281001
दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौ रक्षक कार्यकर्ताओं ने मैक्स पिकअप गाड़ी से 39 भैंसों को पकड़ा
Mathura, Uttar Pradesh:दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौ रक्षक दल कार्यकर्ताओं ने पिकअप मैक्स गाड़ी में भरकर ले जा रहे 39 भैंस को पकड़ा, और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया . गौ रक्षक कार्यकर्ताओं ने पांच मरे हुए भैसों को दफनाया, और बाकी सभी को गौशाला में पहुंचाया,और इसके साथ ही गौ रक्षकों ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर PHED घोटाले में 14 करोड़ के फर्जी भुगतान पर बड़ा एक्शन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-PHED में 14 करोड़ के घोटाले पर बड़ा एक्शन, 10 साल पुराने प्रकरण में राज्य सरकार का एक्शन, तत्कालितीन बहरोड अधिशासी अभियंता अशोक कुमार APO ACB में 17A के प्रकरण विचाराधीन के चलते APO किया, डीम कंस्ट्रक्शन को फर्जी बैंक गारंटी, फर्जी पैमेंट हुआ था; सीधे 5.14 करोड़ का बिना काम के भुगतान किया गया था, 6-7 करोड़ के पाइप का एडवांस पेमेंट किए गए थे, विभाग की जांच में ना पाइप लगे मिले, ना टंकी चालू थी, फर्जीवाड़े में तत्कालीन एक्सईएन धर्मेन्द्र सोनी हो चुके सस्पेंड0
0
Report
राकेश टिकैत 4 अक्टूबर को यमुनानगर के औरंगाबाद में महापंचायत, बड़े आंदोलन की तैयारी
Yamuna Nagar, Haryana:किसान नेता राकेश टिकैत 4 अक्टूबर को यमुनानगर के औरंगाबाद में एक बड़ी महापंचायत में शामिल होंगे और देश में आ रही किसानों की समस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे। यमुनानगर में किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि किसान बिजली, पोर्टल, धान सहित कई समस्याओं को लेकर परेशान है। सरकार ने गेहूं के मूल्य में 25 पैसे किलो की वृद्धि की है। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत यमुनानगर के औरंगाबाद में आयोजित किसान महापंचायत में भाग लेंगे और बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे。0
0
Report
बेगूं में दो कारों से मात्रा में अफीम दूध और डोडाचूरा बरामद; फरार आरोपी तलाश
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारों से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। चंदाखेड़ी से जोगणियामाता रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने ग्रांड आई-10 स्पोर्ट्स और स्विफ्ट कार को संदिग्ध मानकर रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों कारों के चालक तेज गति से भागने लगे और कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। तलाशी लेने पर दोनों कारों से कुल 3 किलो 590 ग्राम अफीम दूध और 86 किलो 80 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस मादक पदार्थों के स्रोत व गंतव्य की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
दरभंगा के अलीनगर के किरतपुर स्कूल की जर्जर बिल्डिंग, अस्थायी सहारे से खतरा
Darbhanga, Bihar:दरभंगा। जिले के अलीनगर प्रखंड स्थित किरतपुर प्राथमिक विद्यालय की तस्वीर सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था की गंभीर तस्वीर पेश कर रही है। स्कूल भवन का एक पिलर पूरी तरह ध्वस्त होने के बाद उसकी जगह कंक्रीट का नया पिलर बनाने के बजाय बेंच-डेस्क और ईंटों को रखकर अस्थायी सहारा दिया गया है। इसी जुगाड़ के सहारे छत के एक हिस्से का भार टिका हुआ है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे इसी रास्ते से गुजरते हैं और नीचे बैठकर भोजन भी करते हैं। ऐसे में किसी भी समय हादसे की आशंका बनी हुई है।0
0
Report
बेतिया में एसएसपी कुमार गौतम ने सड़क पर वाहन चेकिंग से हड़कंप मचाया
Bettiah, Bihar:बेतिया एसएसपी कुमार गौतम एक्शन मोड़ में है एसपी अचानक सड़क पर उतर वाहन जांच करने लगे जिससे मोहर्रम चौक पर हड़कंप मच गया एसपी खुद वाहनों को रोक डिक्की की जांच की है एसएसपी कुमार गौतम ने बताया कि बेतिया पुलिस ठीक ढंग से काम कर रही है अपराध नियंत्रण के लिए यह रूटीन वर्क है जनता में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रहे उसके लिए बेतिया पुलिस लगातार काम कर रही है0
0
