Back
मथुरा के स्कूल में धर्मांतरण के आरोप; प्रधानाध्यापक निलंबित, राष्ट्रगान पर पाबंदी
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 02, 2026 10:52:11
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा: स्कूल बना 'धर्मांतरण' का केंद्र? नमाज के लिए बच्चों का ब्रेनवॉश और राष्ट्रगान पर पाबंदी, हेडमास्टर सस्पेंड
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौहझील स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक पर मासूम बच्चों का ब्रेनवॉश करने, उन्हें जबरन नमाज पढ़वाने और धर्म विशेष का प्रचार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने आरोपी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
तबलीगी बुलाकर बच्चों पर दबाव बनाने का आरोप
भाजपा बाजना मंडल के अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने इस संबंध में बीएसए को एक शिकायती पत्र सौंपा है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद काफी समय से स्कूल में हिंदू बच्चों को इस्लाम धर्म की ओर प्रेरित कर रहा था। शिकायत में कहा गया है कि स्कूल परिसर में बाहरी 'तबलीगियों' को बुलाया जाता था, जो बच्चों पर धर्म परिवर्तन का मानसिक दबाव बनाते थे और उन्हें इस्लाम को दुनिया का सर्वोत्तम धर्म बताते थे।
राष्ट्रगान गाने पर मिलती थी सजा!
शिकायत में सबसे हैरान करने वाला खुलासा राष्ट्रगान को लेकर हुआ है। बताया गया है कि विद्यालय में राष्ट्रगान का गायन पूरी तरह प्रतिबंधित था। यदि कोई बच्चा राष्ट्रगान गाने की कोशिश करता, तो प्रधानाध्यापक उसे डांटकर चुप करा देता था। इतना ही नहीं, आरोपी शिक्षक खुद भी कभी राष्ट्रगान में शामिल नहीं होता था।
देवी-देवताओं का अपमान और महिलाओं से अभद्रता
आरोपों की फेहरिस्त यहीं खत्म नहीं होती। जान मोहम्मद पर आरोप है कि वह कक्षा में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। इसके अलावा, स्थानीय महिलाओं के प्रति भी उसके आचरण को लेकर गंभीर शिकायतें मिली हैं। बदनामी के डर से ग्रामीण महिलाएं अब तक चुप थीं, लेकिन अब यह मामला आक्रोश का रूप ले चुका है।
प्रशासन की कार्रवाई: दो सदस्यीय टीम करेगी जांच
खंड शिक्षा अधिकारी की प्रारंभिक रिपोर्ट में आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर बीएसए मथुरा ने सख्त रुख अपनाया है:
प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय नगला हुमायूं (मांट) से संबद्ध कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए बीईओ छाता और बीईओ मांट की एक दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति को निर्देशित किया गया है कि वे मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाएं और जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि आरोपी के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जा सके।
बातचीत आरोप लगाने वाले दुर्गेश प्रधान,
सोर्स—tvu 24
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NANasim Ahmad
FollowFeb 19, 2026 09:18:490
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 19, 2026 09:16:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 09:15:550
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 19, 2026 09:15:160
Report
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 19, 2026 09:07:200
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 19, 2026 09:06:460
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 19, 2026 09:06:31Noida, Uttar Pradesh:मौलाना हाजी उवैश on Suvendu Adhikari Tweet video
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 19, 2026 09:05:200
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 19, 2026 09:05:08Begusarai, Bihar:बेगूसराय में मेला देखने जाते जीजा–साला की बाइक हादसे में जीजा की मौत
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 19, 2026 09:04:060
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 19, 2026 09:03:360
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 19, 2026 09:03:250
Report
RSRanajoy Singha
FollowFeb 19, 2026 09:02:330
Report