281001
मथुरा पुलिस ने हत्या के आरोप में दो वांछितों को किया गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मथुरा की थाना बरसाना पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है,यहां थाना बरसाना पुलिस ने हत्या के आरोप में दो वाँछितों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अरविंद नरवाल ने बताया कि निरीक्षक नरेंद्र शर्मा उप निरीक्षक मयंक पुलिस टीम के साथ गस्त पर है। इस दौरान सटीक सूचना पर बरसाना पुलिस ने हत्या के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी महेश नेत्रपाल को गिरफ्तार किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डीडवाना नगरपरिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी तेज, चेतन डूडी ने एकजुट आह्वान
Didwana, Rajasthan:निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही डीडवाना में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगरपरिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पूर्व विधायक चेतन डूडी के आवास डूडी सदन पर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक में नगरपरिषद चुनाव में कांग्रेस से पार्षद पद के लिए दावेदारी करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म वितरित किए गए। इस दौरान वार्डवार चुनावी रणनीति, स्थानीय मुद्दों और संभावित प्रत्याशियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया गया। बैठक में कांग्रेस से टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का डूडी सदन पर तांता लगा रहा। कई संभावित उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पूर्व विधायक चेतन डूडी के आवास पहुंचे और अपनी दावेदारी पेश की। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चेतन डूडी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी ताकत से प्रयास करेंगे तो इस बार फिर डीडवाना नगरपरिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनाया जा सकता है। डूडी ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वे चुनाव तक खुद डीडवाना में रहेंगे और कांग्रेस को जिताने के लिए पूरी ईमानदारी एवं मजबूती के साथ प्रयास करेंगे। बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दिया।0
0
Report
इंदौर में मीरा गार्डन बिरयानी केंद्र पर लाइसेंस और रंगभ्रम की पुष्टि
Indore, Madhya Pradesh:एंकर/ इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की एक ओर कार्रवाई देखने को मिली जिसने सबको चौका दिया खाद्य सुरक्षा विभाग ने इंदौर में एक शिकायत के आधार पर भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित मीरा गार्डन के समीप संचालित बिरयानी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण, लाइसेंस और गुणवत्ता को लेकर कई अनियमितताएं सामने आने की बात कही गई है। निरीक्षण के दौरान मौके पर वेज बिरयानी, इडली-सांभर और उपमा का निर्माण एवं विक्रय किया जा रहा था। जांच दल को यह भी जानकारी मिली कि सर्वानंद नगर स्थित एक परिसर में खाद्य सामग्री तैयार करने के बाद उसे अलग-अलग आउटलेट्स और खंडवा रोड सहित अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा था। निर्माण और Verkauf दोनों स्थानों का नहीं मिला खाद्य लाइसेंस खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की जांच में सामने आया कि खाद्य सामग्री के निर्माण और विक्रय से जुड़े परिसरों के लिए आवश्यक खाद्य अनुमति मौके पर उपलब्ध नहीं थी। इसके अलावा, प्रतिष्ठान संचालक पानी की जांच रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल से संबंधित रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं सका। जिसके चलते टीम ने आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया। मिर्च पाउडर और सौंफ में रंग की आशंका प्रारम्भिक जांच के दौरान मैजिक बॉक्स की सहायता से खाद्य सामग्री की जांच की गई। मिर्च पाउडर और सौंफ में कृत्रिम रंग के उपयोग की आशंका के आधार पर दोनों के नमूने जांच के लिए लिए गए। इसके साथ ही वेज बिरयानी का भी नमूना संग्रहित किया गया है, जोकि हजारों लोगों की जीभ का रोजाना का स्वाद होती है। बिरयानी में मिला अजीनोमोटो का उपयोग जांच के दौरान वेज बिरयानी के निर्माण में अजीनोमोटो के उपयोग की बात भी सामने आई। अब लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना आवश्यक लाइसेंस और गुणवत्ता संबंधी दस्तावेजों के खाद्य कारोबार संचालित करने वाले प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।0
0
Report
पटना में बीजेपी कार्यालय के पास कौशल विकास केंद्रों के प्रदर्शन के बाद वार्ता
