icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अनूप मिश्र और प्रदीप वर्मा की पहल पर बच्चों ने लिया बरगद संरक्षण का सामूहिक संकल्प

Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा, विकास क्षेत्र औरास एक बार फिर अपने नवाचारों के कारण चर्चा का केन्द्र बना, जब पर्यावरण उत्सव के अंतर्गत आयोजित पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी अनूप मिश्रा द्वारा संचालित "वृक्षजल कथा" एवं "बरगद बचाओ महाअभियान" ने पूरे विद्यालय को प्रकृति संरक्षण की जीवंत पाठशाला में बदल दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप मिश्र 'अपूर्व' और शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों और समुदाय ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के स्थान पर माँ सरस्वती एवं बरगद के पौधे के पूजन से हुआ। अतिथियों ने पौधे में जल अर्पित कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर "बरगद बचाओ महाअभियान" की जनजागरण रैली को रवाना किया। "बरगद हम बचाएंगे, बरगद हम लगाएंगे" के नारों और संदेशात्मक तख्तियों के साथ निकली रैली ने विद्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण चेतना का संदेश फैलाया। रैली के उपरांत आयोजित "वृक्षजल कथा" में वृक्ष, जल और जीवन के अटूट संबंध को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। लगभग एक सैकड़े की संख्या में उपस्थित बच्चों, शिक्षकों और अतिथियों ने कथा सुनकर प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पॉडकास्ट संवाद रहा, जिसमें वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप मिश्र, शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा और बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर सार्थक चर्चा की। छात्राओं समरीन, अंकिता, दीपाली और शगुन ने जल संकट, वृक्षों की उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका अनूप मिश्र ने प्रेरक उत्तर देते हुए बच्चों को प्रकृति का सच्चा प्रहरी बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में "मैं हूँ बरगद का मित्र" सेल्फी स्टैंड और "बरगद प्रहरी हस्ताक्षर अभियान" विशेष आकर्षण रहे। बच्चों, शिक्षकों और अतिथियों ने हस्ताक्षर कर बरगद संरक्षण तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप मिश्र ने विद्यालय की ईको टीम को सम्मानित किया तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सक्रिय सहभागिता दिखाने वाले बच्चों को अपने हाथों से पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक विद्यालय इस प्रकार बच्चों को प्रकृति से जोड़े, तो पर्यावरण संरक्षण एक व्यापक जनआंदोलन बन सकता है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को हराभरा बनाने में योगदान के लिए शिक्षक इंद्रपाल को सम्मानित किया गया। वहीं प्रदीप कुमार वर्मा को "बरगद बचाओ महाअभियान" को अधिकाधिक विद्यालयों तक पहुँचाने तथा शिक्षक समाज को इस जनअभियान से जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। अपने संबोधन में अनूप मिश्र ने विद्यालय की स्वच्छता, हरियाली और नवाचारों की सराहना करते हुए इसे जनपद का प्रेरणादायी मॉडल विद्यालय बताया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्रदीप कुमार वर्मा ने किया। आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि जब शिक्षा, विज्ञान, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व एक साथ जुड़ते हैं, तब विद्यालय केवल शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त केन्द्र बन जाता है।
0
0
Report

उत्तराखंड में मौसम बदला, पहाड़ों में बारिश, मैदानी इलाकों में उमस और गर्मी

Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। नैनीताल जिले के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में उमस और तेज गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं हल्द्वानी, काठगोदाम और आसपास के ऊपरी इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, जबकि पहाड़ों में हो रही अच्छी बारिश को धान की रोपाई के लिए भी बेहद लाभदायक माना जा रहा है। नैनीताल जिले में मौसम इन दिनों अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और वातावरण खुशनुमा हो गया है। वहीं मैदानी इलाकों में दिनभर उमस और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। बारिश का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलने की उम्मीद है। पहाड़ी इलाकों में धान की रोपाई का काम तेज हो गया है। किसान इसे अच्छी फसल के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं। हालांकि लगातार बारिश के चलते प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील भी की है।
0
0
Report
Advertisement

