icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281001
BMBALDEV MAHAVANFollow17 Dec 2024, 04:59 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीकर के देवास गांव में कहासुनी के बाद युवक की हत्या, आरोपी फरार

Sikar, Rajasthan:आपसी कहासुनी में युवक की हत्या फ़तेहपुर इलाके के देवास गांव में हुई युवक की हत्या एक दर्जी की दुकान पर कहासुनी के दौरान अशोक कुमार ने सुरेंद्र के पेट में कैंची से वार किया। घायल सुरेंद्र को फतेहपुर के राजकीय उपजिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के एंगल से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है; आरोपी अशोक कुमार मौके से फरार है। कहासुनी की वजह और घटनाक्रम की भी विस्तृत जांच चल रही है।
0
0
Report

धनतेरस पर सोना-चांदी के नकली मिलावट से बचने के लिए लाइव टेस्ट अपनाएँ

Jaipur, Rajasthan:सोने चांदी के असली और नकली का लाइव टेस्ट धनतेरस-दीपावली पर सोना चांदी खरीद रहे है तो सावधान हो जाए,आपके आभूषण हो सकते है नकली या मिलावटी जयपुर-आप दीपावली पर सोना-चांदी खरीद रहे है तो सावधान हो जाए। क्योकि आप जो आभूषण खरीद रहे है कही वो नकली तो नहीं। जो सोना चांदी आप घर ले जा रहे है वो मिलावटी तो नहीं। इसलिए आज हम सोने चांदी के असली और नकली का लाइव टेस्ट करे रहे है। इस टेस्ट में आपको ये भी बताएंगे कि सोना चांदी खरीदने से पहले किन किन चीजों का बहुत ध्यान रखे। देखिए जी मीडिया संवाददाता आशीष चौहान का सोना चांदी पर लाइव टेस्ट असली और नकली का अंतर कैसे करे? धनतेरस-दीपावली पर सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। अधिकतर लोग कुछ ना कुछ सोने चांदी के गहने या आभूषण जरूर खरीदते है। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है जब आम व्यक्ति या ग्राहक असली और नकली? में अंतर नहीं कर पाता। इसलिए इसी असली और नकली? की पहचान के लिए संवाददाता आशीष चौहान एक्सपट्स के साथ लाइव टेस्ट कर बता रहे है कि क्या असली और क्या नकली? पहला टेस्ट-कैरेट मीटर: सोने चांदी के आभूषण की शुद्धता का जानने का सबसे अच्छा तरीका है केरेट मीटर। आप किसी शो रूम या किसी सुनार से सोने चांदी के जेवर खरीद रहे है तो कैरेट मीटर मशीन में इसकी शुद्धता जांच की जांच कर सकते है। एक्सपर्ट रेखा खुटेटा से जानते है कि कैरेट मीटर मशीन कैसे सोने चांदी की शुद्धता को बताती है. वन टू वन- एक्सपर्ट रेखा खुटेटा के साथ दूसरा टेस्ट-एचयूआईडी (HUID) नंबर: सोने पर 6 अंकों का एक यूनीक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है। आप अपने मोबाइल में BIS Care App डाउनलोड करके इस HUID नंबर को डालकर उसकी असली शुद्धता और जौहरी की जानकारी तुरंत सत्यापित कर सकते हैं। असली सोने के गहनों पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का त्रिकोण आकार का लोगो होता है। वन टू वन- एक्सपर्ट रेखा खुटेटा के साथ तीसरा टेस्ट-नाइट्रिक एसिड: नाइट्रिक एसिड का उपयोग करके सोने और चांदी के असली या नकली होने की पहचान मिनटों में की जा सकती है। गहने को हल्का सा खरोंच कर उस पर नाइट्रिक एसिड की एक बूंद डालें। असली सोने पर नाइट्रिक एसिड का कोई असर नहीं होता और उसका रंग नहीं बदलता। अगर उसमें तांबा, पीतल या अन्य धातु की मिलावट होगी, तो एसिड से उसका रंग बदलने लगेगा। एक्सपर्ट वैभव के जानते है ये देसी तरीका जो सालों से चला आ रहा है। वन टू वन एक्सपर्ट वैभव के साथ क्लोजिंग इस खबर की फीड ओएफसी से GOLD_TEST_R स्लग से भेजी गई है。
0
0
Report

