icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281301
BMBALDEV MAHAVANFollow17 Dec 2024, 06:57 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 350 किलो संदिग्ध नकली पनीर किया बरामद

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow26m ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 350 किलो संदिग्ध नकली पनीर बरामद किया है। कार्रवाई अमरोहा गेट स्थित पनीर-खोया मंडी के गेट पर की गई। सहायक खाद्य आयुक्त राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने प्रेस लिखी ईको गाड़ी से करीब साढ़े तीन क्विंटल पनीर पकड़ा। बताया जा रहा है कि पनीर को मंडी में खपाने के लिए लाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। विभाग ने पनीर का नमूना जांच के लिए भेजा है और बरामद पनीर को नष्ट कराने की तैयारी की जा रही है।
0
0
Report

वाराणसी: गंगा में नाव से गश्त: एसीपी भेलूपुर ने नाविकों को दी लाइफ जैकेट की हिदायत

Varanasi, Uttar Pradesh:ACP भेलूपुर ने नाविकों को दी लाइफ जैकेट की हिदायत, चेतसिंह घाट पर लेजर शो की तैयारियों का लिया जायजा मयंक कश्यप / वाराणसी: पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार और थानाध्यक्ष भेलूपुर दिगंबर उपाध्याय ने अस्सी से हरिश्चंद्र घाट तक गंगा में नाव से गश्त की। —-नाविकों को दी सख्त हिदायत गश्त के दौरान अधिकारियों ने नाविकों से सीधे बातचीत की और उन्हें सख्त निर्देश दिया कि बिना लाइफ जैकेट के नाव का संचालन न करें। उन्होंने कहा कि नाव में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाई जाए और सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। —चेतसिंह घाट पर लेजर शो की तैयारियों का जायजा इसके बाद अधिकारियों ने चेतसिंह घाट पर चल रहे लेजर शो की तैयारियों का भी जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और घाट पर प्रकाश व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस का कहना है कि घाटों पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए नियमित रूप से नाव से गश्त और चेकिंग जारी रहेगी।
0
0
Report

वाराणसी: लल्लापुरा के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर फरार हुआ चोर

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक व्यक्ति रात के अंधेरे में मंदिर में घुसा और दान पेटी तोड़कर उसे लेकर फरार हो गया। —-क्या है पूरा मामला? बताया जा रहा है कि लल्लापुरा हनुमान मंदिर में देर रात एक लड़का पहुंचा। उसने मौका पाकर मंदिर की दान पेटी को तोड़ा और पूरी पेटी उठाकर भाग निकला। सुबह जब मंदिर के पुजारी और स्थानीय श्रद्धालु पहुंचे तो दान पेटी गायब मिली। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। —-पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोर की पहचान हो सके। स्थानीय लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने और रात में गश्त तेज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से जीता सभी का दिल, कांस्टेबल धर्मेंद्र को नम आंखों से दी विदाई

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow1h ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जीआरपी में तीन वर्ष से अधिक का कार्यकाल पूरा होने पर कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार यादव को जीआरपी प्रभारी समेत अन्य स्टाफ ने नम आंखों से भावभीनी विदाई दी। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य किया। उन्होंने रात के समय भी गंगापुल पर ट्रेनों की सुरक्षा में बेहद गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाई। वहीं, जीआरपी चौकी इंचार्ज लोकेंद्र सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र की सक्रियता और सतर्कता से ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिली। विदाई समारोह में जीआरपी के सभी स्टाफ ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0
0
Report

वाराणसी: भेलूपुर में पॉपुलर हॉस्पिटल के बाहर जाम पर पुलिस का एक्शन, अवैध गाड़ियां जब्त

