Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

प्रेमानंद महाराज के दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ी बेकाबू कार, एक महिला गंभीर रूप से घायल

Feb 07, 2026 04:21:12
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा । कोतवाली इलाके के अंतर्गत परिक्रमा मार्ग पर श्रीराधा हित कैलीकुंज के समीप एक भीषण सड़क हादसा होते-होते बचा। संत प्रेमानंद महाराज के दर्शनों के लिए फुटपाथ पर कतारबद्ध होकर बैठे श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। इस दुर्घटना में मुरादाबाद निवासी एक महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजाना की भांति बड़ी संख्या में भक्त परिक्रमा मार्ग पर महाराज जी के दर्शन पाने के लिए फुटपाथ के किनारे इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार अचानक फुटपाथ पर चढ़ गई। गनीमत रही कि फुटपाथ के आगे लगी लोहे की रेलिंग ने कार की रफ्तार को रोक लिया, अन्यथा एक बड़ा नरसंहार हो सकता था।इस हादसे में मुरादाबाद की रहने वाली 40 वर्षीय नीलम कार की चपेट में आ गईं, जिससे उनके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और अन्य श्रद्धालुओं ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए घायल महिला को अस्पताल भिजवाया और मौके से भागने का प्रयास कर रहे कार सवारों को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लिया है और उसमें सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। बाइट - प्रत्यक्षदर्शी महिला।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRakesh Singh Thaku
Feb 07, 2026 05:46:30
Mungeli, Chhattisgarh:एंकर - मुंगेली कलेक्टर कार्यालय के पर्यावरण अधोसंरचना विकास उपकर खाते से लगभग 26 लाख 87 हजार रुपये के गबन का गंभीर मामला सामने आया है। यह खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा मुंगेली में संचालित है। मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सतर्क हुआ और बैंक प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आपको बता दे की खाते में पैसों की अफरातफरी को बहुत ही शातिर तरीके से अंजाम दिया गया है बैंक में अगर किसी खातेदार के खाते में किसी भी तरह का लेनदेन होता है तो उस खातेदार के मोबाइल में मैसेज जाता है मतलब खाते में संबंधित खातेदार का मोबाइल नंबर लिंक किया जाता है यहां भी सरकारी विभाग के विभाग अध्यक्ष का मोबाइल नबर उस खाते में लिंक था सबसे पहले उसे बंद किया उसके बाद उस खाते से पैसوں को अपने अलग अलग दो खाते में ट्रांसफर किया और उन पैसों का उपयोग अपने निजी उपयोग के लिए किया बाद में जब संबंधित विभाग को इसकी जानकारी हुई तब विभाग ने उस खाते की स्टेटमेंट मांगी तो उसे एक्सेल शीट में मैनुअल स्टेटमेंट बनाकर दे दी गई। जानकारी मिलने के बाद खाते में पैसा जमा कर दिया गया जब इस बात की जानकारी अधिकारियों को हुई तब उन्होंने बैंक प्रबंधन से जवाब मांगा। इस पूरे मामले पर बैंक प्रबन्धन कुछ भी बोलने से बच रहा है। अपर कलेक्टर जीएल यादव द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया कि उक्त खाते से हुए डेबिट-क्रेडिट कार्यालय या अधिकृत अधिकारी द्वारा नहीं किए गए थे। इसके बाद बैंक से विस्तृत स्पष्टीकरण और दस्तावेज मांगे गए बैंक प्रबंधन ने अपने जवाब में स्वीकार किया कि सीएसए टिकेश कुमार द्वारा आंतरिक वाउचर के माध्यम से अधिकारियों की आईडी का दुरुपयोग कर अनाधिकृत रूप से राशि निकाली गई। पूरक रिपोर्ट की जांच में मामला उजागर होने के बाद पूरी राशि खाते में वापस जमा कराई गई बैंक ने यह भी बताया कि आरोपी कर्मचारी का जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर उसे पहले शाखा से हटाया गया और बाद में निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा आंतरिक जांच जारी है प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार दस्तावेजों की अंतिम जांच के बाद बैंक प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला शासकीय राशि की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बैंक में और भी खाते है जिनमें गड़बड़ी सामने आई है ये गबन का मामला 80 से 90 लाख रूपये तक जा सकता है जांच के बाद ही मामला सामने आएगा.. बाईट,,,जी एल यादव (अपर कलेक्टर मुंगेली )
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Feb 07, 2026 05:46:13
Jaipur, Rajasthan:नारायणपुर(कोटपूतली -बहरोड)....सड़क चौड़ाईकरण कार्य आड़ी गैली से खारिया की ढाणी तक सड़क कार्य में गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। मौके पर सहायक अभियंता शेर सिंह मीणा ने सड़क का निरीक्षण किया जिसमें गुणवत्ता युक्त सामग्री का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क चौड़ाइकरण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती जाए और अच्छे से अच्छा कार्य किया जाए इस संबंध में निर्देश जारी किए गए। हम भी इसी समाज से आते हैं और सहायक अभियंता ने कहा कि समाज को एक अच्छी सड़क निर्माण करके देना चाहते हैं जिससे आमजन को राहत मिले और व्यवसाय गतिविधियों को बढ़ावा मिले। कॉन्ट्रैक्ट इंजीनियर चंद्रकांत स्वामी ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मापदंड के अनुसार किया जा रहा है तथा आमजन के हितार्थ गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Feb 07, 2026 05:45:46
