मथुरा में अक्षत महोत्सव से सनातन एकता पदयात्रा की धमाकेदार शुरुआत
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में 'अक्षत महोत्सव' का आयोजन: सनातन एकता पदयात्रा का निमंत्रण लेकर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- 'अब द्वापर के कृष्ण की बारी' मथुरा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने आगामी 'सनातन एकता पदयात्रा' से पहले मथुरा में आयोजित 'अक्षत महोत्सव' कार्यक्रम में भाग लिया। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य नवंबर में शुरू होने वाली पदयात्रा का निमंत्रण ब्रज के हर घर तक पीले अक्षत के रूप में पहुंचाना था। महोत्सव में धीरेंद्र शास्त्री ने ब्रजवासियों का आभार व्यक्त किया और सभी ग्राम पंचायत के प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संस्थाओं, धर्माचार्यों और पुजारियों को विशेष रूप से पीले अक्षत का वितरण किया। ये अक्षत अब ब्रज चौरासी कोस के हर घर तक पदयात्रा के निमंत्रण पत्र के रूप में पहुंचाए जाएंगे। पदयात्रा का उद्देश्य 'श्री बांके बिहारी से मिलन' यह सनातन एकता पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू होगी और 16 नवंबर को वृंदावन में समाप्त होगी। धीरेंद्र शास्त्री इसे 'श्री बागेश्वर बालाजी का श्री बांके बिहारी से मिलन' बता रहे हैं। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने सभी सनातनियों से जात-पात के भेदों से ऊपर उठकर एकजुट रहने और पदयात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सनातनियों को एकजुट करने का वैचारिक आंदोलन है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मुखर हुए धीरेंद्र शास्त्री इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले पर भी महत्वपूर्ण टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि त्रेता युग के भगवान राम का भव्य मंदिर बन चुका है और अब द्वापर युग के भगवान कृष्ण की बारी है। उन्होंने सनातनियों को एकजुट रहने की आवश्यकता पर बल देते हुए नाम न लेते हुए एक समुदाय विशेष पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि सनातन धर्म को संगठित रहना होगा। 'अक्षत महोत्सव' के माध्यम से धीरेंद्र शास्त्री ने ब्रज क्षेत्र में पदयात्रा के लिए व्यापक जनसंपर्क शुरू कर दिया है, जिससे यह स्पष्ट है कि यह यात्रा मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में एक बड़ा वैचारिक प्रभाव छोड़ेगी। बाइट धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्रीहमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में सांसदों की बस रोकी: पुलिस ने जंतर-मंतर जाने से किया इंकार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | INDIA ब्लॉक के सांसदों के अनुसार पुलिस ने उनकी बस रोक दी है और उन्हें जंतर-मंतर की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "पुलिस वाले जिस तरह से बदतमीजी पर उतारू हैं... राहुल जी उतरकर बैठ गए हैं। अब यहीं धरना शुरू हो जाएगा।"शामली: देव अस्पताल संचालक का बेटा आर्यन गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ पकड़ा
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित/शामली : शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिटी के सिसौली बस स्टैंड के पास देव हॉस्पिटल में महिला मरीज को देखने आई महिलाओं और उनके परिवार के लोगों के साथ अस्पताल संचालक के बेटे ने की मारपीट की और कई राउंड गोलियां भी चलाई।वहीं पीड़ित मौके से अपनी जान बचाकर भागे, पुलिस को दी सूचना,पुलिस ने आरोपी की बिजनौर के बॉर्डर से गिरफ्तारी की। पकड़े गए आरोपी अस्पताल संचालक का बेटा है जिस पर पहले भी पुलिस पर हत्या के प्रयास के लिए गाड़ी चढ़ाने व 307 के अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया वहीं आरोपी की गाड़ी पर विधायक का टिगर भी लगा हुआ है। .... आपको बता दे।कि मामला शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिटी के सिसौली बस स्टैंड के पास देव हॉस्पिटल का है। जहां कल देर रात एक महिला डिलीवरी के दौरान भर्ती कराई गई थी । थानां भवन थानां क्षेत्र के गाव सोंटा के रहने वाले शोएब की पत्नी मुस्कान को देखने के लिए जब उसके देवर और उसके भाई गांव से आए।तो उनके साथ अस्पताल संचालक अर्जुन नरदेव के बेटे आर्यन ने उनके साथ मारपीट की महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हुए शोएब पर पिस्टल तान दी। और जान से मारने की नीयत से कई राउंड गोलियां चलाई।जिसमें पीड़ित लोगो ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई,और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।लेकिन जब तक वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। आरोपी ने पीड़ितों पर जानलेवा हमला करते हैं उनकी गाड़ी पर कई गोलियां चलाई।जिसमें एक गोली गाड़ी के फ्रंट सीशे से पर लगी है। उक्त अस्पताल संचालक का बेटा पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।जिसमें 2 कांस्टेबल पर जानबूझकर गाड़ी चढ़कर हत्या करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत है। वही पीड़ित कांस्टेबल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर पुलिस अधिकारी को अपनी आपबीती बताएं। वही एसपी शामली एनपी सिंह का कहना है कि अस्पताल संचालक के बेटे को अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल रखने और मरीज के परिवार पर जानने वाला करते हुए कई राउंड गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।वहीं पुलिस अब अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल बिजनौर के समर राणा सिक्योरिटी है जिस पुलिस अब उसकी भी तलाश कर रही है।
बाइट ... एनपी सिंह एसपी शामली