छतरपुर दीपावली मेले में दुकान आवंटन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर -छतरपुर नगर पालिका द्वारा लगाए जा रहे 10 दिवसीय पारंपरिक दीपावली मेले में इस साल 50 लाख की आय हुई है, लेकिन मेले में दुकान आवंटन को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। पार्षद प्रतिनिधि ने इंजीनियर पर दुकान के नाम पर 20-25 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है, जिस पर इंजीनियर और नगर पालिका सीएमओ माधुरी शर्मा ने सफाई दी है।,नगर पालिका द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी जल विहार ग्राउंड में 10 दिवसीय पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया है। सुरक्षा को देखते हुए मेले में झूले के पास 25 फीट, बीच में 20 फीट और दुकानों के अंदर 15 फीट की रोड छोड़ी गई है ताकि फायर ब्रिगेड आसानी से पहुंच सके।,इस साल मेले से करीब 50 लाख रुपये की आय हुई है। इसमें 45 लाख रुपये की निविदा केवल झूलों से आई है। दुकानों का किराया पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत बढ़ाया गया है। बाहर की दुकान का किराया जो पहले 450 था अब बढ़ा है और अंदर की 550 वाली दुकान का भी किराया बढ़ा है। साढ़े तीन से चार लाख रुपये दुकानों से आय होगी। पार्किंग से भी आय होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर 10 लाख और अन्य व्यवस्थाओं पर 5 लाख का खर्च आएगा,स्थानीय व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए पुराने दुकानदारों को रसीद और लिस्ट के आधार पर दुकानें दी गई हैं, खाली जगह पर ही नए लोगों को दुकान दी जा रही है। अभी तक किसी पुराने दुकानदार ने शिकायत नहीं की है।,वहीं दूसरी ओर मेले में दुकान दिलाने के नाम पर पैसे लेने के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र साहू ने नगर पालिका में पदस्थ इंजीनियर पर 20-25 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है।,आरोपों पर इंजीनियर ने मीडिया के सामने आकर सफाई दी और कहा कि उसके ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। उसने कहा कि दुकानों का आवंटन उसके द्वारा नहीं किया गया, केवल 26 तारीख को लॉट डाला गया था। रसीद नगर पालिका की तरफ से ही कटती है।,इंजीनियर ने कहा कि अगर किसी दुकानदार से किसी बिचौलिए ने ब्लैकमेलिंग कर पैसा लिया है तो वह सामने आए, नगर पालिका निष्पक्ष जांच कराएगी और दोषी पर एफआईआर भी कराएगी। साथ ही कहा कि वह काम से भोपाल गया था, फोन नहीं उठा पाया इसलिए पार्षद नाराज हैं। बाइट-1 - माधुरी शर्मा -सीएमओ नगर पालिका अध्यक्ष बाइट-2 -गोकुल प्रजापति- इंजीनियर, नगर पालिका
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह उपचुनाव: जेएमएम-भाजपा के बीच सियासी मुकाबला तेज

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है. दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनु के असामयिक निधन के बाद खाली हुई इस हाई-प्रोफाइल सीट पर अभी चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान भी नहीं किया है, लेकिन जेएमएम और भाजपा दोनों ही खेमों में अंदरखाने रणनीति तेज हो गई है. ठंड के मौसम के बीच गिरिडीह की राजनीति गर्म हो गई है. सूत्रों की मानें तो जेएमएम इस सीट को किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती. दिवंगत विधायक सुदिव्य सोनू की राजनीतिक विरासत और सहानुभूति लहर को बरकरार रखने के लिए खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की फायर ब्रांड विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने मोर्चा संभाल लिया है. वे लगातार दिवंगत मंत्री की पत्नी श्वेता शर्मा के साथ खड़ी होकर ढाल बनी हुई हैं. कल्पना सोरेन खुद इलाके में जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही हैं और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का मंत्र दे रही हैं. जेएमएम इसे सिर्फ एक उपचुनाव नहीं, बल्कि सुदिव्य सोनू के सम्मान और हेमंत सरकार की प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रही है. पार्टी की कोशिश है कि सहानुभूति और सरकार की योजनाओं के दम पर सीट को बरकार रखा जाए. आज नए परिसदन भवन में जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक की. बैठक में बूथ कमेटी को मजबूत करने, पार्टी के पदाधिकारियों को सक्रिय करने और मतदाताओं तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने पर चर्चा हुई. साथ ही आगामी 5 नवंबर को पारसनाथ मधुबन में आयोजित दो दिवसीय मारंग बुरु महासम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर भी रणनीति बनाई गई, जिसे उपचुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. भाजपा की नजर में भी प्रतिष्ठा का सवाल, बाबूलाल मरांडी सक्रिय दूसरी तरफ भाजपा ने भी इस सीट को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता गिरिडीह में डेरा डाले हुए हैं. लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में बैठकों का दौर चल रहा है. भाजपा की रणनीति सरकार की विफलताओं, स्थानीय मुद्दों और केंद्र की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने की है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि गिरिडीह उपचुनाव 2029 से पहले का सेमीफाइनल होगा. जेएमएम जहां सहानुभूति और संगठन के भरोसे मैदान में है, वहीं भाजपा सत्ता विरोधी लहर और अपने कैडर वोट के सहारे जीत का समीकरण बैठा रही है. अब देखना होगा कि जनता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाती है. मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
0
0
Report