Bhiwani, Haryana:भिवानी -एशिया व इंडिया बुक रिकॉर्ड होल्डर एथलीट ने फिर तोड़ा खुद का ही रिकॉर्ड -हाफ मैराथन में किया नया रिकॉर्ड कायम -केवल 2 माह में ही नन्हे एथलीट ने कर दिखाया कारनामा -13 वर्षीय हार्दिक रोजाना 5-15 किलोमीटर दौड़ लगाकर करता है कड़ी मेहनत -आगे फिर से खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ने का है लक्ष्य:हार्दिक धावक -युवाओं को संदेश:नशे व डोपिंग में अपना कैरियर बर्बाद न करें, हार्दिक की तरह करें कड़ी मेहनत:कोच राजेश भिवानी के नन्हें धावक महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी हार्दिक ने केवल 13 वर्ष की आयु में हॉफ मैराथन 21.1 km में दौड़कर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।बता दें कि इससे पहले भी हॉफ मैराथन में सबसे कम समय मे दौड़ने का रिकॉर्ड भी हार्दिक के ही नाम था।वहीं इंडिया व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी हार्दिक का नाम दर्ज है।उनकी इस उपलब्धि पर परिवार ही नहीं बल्कि पूरे भिवानी में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों ने मिठाईयाँ बांटकर जश्न मनाया। धावक हार्दिक ने 1 फरवरी 2026 को गुरुग्राम में आयोजित वन रेस हाफ मैराथन(21.1km) 1 घण्टा 44 मिंट 11 सेकंड के समय में दौड़कर खुद का रिकॉर्ड तोड़कर फिर से नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।इससे पहले यही हाफ मैराथन हार्दिक ने 1 घण्टा 49 मिंट के समय मे तय की थी। परिजनों व कोच की माने तो यह 5 मिनट का समय तोड़ना केवल 2 माह की लगातार कड़ी मेहनत तथा प्रैक्टिस से ही सम्भव ही पाया है। हार्दिक रोजाना ग्राउंड पर 5-15 km दौड़कर प्रैक्टिस करता है।हार्दिक बिना कुछ खाये पिए तथा बिना किसी दवा के सहारे दौड़ लगता है,जोकि इसकी मेहनत है। इस अवसर पर एथलीट हार्दिक और उनके पिता (कोच ) राजेश तंवर ने बताया कि आगे भी इसी तरह प्रदर्शन में सुधार करते रहेंगे।उनकी सरकार से मांग है कि कम आयु वर्ग के धावकों को भी हॉफ मैराथन में दौड़ने की अनुमति मिले क्योंकि 18-35 आयु वर्ग में हार्दिक दौड़कर भी रिकॉर्ड कायम कर रहा है।उन्होंने कहा कि युवा नशे व डोपिंग में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें वें हार्दिक की तरह मेहनत करें तथा देश का नाम रोशन करें। बाइट्स:खिलाड़ी हार्दिक और राजेश तंवर कोच व पिता
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 05:43:02
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम उपेड़ा में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राह से निकल रहे लोगों ने शव को देखकर पुलिस को जानकारी दी । पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय एक युवक का शव उसके घर के पास ही संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीण युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह अत्यधिक शराब के सेवन से हुई सामान्य मृत्यु है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
1
comment0
Report
Feb 07, 2026 05:36:28
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Feb 07, 2026 05:32:50
0
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Feb 07, 2026 05:32:38
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Feb 07, 2026 05:32:23
Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद के यमुना घाटी के नौगांव ब्लॉक एवं तहसील पुरोला सहित पुलिस थानों का जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नेटवर्क कनेक्टिविटी और ई ऑफिस के कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और ई ऑफिस को शत प्रतिशत संचालित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान भूलेख और खतौनी अनुभाग द्वारा सहखातेदार और अंश निर्धारण में 6000 में से 240 का निर्धारण शेष होने की जानकारी दी गयी जिसे तेजी से निपटाने के निर्देश दिए गये। वसूली के लंबित मामलों में तेज़ी लाकर शतप्रतिशत वसूली करने के निर्देश भी दिए गये ताकि लक्ष्य जल्द पूरे हों। थाने पुरोला के निरीक्षण के समय कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीवी संचालन, महिला हेल्प डेस्क और पुलिस सुरक्षा उपकरण, अपराध रजिस्टर आदि सभी व्यवस्थाओं की जाँच की गयी। पुलिस के साथ नशे की बढ़ती समस्या पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिये गये।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Feb 07, 2026 05:32:07
