281001
मथुरा में सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलते हुए 21 लोग गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के थाना जैत पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों पर दबिश देते हुए सार्वजनिक स्थलों पर जुआ खेलते हुए 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो लाख 97 हजार 50 रुपए नकद, चार ताश की गड्डी, 5 बाइक और एक कार बरामद की है। सभी के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुमका के बाबा बासुकीनाथ धाम में अक्षय तृतिया पर मुख्य न्यायाधीश ने पूजा की
Dumka, Jharkhand:दुमका सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बासुकीनाथ धाम में अक्षय तृ्या के विशेष अवसर झारखण्ड के मुख्य न्यायाधीश महेश शरद चंद्र सोनक ने सपरिवार पहुंचकर भगवान भोलेनाथ बासुकीनाथ की पूजा-अर्चना किये ।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य न्यायाधीश ने पूरे विधि-विधान के साथ महादेव का अभिषेख किया और वैदिक आरती में भाग लिया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूजा संपन्न कराई गई। इस मौके पर दुमका के उपायुक्त अभिजीत कुमार सिन्हा और मंदिर के पंडा पुरोहितों द्वारा मुख्य न्यायाधीश को बाबा बासुकीनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।0
0
Report
अयोध्या के मकबरे परिसर में इमू जोड़ी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या से एक अनोखी और दिलचस्प खबर सामने आई है। अयोध्या के ऐतिहासिक बहू बेगम मकबरा परिसर में विदेशी पक्षी इमू इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक करीब 10 वर्ष पहले मकबरे के देखरेख करने मुत्वल्ली द्वारा इमू का एक जोड़ा यहां लाया गया था, जो तब से यहीं विचरण कर रहा है। बताया गया यह पक्षी शुतुरमुर्ग प्रजाति का है,स्थानीय निवासी शिवकुमार सोनकर बताते हैं कि यह पक्षी इंसानों की तरह लगभग हर तरह का भोजन खा लेता है, जिससे लोगों में इसके प्रति और जिज्ञासा बढ़ गई है। मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया का निवासी इमू दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पक्षी माना जाता है। इसकी खासियत यह है कि यह उड़ नहीं सकता, लेकिन तेज दौड़ने में बेहद सक्षम होता है। म막बरा परिसर में इमू के दिखाई देने से स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। हर कोई इस अनोखे पक्षी के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाने को उत्साहित नजर आ रहा है। फिलहाल, यह इमू जोड़ा अयोध्या में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों के लिए खास आकर्षण बन गया है।0
0
Report
गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार ने मचाई कहर; सिक्योरिटी गार्ड की जान बची
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर,सिक्योरिटी गार्ड की जान जाते-जाते बची घर के बाहर तेज रफ्तार कार का आतंक, CCTV में कैद हुई घटना पीड़ित ने एक्स पर ट्वीट कर पुलिस से लगाई गुहार पुलिस से पीड़ित की अपील – जल्द करें सख्त कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
पुष्कर घाटी में पलटी अजमेर-पीसांगन बस
Ajmer, Rajasthan:अजमेर- पीसांगन से अजमेर की ओर आ रही बस पुष्कर घाटी में पलटी0
0
Report
यमुनोत्री धाम अक्षय तृतीया पर खुले कपाट, भक्तों के लिए खुशखबरी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तरकाशी।। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के भी खुले कपाट। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दिन 12:35 बजे यमुनोत्री धाम के खुले कपाट।।0
0
Report
मेंहदवानी थाना क्षेत्र के भुरका गांव में किराना दुकान में भीषण आग, एक महिला झुलसी
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी. किराना दुकान में लगी भीषण आग. किराने का सारा सामान जलकर खाक. लाखों का बताया जा रहा नुकसान. आग बुझाते समय एक महिला आग में झूलसी. महिला का अस्पताल में उपचार जारी. सॉर्ट सर्किट बताई जा रही आग लगने की वजह. ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू. मेहदवानी थाना इलाके के भुरका गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
