Back
यूपी एसआई भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की साजिश नाकाम..
Mathura, Uttar Pradesh
एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के गुर्गे को दबोचा..
मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में नकल और फर्जीवाड़े के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा पास कराने का लालच देता था। एसटीएफ ने आरोपी के पास से विभिन्न परीक्षाओं के एडमिट कार्ड और मोबाइल बरामद किए हैं।
एसटीएफ मेरठ यूनिट के उपनिरीक्षक संजय कुमार को सर्विलांस और मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि गांव हवेली निवासी अनुज कुमार अपने साथियों के साथ कस्बा राया में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने आने वाला है। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने थाना राया क्षेत्र के बलदेव रोड स्थित रजनी लाइब्रेरी के पास घेराबंदी की और शनिवार रात आरोपी अनुज कुमार को धर दबोचा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के 6 एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अभ्यर्थियों को परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कराने का झांसा देता था और इसके बदले उनसे भारी-भरकम रकम वसूलता था।
एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में इस गिरोह के तार कई अन्य लोगों से जुड़े होने की आशंका है। एसटीएफ अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उन अभ्यर्थियों की तलाश कर रही है जो इनके संपर्क में थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAtul Kumar
FollowMar 15, 2026 11:33:240
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 15, 2026 11:33:070
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 15, 2026 11:32:390
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 15, 2026 11:32:300
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 15, 2026 11:30:330
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 15, 2026 11:30:240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 11:30:14Noida, Uttar Pradesh:1503ZUP_DEL_PM_LETTER_R
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष एवं बिरला को पत्र लिखा
उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद प्रधानमंत्री ने पत्र लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की
0
Report
KSKashish Singh
FollowMar 15, 2026 11:30:06Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष एवं बिरला को पत्र लिखा उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद प्रधानमंत्री ने पत्र लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की
0
Report
RKRaj Kishore
FollowMar 15, 2026 11:20:5614
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 11:20:2948
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowMar 15, 2026 11:20:1970
Report
KYKaniram yadav
FollowMar 15, 2026 11:20:1299
Report
MSManish Sharma
FollowMar 15, 2026 11:19:47120
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 15, 2026 11:19:23116
Report