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के दादरी क्षेत्र के जंगलों में खेतों में काम कर रहे दो सगे किसान भाइयों के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देखकर किसान घबरा गए और जान बचाने के लिए पास ही स्थित नलकूप में घुस गए। इस दौरान किसानों ने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने खेतों में अकेले जाने से बचना शुरू कर दिया है। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और वीडियो के आधार पर आसपास के इलाके में कांबिंग अभियान शुरू कर दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल व खेतों में अकेले न जाने की अपील की है। लगातार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 05:31:54
Moradabad, Uttar Pradesh:8 फरवरी को मुरादाबाद में होगा चिकित्सकों का महाकुम्भ,मेडिकॉन में जुटेंगे देशभर के नामचीन डॉक्टर्स... 8 फरवरी को मुरादाबाद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा मेगा सीएमई का आयोजन होगा। इसमें देशभर के प्रसिद्ध चिकित्सक उपस्थित रहेंगे और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान देंगे। शरीर और मन पर बढ़ते बीमारियों के खतरे को घटाने से जुड़े तौर-तरीकों पर मुरादाबाद और आसपास के चिकित्सकों को अपडेट करने के मकसद से देशभर के ख्याति प्राप्त चिकित्सकों का आठ फरवरी को मुरादाबाद में समागम होने जा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मुरादाबाद शाखा के तत्वावधान में 8 फरवरी को मेगा सीएमई का आयोजन होगा। IMA मुरादाबाद ब्रांच अध्यक्ष डॉ.सी पी सिंह ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ समेत देश के कई शहरों के नामचीन चिकित्सक अपना व्याख्यान देकर मुरादाबाद के चिकित्सकों का ज्ञानवर्धन करेंगे। मुरादाबाद में 8 फरवरी 2026 को आईएमए (IMA) का वार्षिक मेडिकॉन (Medicon) समारोह आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन में देश भर के विशेषज्ञ चिकित्सक शिरकत करेंगे और नई चिकित्सा तकनीकों पर चर्चा होगी। इस आयोजन में लगभग 500 से अधिक डॉक्टर्स भाग लेने जा रहे है, जिससे शहर के चिकित्सकों को काफी लाभ मिलेगा। CME का मुख्य आकर्षण देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भागीदारी, नए लेक्चर्स और पोस्टर प्रेजेंटेशन रहेगा... उद्देश्य: चिकित्सा शिक्षा के स्तर को उन्नत करना और स्थानीय डॉक्टरों के कौशल में वृद्धि। यह आयोजन मेडिकल पेशेवरों के लिए ज्ञान साझा करने और कैंसर व अन्य जटिल गंभीर बीमारियों के लिए नवीनतम नैदानिक ​​तकनीकों को सीखने का एक बड़ा अवसर है।
88
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 07, 2026 05:31:40
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के झालरापाटन में एक शादी समारोह के दौरान 31 वर्षीय निशांत सेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक हरिश्चंद्र कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय निशांत सेन पुत्र प्रकाश सेन है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात निशांत के छोटे भाई हिमांशु सेन की शादी का कार्यक्रम अग्रसेन वाटिका में आयोजित किया गया था। देर रात करीब 2 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग कार्यक्रम स्थल पर ही सो गए थे। आज शनिवार सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद आधे घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर झालरापाटन थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर झालरापाटन थाना पुलिस एसआरजी अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। निशांत सेन की मृत्यु की खबर सुनते ही उनके छोटे भाई हिमांशु सेन की भी तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Feb 07, 2026 05:30:36
Roh, Nawada, Bihar:नवादा में दिनदहाड़े बाइक चोरी,सीसीटीवी फुटेज में पैदल ले जाते दिखा चोर, पुलिस जांच में जुटी नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र की नीम टोला से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई। जिसकी जानकारी बाइक मालिक रमेश चंद्र ने पुलिस को दी। रमेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। जब वे कुछ देर बाद बाहर निकले, तो बाइक गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान, पास के डोभरा मोहल्ले में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक बाइक को बिना स्टार्ट किए पैदल ले जाते हुए साफ दिख रहा है। फुटेज में यह भी दिखा कि उस समय कुछ लोग वहां बैठे थे, लेकिन किसी को भी चोरी का आभास नहि हुआ। दिनदहाड़े हुई इस चोरी के बाद रमेश चंद्र ने तत्काल बुंदेलखंड थाना में आवेदन दिया। थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है जो फुटेज में बाइक ले जाते हुए दिख रहा है। फुटेज में बाइक ले जा रहे युवक के पीछे एक और युवक पैदल चलता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है। आशंका है कि चोर ने मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया ताकि बाइक की आवाज न आए और वह उसे पैदल ले जा सके।
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Feb 07, 2026 05:30:09
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top