Back
भरतपुर के विकास कार्यों का कलेक्टर ने निरीक्षण कर वैकल्पिक रास्ते बनाने के निर्देश दिए
DSDevendra Singh
Mar 15, 2026 11:33:07
Bharatpur, Rajasthan
भरतपुर शहर में चल रहे विकास कार्यों का कलेक्टर कमर चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुम्हेर गेट और तोप सर्किल पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते बंद रास्तों से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए संबंधित एजेंसियों को जल्द वैकल्पिक रास्ते तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अगले 7 से 10 दिनों के भीतर इन रास्तों को दुरुस्त कर आमजन के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि कुम्हेर गेट और तोप सर्किल पर फ्लाईओवर निर्माण का काम चल रहा है। इसी कारण कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि शहर में एक ओर पीडब्ल्यूडी फ्लाईओवर का निर्माण कर रहा है, वहीं दूसरी ओर भरतपुर विकास प्राधिकरण (बीडीए) सुभाष नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण का कार्य करा रहा है। इस इलाके में बरसात के समय जलभराव की समस्या रहती है, जिसे खत्म करने के लिए यह काम किया जा रहा है।
कलेक्टर ने बताया कि काम में देरी का एक बड़ा कारण जमीन के नीचे से गुजर रही पानी की बड़ी पाइपलाइनें और बिजली का ढांचा है। कई स्थानों पर बिजली के ट्रांसफार्मर और लाइनें भी शिफ्ट करनी हैं।
उन्होंने कहा कि पहले से इसकी योजना बनाई गई है, लेकिन जगह की कमी और अतिक्रमण के कारण काम में बाधा आ रही है। कुछ स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की जरूरत है, लेकिन व्यापारियों की मांग है कि उनका व्यापार प्रभावित न हो।
कलेक्टर ने बताया कि शहर के इस हिस्से में बिजली की लाइनें और ट्रांसफॉर्मर को अंडरग्राउंड करने की योजना भी है। इसके लिए सीमित जगह में कई तरह के काम एक साथ करने पड़ रहे हैं, जिससे तकनीकी चुनौतियां सामने आ रही हैं। प्रशासन का प्रयास है कि विकास कार्य भी समय पर पूरे हों और व्यापारियों को भी कम से कम नुकसान हो।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkash Sharma
FollowMar 15, 2026 12:47:280
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 15, 2026 12:47:140
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 15, 2026 12:47:020
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 15, 2026 12:46:400
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 15, 2026 12:46:290
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 15, 2026 12:46:200
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 15, 2026 12:46:060
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 15, 2026 12:45:580
Report
1
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowMar 15, 2026 12:45:140
Report
0
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 15, 2026 12:35:5193
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 15, 2026 12:35:4169
Report