बैतूल अतिक्रमण हटाओ अभियान: दुकानदार ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में नगर पालिका के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया। एक दुकानदार ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। लल्ली चौक पर चल रही बुल्डोजर कार्रवाई अचानक विरोध और ड्रामे में बदल गई, जहां नगर पालिका की टीम जेसीबी से अवैध दुकानों को हटा रही थी। दरअसल बैतूल नगर पालिका द्वारा शहर में बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लल्ली चौक पर सड़क किनारे अवैध रूप से लगी दुकानों पर कार्रवाई की जा रही थी, तभी बैग की दुकान लगाने वाले मोहम्मद शेख हाफ़िज़ ने विरोध जताते हुए खुद पर पेट्रोल डाल लिया। यह नज़ारा देख मौके पर मौजूद अधिकारियों और लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दुकानदार का कहना है कि नगर पालिका द्वारा दी जा रही वैकल्पिक जगह पर उनका व्यापार नहीं चल पाएगा, वह लंबे समय से इसी स्थान पर दुकान लगाकर अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं। दुकानदारों की माने तो हम यहां सालों से दुकान लगा रहे हैं नई जगह पर ग्राहक नहीं आएंगे हमारा परिवार कैसे चलेगा। फिलहाल स्थिति को संभाल लिया गया है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में प्रभावित लोगों के पुनर्वास का सही इंतजाम किया गया है या फिर ऐसे ही विरोध के हालात आगे भी देखने को मिलेंगे।0
0
Report
अक्षय तृतीया पर ठाकुरजी की चंदन-शीतल सेवा शुरू, मंदिरों में नया श्रृंगार
Jaipur, Rajasthan:अक्षय तृतीया पर कल से ठाकुरजी की सेवा में बदलाव शुरू हो जाएगा। अक्षय तृतीया पर आराध्य देव गोविंद देवजी सहित अन्य वैष्णव मंदिरों में ठाकुरजी की विशेष चंदन सेवा की जाएगी। ठाकुरजी के सभी अंगों पर चंदन का लेप लगाया जाएगा। ठाकुरजी अब जामा-पायजामा के बजाय धोती और दुपट्टा धारण करेंगे। सिर पेच हटाकर कलंगी शृंगार होगा। गर्मी अधिक होने के कारण ठाकुरजी को शीतल व्यंजनों का भोग लगना शुरू होगा। ठंडे इत्रों की सेवा भी शुरू होगी। मिश्री और सत्तु का भोग लगाया जाएगा। गोविंददेव जी, सरस निकुंज के अलावा चांदनी चौक स्थित मंदिर आनंदकृष्ण बिहारीजी में ठंडाई, शरबत, सत्तु, आमरस, खरबूजा, मतीरा आदि ठंडे व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। वहीं ठाकुरजी को नटवर रूप की पोशाक धारण करवाई जाएगी। गोपीनाथ जी, राधा दामोदर जी में,लाड़लीजी मंदिर में ठाकुरजी के पहनावे और भोग राग में बदलाव होगा। आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत के साथ ही इस दिन से ठाकुर श्रीजी की दैनिक सेवा-पद्धति में भी बदलाव किया जाता है। परंपरा के अनुसार सुबह ठाकुर श्रीजी को धोती-दुपट्टा धारण कराया जाएगा, वहीं इत्र सेवा में मोगरा, गुलाब और खस का उपयोग कर उन्हें शीतलता प्रदान की जाएगी। मंगला झांकी के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। यह अभिषेक अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में संपन्न होगा। अभिषेक के बाद ठाकुर श्रीजी को विशेष चंदन का लेप लगाया जाएगा, जो चंदन यात्रा का मुख्य आकर्षण होता है। इसके बाद ठाकुर श्रीजी को नवीन केसरिया धोती-दुपट्टा धारण कराया जाएगा और विशेष आभूषणों से श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही दिव्य मयूर सिरपेच से अलंकृत कर भव्य झांकी सजाई जाएगी......गर्मी को देखते हुए मंदिर में शीतलता के विशेष इंतजाम भी किए जा रहे हैं। ठाकुर श्रीजी के सम्मुख फव्वारे की सेवा शुरू की जाएगी, वहीं गर्भगृह में कूलर और पंखों की व्यवस्था भी शुरू होगी......ताकि भगवान को गर्मी में आराम मिल सके। भोग में इस दिन ठाकुर श्रीजी को पांच प्रकार के ऋतु फल और विशेष रूप से मोतिया बेसन के लड्डू अर्पित किए जाएंगे।0
0
Report
डॉ. मोहन यादव ने ओरछा-चंदेरी हेली पर्यटन सेवा पर बड़ा बयान
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओरछा-चंदेरी हेली पर्यटन सेवा के संबंध में0
0
Report
Advertisement
तेज़ हवाओं का खतरा
Noida, Uttar Pradesh:The danger of strong winds0
0
Report
