Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
यूपी टीईटी 2026 का विज्ञापन आज जारी, शिक्षकों के लिए खुशखबरी
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 20, 2026 14:19:15
Noida, Uttar Pradesh
यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 का विज्ञापन आज जारी कर दिया गया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NCNITIN CHAWRE
Mar 20, 2026 15:31:50
Katni, Madhya Pradesh:टीईटी के विरोध में जिले भर के शिक्षकों ने सभी विकासखंडों में किया जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन\nकटनी जिले के समस्त विकासखंडों एवं तहसील मुख्यालयों में टीईटी परीक्षा लागू किए जाने के विरोध में कटनी जिले के संयुक्त संघर्ष समिति एवं राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा के शिक्षकों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. कटनी, रीठी, बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा, बड़वारा, बरही एवं विजयराघवगढ़ सहित जिले के सभी विकासखंडों में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने हिस्सा लिया। शिक्षकों ने कहा कि वर्षों से नियमित सेवा दे रहे शिक्षकों पर नई पात्रता शर्तें लागू करना न्यायसंगत नहीं है और इससे असुरक्षा पैदा होती है। वर्ष 2010 में Right to Education Act के प्रावधान प्रभावी हुए तथा उसी अवधि के बाद टीईटी प्रारंभ की गई; इसलिए 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर यह नियम लागू करना विधिसम्मत नहीं माना जा सकता, क्योंकि नियुक्तियाँ शासन और संविधान के मापदंडों के अनुसार हुईं। शिक्षकों ने कहा कि नियुक्ति के समय जो नियम प्रभावी थे, वही मानक आज भी सेवा ग्रहण कर रहे हैं और ऐसी शर्तें थोपना उनके अधिकारों का हनन है। समिति ने कहा कि लंबे समय से सेवा कर रहे शिक्षकों की कार्यक्षमता, अनुभव और शिक्षण योगदान ही उनकी पात्रता का प्रमाण है; इसलिए सशर्त परीक्षा से सेवा को असुरक्षित करना अनुचित है और शिक्षा व्यवस्था में अस्थिरता ला सकता है। शिक्षकों ने सरकार से टीईटी अनिवार्यता समाप्त या शिथिल करने की मांग की।
0
comment0
Report
PSPrabhanjan Singh
Mar 20, 2026 15:31:10
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 15:29:33
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट द्वारा आयोजित सनातन नववर्ष मेले के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मेले की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं और लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ रहे हैं। इस दौरान मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बनारस में गंगा के बीच आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने इस आयोजन के पीछे विपक्षी दलों,खासकर समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उनके मुताबिक विपक्षी पार्टियां प्रदेश में हो रहे विकास और बदलते माहौल से बौखलाई हुई हैं। मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि प्रदेश में अब रामराज की झलक देखने को मिल रही है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के बाद देशभर में मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों का रुझान साफ दिखाई दे रहा है।उन्होंने बनारस में गंगा की धारा के बीच आयोजित इफ्तार पार्टी को लेकर विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे इस तरह के आयोजनों के जरिए राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं।
325
comment0
Report
Gaurav Kumar DixitGaurav Kumar Dixit
Mar 20, 2026 15:18:38
Sasni, Uttar Pradesh:जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: भाइयों और भतीजे ने मिलकर की भीमसेन की हत्या जनपद हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के सीकुर गांव में शुक्रवार दोपहर पुश्तैनी जमीन विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक भीमसेन (48) अपने खेत पर पुत्री के साथ चारा लेने गए थे, तभी उनके दो सगे भाइयों और एक भतीजे ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में भीमसेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री को भी चोटें आई हैं जानकारी के अनुसार,भीमसेन का अपने भाइयों रवेंद्र, पूरन और भतीजे यशवीर (पूरन का पुत्र) के साथ लंबे समय से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को तीनों आरोपी खेत पर भीमसेन से बात करने पहुंचे थे। शुरुआत में बातचीत सामान्य रही, लेकिन जल्द ही बहस मारपीट में बदल गई। हमले में भीमसेन को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद तीनों आरोपी रवेंद्र, पूरना और यशवीर मौके से फरार हो गए। मृतक की पुत्री को भी चोटें लगी हैं, जिसे पुलिस ने सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि जमीन के आपसी विवाद में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पुत्रवधू विनेश पत्नी हरकेश ने तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
