205001
Mainpuri - मकान का लेंटर टूट कर गिरा, एक महिला की मौत, तीन घायल
Mainpuri, Uttar Pradesh:मकान के लेंटर का कुछ हिस्सा टूटकर परिवार पर गिरा परिवार के 4 लोगों के ऊपर गिरा. मलबा हादसे में एक महिला की मौत व 3 लोग घायल हो गए. तीनों घायलों को अस्पताल भेजा गया.मलबे में दबकर सरिता 28 वर्ष की मौत हो गई. बीती रात करतार सिंह शाक्य के मकान का गिरा लेंटर थाना घिरोर के धोरासी गांव में हादसा हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिरमपुर के खेतों में आग से नुकसान: लगभग 20 बीघा गेहूं जलकर राख
Mumbai, Maharashtra:बिरमपुर के खेतों में आग से तबाही, २० बीघा गेहूं की फसल जलकर राख जिले के गीधा थाना क्षेत्र के बिरमपुर (कृतपुरा) गांव के बधार में अचानक लगी आग ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण गेहूं के खेतों में आग लगी, जो देखते ही देखते तेजी से फैल गई। इस आगलगी में करीब एक दर्जन किसानों की लगभग 20 बीघा तैयार गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। प्रभावित किसानों में गोरख चौधरी, मनीष चौधरी, रमेश चौधरी, विकास राय, त्रिवेणी ठाकुर, तेंदू पंडित, रतेन्द्र चौधरी, जयराम नोनिया और राजेश गौड़ समेत अन्य किसान शामिल हैं। आगलगी की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुलिस एवं अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचेकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेत में हार्वेस्टर से कार्य के दौरान बिजली तार के संपर्क में आने से चिंगारी निकली, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर विवाद पर यूपी के तीन जिलों में सियासी घमासान
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बारे में लखनऊ सहित गोंडा और अमेठी में विवादित पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे राजनीति गरमा गई है। इन पोस्टर पर अब सियासी बखेड़ा शुरू हो गया है; बीजेपी ने स्पा राज की हकीकत बताई है तो स्पा इसे साजिश करार दे रही है।0
0
Report
नैनीताल में वन्यजीव हमलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, प्रशासन ने ठोस कदम उठाए
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल जिले में वन्यजीवों के बढ़ते हमलों और मानव मौतों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में काठगोदाम सर्किट हाउस में एक अहम बैठक हुई, जिसमें वन विभाग और जिला प्रशासन को ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सांसद अजय भट्ट ने साफ कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकना अब हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए वन विभाग और जिला प्रशासन को योजनाबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। उन्होंने अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में चारे की व्यवस्था, झाड़ियों का नियमित कटान और जंगल जाने वाले लोगों के लिए सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया, बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि संवेदनशील इलाकों में पहले से ही पिंजरे और कैमरे लगाए जाएं, सोलर लाइट और फेंसिंग की व्यवस्था हो, और ग्रामीणों को जलौनी लकड़ी उपलब्ध कराई जाए ताकि वे जंगल पर निर्भर न रहें। अजय भट्ट, सांसद नैनीताल उधमसिंह नगर मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं तेजस्वनी पाटिल ने बताया कि विभाग युद्ध स्तर पर काम कर रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि साल 2025 में जनपद नैनीताल में वन्यजीवों के हमलों में कितने लोगों की मौत हुई, और उनके परिजनों को सहायता राशि दी जा चुकी है। तेजस्विनी पाटिल, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं स्पष्ट है कि बढ़ते वन्यजीव हमलों को लेकर प्रशासन अब अलर्ट मोड में है। देखना होगा कि ये कदम जमीनी स्तर पर कितने प्रभावी साबित होते हैं, और मानव वन्यजीव संघर्ष के मामलों में कितनी कमी होती है।0