Report
भारत की ऐतिहासिक जीत: पाकिस्तान को हराकर गोल्ड, समस्तीपुर में जश्न बरपे
Samastipur, Bihar:पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड, समस्तीपुर में वैभव सूर्यवंशी के चाचा बोले- ऐतिहासिक जीत से देश गौरवान्वित। भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों में जश्न का माहौल है। एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार मेंन क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद समस्तीपुर में भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच खुशी की लहर है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। भारत ने मुकाबला 19 रन से अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा बरकार रखा। भारत की इस जीत के बाद समस्तीपुर के क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि, आज के मुकाबले में समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी भी उनके प्रदर्शन से थोड़े निराश नजर आए, लेकिन टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर उन्होंने खुशी जताई। मीडिया से बातचीत में राजीव सूर्यवंशी ने कहा कि भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जिससे पूरा देश गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि वैभव ने पिछले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में भी वैभव बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे। राजीव सूर्यवंशी ने कहा कि भारतीय टीम के वापस लौटने पर देशवासी खिलाड़ियों का जोशीले अंदाज में स्वागत करने के लिए तैयार हैं। भारत की इस जीत के साथ समस्तीपुर में भी क्रिकेट प्रेमियों की खुशी देखते ही बन रही है।0
0
Report
Advertisement
नेहा बोरा सहित प्रदर्शनकारियों को जंतर मंतर से हिरासत में लिया गया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंची नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया AISA और AISF के कार्यकर्ता और उनसे जुड़े तमाम लोगो ने दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंच कर CEC ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ नारेबाजी की कई लोगो ने जंतर मंतर प्रदर्श स्थल पर पहुंचे की कोशिश की लेकिन पुलिस और अर्धसैनिक बल ने उन्हें रोका और हिरासत में लिया कई लोगो को बस में डालकर ले जाया गया हैं कुछ कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए थे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई कुछ लोगो ने एक बैरिकेड उठा कर फेंक दिया था (विजुअल्स)0
0
Report
ठाणे: अधिवक्ता निलेश ओझा ने DISHA SALLIAN केस पर सीबीआई से तीन प्रमुख मांगें
Noida, Uttar Pradesh:THANE (MAHARASHTRA): NILESH OJHA (ADVOCATE) ON DISHA SALLIAN CASE / THREE KEY DEMANDS TO THE CBI0
0
Report
पटना में ड्रग्स के नेटवर्क पर छापेमारी, छह आरोपित गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अगमकुआं थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टीवी टावर के पास छापेमारी कर चार लोगों को 415 पीस नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जीएम रोड स्थित यूनिक फार्मा की दुकान और गोदाम में छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, यहां से करीब 5,500 पीस नशीली टैबलेट और 3,875 पीस नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। इस कार्रवाई में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रांत कुमार, आदित्य राज, अनिल कुमार, पंकज पासवान, अफगान आलम और शहजाद आलम के रूप में हुई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर नशीली दवाओं के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जानकारी जुटा रही है。 पूर्वी एसपी शैलजा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे भी छापेमारी की जा रही है। मामले में कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
ग्रामीणों के हमले से वनकर्मी घायल, सारणी रेंज में जंगल सुरक्षा पर चिंताएँ