Patna, Bihar:पटना — बीजेपी कार्यालय के पास कौशल विकास केंद्रों के संचालकों ने जमकर प्रदर्शन किया। कौशल विकास केंद्रों के बन्द होने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया। बाद में प्रदर्शन कर रहे संचालकों की वार्ता कराई गई जिसके बाद बीजेपी कार्यालय से हटे।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में बेटे ने पिता की हत्या कर शव ठिकाने लगाने की तैयारी पकड़ी गई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी के सांगानेर सदर थाना इलाके के गोविंदपुरा में एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान गोविंदपुरा निवासी जगदीश के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार शव कंबल में लिपटा मिला था और करीब दो दिन पुराना था. एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए. जांच में पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते मृतक के बेटे सवाईराम जाट ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता की हत्या कर दी. शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन वाहन चालक के शक और पुलिस को सूचना मिल जाने से साजिश का खुलासा हो गया. परिवार के सदस्य सजनी देवी और सवाईराम से आगे की पूछताछ जारी है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
लुधियाना के मोती नगर में कैमिकल से भरे ट्रक में भीषण आग, हाईवोल्टेज तारों से टकराने से हादसा
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਕੈਮੀਕਲ ਨਾਲ ਭਰੇ ਟਰੱਕ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, ਬਿਜਲੀ ਦੀਆਂ ਤਾਰਾਂ ਨਾਲ ਟਕਰਾਉਣ ਨਾਲ ਵਾਪਰਿਆ ਹਾਦਸਾ, ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਹਫੜਾ ਡਫੜੀ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਮੋਤੀ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹਫੜਾ-ਦਫੜੀ ਮਚ ਗਈ, ਜਦੋਂ ਕੈਮੀਕਲ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਇੱਕ ਟਰੱਕ ਨੂੰ ਅਚਾਨਕ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। ਅੱਗ ਦੀਆਂ ਲਪਟਾਂ ਇੰਨੀਆਂ ਤੇਜ਼ ਸਨ ਕਿ ਪੂਰੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਕੈਮੀਕਲ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਜਦੋਂ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚੋਂ ਲੰਘ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਉੱਪਰੋਂ ਲੰਘ ਰਹੀਆਂ ਹਾਈ ਵੋਲਟੇਜ ਬਿਜਲੀ ਦੀਆਂ ਤਾਰਾਂ ਨਾਲ ਟਕਰਾ ਗਿਆ। ਤਾਰਾਂ ਤੋਂ ਨਿਕਲੀ ਚਿੰਗਾਰੀ ਕਾਰਨ ਟਰੱਕ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਕੈਮੀਕਲ ਨੇ ਅੱਗ ਫੜ ਲਈ ਅਤੇ ਕੁਝ ਹੀ ਪਲਾਂ ਵਿੱਚ ਅੱਗ ਨੇ ਭਿਆਨਕ ਰੂਪ ਧਾਰ ਲਿਆ। ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਸ-ਪਾਸ ਰਹਿੰਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ হੜਕੰପ ਮਚ ਗਿਆ। ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਲੋਕ ਘਰਾਂ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲ ਕੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਥਾਵਾਂ ਵੱਲ ਭੱਜੇ। ਲੋਕਾਂmutabt ਅੱਗ ਦੀ ਲਪੇਟ ਕਾਰਨ ਕਈ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬਿਜਲੀ ਮੀਟਰ ਸੜ ਗਏ, ਜਦਕਿ ਕੁਝ ਘਰਾਂ ਦੀਆਂ ਕੰਧਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਦਰਾਰਾਂ ਆ ਗਈਆਂ। ਘਟਨਾ ਸਮੇਂ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਿੱਛਲੇ ਰਸਤੇ ਰਾਹੀਂ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਤੁਰੰਤ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਦਮਕਲ ਵਿਭਾਗ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਚਾਰ ਫਾਇਰ ਟੈਂਡਰਾਂ ਸਮੇਤ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚੀਆਂ ਅਤੇ ਅੱਗ ਬੁਝਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ। ਕਰੀਬ ਇੱਕ ਘੰਟੇ ਦੀ ਸਖ਼ਤ ਮਿਹਨਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਅੱਗ 'ਤੇ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕਾਬੂ ਪਾ ਲਿਆ। ਰਾਹਤ ਦੀ ਗੱਲ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਫਾਇਰ ਸਬ ਅਫਸਰ ਰਾਜਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਟੀਮਾਂ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਈਆਂ ਸਨ ਅਤੇ ਚਾਰ ਫਾਇਰ ਟੈਂਡਰਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਕਰੀਬ ਇੱਕ ਘੰਟੇ ਵਿੱਚ ਅੱਗ 'ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਹਾਦਸੇ ਦੇ ਸਹੀ ਕਾਰਨਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。0
0
Report
बिहार कला संस्कृति के लिए नई योजनाओं के साथ एनएसडी सेंटर और विश्वविद्यालय प्रस्तावित