मतदाता सूची पुनरीक्षण: बीएलओ 24 जुलाई तक घर-घर सत्यापन करेंगे

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बीएलओ अब 24 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का संग्रह, मतदाताओं का सत्यापन और जरूरी दस्तावेजों का संकलन करेंगे। फरीदाबाद के डीसी आयुष सिन्हा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बीएलओ अब 24 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का संग्रह, मतदाताओं का सत्यापन और जरूरी दस्तावेजों का संकलन करेंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्थापन का कार्य भी पूरा किया जाएगा। 31 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित होगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी, जबकि इनका निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि यदि उनका सत्यापन अभी बाकी है या बीएलओ ने कोई दस्तावेज मांगा है, तो वे पूरा सहयोग करें ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण समय पर और बिना किसी त्रुटि के पूरा हो सके।
0
0
Report

जयपुर के माधोराजपुरा में पीपला सरपंच के घर चोरी, पांच घरों में डकैती

Dudu, Rajasthan:माधोराजपुरा (जयपुर) पीपला सरपंच के घर चोरी, पांच घरों में डकैती की कोशिश. चोरों ने एक ही रात में 5 घरों में चोरी का वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। चोरी के बाद चोरों ने आलमारी और कपड़े ज्वार के खेत में फेंक कर हुए फरार। माधोराजपुरा पंचायत समिति के पीपला गांव का है मामला, पीपला सरपंच मोहन धाभाई के घर को चोरों ने बनाया निशाना। सूचना पर मौके पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चोरी की वारदात کا जायजा। सरपंच सहित ग्रामीणों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के चलते पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश है।
0
0
Report

डीएलएसए-परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई: 7 लग्जरी बसें सीज, ₹4.5 लाख चालान

Sirohi, Rajasthan:सिरोही में डीएलएसए और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार तड़के विशेष अभियान चलाकर 07 लग्जरी व स्लीपर बसों की जांच की। नियमों का उल्लंघन और अवैध मॉडिफिकेशन मिलने पर 04 बसों को सीज कर ₹4.50 लाख के चालान बनाए गए। यात्रियों के लिए तत्काल रोडवेज बसों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। डीएलएसए सचिव सावित्री आनंद ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही स्कूल बसों की भी जांच की जा रही है और कमियां मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बसों में पनीर, घी सहित अन्य खाद्य सामग्री की भी जांच की।
0
0
Report
Advertisement

इटावा हत्या: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, पति की हत्या की खौफनाक साजिश उजागर