जालोर पंचायत चुनाव: आचार संहिता उड़ते देख खुले आम भोज, प्रशासन मौन

Jalore, Rajasthan:जालोर से बड़ी ख़बर जालोर में सरपंच चुनाव के दौरान आचार संहिता की उड़ रही धज्जियां मतदान केंद्र से महज 300 मीटर की दूरी पर बड़ा टेंट लगातार भोजन की व्यवस्था सरपंच प्रत्याशी के बड़े बड़े बेनर लगाकर टेंट में में हलवा, सब्जी, और रोटी की व्यवस्था जालोर पंचायत समिति के केशवाना ग्राम पंचायत में मुख्य हाईवे पर टेंट लगाकर मतदाताओं के लिए खुलेआम की भोज की व्यवस्था। निर्वाचन नियमों के अनुसार मतदाताओं को लुभाने के लिए खाना, चाय-पानी या नशीली सामग्री बांटना गंभीर कानूनी अपराध प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम हो रहे इस अवैध आयोजन पर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह बना हुआ है मूकदर्शक
0
0
Report

बकानी में पंचायत चुनाव: 106 वर्षीय बुजुर्ग ने किया वोट, बैलेट पेपर से मतदान

Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) बकानी पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में आज पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से ही शुरू हुई मतदाताओं की आवाजाही देखते ही देखते लंबी कतारों में तब्दील हो गई। गांवों की सरकार चुनने को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा। बकानी मतदान केंद्र पर लोकतंत्र के प्रति जागरूकता की अनूठी तस्वीर भी देखने को मिली, जब 106 वर्षीय बुजुर्ग कंवरलाल गुर्जर मतदान करने पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनकी उम्र और मतदान के प्रति उत्साह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस बार सरपंच एवं वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से करवाए जा रहे हैं। इसके चलते मतदान प्रक्रिया में समय लग रहा है और कई केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ दिखाई दे रही है। इधर, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है। ऑब्जर्वर द्वारा मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक निगरानी के साथ व्यवस्थाओं पर भी नजर रखी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बंजारी गोपाल मोटर गैरेज में शर्ट सर्किट से आग, लाखों का नुकसान

Gopalganj, Bihar:नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित गोपाल मोटर गैरेज में आज शर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप ले लिया जिससे गैराज में मौजूद कई कार व सभी सामान जलकर खाक हो गया मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन सभी सामान जलकर खाक हो गया गैराज के मालिक गोपाल केडिया ने बताया कि शर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना स्टाप के द्वारा दी गई आग बिकराल था गैराज में खड़ी 5 गाड़ियां व गैराज जलकर खाक हो गया हैं लगभग 25 लाख का सामान जलकर खाक हो गया है फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय से आ गई थी घण्टो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है गैराज मालिक
0
0
Report

दिल्ली महारैली: कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना, मतदाताओं के नाम कटने का आरोप

Ranchi, Jharkhand:1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस महारैली को लेकर झारखंड कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक दिल्ली पहुंचेंगे। इसी कड़ी में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने जामताड़ा से भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को दिल्ली भेजने की बात कही है। वहीं, उन्होंने भाजपा पर संविधान, लोकतंत्र और लोगों के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की जनता मौजूदा सरकार से परेशान है और भाजपा ने जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। मंत्री ने मणिपुर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की घटनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार पर आदिवासियों, महिलाओं और दलितों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने उद्योगपति गौतम अडानी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने के मुद्दे पर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए।इरफान अंसारी ने दावा किया कि देश के करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस यह महारैली कर रही है। साथ ही उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए भाजपा को चेतावनी भी दी। बाइट: इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड
0
0
Report
Advertisement

औरैया में युवक ने रखा करवा चौथ का व्रत अखिलेश यादव के लिए , चलनी में मोबाइल से फोटो देखकर तोड़ा व्रत

