icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281401
SVSaurabh VarshneyFollow25 Jan 2025, 01:41 pm

Mathura: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्रों ने किया जागरूकता कार्यक्रम

Chhata, Uttar Pradesh:

शनिवार को छाता तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तहसील क्षेत्र के प्रमुख महाविद्यालय और इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रंगोली सजाई और दीवारों पर पोस्टरों के माध्यम से संदेश दिए। गांधी इंटर कॉलेज के NCC कैडेट्स ने स्थानीय लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली जिसमें कैडेट्स ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियाँ उठाई। इस कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह देखने लायक था।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंदौली में सामूहिक विवाह: 41 जोड़ों को प्रमाणपत्र, सीएम योगी ने राहत राशि सराहना

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन - समारोह में 41 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामकर कि नए जीवन की शुरुआत - सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद - भाजपा सरकार में धानापुर ब्लॉक ने 886 जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधने का किया काम - विधायक सुशील सिंह ने सामूहिक विवाह योजना को गरीब परिवारों के लिए बताया बड़ी उपलब्धि - विधायक ने कहा, सीएम योगी द्वारा 5000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये तक के उपहार की व्यवस्था सराहनीय - पहले की सरकारों को गरीबों की चिंता नहीं थी : सुशील सिंह।* - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब परिवारों की बेटियों की जिम्मेदारी उठाने का लिया है संकल्प लिया - सामूहिक विवाह योजना के तहत नगदी, उपहार सामग्री और भोजन की व्यवस्था से गरीब परिवारों को मिली है बड़ी राहत - धानापुर ब्लॉक में 41 जोड़ों को बीजेपी विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने दिया प्रमाण पत्र.
0
0
Report

बसवा रोड पर डंपर हादसे में मानसिंह मीणा की मौत

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा अनियंत्रित डंपर ने युवक को कुचला बसवा रोड़ एसडीएम कार्यालय के पास की घटना मौके पर ही वार्ड 13 निवासी मानसिंह मीना ने तोडा दम मजदूरी कर घर लौटते समय हुआ हादसा सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर शव पहुचाया उपजिला अस्पताल बांदीकुई दौसा के बांदीकुई में बसवा रोड पर एसडीएम कार्यालय के समीप सड़क हादसे में वार्ड 13 निवासी मानसिंह मीणा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में बाइक सवार मानसिंह मीणा आ गया ऐसे में उसकी मौत हो गई मृतक मजदूरी कर घर लौट रहा था उस समय हादसे का शिकार हो गया हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई तो वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची घटनास्थल का मौका मुआयना किया मृतक के शव को बांदीकुई उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया तो वहीं डंपर को जप्त कर लिया है
0
0
Report
Advertisement

61 लाख की ठगी: जयपुर से आरोपी गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर दी गई लाखों की ठगी