वियतनाम विदेश मंत्री की बोधगया महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना, यात्रा की अग्रिम तैयारी
Gaya, Bihar:वियतनाम विदेश मंत्री पहुँचे बोधगया,महाबोधि मंदिर यात्रा के दौरान किया भगवान बुद्ध का दर्शन व पूजा अर्चना। ज्ञान की नगरी बोधगया व विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुँचे वियतनाम के विदेश मंत्री, गुयेन मान कुओंग ने भारत में वियतनाम के राजदूत और 14 उच्च स्तरीय अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ 19 अप्रैल, 2026 को बोधगया पहुँचे। बोधगया के विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर का दौरा किया। यह प्रतिनिधिमंडल वियतनाम के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की 7 मई, 2026 को होने वाली आगामी यात्रा के संबंध में अग्रिम तैयारी और निरीक्षण (रेकी) के लिए आगमन हुआ है। अपनी यात्रा के दौरान मंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित मार्ग, निर्धारित ठहराव बिंदुओं (stoppage points), औपचारिक प्रोटोकॉल, अनुष्ठानों और स्मृति चिह्न भेंट करने की व्यवस्थाओं की सावधानीपूर्वक समीक्षा की। आगामी उच्च-स्तरीय यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। महाबोधि मंदिर के गर्भगृह के भीतर, निवासी भिक्षुओं द्वारा विशेष प्रार्थना और मंत्रोच्चार किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथियों के लिए आशीर्वाद मांगा गया। वहां के शांत और आध्यात्मिक वातावरण ने इस अवसर की गरिमा और गंभीरता को और बढ़ा दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल को पवित्र परिसर का मार्गदर्शित भ्रमण कराया गया, जिसमें उन्होंने पूजनीय बोधिवृक्ष के दर्शन किए और इस स्थल के गहन आध्यात्मिक महत्व का अनुभव किया। सम्मान और स्मृति के प्रतीक के रूप में, माननीय मंत्री और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को बोधि पत्र (Bodhi leaf) के स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस यात्रा ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल और शांति, करुणा एवं ज्ञान के सार्वभौमिक प्रतीक, महाबोधि मंदिर की गरिमा को और अधिक गौरवान्वित किया है।0
0
Report
देहरादून में महिला आरक्षण बिल के विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने से नाराज भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज राजधानी देहरादून में आक्रोश पदयात्रा निकाली जिसमें सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। यात्रा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के सरकारी आवास से निकल गई और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और टीएमसी के नेता ममता बनर्जी और राहुल गांधी का महिलाओं ने पुतला फूंक कर विरोध जताया। महिलाओं से बातचीत की जी मीडिया की टीम ने0
0
Report
Advertisement
अक्षय तृतीया पर ज्वैलर्स 25–30% ऑफर, बजट के मुताबिक सोना-चांदी खरीददारों की चॉइस
Jaipur, Rajasthan:अक्षय तृतीया की प्रदेश में धूम, सोना—चांदी की खरीददारी करना शुभ माना जाता है, ज्वैलर्स ने 25 से 30 प्रतिशत का ऑफर किया, अक्षय तृतीया, धन तरेस और दशहरा पर ज्वैलर्स द्वारा ऑफर प्लान दिए जाते, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में शादी ब्याह और सामूहिक विवाह होने से सोना—चांदी की खरीददारी बढ़ रही है, बजट के आधार पर खरीददारी करना पसंद कर रहे हैं, यह ऑफर धन तरेस, दशहरा और अक्षय तृतीया के लिए दिए जाते हैं ताकि ग्राहक जुड़ाव बना रहे, इस दौरान ज्वैलर्स से खास बात बताई गई.0
0
Report
मुख्यमन्त्री धामी ने अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने समारोह में भाग लिया
Noida, Uttar Pradesh:उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के समारोह में भाग लिया।0
0
Report
जापानी आविष्कारकों ने फेंसिंग के लिए रीयल-टाइम तलवार-ट्रैकिंग सिस्टम विकसित किया, दृश्य प्रभाव लाजवाब
Noida, Uttar Pradesh:Japanese innovators built a real-time sword-tracking system for fencing, and the overlaid visuals are captivating to watch.0
0
Report
Advertisement