0
Report
Advertisement
पटना में 40 करोड़ के प्लॉट विवाद में गोलीबारी, आरोपी गिरफ्तार
Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--गोपालपुर थाना क्षेत्र के बादशाही पइन के पास सोमवार को जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 40 करोड़ रुपये की बताई जा रही विवादित जमीन को लेकर हुई गोलीबारी में om प्रकाश यादव और जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी उदय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दोनों बेटे अभी फरार हैं। घटना के संबंध में ओम प्रकाश यादव ने आरोप लगाया है कि वह अपने प्लॉट पर पहुंचे थे, तभी उदय सिंह अपने बेटों गौरव सिंह और उज्जवल सिंह के साथ वहां आया और गोलीबारी कर दी। इस मामले में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 2 बीघा जमीन बना विवाद की जड़ पुलिस पूछताछ में उदय सिंह ने भी उसी जमीन पर अपना दावा किया है। उसका कहना है कि 31 मार्च 2026 को उसने जमीन की रजिस्ट्री कराई थी और वह बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। पूर्वी एसपी परिचय कुमार के अनुसार, यह करीब 2 बीघा का प्लॉट है और घटना से पहले भी ओम प्रकाश यादव ने गोपालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने एहतियातन उन्हें प्लॉट पर जाने से मना किया था, लेकिन इसके बावजूद वह वहां पहुंच गए, जिसके बाद यह वारदात हुई। फरार बेटों की तलाश में छापेमारी पुलिस के मुताबिक, उदय सिंह के दोनों बेटे लाइसेंसी हथियार लेकर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही उनके हथियारों के लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बताया गया कि वर्ष 2024 में भी इनके लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी जांच अब दोबारा की जा रही है। लंबे समय से चल रहा था विवाद पुलिस के अनुसार, ओम प्रकाश यादव और उदय सिंह के बीच इस जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष जमीन के मालिकाना हक का दावा कर रहे हैं। जमीन की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये आंकी जा रही है, जिससे विवाद और भी गंभीर हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बाइट--परिचय कुमार पूर्वी एसपी पटना0
0
Report
खेरवाड़ा में मौसम बदला, तेज बारिश के बाद धूप खिली: उदयपुर में बड़ा अपडेट
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से बड़ी खबर, खेरवाड़ा में अचानक बदला मौसम का मिजाज, सुबह से चल रही तेज़ हवा, कस्बे में शुरू हुई रूक रूक बारिश, बारिश से भींगी सड़कें व खंडों में भरा पानी, कुछ देर बारिश के बाद खिली तेज धुप।0
0
Report
बपावर खरीद केंद्र में गेहूं खरीद बंद, 400 बैग रिजेक्ट, किसान विरोध
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) बपावर कृषि मंडी में संचालित खरीद केंद्र पर आज नहीं हो रही जिंस की खरीद, खरीदने के बाद भंडारण से रिजेक्ट किए गए करीब 400 बैग, किसानों की ओर से जताया गया विरोध。 एंकर- बपावर स्थित समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर आज सुबह से गेहूं की खरीद नहीं होने से किसानों को काफी परेशान होना पड़ा। किसानों ने बताया कि बपावर खरीद केंद्र पर ग्रिडिंग करवाकर लाए गए गेहूं को भी रिजेक्ट कर दिया गया। आज बपावर खरीद केंद्र पर करीब 25 किसानों के गेहूं की तुलाई होनी थी। सुबह 8 बजे से और कुछ किसान तो कल से बपावर मंडी में गेहूं तुलाई का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि गेहूं की खरीद जानबूझकर नहीं की जा रही। है। किसानों ने बताया कि कंबाइंड मशीन से गेहूं तैयार करने के बाद गेहूं को ग्रेडिंग कर तुलाई के लिए मंडी लाया गया इसके बाद भी गेहूं को रिजेक्ट कर दिया गया। केंद्र प्रभारी पंकज गोड़ ने बताया कि पूर्व में खरीदे गए करीब 400 गेहूं के कट्टे रिजेक्ट होकर भंडारण से वापस मंडी भेज दिए गए ऐसे में हम कैसे गेहूं की खरीद करें। पड़ोसियों की ओर से मंडी प्रांगण में नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया गया। बाइट- 1. पंकज गोड़ बपावर खरीद केंद्र प्रभारी 2. किसान0