Madanpur, Bihar:बिहार सरकार कला एवं संस्कृति के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई योजनाओं पर काम कर रही है। राज्य में कला विश्वविद्यालय शुरू करने के साथ-साथ एनएसडी सेंटर खोलने की भी योजना है। वहीं नाटक में डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विचार किया जा रहा है। उक्त बातें गुरुवार को खनन एवं भूतत्व तथा कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी ने मधेपुरा में प्रेस को संबोधित करते हुए कही। मंत्री कोसी ईंट संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मधेपुरा पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि कला का क्षेत्र काफी व्यापक है और इसमें कई विधाएं शामिल हैं। सरकार धीरे-धीरे सभी विधाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। नाटक के डिग्रीधारी अभ्यर्थियों के लिए भी राज्य में क्या बेहतर व्यवस्था की जा सकती है, इस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में कला विश्वविद्यालय शुरू करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य में एक एनएसडी सेंटर स्थापित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। बिहार की समृद्ध कला और संस्कृति की पहचान पूरे देश में है। सरकार ऐसी व्यवस्था विकसित करना चाहती है, जिससे देशभर के लोग बिहार की कला, संस्कृति और परंपराओं को बेहतर तरीके से जान और समझ सकें। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में प्रस्तावित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्रों में भी भविष्य में नाटक प्रशिक्षण की व्यवस्था शुरू की जा सकती है। इससे नाटक के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं और डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण एवं अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिल सकेगा। मंत्री के इस बयान से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े युवाओं में उम्मीद जगी है। खासकर नाटक एवं रंगमंच से जुड़े डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को आने वाले समय में प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर मिलने की संभावना है。0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर-यमुना पुल स्लैब उखड़ी, राहगीर खतरे में
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर- यमुना पुल की स्लैब उखड़ी, सरिया निकलने से बढ़ा हादसे का खतरा, भारी वाहनों की आवाजाही और बारिश के चलते उखड़ी स्लैब, यमुना पुल के स्लैब से सरिया निकलने से बढ़ी राहगीरों की चिंता, कुछ समय पहले ही पुल की ऊपरी परत की गई थी मरम्मत, स्लैब की मरम्मत के लिए NHAI की टीम मौके पर पहुंची, जिला मुख्यालय के यमुना पुल का मामला।0
0
Report
प्रदीप आत्महत्या मामले से जुड़ा नया विवाद: प्लॉट पर निर्माण रोककर धमकी का आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:प्रदीप कुमार आत्महत्या प्रकरण के बाद अब मामले से जुड़े लोगों को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। जालौन नगर के एक कपड़ा व्यापारी ने आरोप लगाया है कि उसे उसके ही प्लॉट पर निर्माण कार्य कराने से रोका जा रहा है। व्यापारी का दावा है कि प्लॉट बेचने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा है और जमीन नहीं बेचने पर निर्माण कार्य न करने देने की धमकी दी जा रही है। इस नए विवाद के सामने आने के बाद प्रदीप आत्महत्या प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस पूरे प्रकरण में CCTV फुटेज सामने आए हैं। व्यापारी के अनुसार, उसने अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू कराया था। इसके लिए मजदूर मौके पर काम कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया गया। व्यापारी का आरोप है कि उसे प्लॉट बेचने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और मना करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि विवाद के दौरान मौके पर मौजूद मजदूरों को भी कथित तौर पर भड़काने का प्रयास किया गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस पूरे घटनाक्रम से संबंधित एक सीसीटीवी वीडियो सामने आने की बात कही जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला कथित तौर पर निर्माण की दीवार तोड़ती हुई दिखाई दे रही है। व्यापारी पक्ष का दावा है कि वीडियो में नजर आ रही महिला राजबहादुर यादव की पत्नी है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही महिला की पहचान और घटना की परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान जांच का विषय है। व्यापारी का कहना है कि वह अपनी संपत्ति पर वैध रूप से निर्माण कार्य कराना चाहता है, लेकिन लगातार दबाव और विवाद के कारण काम प्रभावित हो रहा है। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उसे सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा संपत्ति से संबंधित विवाद का समाधान कराने की मांग की है। गौरतलब है कि प्रदीप कुमार आत्महत्या प्रकरण पहले से ही जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में राजबहादुर यादव समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने राजबहादुर यादव को गिरफ्तार किया है और प्रकरण में अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अब इसी मामले से जुड़े लोगों की संपत्तियों और जमीनों के लेन-देन को लेकर भी सवाल उठाए जाने लगे हैं। व्यापारी द्वारा लगाए गए नए आरोपों के बाद स्थानीय स्तर पर यह मांग भी उठ रही है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ संबंधित संपत्तियों और जमीनों के लेन-देन की भी जांच की जाए।0