157
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Mar 20, 2026 15:18:06
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट के चतुर्थ सनातन नववर्ष मेले के उद्घाटन में पहुँचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बनारस में गंगा के बीच में रोजा इफ्तार पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने रोजा इफ्तार पार्टी के पीछे विपक्षी पार्टी और खास तौर पर समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार माना है कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के मुताबिक विपक्षी पार्टियों पूरी तरह से बौखला गई है क्योंकि प्रदेश में अब रामराज देखने को मिल रहा है एक तरफ जहां अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर बना है तो वहीं देश भर के मंदिरों में अब सनातन की भीड़ साफ तौर पर देखी जाती है उन्होंने बनारस में हुई गंगा धारा के बीच में रोजा इफ्तार पार्टी पर जमकर विरोधियों पर निशाना साधा नंद गोपाल नंदी ने कहा कि आज विरोधी पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं है
423
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Mar 20, 2026 15:16:48
Bihar:गोपालगंज में खनन निरीक्षण के आदेश के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला खनन पदाधिकारी ने खनन निरीक्षक के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है, वहीं खनन निरीक्षक यादोपुर थाने से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है। आज शुक्रवार सुबह डीएम के निर्देश पर यादोपुर थाना क्षेत्र में गंडक नदी किनारे जाँच किया गया जहाँ अवैध बालू खनन मिला, जिसके बाद खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक से पूछताछ की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जिला खनन पदाधिकारी ने यादोपुर थाने में खनन निरीक्षक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। डीएम पवन सिन्हा ने बताया कि जिले में पहले 4 बालू घाट थे, बाद में 8 घाट की नीलामी हुई थी; वही इस बार एक भी घाट के नीलामी का प्रस्ताव नहीं आया। आज टीम बनाकर जाँच की गई जहाँ सफेद बालू खनन पाया गया। खनन निरीक्षक ने अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। खनन पदाधिकारी ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। बाइट-पवन सिन्हा, डीएम, गोपालगंज
120
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 20, 2026 15:16:24
Greater Noida, Uttar Pradesh:यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 89वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। चेयरमैन आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 11,811 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही, संपत्तियों की आवंटन दरों में 3.58 प्रतिशत की मामूली वृद्धि सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्राधिकरण ने आगामी वित्तीय वर्ष (2026-27) के लिए आवासीय, वाण्यिक, संस्थागत और औद्योगिक संपत्तों की आवंटन/बीड दरों में 3.58 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। यह वृद्धि मुद्रास्फीति दर को ध्यान में रखते हुए की गई है और नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी। बोर्ड ने आगामी वर्ष के लिए लाभप्रद बजट पेश किया है। इसमें अनुमानित प्राप्तियां लगभग 11,830 करोड़ रुपये (₹11,82,969.19 लाख) और अनुमानित व्यय लगभग 11,811 करोड़ रुपये (₹11,81,101.46 लाख) रहने का अनुमान है। व्यय का एक बड़ा हिस्सा भूमि अधिग्रहण (8,000 करोड़ रुपये) और विकास व निर्माण कार्यों (2,012 करोड़ रुपये) पर खर्च किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जेवर एयरपोर्ट के लिए 502 करोड़ रुपये और मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी परियोजनाओं के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सड़क सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेवर क्षेत्र में एक 'ट्रैफिक पार्क कम ट्रेनिंग सेंटर' स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना को होंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से उनके सीएसआर फंड से पूरा किया जाएगा, जबकि प्राधिकरण इसके लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराएगा। भूमि का स्वामित्व प्राधिकरण के पास ही रहेगा। राया अर्बन सेंटर की महायोजना के तहत विकसित होने वाली हेरिटेज सिटी परियोजना के बिड डॉक्यूमेंट में आंशिक संशोधन के निर्देश दिए गए हैं। इसे अब मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। बैठक में ट्रांसपोर्ट लैंड यूज और मल्टीपल लैंड यूज की दरें तय करने के लिए समितियों का गठन भी किया गया। प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में भूमि अधिग्रहण, जेवर एयरपोर्ट और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स पर निरंतर ध्यान केंद्रित करना शामिल है। बैठक के दौरान यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
404
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 20, 2026 15:15:48
Chatra, Jharkhand:चतरा में 'आसमानी कहर' का तांडव: तीन महिलाओं की मौत, उजड़ा संजय भुइयां का संसार चतरा के पत्थलगड़ा प्रखंड में शुक्रवार को कुदरत का खौफनाक रूप देखने को मिला। बेमौसम बारिश और भीषण वज्रपात ने दो अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं की जान ले ली, जिससे पूरे जिले में शोक की लहर है। पहली हृदयविदारक घटना जेहरा गांव की है, जहां घर के आंगन में काम कर रही दो सगी बहनें, पूनम देवी और कल्याणी देवी, वज्रपात की चपेट में आ गईं। ये दोनों बहनें एक ही व्यक्ति, संजय भुइयां, की पत्नियां थीं। दोनों की एक साथ मौत से संजय का पूरा संसार उजड़ गया है। दूसरी घटना सिंघानी गांव की है, जहां महुआ चुन रही सम्मा परवीन की बिजली गिरने से मौत हो गई। ईद से ठीक पहले इस मुस्लिम परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे में एक बच्ची समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंचे सीओ उदल राम और पुलिस टीम जांच में जुटी है, वहीं ग्रामीण प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
464
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Mar 20, 2026 15:15:27
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के बुगाला गांव में परमहंस बावलिया बाबा की स्मृति में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा उबली के बालाजी से बाबा के पैतृक गांव बुगाला तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा भी शामिल हुए और उन्होंने बाबा के आध्यात्मिक जीवन तथा उनके समाज पर पड़े प्रभाव को याद किया। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर परमहंस पंडित गणेश नारायण म्यूजियम का विधिवत लोकार्पण भी किया गया। म्यूजियम में बाबा से जुड़े जीवन प्रसंग, उनके उपयोग में आने वाली वस्तुएं और ऐतिहासिक सामग्री को प्रदर्शित किया गया है, जिससे आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य भजन संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय एवं बाहर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई।
339
comment0
Report
Mar 20, 2026 15:06:34
Sisahaniya, Uttar Pradesh:वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस के रूप में लोधी समाज ने सबका दल यूनाइटेड के बैनर तले सिद्धार्थनगर जिले के बीएसए ग्राउंड में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हिस्सा लिया। सबका दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर का स्वागत किया । अट्ठारह सौ सत्तावन में अंग्रेजों के साथ अवंती बाई लोधी के बलिदान को याद करते हुए बलिदान दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश में होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसी सज्जन ने हाईकोर्ट गए है जब तक हाईकोर्ट का फैसला नहीं आ जाता तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता इसको लेकर यूपीपी पुलिस परीक्षा में पंडित पर पूछे गए सवाल को लेकर कहा कि पंडित शब्द का अर्थ है विद्वान लेकिन जो लोग प्रश्न बनाए है उनको चिंतन करना चाहिए और सपा के मुखिया अखिलेश यादव को कहा कि इनको सरकार की बुराई के अलावा कर ही क्या सकते है अब इनको कभी सत्ता में आना ही नही है तो बुराई करेंगे ही।
932
comment0
Report
Advertisement
Back to top