मैनपुरी में मौसम बदल गया। तेज हवा और बारिश हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। लेकिन तेज आंधी और हवा के कारण किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

Manpuri: तेज हवा और बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन किसानों को हो सकता है नुकसान
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नगर थाना क्षेत्र के कप्तानगंज ब्लॉक के हनुमानगढ़ी सम्मयमाता मंदिर कठारजंगल में चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा महोत्सव का दूसरा दिन था। कथा के प्रवक्ता महंत गिरजेश दास ने बताया कि राम कथा सुनने से जीवन में सुंदरता, आनंद, सुख और समृद्धि आती है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान विष्णु दत्त मिश्रा और उनकी धर्मपत्नी शुशीला के साथ आचार्य विवेक वैदिक, रणजीत मिश्रा, जगदीश मिश्रा, अजय प्रजापति और कई अन्य लोग मौजूद थे। भारी संख्या में श्रद्धालु भी कथा सुनने के लिए आए थे।
नरसिंहपुर में तीन दिन का कृषि उद्योग समागम आयोजित किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हमें कृषि में प्रोसेसिंग की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इस समागम में आकर उन्नत खेती, नई तकनीक, प्रगतिशील किसानों के अनुभव और आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी हासिल करें ताकि खेती को और बेहतर बनाया जा सके।
गोंडा में सरदार पटेल सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा हर साल की तरह इस साल भी पटेल समाज के सैकड़ों होनहार बच्चों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और बैग देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण से हुई। इस मौके पर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी कमलेश निरंजन ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि कैसरगंज के विधायक आनंद यादव और उद्योगपति महेश्वरी प्रसाद पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम में हाई स्कूल और इंटर के उन छात्रों को सम्मान मिला जिन्होंने 75% से ज्यादा अंक हासिल किए।
नरसिंहपुर जिले में पहली बार कृषि उद्योग समागम कार्यक्रम हो रहा है। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने सभी नौजवानों, किसानों और नागरिकों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर शामिल हों। यहां उन्नत खेती, नई तकनीक, आधुनिक मशीनों और कृषि से जुड़े नए शोध व तकनीकी सलाह के बारे में जानकारी मिलेगी जिससे खेती को एक नया रूप दिया जा सकेगा।
सेक्टर 110 की एक 55 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उनका परिवार हाल ही में विदेश से लौटा है। फिलहाल महिला की तबीयत ठीक है। घबराने की जरूरत नहीं है, बस सावधानी जरूर बरतें।
Credit:- @GreaterNoidaW
बहराइच जिले के थाना सुजौली के अयोध्या पुरवा गांव निवासी महिला हाजरा बानो अपने दो बच्ची के साथ छत पर सो रही थी तभी शनिवार की रात लगभग 2:00 बजे घर के पीछे बने शौचालय के रास्ते छत पर पहुंचा तेंदुआ और महिला को जबड़े में दबोच कर छत से कूद गया बच्ची के चिल्लाने पर ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर तेंदुआ महिला को पीछे खेत में छोड़कर भाग गया किंतु के इस हमले में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा महिला के परिजनों को 5000 की सहायता राशि दी गई है।
पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण मैराथन का आयोजन किया गया। यह दौड़ अहिल्याबाई होलकर को समर्पित थी और इंदौर के राजवाड़ा से रीगल चौराहा तक आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और नारी शक्ति का संदेश दिया। मैराथन में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी और विधायक महेंद्र हडिया भी शामिल हुए।
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित अपर्णा धाम कॉलोनी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोपेड (विक्की) पर सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मानसिंह मधुगढ़ी की एक आरा मशीन की दुकान पर काम करते थे और काम से लौटते समय अपने गांव गारव गड़ी (थाना मुरसान) जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिहार में आईटी कंपनियों की बढ़ती रुचि के बीच एक और बड़ी कंपनी सुपरसेवा ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड मुजफ्फरपुर में अपना यूनिट खोलने जा रही है। यह इकाई बेला औद्योगिक क्षेत्र में बिहार सरकार द्वारा दी गई जमीन पर बनेगी। शनिवार को राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री कृष्ण कुमार मंटू ने इसका शिलान्यास किया। इससे मुजफ्फरपुर और आसपास के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
हाथरस में बजरंग दल के करीब 15 कार्यकर्ता विभाग सह संयोजक हर्षित गौड़ के नेतृत्व में बस स्टैंड से छर्रा हरिगढ़ के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं को पारंपरिक वस्त्र पहनाकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया। हर्षित गौड़ ने बताया कि छर्रा में बजरंग दल का प्रांत स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 25 मई से 1 जून तक चलेगा। इस शिविर में हाथरस से 15, सिकंदराराऊ से 5 और सासनी से 7 कार्यकर्ता भाग लेंगे। 25 मई तक कुल 30 से 40 कार्यकर्ताओं के शिविर में शामिल होने की उम्मीद है। यहां उन्हें सेवा, अनुशासन और संगठन से जुड़ी बातें सिखाई जाएंगी।