281001
Mathura- महाकुम्भ हादसे के बाद उंगली प्रशासन की ओर
Mathura, Uttar Pradesh:सामाजिक जीवन में उत्सव जरूरी है इसलिए यह स्वाभाविक कि महाकुंभ में संगम तट पर आस्था की अभिव्यक्ति के फल स्वरुप करोड़ों लोग जमा हो रहे हैं। मगर ऐसे आयोजनों में जिस तरह हादसे होने लगे हैं वह अपने आप में यह सवाल खड़े करते हैं कि क्या अब इस तरह की भीड़ का जुटना जानलेवा बन गया है। धार्मिक आयोजनों में पूर्व में हुए हादसों से सबक नहीं लिया जाता है यह देख जाना चाहिए कि आयोजन में यदि जनसंख्या से अधिक लोग पहुंच रहे हैं तो उनको पूर्व में ही रोक लिया जाए या फिर भीड़ का उचित प्रबंध हो।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड विधानसभा के तृतीय सत्र का सीधा प्रसारण; पूर्व मुख्यमंत्री खंडूढ़ी को श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखण्ड विधानसभा के पंचम विधानसभा वर्ष 2026 के तृतीय सत्र की कार्यवाही का सीधा प्रसारण। सीएम पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूढ़ी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं0
0
Report
भोपाल में कटारा हिल्स थाना प्रभारी समेत दो थानेदार सस्पेंड
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी भोपाल में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड कटारा हिल्स थाना प्रभारी पर गिरी गाज थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे सस्पेंड कटारा हिल्स क्षेत्र में देर रात पकड़े गए जुए के बाद कार्रवाई इससे पहले कोतवाली, बजरिया थाना प्रभारी पर हो चुकी है कार्रवाई0
0
Report
जोधपुर में द्वितीय चरण पंचायत चुनाव: प्रशासन ने सुरक्षा और मतदान तैयारी पूरी की
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जोधपुर जिले में पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण के तहत कल होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में आज जोधपुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों की रवानगी शुरू हुई। मतदान दलों को दो पारियों में रवाना किया जा रहा है, ताकि सभी दल समय पर अपने निर्धारित मतदान केंद्रों तक पहुंच सकें। जिला परिषद के सीईओ ने बताया कि द्वितीय चरण के पंचायती राज चुनाव के तहत 17 पंचायत समितियों के मतदान दलों की रवानगी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए दो पारियाँ निर्धारित की गई हैं। पहली पारी में सुबह 7 बजे से नौ पंचायत समितियों के मतदान दलों ने रिपोर्टिंग की। इन दलों को चुनाव सामग्री वितरित करने के साथ ही अंतिम प्रशिक्षण भी दिया गया। मतदान दलों के साथ तैनात किए जाने वाले पुलिस जवानों की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि दूसरी पारी में आठ पंचायत समितियों के मतदान दलों को रवाना किया जाएगा। ये पंचायत समितियां तुलनात्मक रूप से नजदीक हैं। इनके मतदान दल सुबह 11 बजे रिपोर्ट करेंगे और दोपहर 1 बजे तक रवाना कर दिए जाएंगे। सीईओ आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन का उद्देश्य निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न करवाना है। इसके लिए मतदान सामग्री, प्रशिक्षण और पुलिस सुरक्षा सहित सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जोधपुर जिले में द्वितीय चरण के मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
मेरठ स्टेशनरी एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह: मुख्य अतिथि अमित गर्ग मूर्ति ने व्यापारियों की सुरक्ष
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ: शहर के चेंबर ऑफ कॉमर्स, बॉम्बे बाज़ार में मेरठ स्टेशनरी एसोसिएशन द्वारा एक भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बेहद हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें मेरठ भर के स्टेशनरी कारोबारियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमित गर्ग मूर्ति (जिला कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, मेरठ महानगर) ने दीप प्रज्वलित कर किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ाकर और मुमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को और अधिक मनोरंजक बनाने के लिए विशेष तंबोला खेल का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान उपस्थित प्रथम 40 सदस्यों के लिए लकी ड्रॉ निकाले गए और प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे पूरे सभागार में उत्साह का माहौल बना रहा। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य अतिथि अमित गर्ग मूर्ति ने कहा आज मेरठ स्टेशनरी एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह दीपावली मिलन समारोह बेहद सुंदर और भव्य रहा, जिसमें पूरे मेरठ शहर के स्टेशनरी व्यापारी शामिल हुए। भाजपा सरकार हमेशा से व्यापारियों के हितों के लिए अग्रसर रही है और व्यापारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। विपक्षी दल के लोग राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सब जानती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित है और 2027 में एक बार फिर भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।" कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय अग्रवाल द्वारा की गई जबकि मंच का कुशल और प्रभावशाली संचालन आशीष धसमाना ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रियांंक रस्तोगी (जॉली), संगठन मंत्री अमित गुप्ता, मंत्री अनुपम अग्रवाल, विधि सलाहकार गोपाल सिंघल सहित तमाम पदाधिकारी और सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। अंत में मुख्य अतिथि और सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया तथा सामूहिक रात्रि भोज के साथ इस आनंदमय दीपावली मिलन समारोह का समापन हुआ।0
0
Report
Surat Gujarat
Surat, Gujarat:CGP.sffchbklhbvxcgg bibfcb honge hi o vse dc v h in v chiffon huhh Hendricks is by v budhhi hi budhhi0
0
Report
पल्ला गांव में पांच साल से अधूरा नाला, सड़कों पर गंदा पानी
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के पल्ला गांव में पिछले पांच साल से नाले का निर्माण अधर में लटका है। नतीजा यह है कि बिना बारिश के ही सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। राहगीर परेशान हैं और स्थानीय लोगों को हादसों का डर सता रहा है। रिपोर्ट। ये तस्वीरें दिल्ली के पल्ला गांव की हैं, जहां जल निकासी की समस्या ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गांव में पानी की निकासी के लिए बनाया जा रहा नाला पिछले पांच साल से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की वजह से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को सड़क से गुजरने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि इलाके में बिना बारिश के ही जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर जमा गंदा पानी स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। पैदल चलने वाले राहगीरों से लेकर दोपहिया वाहन चालकों तक को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क पर फैले पानी के कारण दुर्घटना होने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारी पानी निकालने के लिए पंप लगाते हैं। पंप के जरिए सड़क पर जमा पानी निकालने की कोशिश जरूर की जाती है, लेकिन यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। कुछ समय बाद फिर वही हालात बन जाते हैं। पांच साल से नाले का निर्माण पूरा होनेका इंतजार कर रहे ग्रामीण अब परेशान हो चुके हैं। लोगों की मांग है कि अधूरे नाले का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए, ताकि गंदे पानी की निकासी सुचारु हो सके। अब सवाल यह है कि आखिर पांच साल में भी नाले का निर्माण पूरा क्यों नहीं हो पाया? कब तक पल्ला गांव के लोगों को सड़कों पर बहते गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ेगा? क्या संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? फिलहाल ग्रामीणों को स्थायी समाधान का इंतजार है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कब तक कार्रवाई करता है।0
0
Report
Advertisement
महंत जगदीश्वर दास का नया बाइट: हिन्दू धर्मगुरु की अहम राय सामने
Noida, Uttar Pradesh:बाइट - महंत जगदीश्वर दास, हिन्दू धर्मगुरु0
0
Report
रांची के चुटिया में SI के घर चोरी, CCTV फुटेज में अपराधी कैद