Jaipur, Rajasthan:डिजीटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 61 लाख की ठगी, जयपुर से एक आरोपी गिरफ्तार, खाते में आई रकम जयपुर vishnu मनी लॉन्ड्रिंग और गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर रिटायर्ड टीचर से 61 लाख की ठगी के एक आरोपी को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का पुलिस इंस्पेक्टर बताकर पीड़ित को सात दिन डिजीटल अरेस्ट रखा और गिरफ्तारी का डर दिखाकर 61 लाख रुपए से ज्यादा की रकम ट्रांसफर करवा ली। मामले में राजस्थान पुलिस के सेंट्रल साइबर पुलिस स्टेशन ने जयपुर के एक आरोपी किशोर कुमार को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ठगी की रकम की मनी ट्रेल खंगालने के साथ पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। वीडियो कॉल पर वर्दीधारी फर्जी पुलिस अधिकारी... गिरफ्तारी का डर और लाखों रुपये की ठगी। साइबर अपराधियों ने बांसवाड़ा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विद्याशंकर व्यास को अपना निशाना बनाया। 29 जुलाई 2025 को उनके पास व्हाट्सऐप वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का पुलिस इंस्पेक्टर बताया। आरोपी पुलिस की वर्दी में था, जिससे पीड़ित को उसकी बातों पर भरोसा हो गया। इसके बाद ठग ने पीड़ित को इस्लामिक संगठन से संबंध, मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक खातों से जुड़े गंभीर अपराधों में फंसाने की धमकी दी। गिरफ्तारी वारंट जारी होने का भय दिखाकर उन्हें मानसिक दबाव में ले लिया। डर ऐसा बनाया कि खातों में रकम ट्रांसफर करते चले गए पीड़ित .... आरोपीयोंने गिरफ्तारी से बचाने और पुलिस कार्रवाई रुकवाने का झांसा दिया। इसी बहाने अलग-अलग बैंक खातों में आरटीजीएस के जरिए रकम जमा करवाई गई। 30 जुलाई से 5 अगस्त 2025 के बीच पीड़ित से 61 लाख रुपए से अधिक की ठगी की गई। इसके अलावा पेटीएम के जरिए दो ट्रांजेक्शन में एक लाख रुपए भी ट्रांसफर करवाए गए। ठग यहीं नहीं रुके। लगातार वीडियो कॉल कर पीड़ित को धमकाया गया और 30 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग भी की गई। बैंक ट्रांजेक्शन की पड़ताल से आरोपी तक पहुंची पुलिस.... पीड़ित ने 8 अगस्त 2025 को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, बांसवाड़ा में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड, व्हाट्सऐप चैट, बैंक स्टेटमेंट, केवाईसी दस्तावेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम का कुछ हिस्सा 30 जुलाई 2025 को कोटक महिंद्रा बैंक के एक खाते में यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए पहुंचा था। बैंक रिकॉर्ड से इस खाते के धारक की पहचान जयपुर निवासी किशोर कुमार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने किशोर कुमार को दस्तयाब कर पूछताछ की और गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खाते में रकम आई, फिर हुआ सेल्फ विड्रॉल.... पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोर कुमार की भूमिका ठगी की रकम प्राप्त करने वाले बैंक खाते के खाताधारक के रूप में सामने आई है। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार, पीड़ित से ठगी गई रकम में से कुछ राशि उसके खाते में पहुंची और इसके बाद खाते से सेल्फ विड्रॉल किया गया। हालांकि, ठगी की पूरी रकम का लेन-देन और आरोपी की भूमिका से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है। पुलिस अब व्हाट्सऐप रिकॉर्ड, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सीएएफ, आईपीडीआर और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की मनी ट्रेल का विश्लेषण कर रही है। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि ठगी की रकम आगे किन खातों में पहुंची और इस साइबर नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। बाइट - गजेंद्र शर्मा प्रभारी स्टेट साइबर क्राइम थाना साइबर ठगी से बचाव डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराएं तो रहें सावधान ... किसी भी व्यक्ति को फोन या वीडियो कॉल पर पुलिस अधिकारी बताकर डराना, गिरफ्तारी की धमकी देना और मामले को खत्म करने के नाम पर पैसे मांगना साइबर ठगी का संकेत हो सकता है। याद रखें, किसी भी धमकी के दबाव में आकर रकम ट्रांसफर न करें। संदिग्ध कॉल की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं। फिलहाल जयपुर से गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और पैसों के लेन-देन की जांच जारी है। पुलिस का फोकस अब ठगी की रकम के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने पर है। यह मामला एक बार फिर चेतावनी देता है कि वर्दी, वीडियो कॉल और गिरफ्तारी की धमकी देखकर घबराने के बजाय सतर्क रहना जरूरी है।
0
0
Report

करौली के गुडला गांव में गाय के रेस्क्यू ने तीन घंटे में निकाला सुरक्षित

Karauli, Rajasthan:100 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय, सिविल डिफेंस टीम ने तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला करौली जिले के जमीन पूरा गुडला गांव में करीब 100 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय को सिविल डिफेंस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीम के इस साहसिक रेस्क्यू अभियान की ग्रामीणों ने सराहना की। जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि जमीन पूरा गुडला गांव में एक गाय गहरे कुएं में गिर गई है। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस प्रभारी आशीष कुमार जैन ने तत्परता दिखाते हुए टीम को मौके के लिए रवाना किया। मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने लगातार प्रयास करते हुए गाय को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान सफल हुआ और गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। इस अभियान में फरमान खान, देवेंद्र, अखलाक, अबरार खान, विकेश कुमार, भूपेंद्र और गौरव सेन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौ सेवा समिति के अध्यक्ष अभिनव शर्मा ने भी रेस्क्यू में सहयोग किया।
0
0
Report