0
Report
Advertisement
मौसम के प्रहार से बिजली तंत्र को भारी नुकसान, जयपुर जोन
Jaipur, Rajasthan:मौसम का प्रहार बिजली तंत्र की बढ़ी टेंशन जयपुर जोन के कई इलाकों में भारी नुकसान जयपुर जोन को 2 करोड़ से अधिक का नुकसान मौसम का प्रहार ,बिजली तंत्र का आर्थिक नुकसान डिस्कॉम की टीम का बेहतर कार्य डिस्कॉम की टीम कार्यो में जुटी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं.. तेज आंधी,तूफान के कारण बिजली तंत्र को भारी नुकसान हुआ है ..जयपुर जोन के कई इलाकों में मौसम की चपेट से लगभग दो करोड़ 53 लाख से अधिक की राशि का नुकसान हुआ है ..कई ऐसे इलाके हैं जहां सैकड़ो बिजली के पोल गिरे हैं, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर खराब हुए है ,जयपुर जोन में लगभग 1 हजार 297 बिजली पोल, L.T. 765 पोल, 267 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉमर्स को क्षति हुई है ..ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा ऊर्जा विभाग की टीम लगातार कार्य कर रही है.. जब मौसम में परिवर्तन होता है तेज हवा चलती है आंधी आती है तब ऐसे नुकसान देखने को मिलते हैं बिजली आपूर्ति में थोड़ी दिक्कत आती है ..लेकिन डिस्कॉम की टीम लगातार कार्य कर रही है जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी0
0
Report
उदयपुर में ओबीसी कॉलम न मिलने पर विरोध, महापंचायत ने पीएम-राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आज ओबीसी वर्ग के लोगो ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। इन दौरान उन्होंने देश मे शुरू हुई जनगणना में ओबीसी वर्ग का कॉलम नहीं होने पर विरोध दर्ज करवाया। ओबीसी महापंचायत की ओर से हुए प्रदर्शन का बाद प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग की गई कि जनगणना में पूछे जाने वाले सवालों में ओबीसी वर्ग के कॉलम को जोड़ा जाए। ओबीसी महापंचायत के संस्थापक दिनेश माली ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से हो रही जनगणना में एसटी, एससी वर्ग के कॉलम को अंकित किया गया है, इसके अलावा जनगणना में कुल 33 सवाल किए जा रहे हैं लेकिन ओबीसी वर्ग का कॉलम नहीं होने की वजह से जनगणना के बाद यह पता नहीं चल पाएगा कि ओबीसी वर्ग के कितने लोग इस देश में रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश में ओबीसी वर्ग ऐसा है जिसकी सबसे ज्यादा संख्या है इसके बावजूद केंद्र सरकार की ओर से इस वर्ग को दरकिनार किया जा रहा है, सरकार जनगणना में जल्द से जल्द ओबीसी वर्ग के कॉलम को जोड़े ताकि जनगणना पूरी होने के बाद कई प्रकार की चीज साफ हो सके। बाइट –0
0
Report
बिना बैठक 10% डीएलसी दर बढ़ी, आम आदमी पर भारी असर
Jaipur, Rajasthan:Anchor--जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर आपने सुनी…लेकिन असली कहानी डीएलसी रेट बढ़ने की नहीं, बल्कि आम आदमी और सरकार के बीच बढ़ते आर्थिक फासले की है। बिना बैठक हुए ही डीएलसी दरें 10 प्रतिशत बढ़ीं और इसका असर सीधे हर उस जेब पर पड़ा है जो अपने घर या जमीन का सपना देख रही है…जबकि दूसरी तरफ सरकार के खजाने के लिए ये फैसला संजीवनी साबित हो रहा है। वीओ-1-प्रदेश में जमीन की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने प्रदेश में कॉमर्शियल, एग्रीकल्चर, रेजिडेंशियल जमीनों की डीएलसी दरों में 10 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है। लेकिन इस बार वजह चर्चा में है। जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) की बैठक नहीं हुई और नियमों के तहत 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी अपने आप लागू हो गई। दरअसल नियमों के मुताबिक कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलसी की नियमित बैठकें नहीं होने पर हर