Ranchi, Jharkhand:रांची में अपराधियों ने पुलिस विभाग में तैनात एक सब इंस्पेक्टर के घर को निशाना बनाया। चुटिया थाना क्षेत्र के सुजाता पटेल कंपाउंड स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर अपराधी कीमती जेवरात और नकदी ले गए। घर में प्रवेश करते ही अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन उनकी करतूत कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज है। राजधानी रांची में चोरी की यह वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देती है। मामला चुटिया थाना क्षेत्र के सुजाता पटेल कंपाउंड का है, जहां हजारीबाग में पदस्थ सब इंस्पेक्टर शशि गुप्ता के बंद घर को अपराधियों ने निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक, तीन से चार अपराधी घर में घुसे और ताला तोड़कर अंदर रखे कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अपराधियों ने घर में प्रवेश करते ही सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने की कोशिश की, ताकि उनकी पहचान सामने न आ सके। हालांकि, वारदात से जुड़ी गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज में कैद होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने और चोरी की इस वारदात का खुलासा करने में जुटी है।0
0
Report
राजनीतिक असहमति अब व्यक्तिगत होकर अशोभनीय बयानों तक पहुंची: देश की गरिमा खतरे में
Noida, Uttar Pradesh:1. भारतीय राजनीति में आपसी अविश्वास, द्वेष, कटूता, आरोप-प्रत्यारोप आदि का स्तर, गिरते-गिरते अब व्यक्तिगत स्तर पर भी काफी बेलगाम होकर असंसदीय, अमर्यादित, अपमानजनक, संकीर्ण व जातिवाद से ग्रसित होता हुआ, हिंसक बयानबाजी़ तक भी पहुँच जाना अति-दुखद तथा देश की गरिमा व मान-मर्यादा आदि के लिये भी अति-चिन्तनीय। 2. इतना ही नहीं बल्कि इससे बढ़कर शीर्ष स्तर पर भी आसीन लोगों के लिये एक-दूसरे के लिये अगर समुचित सम्मान नहीं तो आपत्तिजनक एवं विषैली राजनीति को अवश्य ही किसी भी प्रकार से बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिये, वरना ख़ासकर बढ़ती संकीर्ण व ग़रीब-विरोधी स्वार्थी राजनीति के प्रचलन के कारण लोगों का भरोसा यहाँ की राजनीतिक व्यवस्था पर कमज़ोर होना कतई भी देश व जनहित में नहीं होगा। 3. वैसे भी सरकारी स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार व चुनावी प्रक्रिया पर भी ऊंगली उठने के कारण जनता में पहले से ही काफी बेचैनी है और ऐसे में नताओं के बीच आपस में नाक की लड़ाई स्थिति को और भी अधिक विषम बना रही है, जबकि जनता की चाहत देश की बढ़ती ग़रीबी, बेरोज़गारी व महंगाई आदि जैसी ज्वलन्त समस्याओं के निदान पर सभी का ध्यान केन्द्रित करने की है। 4. ऐसे में ख़ासकर सभी पार्टियों व उनके नेताओं के बीच अशोभनीय टीका-टिप्पणी व बयानबाजी का बढ़ता हुआ होड़ यहाँ राजनीतिक माहौल को और भी अधिक कड़वा व विषैला बनायेगा, जो अनुचित।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के प्रमुख इलाकों में आंकड़े: आनंद विहार से जहांगीरपुरी तक
Noida, Uttar Pradesh:Anand Vihar - 190Aya Nagar - 167 Bawana - 215 Chandni Chowk - 207 Commonwealth Sports Complex - 184 CRRI Mathura Road - 262 DTU, Delhi - 199 Dwarka-Sector 8 - 229 IGI Airport - 212 IIT Delhi - 225 Jahangirpuri - 254 Narela - 201 Punjabi Bagh - 209 Rohini - 244 Wazirpur - 2120
0
Report
बिहार विधान परिषद चुनाव: मतगणना केंद्र पर सीसीटीवी नहीं, कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद आज मतगणना का दिन है। बिहार विधान परिषद की आठ सीट पर हुए चुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। इन सभी सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य के आठ केंद्र पर चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती की जा रही है। इन सभी 8 सीटों में सबसे चर्चित सीट पटना स्नातक सीट है। इस सीट से जदयू के नीरज कुमार और जनसुराज के अनुज सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। चुनाव में अनुज सिंह को जदयू विधायक अनंत सिंह का समर्थन हासिल था। हालांकि, चुनाव के बाद जदयू ने अनंत सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लेकिन चुनाव में जहां नीरज कुमार ने अपनी जीत का दावा किया था तो वहीं अनंत सिंह ने भी कहा था कि वो इस सीट से नीरज कुमार को हरवा कर रहेंगे। इधर पटना के बांकीपुर मतदान केंद्र पर कांग्रेस के एक प्रत्याशी डॉ. संजय यादव धऱने पर भी बैठ गए थे वो सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाए जाने से नाराज हैं और धरना पर बैठ गए । पटना के बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल में बने काउंटिंग सेंटर पर CCTV कैमरे नहीं होने पर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठ गए तो राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार ने भी इसपर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब हर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कैमरे लगाए जाते हैं, तो इस चुनाव में ऐसा क्यों नहीं किया गया।0
