icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281403
Rahul SaxenaRahul SaxenaFollow2 Feb 2025, 11:40 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अजमेर दरगाह में ख्वाजा गरीब नवाज के 815वें उर्स की तैयारी तेज व्यवस्थाएं

Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ दरगाह में सुल्तानउल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि के 815वा उर्स मुबारक़ की तैयारियों को लेकर खुद्दामे ख्वाजा की अंजुमन अर्लट हो गई है। दरगाह कमेटी, अंजुमन सैय्य़द जादगान, अंजुमन शेख जादगान ने उर्स के मद्देनजर दरगाह आहता में जायज़ा लिया। बाबा फरीद का चिल्ला शरीफ और आस्ताना मुबारक में जायरीन को ज़ियारत के वक्त कोई दिक्कत ना पेश आए, इसके लिए अंजुमन नुमाइंदों ने इंतजाम देखे। आस्ताना शरीफ में लगे ए.सी दुरुस्त करवाए गए जबकि गुंबद की लाइटिंग को भी सही करवाया जा रहा है। इसके अलावा दरगाह में रंग रोगन और साफ सफाई से लेकर जायरीन को आस्ताना तक आने जाने की आसान सहूलियत फराहम कराई जा रही है। अंजुमन मेंबर हाजी सैय्यद एहतेशाम चिश्ती और सैय्यद गफ्फार चिश्ती ने बताया कि ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स मुबारक में लाखों जायरीन अजमेर दरगाह आयेंगे। इन सभी अकीदत मंदो को दरगाह ज़ियारत आसानी से हो जाए और कोई दिक्कत पेश ना आए, इसके लिए अंजुमन सैय्य्यद जादगान और शेख जादगान समेत दरगाह कमेटी स्टॉफ ने अभी से ही ख्वाजा साहब के 815वे उर्स की तैयारियां शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरियाणा बीजेपी की प्रभारी स्मृति ईरानी: तीन महीनों में बूथ समिति गठन पर जोर

Panchkula, Haryana:PANCHKULA BREAKING UPDATE BJP STATE PRESIDENT DR ARCHANA GUPTA BAYAN. स्मृति ईरानी के कार्यक्रम को लेकर हरियाणा बीजेपी की अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी जानकारी. हरियाणा भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभार_Dा डॉ भोला सिंह ने संगठनात्मक बैठकों में मार्गदर्शन दिया है. हरियाणा बीजेपी की प्रभारी स्मृति ईरानी ने दोपहर तक तीन बैठक संगठन के पदाधिकारियों के साथ की है. प्रदेश अध्यक्ष और चार प्रदेश महामंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारीयों और जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ हुईं संगठनात्मक बैठक हुई है. इन बैठकों में अगले 3 महीने में हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति का गठन पूरा करने का लक्ष्य रखा है. बैठक में हर बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर रहेगा. भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और जिला प्रभारी हर जिले में करेंगे प्रवास, रात्रि प्रवास के जरिए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे — डॉ अर्चना गुप्ता. वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाने और हर कार्यकर्ता को संगठनात्मक जिम्मेदारी देने पर मंथन हुआ है. प्रभारी स्मृति ईरानी ने बैठक में कहा है केंद्र और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी — डॉ अर्चना गुप्ता. डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा आज दोपहर बाद तीन कार्यकाल तक प्रदेश पदाधिकारी रहे नेताओं, पूर्व मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों और बोर्ड-निगमों के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के साथ भी बैठकें होगी. कांग्रेस और इंडी गठबंधन के वोट चोरी पर किए जा रहे प्रदर्शन पर बोली डॉ अर्चना गुप्ता. कांग्रेस और विपक्षी दल चुनावी प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रामक नैरेटिव फैला रहे हैं. कांग्रेस और अन्य दल जो चुनाव जीतते हैं, वहां ईवीएम ठीक है और हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाते हैं. डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस की सरकार के 1975 के समय के आपातकाल समेत तमाम सवाल खड़े किए. बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर डॉ. अर्चना गुप्ता का बयान. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील, किसी कर्मचारी को नहीं हटाने का आश्वासन दिया गया है. बिजली कंपनियों को जो काम दिया गया है HERC का फैसला है. सरकार बिजली कर्मचारियों के मामले में गंभीर है उनके साथ है — डॉ अर्चना गुप्ता. डॉ अर्चना गुप्ता ने पंजाब में नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. डॉ. अर्चना गुप्ता का आरो पंजाब में नशे की समस्या से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. पंजाब में नशे के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अभियान के से पंजाब सरकार में बौखला रही है. डॉ अर्चना गुप्ता ने पंजाब में नशे से मुक्ति के लिए मदद मांगने वाले पिता के साथ कथित व्यवहार को लेकर पंजाब सरकार पर उठाए सवाल.
0
0
Report

