और सामाजिक संबंधित लोगों से बातचीत भी की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस पर्व को विधिवत संपन्न करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचाव करने के लिए सख्ती से काम किया जाए। 

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDeepesh shah
Mar 26, 2026 12:30:33
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर - बड़े बाजार से खाई के प्रवेश द्वार पर… जहां बस्ती हैं और किले तक जाने का रास्ता हुआ करता था… आज वहीं आस्था का एक खास केंद्र बना हुआ है। यहां आज फ्लावर के किले का प्रवेश द्वार है वह पहले खाई का प्रवेश द्वार था. उसके नीचे चबूतरे पर प्राचीन देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित थीं, जहां वर्षों से पूजा-अर्चना और नवरात्रि में विशेष अनुष्ठान होते थे। आबादी बढ़ने पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान इन प्रतिमाओं को हटाकर मंदिर बनाने और राशि देने का आश्वासन दिया गया… लेकिन फ्लाईओवर बनने के बाद भी मंदिर का निर्माण नहीं हुआ। करीब 5-6 साल इंतजार के बाद स्थानीय लोगों ने जनसहयोग से दूसरी जगह माता की स्थापना की… और आज करीब 12 वर्षों से यहां नियमित पूजा-अर्चना हो रही है। एंकर - तस्वीरें चौंकाने वाली हैं… कहानी आस्था से जुड़ी है… विदिशा शहर के बीचों-बीच फ्लाईओवर के नीचे बना ये मंदिर… जहां 16 खंभों के बीच विराजमान हैं मां विजयासन देवी… और मान्यता ऐसी कि जो भी यहां सच्चे मन से आता है, खाली हाथ नहीं लौटता। नवरात्रि के इन पावन दिनों में यहां भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है… लेकिन इस मंदिर की कहानी सिर्फ आस्था की नहीं… संघर्ष और जिद की भी है। वीओ-1 : खाई रोड… फ्लाईओवर के नीचे स्थित ये मंदिर “16 खंभा जय जगदंबा” के नाम से प्रसिद्ध है। प्राचीन खंभों के बीच मां की प्रतिमा विराजमान है… और पास ही सदियों पुराना पीपल का पेड़… जिसकी जड़ में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं। कहते हैं… कभी ये इलाका इतना सुनसान था कि यहां जंगली जानवर भी आया करते थे… लेकिन आज यही जगह आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बन चुकी है। बाइट – सुशील सोनी, पुजारन. ने बताया कि "यह मंदिर बहुत प्राचीन है और खाई में स्थित है। यहां जो भी भक्त सच्चे मन से कामना लेकर आता है, माता रानी उसकी हर इच्छा पूरी करती हैं। नवरात्रि में यहां विशेष पूजा होती है और भक्तों की भारी भीड़ रहती है। यह “16 खंभा जय जगदंबा” के नाम से प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां 16 प्राचीन खंभे मौजूद हैं। प्रतिमा भी अत्यंत प्राचीन है और इसकी महिमा निराली है। वीओ-2 : लेकिन इस मंदिर की कहानी सिर्फ आस्था की नहीं… बल्कि संघर्ष की भी है। स्थानीय लोगों का दावा है कि फ्लाईओवर बनने के दौरान यहां मौजूद पीपल का पेड़ और चबूतरा हटाया गया… और बदले में मंदिर निर्माण का वादा किया गया… बाइट – गिरीश (स्थानीय निवासी) ने बताया कि "यह मंदिर बड़े बाजार के पास फ्लाईओवर के नीचे स्थित है और काफी प्राचीन है। जब फ्लाईओवर का निर्माण हुआ, तब हमने प्रशासन से कहा था कि यदि पीपल का पेड़ हटाया जा रहा है, तो मंदिर का निर्माण कराया जाए। लेकिन कई सालों तक हमारी सुनवाई नहीं हुई। तब लगभग 12 वर्ष पहले हमने जनसहयोग से यहां माता की स्थापना की और टीन शेड बनाकर मंदिर को व्यवस्थित किया। आज भी हम चाहते हैं कि इस मंदिर को भव्य रूप दिया जाए। वीओ-3 : स्थापना के दौरान विरोध और विवाद भी सामने आए… लेकिन आस्था के आगे हर बाधा छोटी पड़ गई… स्थानीय लोगों ने अपने दम पर मंदिर को खड़ा किया… और आज यहां रोजाना पूजा-अर्चना होती है। बाइट – गोविंद देवलिया, इतिहासकार. ने बताया कि "यह मंदिर फ्लाईओवर बनने से पहले भी यहां मौजूद था, जहां पीपल के पेड़ के नीचे देवी की प्रतिमा स्थापित थी। फ्लाईओवर निर्माण के समय प्रतिमा को स्थानांतरित किया गया और मंदिर निर्माण का आश्वासन दिया गया, लेकिन वह आज तक पूरा नहीं हो सका। स्थानीय लोगों ने मिलकर यहां पुनः स्थापना की और अस्थायी ढांचा बनाकर मंदिर को सुरक्षित रखा। प्रतिमा लगभग 300 से 400 वर्ष पुरानी प्रतीत होती है। एंकर : तो ये है आस्था… संघर्ष… और चमत्कार की वो कहानी… जहां 16 खंभों के बीच बसती है मां की शक्ति… और भक्तों का अटूट विश्वास। अब सवाल ये है… क्या प्रशासन इस आस्था को भव्य स्वरूप देगा… या फिर ये मंदिर यूं ही जनसहयोग के सहारे चलता रहेगा? बाइट – सुशील सोनी, पुजारन. बाइट – गिरीश (स्थानीय निवासी) बाइट – गोविंद देवलिया, इतिहासकार.
