मैनपुरीः कृषि और राजस्व विभाग की टीम ने कैंप लगाकर बनाया फार्मर रजिस्ट्री और फैमली आईडी कार्ड
Karhal, Uttar Pradesh:मंगलवार को तहसील करहल क्षेत्र के गांव ककवाई, गभीरा, बूरामई में कृषि और राजस्व विभाग की टीम के द्वारा कैम्प लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री और फैमली आईडी बनाई गयीl एडीओ कृषि विनीत कुमार ने फार्मर रजिस्ट्री और फैमली आईडी के फायदे के बारे मे बताया। उन्होंने कहा फार्मर रजिस्ट्री में किसान का आधार नंबर, खेत का रकबा नंबर, खसरा नंबर, मोबाइल नंबर आदि का विवरण दर्ज किया जाएगा। इसके बाद किसानों को एक यूनिक नंबर जारी होगा। इस नंबर के जरिए ही संबंधित किसान का पूरा विवरण देखा जा सकेगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में गांधी जयंती पर कुमारी ने महात्मा गांधी को नमन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-गांधी जयंती प दिया कुमारी का महात्मा गांधी को नमन,बुलंदशहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत, बाइक सवार भाई की मौत, बहन घायल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, बाइक सवार भाई की मौके पर मौत। हादसे में भाई के साथ बाइक पर बैठी बहन तनु गंभीर रूप से हुई घायल। घर से बाइक पर सवार होकर दिल्ली के लिए निकले थे भाई-बहन प्रवीन और तनु। अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ने से हुआ हादसा, हादसे का सीसीटीवी वीडियो आया सामने। बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में नुमाइश फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा।जयपुर-ढूंढाड़ अंचल में प्राचीन पांडुलिपियों की खोज का अभियान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-ढूंढाड़ अंचल में प्राचीन पांडुलिपियों की खोज का अभियान ज्ञानभारतम् के तहत पांडुलिपि सर्वेक्षण दल ढूंढाड़ के लिए रवाना संस्कृत विद्वानों, शोधार्थियों और विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी सर्वेक्षण प्राचीन मठों,मंदिरों,ऐतिहासिक पुस्तकालयों,निजी संग्रहों में होगी खोज सदियों पुरानी दुर्लभ और अप्रकाशित पांडुलिपियों का सर्वे, पांडुलिपियों की स्थिति, विषय-वस्तु, लिपि, ऐतिहासिक प्रासंगिकता होगी दर्ज दर्शन, साहित्य, ज्योतिष, वेद और आयुर्वेद से जुड़ी पांडुलिपियों पर विशेष फोकस सर्वेक्षण के बाद दुर्लभ ग्रंथों को डिजिटलीकरण और वैज्ञानिक संरक्षण से जोड़ा जाएगाफिरोजाबाद में गांधी जयंती पर डीएम-सीडीओ-एडीएम ने जारी रखा बड़ा सफाई अभियान
Firozabad, Uttar Pradesh:गांधी जयंती पर डीएम, सीडीओ व एडीएम ने लगाई झाड़ू यूपी के फिरोजाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला मुख्यालय पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला अधिकारी फिरोजाबाद संतोष कुमार शर्मा, सीडीओ शत्रोहन वैश्य व एडीएम के साथ जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर बृहद सफाई अभियान चलाया। इसके साथ जिला मुख्यालय पर बापू की याद में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।महोबा: दीपावली से पहले 37 कुंटल अवैध पटाखे समेत चार गिरफ्तार
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर- बुंदेलखंड के महोबा में दीपावली से पहले पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध आतिशबाजी का जखीरा बरामद किया है। एक डीसीएम ट्रक और दो ट्रैक्टरों से लादकर एमपी ले जाई जा रही करीब 37 कुंटल अवैध पटाखे की खेप पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे पिता-2 पुत्रों सहित चार आरोपियो को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। विवरण: महोबकंठ थानाक्षेत्र के उमरिया मोड़ के पास नवरात्रि, दशहरा, दीपावली जैसे बड़े त्योहारों के मद्देनजर आतिशबाजी कारोबारियों द्वारा अवैध तरीके से आतिशबाजी तस्करी कर एमपी ले जाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर महोबकंठ थाना पुलिस टीम ने उमरई मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ट्रक और दो ट्रैक्टरों से लगभग 37 कुंटल अवैध पटाखे बरामद किए। इसे कनकुवा गाँव के जलाउद्दीन और उसके दो बेटों रहीश और अरमान सिद्दीकी तथा शिवपुरी जिले के धर्मेन्द्र राजपूत के साथ यूपी के रास्ते तस्करी कर मध्य प्रदेश ला रहा था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बाईट-शशांक सिंह (एसपी महोबा)दिल्ली दौरे पर हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान इस्तीफे की पेशकश-सूत्र
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: कांग्रेस यूपी और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी में है। पंजाब में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है, जबकि यूपी में भी बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।
अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। राहुल गांधी ने एक दिन पहले अजय राय से वन-टू-वन मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उन्हें फैसले की जानकारी दी गई।
अराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस की कमान मिल सकती है।
रामपुर खास से तीन बार की विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रियंका गांधी के साथ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी उन्होंने काम किया है।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है।
कांग्रेस का यूपी सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला—ब्राह्मण + दलित + ओबीसी + मुस्लिम को साधने की कोशिश।
कार्यकारी अध्यक्ष पद की दौड़ में देवेंद्र निषाद, दानिश अली, सुशील पासी, सांसद तनुज पुनिया और सांसद राकेश राठौर के नाम चर्चा में हैं।
राजेंद्र पाल गौतम के प्रदेश प्रभारी और अराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने की स्थिति में कांग्रेस यूपी में सामाजिक समीकरण को नए सिरे से साधने की कोशिश करेगी।
नए संगठन का ऐलान जल्द होने की संभावना
(लखनऊ से जी न्यूज रिपोर्टर प्रीति चौधरी की रिपोर्ट)