पानीपत दौरे के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का भव्य कार्यक्रम, सुरक्षा तैयारी तेज

Panipat, Haryana:1 नवंबर को पानीपत आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ज्ञान मानसरोवर में होगा भव्य समारोह 26 अक्टूबर तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक और चिकित्सा व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट पानीपत, हरियाणा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोकदी मुर्मू के प्रस्तावित पानीपत दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति 1 नवंबर को थिराना स्थित ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है。 उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी तैयारियां 26 अक्टूबर तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए हेलीपैड तैयार करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही एंबुलेंस और दमकल विभाग को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी。 ब्रह्माकुमारीज की गोल्डन जुबली पर होगा आयोजन ज्ञान मानसरोवर के निदेशक भारत भूषण के अनुसार, ब्रह्माकुमारीज की ईश्वरीय सेवा के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 1 नवंबर को दादी चंद्रमणि यूनिवर्सल पीस ऑडिटोरियम में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय 'विकसित भारत का संकल्प – ग्राम उत्थान से राष्ट्र उत्थान' रखा गया है。 इस अवसर पर ग्राम उत्थान से जुड़े राष्ट्रीय प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य गांवों को नशामुक्त बनाना, स्वच्छता को बढ़ावा देना, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना और लोगों में दैवीय गुणों का विकास कर आपसी विवादों को दूर करना है। आयोजकों के अनुसार, राष्ट्रपति भवन में इस प्रोजेक्ट से जुड़े चार भाइयों और चार बहनों को सम्मानित करने का भी अनुरोध किया गया है。 कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के शामिल होने की भी संभावना है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तैयारी कर रहा है और उम्मीद है कि यह एक भव्य एवं सफल आयोजन होगा。 बाइट डॉ हरीश वशिष्ठ उपायुक्त बाइट भारत भूषण निदेशक ज्ञान मानसरोवर
0
0
Report
Advertisement

कपूरथला में 12-13 साल के बच्चे के नशे वीडियो पर पुलिस एक्शन

Kapurthala, Punjab:कपूरथला में 12-13 साल के बच्चे के नशा सेवन का वीडियो वायरल, पुलिस प्रशासन हरकत में नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाए गए बच्चे, प्राथमिक उपचार के बाद होंगे टेस्ट कमी उम्र में बच्चों तक नशा पहुंचने को लेकर उठे सवाल, नशे के खिलाफ कार्रवाई और जागरूकता की जरूरत पर फिर छिड़ी चर्चा कपूरथला: पंजाब में नशे की समस्या के बीच कपूरथला के एक निजी इलाके से एक छोटे बच्चे के कथित तौर पर नशे का सेवन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वीडियो में दिखाई दे रहा बच्चा उम्र में काफी छोटा नजर आ रहा है। उसकी उम्र करीब 12 से 13 साल बताई जा रही है। हालांकि, बच्चे की सही उम्र और वीडियो से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया पुलिस प्रशासन पुलिस प्रशासन का दावा है कि संबंधित बच्चों को उपचार के लिए नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया गया है। इस कार्रवाई के बाद अब बच्चों की स्थिति और नशे के सेवन से जुड़े पहलुओं की जांच पर ध्यान दिया जा रहा है। मेडिकल जांच से पता चलेगी नशे के सेवन की अवधि डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनके जरूरी टेस्ट करवाए जाएंगे। जांच के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि बच्चे किसी नशीले पदार्थ के संपर्क में कब से हैं और उनके स्वास्थ्य पर इसका कितना असर पड़ा है। मेडिकल जांच के नतीजों से आगे के उपचार की दिशा तय करने में भी मदद मिलेगी। इतनी कम उम्र में नशे की गिरफ्त में कैसे पहुंचे बच्चे? इस घटना ने एक बार फिर पंजाब में नशे की समस्या और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी कम उम्र में बच्चे कथित तौर पर नशे के सेवन तक कैसे पहुंचे? क्या किसी ने उन्हें नशे की ओर धकेला या उन्हें नशीले पदार्थ उपलब्ध करवाए जा रहे हैं? ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब तलाशने की जरूरत महसूस की जा रही है। नशे की सप्लाई करने वालों तक पहुंचना बड़ी चुनौती इस मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि आखिर बच्चों तक नशा पहुंचाने के पीछे कौन लोग हैं। मामले की निष्पक्ष जांच के जरिए यह पता लगाना जरूरी होगा कि बच्चों को नशीले पदार्थ कहां से मिले और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है। हालांकि, इस संबंध में किसी व्यक्ति या गिरोह की भूमिका अभी प्रमाणित नहीं हुई है। पंजाब में नशे के मुद्दे पर फिर तेज हुई चर्चा कपूरथला से सामने आए इस वीडियो ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम और बच्चों को नशे से बचाने के प्रयासों पर फिर से बहस छेड़ दी है। यह घटना इस बात की जरूरत को रेखांकित करती है कि पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ परिवारों, स्कूलों, स्वास्थ्य विभाग और समाज को भी बच्चों की सुरक्षा तथा नशे के प्रति जागरूकता के लिए मिलकर काम करना होगा। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि बच्चों के उपचार के साथ-साथ मामले की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और बच्चों तक नशा पहुंचने के स्रोत का पता लगाने के लिए प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।
0
0
Report