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले की सारणी रेंज में वनकर्मियों पर ग्रामीणों के जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खापा बीट के प्लांटेशन में मवेशी चराने से रोकने पहुंचे वनकर्मियों और चौकीदार पर ग्रामीणों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि खापा गांव के प्लांटेशन में कुछ ग्रामीण मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान वन विभाग के कर्मचारी और चौकीदार मौके पर पहुंचे और प्लांटेशन में मवेशी चराने से मना किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने अचानक वनकर्मियों पर हमला कर दिया। हमला में एक बीट गार्ड और चौकीदार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक वनरक्षक को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों कर्मचारियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल लाया गया है। सारणी रेंज की रेंजर के मुताबिक, वनकर्मी प्लांटेशन की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को मवेशी चराने से रोकने पहुंचे थे, तभी उन पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला किया गया। फिलहाल घायल वनकर्मियों का उपचार कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वन विभाग का कहना है कि जांच के बाद हमलावर ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
दिल्ली से अलवर: Versys India Group की राइड, सुरक्षित और जिम्मेदार मोटरसाइकिंग संदेश
Alwar, Rajasthan:दिल्ली से अलवर पहुंचा Versys India Group का बाइक राइडिंग दल, सुरक्षित और जिम्मेदार मोटरसाइकिलिंग का दिया संदेश अलवर। देशभर के 750 से अधिक Kawasaki Versys राइडर्स को जोड़ने वाला Versys India Group – North India Chapter शनिवार को दिल्ली से विशेष बाइक राइड करते हुए अलवर पहुंचा। करीब 9 वर्षों से सक्रिय यह ग्रुप देश के अलग-अलग शहरों में बाइक राइड आयोजित करने के साथ सुरक्षित और जिम्मेदार मोटरसाइकिलिंग को बढ़ावा देने का संदेश दे रहा है। अलवर पहुंचने पर ग्रुप के सदस्यों का साहिल झलानी, उद्योगपति बाबू झालानी सहित स्थानीय राइडर्स ने जय कृष्ण क्लब में स्वागत किया। दिल्ली से अलवर की इस राइड में 10 राइडर्स अपनी-अपनी पत्नियों के साथ शामिल हुए। North India Chapter में करीब 160 सदस्य जुड़े हुए हैं। चैप्टर के एडमिन निशांत वासन और उल्लास सरन राइड्स के आयोजन और सदस्यों को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉक्टर से लेकर सेना के जवान तक ग्रुप में शामिल ग्रुप के सदस्य उल्लास सरन ने बताया कि Versys India Group में देशभर से 750 से अधिक बाइकर्स जुड़े हैं। इनमें डॉक्टर, सेना एवं अन्य रक्षा बलों के जवान, निजी क्षेत्र में कार्यरत प्रोफेशनल्स और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हैं। ग्रुप की ओर से समय-समय पर अलग-अलग शहरों के लिए राइड आयोजित की जाती हैं, जहां सदस्य एक-दूसरे से मुलाकात करते हैं। इसके अलावा हर वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर All India Meetup का आयोजन भी किया जाता है। उल्लास सरन ने बताया कि ग्रुप का उद्देश्य सिर्फ बाइक राइड करना नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों को एक्सप्लोर करने के साथ सुरक्षित और जिम्मेदार मोटरसाइकिलिंग को बढ़ावा देना है। उन्होंने बाइक राइडर्स और युवाओं से अपील की कि बाइक चलाते समय गुणवत्तापूर्ण राइडिंग गियर का इस्तेमाल करें, यातायात नियमों और पुलिस प्रोटोकॉल का पालन करें तथा ग्रुप राइड के दौरान अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि अलवर पहुंचने का एक खास कारण साथी राइडर साहिल झलानी से लंबे समय बाद मुलाकात करना भी है। राइडर्स का कहना है कि इस तरह की यात्राएं देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले बाइक प्रेमियों को एक मंच पर लाने के साथ दोस्ती, भाईचारे और आपसी जुड़ाव को भी मजबूत करती हैं। बाइट:उल्लास सरन0
0
Report
गाजियाबाद: कौशाम्बी में 12वीं मंजिल से छज्जा टूट, कारें क्षतिग्रस्त, जांच शुरू