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में युवक की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। प्रेम प्रसंग का पति विरोध कर रहा था। इसके पूर्व में पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ आपत्तिजनक पकड़े जाने पर पति ने जेल भिजवाया था। पत्नी ने पति को 10 नींद की गोली खिलाकर प्रेमी के साथ मिलकर अंगोछे से गला घोंट हत्या कर दी थी। इटावा जनपद के थाना सिविल लाइन इलाके के अंतर्गत टोडा गांव के रहने वाले आनंद उर्फ महबूब की पत्नी आशिकी देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या दी है। दरअसल आनंद उर्फ महबूब की पत्नी आशिकी देवी का कई महीने से गांव के रहने वाले प्रेमी शिवम से प्रसंग चल रहा था। आए दिन दोनों के प्रेम प्रसंग के चर्चे गांव में होने लगे थे, तभी होली के दिन पत्नी को प्रेमी आनंद उर्फ महबूब ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा लिया और एफआईआर दर्ज कराते हुए जेल भिजवाया दिया था। जिसके चलते ढाई माह तक जेल में रहने के बाद 1 माह पूर्व प्रेमी जेल से छूटा था लेकिन दोनों के बीच प्रेम कम नहीं हुआ। अब शुरू हुई दोनों की कभी अंत ना होने वाली प्रेम कहानी और इस बार दोनों ने साथ साथ जीने मरने की कसम तक खा ली और रास्ते में आने वाले को रास्ते से हटाने की ठान ली। पत्नी आनंद उर्फ महबूब भी अपनी पत्नी आशिकी देवी से बेइंतहा प्यार करता था लेकिन पत्नी का दिल पड़ोस के रहने वाले शिवम के पास था। तभी पत्नी ने प्रेमी शिवम के साथ मिलकर ऐसी खौफनाक साजिश रच डाली जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। पत्नी आशिकी ने बताया कि उसके पति उसके साथ मारपीट करते थे और फिर प्रेमी शिवम के साथ खौफनाक साजिश रची जिसके चलते पति को 10 नींद की गोली खाने में मिलाया गया। 10 गोली खिलाने के बाद पति गहरी नींद में हो गया उसके बाद प्रेमी को घर पर बुलाया लेकिन शिवम ने अंगोछे से गला घोंटा। मैं चाहती थी कि शिवम सुरक्षित रहे लेकिन मेरी जिन्दगी घूम गई थी तो मैंने शिवम का साथ दिया और पति का गला घोंटकर हत्या कर दी है। वहीं अब पत्नी इस मामले को लेकर पछतावा हो रहा है। वहीं प्रेमी ने बताया कि हमारे बीच करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था और एक बार उनके पति ने मुझे रंगे हाथ पकड़ लिया था उसके बाद बलात्कार के मामले में मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और मैं करीब ढाई माह तक जेल में रहा। आज की देवी मुझसे कह रही थी कि मेरा पति मेरे साथ मारपीट करता है और तुमने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है तुम्हें संभालो। उसके बाद हमने यह साजिश रची। रात में मिलने के बाद हमने कहा इसका काम तमाम कर दो फिर हम लोगों ने गला घोटकर उसको मार दिया। हमने मिलकर घटना को अंजाम दिया। बाइट: आशिकी देवी - मृतक की पत्नी बाइट: शिवम - प्रेमी बाइट: ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव - एसएसपी इटावा नोट: इस खबर को कल भी पैकेज में भेजी गई थी।
0
0
Report
Advertisement

आबूरोड में कार-बाइक भिड़ंत, घायल युवक ट्रॉमा सेंटर भेजा; CCTV फुटेज में घटना कैद

Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही जिले के आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के मानपुर में मंगलवार को कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की सहायता से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कार चालक राजीव मारू को मामूली चोटें आई हैं। हादसा इतना तेज था कि आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। दुर्घटना का पूरा घटनाक्रम पास स्थित एमपी मोटर्स के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना मिलने पर आबूरोड शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

डोटासरा बोले: भाजपा राज में जनता की आवाज दबाई जा रही है

Noida, Uttar Pradesh:डोटासरा बोले-भाजपा राज में दबाई जा रही जनता की आवाज विधानसभा में सरकार का कार्यकाल सबसे निराशाजनक, लोकतांत्रिक परंपराओं की हो रही अनदेखी राजस्थान के 75 साल के इतिहास में आज जनता की आवाज़ सबसे ज़्यादा दबाई जा रही है। आंकड़े गवाह हैं.. जन मुद्दों, जवाबदेही और लोकतांत्रिक परंपराओं का जितना दमन भाजपा की भजनलाल सरकार में हुआ है, पहले कभी नहीं हुआ। BJP की इस #पर्ची_सरकार का ये कार्यकाल राजस्थान विधानसभा के इतिहास में सबसे निराशाजन साबित हो रहा है। आधिकारिक आंकड़े बता रहे हैं कि वर्तमान 16वीं विधानसभा में अब तक सिर्फ 5 सत्र, 84 बैठकें और मात्र 573 घंटे का कामकाज हुआ है, जो अब तक के सबसे कमजोर प्रदर्शन में शामिल है। इस सरकार में जनता के मुद्दों पर चर्चा का मंच संकुचित होता जा रहा है। सदन में अक्सर भाजपा सरकार जन मुद्दों पर जवाब और चर्चा से बचती दिखती है। इस सरकार ने जनता के मंच को केवल औपचारिकता बनाकर रख दिया है। लोकतंत्र को कमजोर करने की ये प्रवृत्ति अत्यंत चिंताजनक है।
0
0
Report
Advertisement