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित पॉपुलर हॉस्पिटल के बाहर सड़क के दोनों तरफ अवैध पार्किंग से लग रहे लंबे जाम के मामले में अब पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों द्वारा ट्विटर / सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर समस्या उठाए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई और अस्पताल के बाहर बेतरतीब खड़ी अवैध गाड़ियों को जब्त करना शुरू कर दिया। —-क्या थी समस्या? पॉपुलर हॉस्पिटल के बाहर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों का काफिला लगा रहता था। एक तरफ मंडुवाडीह और दूसरी तरफ भेलूपुर की ओर से आने वाला ट्रैफिक इसी जाम में फंस जाता था। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी हो रही थी, वहीं राहगीर, स्कूली बच्चे और काम पर जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहते थे। —सोशल मीडिया पर उठा मुद्दा, पुलिस ने की कार्रवाई स्थानीय लोगों ने जब ट्विटर पर पोस्ट कर जाम और अवैध पार्किंग की शिकायत की, तो पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए वाहनों को जब्त करना शुरू किया। पुलिस की इस कार्रवाई से कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन सुचारू हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। —अब स्थायी समाधान की जरूरत लोगों का कहना है कि सिर्फ एक दिन की कार्रवाई से काम नहीं चलेगा। अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी और पुलिस-प्रशासन को नियमित चेकिंग करनी होगी, ताकि आम जनमानस को रोज-रोज जाम की परेशानी से न जूझना पड़े।
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर: एक मात्रा 3 किसान । एक बराबर लाए धान। सिस्टम का खेल।

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में मौजूदा वक्त में धान की खरीद अपने चरम पर चल रही है वहीं ऐसे में कुछ चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आ रहे हैं जिनको सुनकर लोग अचरज में पड़ जा रहे हैं कि आखिर ऐसा हो कैसे सकता है?लोग भले कुछ भी सोचें कुछ भी कहें लेकिन लोगों की फिक्र से बेफिक्र धान खरीद में लगी एजेंसियां महज इन लाइनों को चरितार्थ कर रही है "कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम कहना"। अब आप को बताते है आंकड़ों की बाजीगरी आखिर हो क्या रहा है? तारीख 20 नवंबर धान खरीद को लेकर आंकड़े जारी किए जाते है आख़िर 20 नवंबर को UPSS के चंदनचौकी पलिया मंडी पर क्या अजब हुआ। अलग अलग गांवों के 3 किसान विनोद कुमार , सुखप्रीत सिंह ,लवप्रीत सिंह मंडी में अपने धान की फसल बेचने पहुंचे। जब इनके धान को बारी बारी से तौला गया तो सबका वजन एक जैसा यानी 2.48mt टन ही आया । यानी न 1 किलो कम न 1 किलो ज्यादा। इतना ही नहीं तौल की स्पीड भी अपने आप में देखने लायक थी 7.44 mt की तौल 2.36 से शुरू हुई और 2.58 तक पूरी हो गई यानी पूरी प्रक्रिया में महज 22 मिनट लगे। सरकारी सिस्टम की ऐसी स्पीड पर किसान अचरज में पड़ गए हैं आखिर यह कैसे गया? भले ही जमीन पर खरीद की स्पीड सुस्त पड़ी हो लेकिन कागजों पर यह तेजी दिखाई दे रही है। ऐसे में लोग कह रहे है "कांटा तौल रहा है या कॉपी-पेस्ट कर रहा है?"
0
0
Report

सवायजपुर तहसील में जिलाधिकारी राहुल पांडय ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