0
Report
ललितपुर में अवैध पैसे मांगने पर शिक्षक हत्या; आरोपियों को गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में 10 अगस्त को अपनी बेटी के साथ स्कूल से वापस घर लौट रहे एक शिक्षक की रास्ते में रोककर विपक्षियों द्वारा अवैध पैसों की मांग करने और मांग पूरी नहीं होने पर पत्थर से कुचलकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 5 हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है । सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झरकौन ग्राम के पास की घटना थी । पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झरकौन ग्राम निवासी अभय सिंह एक प्राईवेट स्कूल में शिक्षक थे ,जहां से वह 10 अगस्त को अपने घर पर वापस लौट रहे थे । तभी रास्ते में गांव के ही कुछ विपक्षियों द्वारा उसे रोककर अवैध रूप से पैसों की मांग की गई ,जिसे देने से अभय ने मना कर दिया । जिस पर आरोपियों ने अभय सिंह के साथ मारपीट करते हुये पत्थरों से घायल कर दिया था , जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी । पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी थी ,जिनको आज पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है ।0
0
Report
Advertisement
जेन अल्फा प्रदर्शन के बाद महोबा में DM-SP ने गांव में चौपाल लगाकर शिकायतें सुनी
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-महोबा में जेन अल्फा के प्रदर्शन के बाद आज डीएम-एसपी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर चौपाल लगाई और प्रदर्शनकारी बच्चों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान डीएम ने बच्चों से उचित मंच पर शिकायत दर्ज करने को कहा । फिलहाल सीएम की सख्ती के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है और समस्याओं के निस्तारण के लिए फील्ड में दिखाई दे रहा है। इस सड़क को चार वर्ष पूर्व बनाई गई थी लेकिन हैवी वाहनों के कारण सड़क टूट गई है । इसके लिए जिला पंचायत को भी निर्देशित किया गया है कि वह अभी बारिस होने के कारण इसे रिपेयर कराए और इसके बाद सड़क बनाई जाए । अब सबाल यह उठता है कि आखिर प्रशासनिक अमला जिस कदर आज गांव पहुँचा यदि पहले से समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाए तो जेन अल्फा को सड़क जाम जैसे कदम उठाने ही नही पड़ेंगे。0
0
Report
मथुरा में टायर पंचर मामला: मुख्य आरक्षी निलंबित, वीडियो वायरल के बाद एक्शन
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पुलिसकर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बाइक सवार को रोककर उसकी मोटरसाइकिल का टायर पंचर करता हुआ दिखाई दे रहा है। मामला संज्ञान में आते ही मथुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो की जांच करने पर यह सामने आया कि यह कृत्य थाना वृंदावन में तैनात मुख्य आरक्षी सुनील कुमार यादव द्वारा किया गया है। वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच रिपोर्ट तत्काल उच्च अधिकारियों को प्रेषित की गई। इसके आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मथुरा ने त्वरित एक्शन लेते हुए मुख्य आरक्षी सुनील कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। क्षेत्राधिकारी सदर (CO Sadar) मथुरा, वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मुख्य आरक्षी को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ आगे की आवश्यक कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस व्यवस्था में इस प्रकार के अनुशासनहीन आचरण को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
मथुरा के सुरीर में टूटे 11kV तार से दो युवकों की मौत, आक्रोश
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा - सुरीर क्षेत्र के नगला ओहावा गांव में गुरुवार को विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। खेत में टूटकर पड़े 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार नगला ओहावा निवासी विवेक (15) पुत्र रामकिशन बघेल गुरुवार सुबह अपने पिता को खेत पर चाय देकर वापस लौट रहा था। बताया गया कि खेत में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर धान के खेत में पड़ा हुआ था। इसी दौरान तार की चपेट में आने से विवेक करंट की चपेट में आ गया। विवेक को करंट की चपेट में आया देखकर, चीख पुकार सुन कर पड़ोस के खेत में चारा काट रहे गोविंद सिंह (22) पुत्र रामवीਰ उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन खेत में फैले करंट की चपेट में वह भी आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सुरीर सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एसडीएम मांट चंद्रभूषण प्रताप भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-bुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों के शांत होने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए टूटे तारों और जर्जर विद्युत लाइनों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