13 मासूमों की मौत: मंत्री बोले—सिर्फ तबादला नहीं, होगी मुकम्मल कार्रवाई

Hajipur, Bihar:13 तारीख को नाव हादसे में 13 मासूम बच्चे की मौत के तीन दिन बाद बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश रामपुर श्यामचंद गांव पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात की।इस दौरान मंत्री ने बड़ा बयान दिया और कहा की कार्रवाई के नाम पर सिर्फ तबादला से नहीं मुकम्मल कार्रवाई होगी।राघोपुर हादसे के बाद तीन दिनों से लगातार नेता और मददगार लोगों का दौरा हो रहा है।इसी कड़ी मे बिहार सरकार केे पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश रामपुर श्यामचंद गांव पहुंच कर मृतक के परिजनों से मुलाकात किया है और हर संभव मदद करनेे का भरोसा दिलाया है।इस दौरान पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा है कि सिर्फ तबादला से काम नहीं चलेगा मुकम्मल और बड़ी कार्रवाई होगी प्रशासन के तरफ से कॉलेज हुई है सभी को तुरंत ठीक किया जाएगा और स्वास्थ्य व्यवस्था को भी सुधार किया जाएगा ताकि पुनः इस तरीके का घटना नहीं हो। बाइट-दीपक प्रकाश,पंचायती राज मंत्री
0
0
Report
Advertisement

राघोपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार; दो डॉक्टर और छह एम्बुलेंस तैनात

Hajipur, Bihar:जिला पदाधिकारी की पहल पर राघोपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बड़े कदम चिकित्सकों एवं जीएनएम की प्रतिनियुक्ति, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बदले गए प्रत्येक पाली में दो चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश हाजीपुर, वैशाली | 16 अक्टूबर, 2026। जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा०प्र०से०) के निर्देश पर राघोपुर प्रखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता एवं कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। आम नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य संस्थानों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राघोपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जिला स्तर से दो चिकित्सकों एवं दो जीएनएम की प्रतिनियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता से संबंधित जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, वैशाली द्वारा जारी कार्यालय आदेश के तहत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जुड़ावनपुर, राघोपुर में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. (श्रीमती) सुशीला कुमारी को अगले आदेश तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राघोपुर का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी-सह-निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रत्येक पाली में दो चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राघोपुर में चिकित्सा सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक पाली में दो चिकित्सकों तथा पर्याप्त संख्या में पारा मेडिकल कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में भी चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। जिला स्तर से दो चिकित्सकों एवं दो जीएनएम की तत्काल प्रभाव से की गई प्रतिनियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। राघोपुर में छह एम्बुलेंस के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सेवा राघोपुर क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए एम्बुलेंस की उपलब्धता एवं संचालन पर भी विशेष जोर दिया गया है। इसके तहत तीन एम्बुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहपुर तथा तीन एम्बुलेंस रेफरल अस्पताल, मोहनपुर को उपलब्ध कराई गई हैं। इस प्रकार कुल छह एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजों को आवश्यकतानुसार परिवहन एवं आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। एम्बुलेंस सेवाओं के प्रभावी संचालन के लिए चालकों एवं इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) की उपलब्धता तथा उनकी ड्यूटी व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर एम्बुलेंस सेवा मिल सके और उन्हें आवश्यक चिकित्सा संस्थान तक पहुंचाने में विलंब न हो। जिला पदाधिकारी की पहल पर किए गए इन उपायों का मुख्य उद्देश्य राघोपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता में सुधार लाना, स्वास्थ्य संस्थाओं का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की जवाबदेही बढ़ाना है। चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल कर्मियों की नियमित उपस्थिति और छह एम्बुलेंस के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सेवा से आम नागरिकों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन, वैशाली आम नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने तथा आमजन की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
0
0
Report

लखीमपुर-खीरी राशन कार्ड की समस्या दूर होने पर लवकुश मिश्रा ने जी न्यूज का जताया आभार।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow10m ago
Saraiyan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। ग्राम पंचायत मितौली निवासी लवकुश मिश्रा ने राशन कार्ड से जुड़ी समस्या का समाधान होने पर जी न्यूज मीडिया का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि वह काफी समय से अपनी समस्या को लेकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। लवकुश मिश्रा बाजारों में परचून की दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके राशन कार्ड में यूनिट दर्ज नहीं होने के कारण उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन मिल पा रहा था। इससे उन्हें और उनके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। काफी प्रयासों के बाद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उन्होंने जी न्यूज टीवी पर प्रसारित हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क किया। इसके बाद जी न्यूज मीडिया ने मामले में कार्रवाई की, जिससे उनकी राशन कार्ड संबंधी समस्या का समाधान हो सका। समस्या दूर होने पर लवकुश मिश्रा ने जी न्यूज मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली, तब मीडिया के माध्यम से उनकी आवाज संबंधित विभाग तक पहुंची और उनकी समस्या का समाधान हुआ। लवकुश मिश्रा ने उम्मीद जताई कि इसी तरह जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