Deepak DixitDeepak DixitFollow4h ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*संपूर्ण समाधान दिवस के चक्कर लगा रहे फरियादी, समाधान नहीं* *निस्तारण नहीं हुआ तो, फिर पहुंचे शिकायत करने* हरदोई की सवायजपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायतों का किस प्रकार निस्तारण हो रहा है। इसकी बानगी शनिवार को सामने आ गयी। समस्या का निस्तारण नहीं होने पर कई शिकायतकर्ता दोबारा प्रार्थनापत्र लेकर संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे। फरियादियों का कहना है कि वह पहले भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। 1- क्षेत्र के ढ़ेरापुरवा मजरा तेरापुरसौली निवासी रामनिवास ने बताया वह संपूर्ण समाधान दिवस में पांचवीं बार फरियाद लेकर आया है उसके गांव का चक मार्ग जिस पर जल भराव है लोगों को काफी कठिनाई होती है आज तक न तो मिट्टी डलवाई गई है न ही खड़ंजालगवाया सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। 2-जगराम निवासी थरिया ने बताया एक माह पहले उनकी भैंस बड़ागांव स्थित उनके खेत में चर रही थी विद्युत विभाग की लापरवाही से करंट लगने से उसकी मौत हो गई वह मुआवजे के जिला मुख्यालय से तहसील के चक्कर काट रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। 3- वृद्ध जितेंद्र निवासी धनियामऊ ने बताया उसकी कृषि भूमि परपर दबंग लोगों ने जबरिया कब्जा कर लिया है कब्जा मुक्त कराने के लिए फिर कई प्रार्थना पत्र दिये लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिसके चलते वह काफी परेशान है। *संपूर्ण समाधान दिवस में आई 76 शिकायतें, पांच का निस्तारण* सवायजपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने फरियादियों की शिकायतें सुनी यहाँ कुल 76 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें पांच फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। जिलाधिकारी में कहा कि इस समय जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य में सभी अधिकारी पहले अपनी तथा अपने विभाग के कर्मचारियों की स्वगणना कराये इस कार्य में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने राजस्व की अधिक शिकायतों के आने पर नाराजगी जताई कहा इस समय खेत खाली है और जो चक मार्ग पर अवैध कब्जे हैं कब्जे हटवा कर उस पर मिटटी कार्य कराया जाए। ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत हो। जिलाधिकारी ने एसडीएम माधव उपाध्याय को निर्देश दिए की राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर चक मार्गो से अवैध कब्जे को हटवाये । पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने मौजूद थानाध्यक्षों को रात्रि गस्त तेज करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। इस दौरान डी डीओ कमलेश कुमार, बीएसए प्रभात मिश्रा, डी ए ओ डॉ सतीश पाठक, डी सी ओ निधि गुप्ता, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, डीएसओ दिलीप कुमार, डी डी ए जी डॉ राजेश कुमार,प्रभारी सीएमओ डॉक्टर आनंद कुमार मौजूद रहे।
0
0
Report

डीसीएस,धान समर्थन मूल्य,बोनस को लेकर चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव का साय सरकार को संदेश…

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow5h ago
Upani, Chhattisgarh:चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव का साय सरकार को संदेश…किसानों का अपमान करना बंद करो! विधायक रामकुमार यादव ने राज्य में डीसीएस, धान समर्थन मूल्य एवं धान खरीदी को लेकर साय सरकार पर कटाक्ष किया है,, उन्होंने कहा है कि अन्नदाता किसानों का सम्मान करना सीखिए। किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जो दिन-रात मेहनत करके पूरे देश का पेट भरते हैं। किसानों के मान-सम्मान, अधिकारों और स्वाभिमान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उनके सम्मान और हक की लड़ाई में हम हमेशा उनके साथ खड़े हैं।
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर-खीरी निजी अस्पतालों में प्रसूताओं की मौत के मामलों से स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow5h ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। जनपद में निजी अस्पतालों में प्रसव के दौरान महिलाओं की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बिना पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाओं, योग्य डॉक्टरों और आवश्यक संसाधनों के निजी अस्पतालों का संचालन आखिर किसकी अनुमति और संरक्षण में किया जा रहा है, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। हाल ही में मितौली-मैगलगंज मार्ग स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अधीक्षक एवं प्रशासनिक टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना मितौली में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या किसी महिला की मौत के बाद अस्पताल को सीज कर देना ही स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है? आखिर ऐसे अस्पतालों के संचालन की पहले से जांच क्यों नहीं की जाती? अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता, पंजीकरण, ऑपरेशन थिएटर, आपातकालीन सेवाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं का नियमित सत्यापन क्यों नहीं होता? स्थानीय स्तर पर यह भी सवाल उठ रहे हैं कि जिले में संचालित निजी अस्पतालों की जांच और निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है। यदि कहीं अवैध वसूली या अनियमितताओं की शिकायतें हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। अब सवाल स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर जिला स्वास्थ्य प्रशासन तक की जवाबदेही का है। क्या स्वास्थ्य विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा या जनपद में संचालित सभी निजी अस्पतालों की व्यापक जांच कराकर नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा? प्रमुख सवाल: आखिर मरीजों की जिंदगी से जुड़े इन अस्पतालों की नियमित जांच और निगरानी की जिम्मेदारी किसकी है?
0
0
Report