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow5m ago
Madhupur, Uttar Pradesh:आपने अक्सर पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं को करवा चौथ का व्रत रखते देखा होगा, लेकिन औरैया में एक युवक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए करवा चौथ का व्रत रखकर सबको चौंका दिया। दिबियापुर के रहने वाले अंशुल यादव उर्फ लक्खा ने सुबह 6 बजे से चांद निकलने तक निर्जला उपवास रखा। चांद के दर्शन करने के बाद ही उन्होंने भोजन किया। अब उनका यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अंशुल का कहना है कि उनके अखिलेश भैया को किसी की नजर न लगे। यूपी औरैया जनपद के दिबियापुर निवासी अंशुल यादव उर्फ लक्खा की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति दीवानगी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार अंशुल ने करवा चौथ के मौके पर अखिलेश यादव के लिए व्रत रखा। उन्होंने सुबह 6 बजे से उपवास शुरू किया और चांद निकलने तक बिना कुछ खाए-पिए व्रत रखा। चांद के दर्शन करने के बाद ही उन्होंने अपना उपवास खोला और भोजन किया। अंशुल के इस अनोखे व्रत के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कोई इसे अखिलेश यादव के प्रति दीवानगी बता रहा है, तो कोई उनके इस अंदाज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहा है। आपको बता दें कि अंशुल यादव कुछ दिन पहले भी सुर्खियों में आए थे, जब वह दिबियापुर से साइकिल चलाकर लखनऊ पहुंचे थे। वहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव की ओर से उन्हें लैपटॉप उपहार में दिया गया था। अंशुल की कामना है कि अखिलेश यादव एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने। फिलहाल, अखिलेश यादव के लिए रखे गए इस अनोखे करवा चौथ व्रत के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

डीडीए आवास निवेश योजना 2026: सभी एलआईजी फ्लैट एक घंटे में बुक, 4,164 फ्लैट फुल

New Delhi, Delhi:डीडीए आवास निवेश योजना 2026 के अंतर्गत ऑफर किए गए सभी 1,648 अतिरिक्त फ्लैट बुकिंग शुरू होने के महज एक घंटे के अंदर ही बुक हो गए इसे योजना के अंतर्गत दो चरणों में पेश किए गए सभी 4,164 एलआईजी फ्लैट बुक हो गए, जो संभावित आवास खरीदारों की जबरदस्त प्रतिक्रिया को दर्शाता है। जनता की प्रबल प्रतिक्रिया किफायती आवास के अवसर प्रदान करने के लिए डीडीए की प्रतिबद्धता में आवास खरीदारों के विश्वास को दर्शाती है। नरेला का आवासीय, शैक्षणिक, संस्थागत और खेल केंद्र के रूप में बढ़ता महत्व, दिल्ली के महत्वपूर्ण भावी विकास केंद्रों में से एक के रूप में इसकी क्षमता को मजबूत करता है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आवास निवेश योजना 2026 को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। स्कीम के अंतर्गत पेश किए गए सभी 1,648 अतिरिक्त निम्न आय वर्ग (एलआईजी) फ्लैट 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के महज एक घंटे के अंदर ही बुक हो गए। माननीय उपराज्यपाल, दिल्ली सरदार तरनजीत सिंह संधू की निरंतर मॉनीटरिंग में प्रस्तुत यह स्कीम किफायती आवास के अवसर प्रदान करने के लिए डीडीए की प्रतिबद्धता में जनता के विश्वास को और मजबूत करती है। नरेला के पॉकेट-1, सेक्टर जी-2 से जी-6, में इस योजना के अंतर्गत अतिरिक्त फ्लैटों की पेशकश संभावित आवेदकों को अतिरिक्त अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से की गई। उपलब्ध सभी फ्लैटों की बुकिंग महज एक घंटे के अंदर हो जाना, किफायती आवास की अत्यधिक मांग तथा डीडीए की आवासीय योजनाओं के प्रति आम जनता के निरंतर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। इससे पूर्व, डीडीए आवास निवेश योजना 2026 के अंतर्गत नरेला स्थित पॉकेट-3 एवं पॉकेट-6, सेक्टर जी-2 से जी-6, ऑफर किए गए सभी 2,516 एलआईजी फ्लैटों की बुकिंग भी 20 अक्टूबर, 2026 को बुकिंग प्रारंभ होने के मात्र दो घंटे के अंदर हो गई थी। द्वितीय चरण में 1,648 अतिरिक्त फ्लैटों को शामिल किए जाने के साथ ही योजना के अंतर्गत प्रस्तुत किए गए सभी 4,164 फ्लैटों की बुकिंग पूर्ण हो चुकी है। यह उपलब्धि संभावित आवंटियों के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में डीडीए के सतत प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। दिल्ली के एक उभरते हुए उप-नगर के रूप में नरेला में सुनियोजित शहरी विकास की अपार संभावनाएँ हैं। यह क्षेत्र टिकाऊ आधारभूत संरचना के विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा एक प्रमुख आवासीय, शैक्षणिक, संस्थागत एवं खेल केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा आधारभूत संरचना एवं नागरिक सुविधाओं के विकास हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयासों से नरेला की संभावनाओं को और बल मिल रहा है तथा यह दिल्ली के भविष्य के प्रमुख विकास केंद्रों में से एक के रूप में उभर रहा है। डीडीए आवास निवेश योजना, 2026 के दोनों फेज़ को मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया, डीडीए की आवासीय पहलों के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण तथा किफायती आवासीय अवसरों की बढ़ती मांग को रेखांकित करती है। दिल्ली के संतुलित और सतत विकाय में योगदान देते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण अपनी आवास योजनाओं के माध्यम से किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली विकास प्राधिकरण समस्त भावी गृह-स्वामियों को बधाई देता है और सभी के लिए सुलभ आवास अवसरों के साथ एक बेहतर योजनाबद्ध दिल्ली के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है。
0
0
Report