मोहाली पुलिस ने न्यू चंडीगढ़ चोरी मामले का पर्दाफाश कर महिला को गिरफ्तार किया; लाखों नकद-गहने बरामद

Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਿਊ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਚੋਰੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਸੁਲਝਾਉਂਦਿਆਂ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਡੇਢ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਨਕਦ ਅਤੇ ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਐੱਸਐੱਸਪੀ ਵਰੁਣ ਸ਼ਰਮਾ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ, ਐੱਸਪੀ ਦਿਹਾਤੀ ਜਸਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਅਤੇ ਡੀਐੱਸਪੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ਗਰੀਬਦਾਸ ਹਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਤਾਬਕ, 11 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਮਨੋਹਰ ਇਨਕਲੇਵ, ਨਿਊ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਜਗਰੂਪ ਕੌਰ ਦੇ ਘਰੋਂ ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਗਹਿਣੇ ਚੋਰੀ ਹੋਏ ਸਨ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਥਾਣਾ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ਗਰੀਬਦਾਸ ਵਿੱਚ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ。 ਤਫ਼ਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੀਮਾ ਉਰਫ਼ ਜੁਮਪਾ ਦਾਸ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਹ ਪਾਸੋਂ ਡੇਢ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਨਕਦ, ਕਰੀਬ 13 ਤੋਲੇ ਸੋਨੇ ਅਤੇ ਸਵਾ ਦੋ ਤੋਲੇ ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ。
0
0
Report

रेणुका बांध विस्थापितों के लिए राहत: हाउसलेस परिवारों को कल चेक वितरित, विकास कार्यों पर भी चर्चा

Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन: नाहन( सिरमौर) पूरी हुई बांध विस्थापितों की माँग, कल हॉउसलैस परिवारों को चेक किए जाएंगे वितरित, रेणुका बांध विस्थापित समिति ने जताया आभार, बांध विस्थापितों की अन्य मांगों पर भी होगा मंथन, स्थानीय विधायक विनय कुमार भी रहेंगे मौजूद, प्रभावित पंचायतों में बंद विकास कार्यों को लेकर भी बांध प्रबंधन से होगी चर्चा, नाहन में मीडिया से रूबरू हुए समिति के महासचिव योगी ठाकुर रेणुका बांध विस्थापितों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बांध विस्थापितों की मांग पूरी होने के बाद कल हाउसलेस 10 परिवारों को चेक वितरित किए जाएंगे। रेणुका बांध विस्थापित समिति ने इस फैसले के लिए आभार जताया है। समिति के महासचिव योगी ठाकुर नाहन में मीडिया से रूबरू हुए। योगी ठाकुर ने बताया कि कल रेणुका जी मे बांध प्रबंधन द्वारा हाउसलेस 10 परिवारों को चेक वितरित किए जाएंगे। इस दौरान स्थानीय विधायक विनय कुमार भी मौजूद रहें वही समिति ने मांग पूरी होने पर स्थानीय विधायक विनय कुमार का भी आभार जताया और कहा कि उनके सहयोग से विस्थापितों की है मांग पूरी हो पाई है। उन्होंने बताया कि कल बांध विस्थापितों की अन्य लंबित मांगों पर भी विस्तार से मंथन किया जाएगा ताकि लंबित मांगे भी जल्द पूरी हो। बाईट: योगी ठाकुर: महासचिव रेणुका बांध विस्थापित समिति रेणुका बांध विस्थापित समिति की ओर से कहा गया कि अब प्रभावित पंचायतों में बंद पड़े विकास कार्यों का मुद्दा भी बांध प्रबंधन के समक्ष उठाया जाएगा। इस दौरान प्रभावित करीब 22 पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रभावित होने वाली पंचायतों में डूब क्षेत्र का हवाला देकर विकास कार्य नहीं किए जा रहे हैं ऐसे में मांग उठाई जाएगी कि जब तक बाँध निर्माण शुरू नहीं होता है तब तक यहाँ विकास कार्य को न रोका जाए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top