दुर्ग पुलिस द्वारा NDPS एक्ट और नए आपराधिक कानूनों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, 80 से अधिक अधिकार

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र स्थित दधीचि हॉल में NDPS एक्ट एवं नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें 80 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षण में अभियोजन अधिकारियों ने तलाशी, जप्ती, साक्ष्य संकलन और विवेचना में होने वाली त्रुटियों के निराकरण की जानकारी दी। इस दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल और एएसपी मणीशंकर चंद्रा ने स्थायी वारंट तामीली, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण तथा निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Durg Police Organizes One-Day Training on NDPS Act and New Criminal Laws, Over 80 Personnel Participate
0
0
Report

मारपीट में 40 वर्षीय शकील खान की मौत, घटना का वीडियो वायरल

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow13h ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के भरथना में मारपीट की एक घटना में 40 वर्षीय शकील खान उर्फ दीप की मौत का मामला सामने आया है। घटना रेलवे फाटक और पाली बंबा के पास की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान बाजपेयी नगर निवासी शकील खान के रूप में हुई है। मृतक की मां समीम बेगम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 20 नवंबर की रात करीब नौ बजे शकील बाजार जाने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि रेलवे फाटक के बाद पाली बंबा के पास पहले से मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। शकील को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

स्पेशल वोटर रजिस्ट्रेशन डे के मौके पर जिलाधिकारी ने महराजगंज में बूथों का किया निरीक्षण।

Anand Kumar SinghAnand Kumar SinghFollow14h ago
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज रायबरेली। स्पेशल वोटर रजिस्ट्रेशन डे के मौके पर ज़िलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने महाराजगंज के बूथों का निरीक्षण किया है। इस मौके पर उन्होंने सभी बीएलओ की मौजूदगी पर हर्ष जताते हुए उन्होंने फीड बैक भी लिया। हम बता दें कि आज 21 नवंबर को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान आयोजित किया जा रहा है।एसआईआर- 2027 के तहत प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 21 और 22 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान 17 नवंबर को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में नागरिक अपना नाम जांच सकेंगे। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभियान के दौरान मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 उपलब्ध हैं। नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जा रहा है।
0
0
Report

संपूर्ण समाधान दिवस में अनियमितता पर डीएम ने कानूनगो को थमाई नोटिस और लेखपाल को किया सस्पेंड।

Anand Kumar SinghAnand Kumar SinghFollow14h ago
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में कुल 55 शिकायतें आईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें गठित कर तय समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान आय प्रमाण पत्र जारी करने के एक प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।मामला ठाकुरपुर मजरे कैड़ावा का है। गांव निवासी मंजू कुमारी पत्नी रविन्द्र कुमार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्हीं के गांव की रीता पत्नी राजकुमार को लेखपाल द्वारा 42,000 रुपये वार्षिक आय होने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया, जिसके आधार पर उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी हासिल कर ली। बाद में जांच में आय प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया। आय कम दर्शाने और फिर प्रमाण पत्र निरस्त करने की बात पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए लेखपाल राजेश कुशवाहा को सस्पेंड करने के साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीँ शिवगढ़ के कानून गो राजेंद्र प्रसाद प्रजापति को सीमांकन करने के आदेश के अनुपालन में लापरवाही पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी महराजगंज आयुष अग्रवाल, सीओ प्रदीप कुमार, तहसीलदार शालिनी तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद के दौरान महिला यात्री से मारपीट

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow16h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद के दौरान महिला यात्री से मारपीट का मामला सामने आया है। बिहार की रहने वाली रूबी ने जीआरपी सिपाही ललित और अजय पर अपनी बेटियों के सामने मारपीट करने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में दोनों बेटियां अपनी मां को बचाने के लिए गुहार लगाती नजर आ रही हैं। आरोप है कि मारपीट में महिला का सिर फूट गया। वहीं, जीआरपी ने महिला पक्ष के चार लोगों समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में एसपी रेलवे का बयान भी सामने आएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top