Mathura: मांट के महालक्ष्मी मंदिर में पौष माह का विशाल मेला, श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़
Mant Mula Bangar, Uttar Pradesh:मांट थाना क्षेत्र के बेलवन स्थित महालक्ष्मी मंदिर में पौष माह के प्रत्येक गुरुवार को विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। गुरुवार की देर रात आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और महालक्ष्मी के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगी। देर शाम आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ भी मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचीं। मेले की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एसडीएम अभिनव जे जैन, तहसीलदार पवन कुमार, सीओ गुंजन सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने मेले के आयोजन की जानकारी दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