पोकरण में मतदाता सूची मामले पर कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण में मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन पोकरण नगर पालिका चुनाव की प्रक्रिया के बीच मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंभीर आपत्तियां जताते हुए निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में नाम हटाने, नए नाम जोड़ने और मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में स्थानांतरित किए जाने को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की। नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता नारायण रंगा ने आरोप लगाया कि एक ही वार्ड और एक ही मकान में 40-40 मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं, जबकि कुछ लोगों को मकान नंबर तक आवंटित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 12, 13, 17, 18, 19, 20 और 25 सहित कई वार्डों में मतदाताओं के नाम इधर-उधर दूसरे वार्डों में स्थानांतरित किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन फॉर्म तो लिए जा रहे हैं, लेकिन आवेदकों को उसकी रसीद नहीं दी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई कि राजनीतिक दबाव के चलते निर्वाचन संबंधी कार्य प्रभावित हो सकते हैं, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो सकते हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि मतदाता सूची में हाल में हटाए गए, जोड़े गए और स्थानांतरित किए गए सभी नामों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच करवाई जाए। साथ ही पात्र मतदाताओं को अपने नाम और विवरण की जांच करने का पर्याप्त अवसर दिया जाए। यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही अथवा नियम विरुद्ध कार्रवाई सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष मतदाता सूची ही स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव की पहली शर्त है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने की मांग की। ज्ञापन देने के दौरान नारायण रंगा, फिरोज खान, गणपत गर्ग, शेराराम, गोपाल रंगा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
भरतपुर संभाग में भाजपा का कमल खिलेगा, प्रत्याशी नाम 27-28 तक घोषित
Bharatpur, Rajasthan:नगर निकाय चुनावों की तारीख के ऐलान के बाद ही भाजपा एक्शन में आ गई है। निकाय चुनावों की तैयारी को अंतिम रूप देते हुए भाजपा की एक संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई । इस बैठक में भाजपा निकाय चुनाव के भरतपुर सम्भाग के प्रभारी दिल्ली सरकार में समाज कल्याण विभाग के केबीनेट मंत्री रवींद्र इन्द्रराज ने शिरकत की। उनके साथ ही भरतपुर निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष अशोक परनामी ने शिरकत की। इस बैठक में जिलाध्यक्ष और महामंत्री के साथ सम्भाग के 32 निकायों के प्रभारी और विस्तारकों ने भाग लिया। बैठक में निकाय प्रभारियों को और विस्तारकों को निर्देश दिए गए कि वह आगामी 20 दिन तक अपने प्रभार वाले निकाय में ही रहकर प्रवास करेंगे। वार्ड से कौन जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी है उसका फीडबैक अगले 7 दिन चुनाव संचालन समिति को देंगे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि भरतपुर संभाग में भाजपा का कमल खिलेगा और लोग विकास की कड़ी से कड़ी जोड़ेंगे। एक सवाल के जवाब में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यк्ष अशोक परनामी ने कहा कि देश मे हार्स ट्रेडिंग की परंपरा कांग्रेस की देन है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता इस खेल में नहीं फसेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 27 व 28 तारीख तक सभी वार्डो में प्रत्याशियों के नामो की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में 77वां वन महोत्सव: 30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में जिला स्तरीय 77वां वन महोत्सव नगर वन चंदेरिया में उत्साह और जनभागीदारी के साथ आयोजित किया गया। ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलक्टर डॉ. मंजू और जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थी, स्काउट-गाइड, सीएसआर प्रतिनिधि और आमजन भी शामिल हुए। विधायक ने अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। वहीं जिला कलक्टर ने प्रत्येक बच्चे से पांच पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने पौधों की देखभाल को भी जरूरी बताया। जिले में इस वर्ष 30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिसके मुकाबले अब तक 15 लाख पौधे लगाए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