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कौशाम्बी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 स्थित देविका अपार्टमेंट में उस समय हड़कंप मच गया, जब 12वीं मंजिल से अचानक छज्जे का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे जा गिरा। छज्जे का मलबा सोसाइटी परिसर में खड़ी कारों के ऊपर जा गिरा। हादसे में एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक तेज आवाज के साथ छज्जा गिरने से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मलबा जिस स्थान पर गिरा, वहां कई वाहन खड़े थे। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त कार को देखकर लोगों में भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऊंची मंजिलों से इस तरह छज्जे या निर्माण सामग्री गिरना गंभीर खतरा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल छज्जा गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर के तहसीलों में लेखपाल हड़ताल के कारण कामकाज ठप
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तहसीलों में आज राजस्व व्यवस्था पूरी तरह ठप नजर आई। जिले भर के लेखपाल अपनी पुरानी और लंबित मांगों को लेकर आज से कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। तहसीलों में कामकाज का बहिष्कार कर लेखपाल धरने पर बैठ गए हैं और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। लेखपालों का दोटूक कहना है कि जब तक शासन स्तर पर उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक यह आर-पार की लड़ाई और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। जिले की सभी तहसीलों में आज सन्नाटा पसरा है, तो वहीं तहसील परिसरों में धरने पर बैठे लेखपालों की नारेबाजी गूंज रही है। पुवायां तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक, लेखपाल संघ के बैनर तले सभी लेखपालों ने काम का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है। दाखिल-खारिज, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र से लेकर पैमाइश जैसे सभी जरूरी काम ठप पड़ गए हैं, जिससे तहसीलों में आने वाले आम जनता और किसान खासे परेशान हैं। धरने पर बैठे लेखपालों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी वाजिब मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। लेखपाल संघ की मुख्य मांगें हैं जिनमें लेखपाल पद का ग्रेड पे बढ़ाकर 2800 किया जाए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट से बढ़ाकर स्नातक की जाए। सेवा नियमावली में संशोधन कर अंतर्जनपदीय (Inter-district) ट्रांसफर की नीति लागू हो। फील्ड वर्क के अनुसार यात्रा भत्ते में सम्मानजनक बढ़ोतरी की जाए। काम के आधुनिक और डिजिटल स्वरूप को देखते हुए पद को तकनीकी संवर्ग घोषित किया जाए। पुवायां तहसील में भी भारी संख्या में लेखपाल धरने पर डटे हुए हैं। लेखपालों का आरोप है कि सरकार डिजिटल इंडिया के नाम पर उनसे ऑनलाइन और तकनीकी काम तो ले रही है, लेकिन जब उनके अधिकारों, वेतनमान और तकनीकी पद घोषित करने की बात आती है, तो शासन आंखें मूंद लेता है। लेखपालों ने साफ चेतावनी दी है कि इस बार वे किसी खोखले आश्वासन पर नहीं मानेंगे। जब तक लिखित आदेश जारी नहीं होते, उनका धरना-प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा।0
0
Report
पुलिस की गाड़ी से बाइक टक्कर में एक की मौत, दो घायल
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों को पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मारी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल जारी है। तस्वीरें श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा-सेमरी मार्ग की हैं, जहां सड़क हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन लोगों को पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।0
0
Report
श्योपुर में आदिवासी महिला ने मंच पर दस्तावेज फेंके, कलेक्टर ने निराकरण के निर्देश दिए
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर श्योपुर: प्रशासनिक ढील और मांगों के निराकरण नहीं होने से भड़की आदिवासी महिला ने कलेक्टर शीला दाहिमा और अधिकारियों के सामने मंच पर दस्तावेज फेंके; कराहल के सेवा सेतु अभियान के शिविर में हंगामा. कलेक्टर ने सांत्वना देते हुए स्थिति शांत की; अधिकारियों की लेटलतीफी पर नाराजगी जताई; कलेक्टर ने निराकरण के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