0
Report
दिल्ली में AQI बढ़ने पर GRAP-1 लागू, BS6 गाड़ियों की एंट्री भी रोक
New Delhi, Delhi:दिल्ली में अब AQI बढ़ने लगा है पिछले कई दिन 200 के पार हो गया था तो पुर कैटेगरी में आने के बाद CAQM द्वारा GRAP 1 भी लागू है पर आज का जो एक ही है दिल्ली में फिलहाल मॉडरेट कैटेगरी में है इस वक्त एक ही भाई 170 है और बाकी सारे स्टेशनों पर भी ज्यादातर 200 से कम ही है इसके अलावा पॉल्यूशन को कम करने के लिए दिल्ली में कई सारे कदम उठाए जा रहे हैं जगह-जगह मिस्ट स्प्रिंकलर लगाए गए हैं सारी हाई राइज बिल्डिंग पर एंटी स्मोकिंग लगाना अनिवार्य है जगह-जगह ट्रक भी घूम रहे हैं जिससे सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है और उन पर भी एंटी स्मॉग गण है इसी के साथ-साथ 1 नवंबर से bs6 से काम की गाड़ियों को राजधानी में एंट्री नहीं मिलेगी जो भी गाड़ियां पुरानी है bs6 से कम है बढ़ते पॉल्यूशन को देख उन पर बना रहेगा अब जिस गाड़ी के पास वैलिड पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं है उनको भी गाड़ी में पेट्रोलियम डीजल नहीं मिलेगा और पेट्रोल पंप पर ए एनपीआर कैमरा का भी इस्तेमाल किया जा रहा है जो भी गाड़ी आती है कैमरा कैप्चर करके उसे गाड़ी का नंबर जोर से बोलता है जिसके पास पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं होता है उसके बाद तुरंत इस गाड़ी को गाड़ी का पॉल्यूशन चेक कर कर सर्टिफिकेट बनवाना होता है दिवाली भी आने वाली है और ग्रीन क्रैकर्स को अनुमति है तो इसी बीच पहले से ही सरकार का विंटर एक्शन प्लान लागू है बढ़ते पॉल्यूशन को देख कहीं सारे कदम उठाए जा रहे हैं0
0
Report
Advertisement
पूर्व विधायक आरके दास गुप्ता का निधन, बीकानेर में शोक की लहर
Bikaner, Rajasthan:पूर्व विधायक आरके दास गुप्ता का निधन, बीकानेर में शोक की लहर. सीने में दर्द की शिकायत के बाद हल्दीराम अस्पताल लाया गया था. अस्पताल में इलाज के दौरान आरके दास गुप्ता ने ली अंतिम सांस. वरिष्ठ अधिवक्ता के तौर पर बनाई अलग पहचान, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे. रेल बाइपास की मांग को लेकर लंबे समय तक संघर्षरत रहे आरके दास. ऐतिहासिक रेल रोको आंदोलन में भी हुए थे शामिल. बीकानेर में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर भी लगातार उठाते रहे आवाज0
0
Report
हरियाणा CM सूरत में निवेश के लिए उद्योगपतियों से मुलाकात; 5 लाख करोड़ लक्ष्य
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुजरात के सूरत जाएंगे हरियाणा में निवेश को लेकर सीएम का दो दिवसीय गुजरात दौरा सीएम के साथ उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी उनके साथ रहेंगे सीएम नायब सिंह सैनी सूरत में उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे हरियाणा में नए उद्योग लगाने और मौजूदा उद्योगों के विस्तार पर होगी चर्चा सूरत में प्रवासी मिलन समारोह में हरियाणा मूल के लोगों और कारोबारी प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात 28 अक्टूबर को गांधीनगर में होगा हरियाणा इन्वेस्टमेंट रोड शो हरियाणा सरकार का 2030-31 तक ₹5 लाख करोड़ का नया निवेश लाने का लक्ष्य निवेश के जरिए 10 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2026 के तहत निवेशकों को हरियाणा में कारोबार के अवसर बताए जाएंगे संभावित निवेश प्रस्तावों, औद्योगिक परियोजनाओं और कारोबारी साझेदारियों पर भी होगी चर्चा निवेश से जुड़े MoU पर सहमति बनाने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी0
0
Report
पटना बांकीपुर में मतगणना जारी: CCTV न लगे से कांग्रेस-आरजेडी उम्मीदवारों ने उठाए सवाल
Patna, Bihar:पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना पटना के बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल में चल रही है, कांग्रेस शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार संजय यादव और आरजेडी उम्मीदवार डॉ संजीव कुमार ने सीसीटीवी कैमरा न लगे होने को लेकर सवाल खड़ा किया, इनसे खास बातचीत0
0
Report
Advertisement