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 26, 2026 12:22:11
Govind Garh, Rajasthan:पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत; आरोपी पति नशे में बेखबर अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के छतरपुर पहाड़ी गांव में एक महिला ने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह महिला राजवती ने घर में रखी गेहूं में डालने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि उसका पति मुकेश लंबे समय से शराब का आदी है। घटना के दिन भी वह नशे में पत्नी से पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर उसने राजवती के साथ मारपीट की। इससे आहत होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत गोविंदगढ़ के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के दो बेटे और एक बेटी हैं। परिजनों के अनुसार आरोपी पति को अभी तक पत्नी की मौत की जानकारी भी नहीं है और वह नशे की हालत में घर पर ही पड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
84
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Mar 26, 2026 12:22:01
Pilibhit, Uttar Pradesh:2603ZUP_PLB_SARKAR_R एंकर- पीलीभीत में सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने एक दिव्यांग युवक की छोटी-सी इच्छा पूरी कर सबका दिल जीत लिया। ट्राई-साइकिल वितरण के दौरान खकरा मोहल्ले के दिव्यांग युवक संजीव ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से मोबाइल फोन की जरूरत बताई। संजीव की बात सुनते ही डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बिना देर किए अपने स्टाफ को निर्देश दिया। कुछ ही देर में उन्होंने अपनी जेब से एक नया स्मार्टफोन मंगवाया और संजीव को भेंट कर दिया। फोन पाकर संजीव ने तुरंत डीएम को कॉल करके आभार जताया। मौके पर मौजूद सभी लोगों ने डीएम के इस मानवीय कदम की खूब सराहना की। इससे पहले भी जनसुनवाई में जरूरतमंदों की मदद और अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाने जैसे कामों के लिए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की तारीफ हो चुकी है。
59
comment0
Report
SSsubhash saheb
Mar 26, 2026 12:21:48
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी के कोतवाली थाना इलाक़े के विंध्यावासनी वार्ड में एक नौजवान ने अज्ञात वजहों के चलते खुदकुशी कर ली..... मृतक, जिसकी पहचान शिवकुमार सोनकर के तौर पर हुई है, ने कुछ दिन पहले भी अपनी जान लेने की कोशिश की थी..... उस वक्त उसे बचा लिया गया था, लेकिन इस बार उसने अपने ही घर में सीलिंग फैन के हुक से फंदा बनाकर अपनी ज़िंदगी खत्म कर ली.... जैसे ही घटना की खबर घरवालों को लगी, परिवार में अफरा-तफरी मच गई और माहौल मातम में बदल गया...... फिलहाल, खुदकुशी के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ सकी है..... पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीात में जुट गई है..... और वही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
147
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Mar 26, 2026 12:21:11
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के मझगवां तहसील के गोपालपुर शासकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 के छात्र उमाकांत विश्वकर्मा की मौत का मामला सामने आया है। स्कूल में मध्याह्न भोजन करने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई, लेकिन दम तोड़ दिया, पुलिस ने शव को बरौंधा थाना क्षेत्र की मर्चुरी में भेजकर पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है कि बच्चे की मौत मध्याह्न भोजन से नहीं, बल्कि जहरीले सांप के काटने (स्नेक बाइट) से हुई थी। बच्चे के पैर में सांप काटने के निशान मिले हैं। घटना के बाद से स्कूल प्रशासन की लापरवाही और स्कूल परिसर की साफ-सफाई पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है
201
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Mar 26, 2026 12:21:08
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज: सम्राट अशोक जयंती पर निकाली गई बाइक रैली, गोष्ठी का हुआ आयोजन कन्नौज में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 23वीं से 30वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कुशवाहा धर्मशाला, बाबा कुआं मकरंद नगर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली सुबह करीब 10:00 बजे धर्मशाला से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने मोटरसाइकिलों व अन्य वाहनों के साथ भाग लिया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों—लाखन तिराहा, ग्वाल मैदान, सरायमीरा होते हुए मकरंद नगर तक पहुंची और अंत में कुशवाहा धर्मशाला पर ही समाप्त हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत भी किया। इसके उपरांत कुशवाहा धर्मशाला में सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों और नीतियों पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सम्राट अशोक के विचारों को आज के समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
124
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 26, 2026 12:20:12
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में आयोजित भव्य रामनवमी महोत्सव में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया। महोत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रभु श्री राम का रथ में तिलक एवं पूजा अर्चना कर रामनवमी जुलुस की शुरुवात की। यह जुलुस जोधपुर के घण्टाघर से शुरू होकर भीतरी शहर से होते हुए जालोरी गेट पर समाप्त होगा। जुलुस में अलग क्षेत्रों से आयी भगवान राम और रामायण से प्रेरित सजी धजी 100 से अधिक झाँकिया सम्मलित हुई। वहीं पुलवामा पर आधारित झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं 30 से अधिक अखाड़े भी सम्मलित हुए जिन्होने अलग अलग करतब दिखाते हुए जय श्री राम के नारों से गुजायमान कर दिया। मुख्यमंत्री ने दिया सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का संदेश मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन देते हुए कहा कि उत्सव न केवल समाज में भाईचारे का भाव पैदा करते हैं, बल्कि हमारे घरों में मंगल कामनाओं का संचार भी करते हैं। जोधपुर के भव्य आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, "ऐसे आयोजनों से हमारी आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सनातन विचारों को समझने का अवसर मिलता है।" धार्मिक स्थलों का कायाकल्प उन्होंने कहा काशी विश्वनाथ और महाकाल लोक जैसे कॉरिडोर से देश की सांस्कृतिक पहचान मजबूत हुई है। सोमनाथ मंदिर और राजस्थान के प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को नई मजबूती प्रदान करना है।
206
comment0
Report
Advertisement
Back to top