तारणगिरी गुफा तोड़फोड़: जैन समाज ने सख्त जांच और निर्माण की मांग की

Vidisha, Madhya Pradesh:श्री तारण तरण दिगंबर जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र सेमलखेड़ी सिरोंज में तारणगिरी गुफा में तोड़फोड़ और चोरी की घटना को लेकर सकल जैन समाज, में आक्रोश है। समाज ने इस मामले में मुख्यमंत्री मप्र शासन के नाम अनुविभागीय अधिकारी गंजबासौदा को ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि 9 एवं 10 अक्टूबर 2026 की मध्य रात्रि में कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तीर्थक्षेत्र से 2 किलोमीटर दूर स्थित तारणगिरी गुफा के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर दीवारों एवं गुंबद को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। साथ ही सद्गुरुदेव श्री तारण तरण मंडलाचार्य महाराज द्वारा विरचित अध्यात्मवाणी ग्रंथाधिराज को क्षत-विक्षत कर दिया गया और दानपात्र तोड़कर उसकी धनराशि भी चोरी कर ली गई। समाज ने बताया कि यह स्थल 16वीं शताब्दी के महान संत आचार्य प्रवर 108 श्रीमद् जिन तारण तरण मंडलाचार्य जी महाराज की दीक्षा स्थली/तपोभूमि है और अखिल भारतीय जैन समाज की आस्था का प्रमुख एवं ऐतिहासिक केंद्र है। इस कृत्य से पूरे भारतवर्ष के जैन समाज में आक्रोश एवं पीड़ा है तथा तीर्थक्षेत्र की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हुई है। समाज ने दो प्रमुख मांगें रखी हैं - उक्त घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। क्षतिग्रस्त संरचना एवं गुफा परिसर का शासकीय स्तर से पुनर्निर्माण/मरम्मत कराई जाए।
0
0
Report

रुदौली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 176 जोड़ों की शादी सम्पन्न

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कामाख्या धाम के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 176 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी में नवविवाहित जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। इसके अलावा प्रत्येक जोड़े को 21 हजार रुपये की सामग्री भी प्रदान की गई, जिससे नवदंपतियों को नए जीवन की शुरुआत करने में मदद मिल सके। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी संपन्न कराया गया। समारोह में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता सीओ अरविंद सोनकर सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह संपन्न कराना और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को विवाह के खर्च में राहत मिलती है। रुदौली में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए 176 जोड़ों का विवाह संपन्न कराकर उन्हें वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत का अवसर प्रदान किया गया।
0
0
Report
Advertisement

पवन शर्मा हत्या का खुलासा: पड़ोसी ने नशीली गोलियां दे शराब पिलाकर गला घोंटकर की मौत

Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा के कुलेसरा में रहने वाले पवन शर्मा की हत्या उसके पड़ोसी ललित शर्मा ने की थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। मृतक का शव गुरुवार सुबह सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली में पड़ा हुआ मिला था आरोपी ने बताया कि उसने पवन को नशीली गोलियां मिलाकर शराब पिलाई थी। जब पवन बेहोश हो गया, तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बुधवार/गुरुवार रात्रि में कार से लखनावली के जंगल में फेंक दिया था। इकोटेक 3 थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपी ललित कुमार शर्मा के पास से हत्या में इस्तेमाल ब्रेजा कार, नशीली गोलियां और मृतक का टूटा मोबाइल फोन मिला है। आरोपी ने बताया कि छह महीने पहले कार खड़ी करने को लेकर पवन से उसका विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसने पवन को खत्म करने की योजना बनाई थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है。
0
0
Report

चंबा पहुंचे जयराम ठाकुर: नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित कर विकास की बातें

Chamba, Himachal Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहुंचे चंबा भटियात और चंबा में उन्होंने नवननिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन में की शिरकत वीओ चंबा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार से चंबा प्रवास पर हैं। प्रवास के पहले दिन उन्होंने भटियात और चंबा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और लोकतंत्र की पहली इकाई को विकास की धारा में आगे बढ़ाने तथा सभी की भलाई के लिए काम करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह साफ हो गया है, उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस कहीं नजर नहीं आनी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top