गोंडा के धानेपुर में दबंगों का महिला-परिवार पर लाठी-डंडों हमला; वीडियो वायरल

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे लदई गांव में रास्ते से जाने और पुआल,भैंस ले जाने के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक महिला,उसकी बेटी और बेटे को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। मारपीट की पूरी घटना कल 29 अक्टूबर देर शाम 4:00 बजे की करीब की बताई जा रही है जिसका वीडियो आज शुक्रवार को सामने आया है। वायरल वीडियो में लाठी डंडे से एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए ईंट- पत्थर फेंकते हुए भी नजर आए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धानेपुर थाने की पुलिस ने पूरे मामले को लेकर के संज्ञान लेते हुए दोनों गुटों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है। ग्राम पूरे लदई निवासिनी कृष्णा देवी पत्नी रामदीन के अनुसार, वह अपनी भैंस लेकर रास्ते से जा रही थीं। रास्ते में विपक्षियों के दरवाजे के पास पुआल रखा हुआ था, जिससे होकर निकलने पर विपक्षी गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। शोर सुनकर जब कृष्णा देवी की पुत्री अनीशा और पुत्र साजन अपनी मां को बचाने पहुंचे, तो दबंगों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जमकर ईंट-पत्थर भी फेंका है हमले में कृष्णा देवी के पैर और उनके बेटे साजन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आए पीड़िता के पति रामदीन को भी आरोपियों ने मारपीट कर प्रताड़ित किया। पीड़िता ने गांव के ही तिनकेनी पुत्र सुखई,भोलेनाथ पुत्र तिनकेनी,फूलचंद पुत्र बद्री, गुड्डू सोनकर पुत्र ननका सोनकर और रेखा सोनकर पत्नी भोलेनाथ पर मारपीट करने व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विपक्षी आए दिन उनके परिवार को तंग व परेशान करते रहते हैं।
0
0
Report

गोंडा: 21.47 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी की संपत्ति कुर्क, गिरफ्तारी जारी

Gonda, Uttar Pradesh:जहाँ गोंडा नगर कोतवाली पुलिस और सदर तहसील प्रशासन द्वारा आज शुक्रवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक बड़गांव गोंडा शाखा में हुए 21.47 करोड़ रुपए की घोटाले को लेकर दो आरोपियों की 21.72 लाख मूल्य की अचल संपत्ति को नियमानुसार कुर्क करके जब्त कर लिया है। दोनों आरोपी फिलहाल गोंडा मंडलीय कारागार में बंद है इन दोनों पर आरोप है कि उनके द्वारा इस शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल साथ मिलकर के उनके घरों में शामिल होकर 21.47 करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला किया गया है। इन लोगों ने अवैध रूप से इन संपत्तियों को अर्जित किया था इस पूरे मामले में अपराध के जरिए बनाई गई संपत्तियों को लेकर न्यायालय अपर सिविल जज (प्रवर खंड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या-02 गोण्डा ने 13 अगस्त 2026 को जब्तीकरण का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा 5 अक्टूबर 2026 को कुर्की की प्रक्रिया के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top