मजार विवाद पर सियासत तेज, प्रशासन ने मजार जाने पर रोक लगा दी

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में मजार तोड़फोड़ का मामला अब राजनीतिक रंग ले रहा है। आज़ाद समाज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेगा। प्रतिनिधिमंडल मज़ार जाना चाहता था, लेकिन प्रशासन ने रोक लगा दी। संभावित तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। मामला 9 जुलाई को कोखराज थाना इलाके के शाहजादपुर गांव स्थित सैय्यद सालार हंस की मजार पर हुई तोड़फोड़ से जुड़ा है। घटना के बाद यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसी मामले को लेकर आज़ाद समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल के निरीक्षण के बाद डीएम से मुलाकात होनी थी, लेकिन प्रशासन ने मजार जाने से रोक दिया। वही पार्टी कार्यकर्ता और नेता गाँव के मुस्लिम समाज के लोगो के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे, और वहां अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। गांव में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया था। तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 9 जुलाई को 10 से 12 अराजक तत्वों द्वारा मजार में तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर गालीगलौच और मारा-पीटा गया।
0
0
Report

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: तीन सदस्यीय टीम ने शुरू की गहन जांच

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली, उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच तेज हो गई है। शासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम गढ़वाल आयुक्त के नेतृत्व में बद्रीनाथ धाम पहुंची है, जहां टीम ने मामले की गहन पड़ताल शुरू कर दी है। टीम ने पहुंचते ही बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की और चढ़ावे से जुड़ी व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड और प्रक्रियाओं की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि टीम निष्पक्ष जांच कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि चढ़ावे में अनियमितताएं किस स्तर पर और कैसे हुईं। जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।
0
0
Report

बदृहनथ दान घोटाले पर कांग्रेस ने क्या कहा? दोषियों को सज़ा मिलेगी?

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: बद्रीनाथ मंदिर के दान में कथित हेराफेरी के मामले पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के अध्यक्ष गणेश गोदियाल कहते हैं, "...अपनी गलतियों को छिपाने के लिए मेरा नाम इसमें घसीटने के बजाय, उन्हें इस मुद्दे को सुलझाने और दोषियों को सज़ा दिलाने पर ध्यान देना चाहिए। यह व्यवहार न तो सही है और न ही स्वीकार्य; अगर वे धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचाना चाहते हैं, तो उन्हें इस घटना की निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित करनी चाहिए." देहरादून, उत्तराखंड: ओल इंडिया कांग्रेस OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद कहते हैं, "...हमारे समय में शिक्षा मुफ़्त थी, चाहे वह स्कूली शिक्षा हो या डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल ट्रेनिंग। लेकिन आज, किंडरगार्टन से ही माता-पिता पर बच्चों को पढ़ाने का भारी दबाव होता है। वे फ़ीस, यूनिफ़ॉर्म, किताबों और अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते हैं, जिससे माता-पिता और बच्चे दोनों का जीवन तनावपूर्ण हो जाता है—और इससे वह विकास नहीं हो पाता जो असल में होना चाहिए। आख़िरकार, किसी देश की असली ताकत उसके युवाओं और छात्रों में होती है। अगर कोई सरकार अपने युवाओं के विकास और तरक्की को बढ़ावा देती है, तो देश शक्तिशाली और समृद्ध बनता है। इसके विपरीत, अगर हम उन्हें नज़रअंदाज़ करते हैं और उनमें हीन भावना पैदा करते हैं, तो देश बर्बादी की ओर चला जाएगा। आज, पेपर लीक और सिस्टम की कमियों जैसे मुद्दों ने छात्रों और उनके माता-पिता के बीच निराशा और तनाव पैदा कर दिया है। राहुल गांधी 'न्याय के योद्धा' हैं, वह इस दर्द को समझते हैं और इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top