साल स्वतः 10% बढ़ोतरी का प्रावधान है। यानी बिना किसी नई समीक्षा या ग्राउंड रियलिटी के आकलन के, जमीन की सरकारी कीमतें बढ़ गईं। इसका सीधा असर उस आम आदमी पर पड़ा है जो सालों की बचत से छोटा सा प्लॉट, मकान या खेती की जमीन खरीदने का सपना देखता है। अब उसे सिर्फ बाजार भाव ही नहीं, बल्कि सरकारी दरों के बढ़ने का डबल दबाव झेलना होगा। इस बार की बढ़ोतरी इसलिए भी खास है क्योंकि डीएलसी दरों की गणना नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के जरिए करवाई गई है, जिसमें जीआईएस (जियोग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम) टैगिंग का इस्तेमाल हुआ है। इसका सीधा मतलब है कि अब किसी भी लोकेशन की सटीक डीएलसी दर डिजिटल तरीके से चेक की जा सकेगी और मनमानी की गुंजाइश कम होगी। वीओ-2- डीएलसी की दरें बढने से सरकार का खजाना जरूर भरेगा, लेकिन आम आदमी के लिए जमीन खरीदना अब और मुश्किल होता नजर आ रहा है। डीएलसी दरें सरकार के लिए राजस्व का बड़ा स्रोत होती हैं और रजिस्ट्री इसी के आधार पर होती है। 16 माह पहले दिसंबर 2024 में जयपुर जिले में इन दरों में 48 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। इस बार भले ही बैठक नहीं हुई, लेकिन नियमों के कारण 10 प्रतिशत की वृद्धि अपने आप लागू हो गई। ऐसे में लगातार बढ़ती दरों ने आम लोगों के लिए प्रॉपर्टी खरीदना चुनौतीपूर्ण बना दिया है। हालांकि सरकार के राजस्व में इससे इजाफा तय माना जा रहा है। 16 माह पहले नई व्यवस्था में हाइवे के आसपास की जमीनों के रेट तय करने का दायरा भी बढ़ा दिया गया था । पहले जहां नेशनल और स्टेट हाइवे से 300 मीटर तक की दूरी तक ही कृषि भूमि की डीएलसी तय होती थी, अब इसे बढ़ाकर 500 मीटर कर दिया गया है। इसके तहत 0-100 मीटर, 101-200 मीटर और 201-500 मीटर की तीन अलग-अलग कैटेगरी में दरें तय की गई हैं। यानी सड़क के जितने करीब जमीन होगी, उसकी कीमत उतनी ज्यादा होगी। साथ ही जिन क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है या जहां नए हाईवे बने हैं, वहां डीएलसी दरों को नए सिरे से तय किया गया है। एक इलाके में कई कॉलोनियों को मिलाकर एक ब्लॉक बनाया गया है, जिससे एक समान दर लागू हो सके और मूल्यांकन में पारदर्शिता बनी रहे। बहरहाल, इस पूरी तस्वीर में एक संतुलन भी नजर आता है। जहां एक तरफ खरीदार की जेब पर बोझ बढ़ा है, वहीं जमीन मालिकों खासकर किसानों के लिए यह राहत की खबर हो सकती है। सरकारी अधिग्रहण की स्थिति में अब उन्हें ज्यादा मुआवजा मिलेगा, क्योंकि मुआवजा डीएलसी दरों के आधार पर तय होता है। सवाल यही है क्या बढ़ती डीएलसी दरें विकास का संकेत हैं या फिर आम आदमी के सपनों पर बढ़ता आर्थिक दबाव... दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
Advertisement
जयपुर की जाँच में एक ही दवा पर MRP से कीमतों में 50-70% का अंतर
Jaipur, Rajasthan:ज़ी न्यूज़ की मुहिम को लेकर जब जयपुर में पड़ताल की तो ग्राउंड पर एक ही दवा, एक ही साल्ट… लेकिन कीमत में भारी अंतर सामने आया। हमारी पड़ताल में एक ही साल्ट की दवा अलग-अलग कीमतों पर बिकती नजर आई। जिस दवा पर MRP 204 रुपए लिखी है, वही थोक बाजार में महज 80 रुपए तक मिल रही है। हमने होलसेल में अमॉक्सीक्लेव 625 दवा खरीदी जो आमतौर पर एंटीबायोटिक के लिए इस्तेमाल की जाती है। जिस दवा पर MRP 204 रुपए थी, जो खरीदने पर कुछ डिस्काउंट के साथ 192.12 तक हुई, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है, की वही दवा हमने होलसेल में मात्र 80 रुपये में ख़रीदी। इसके साथ ही सिप्ला की कैल्शियम विटामिन डी3 जिसे सिपकल 500 टैब कहते है जो रिटेल में 104.66 में ख़रीदी जिसकी होलसेल रेट मात्र 30 रुपये थी । इतना ही नहीं मोंटास एल की लियो सिट्रेज़ीन टेबलेट में तो बहुत ज़्यादा डिफरेंस नज़र आया। इसकी हमने रिटेल रेट 183.28 पे की। जबकि होलसेल में हमने मात्र 16 रुपये में ख़रीदी। ये केवल एक दवा में नहीं बल्की लगभग सभी जेनेरिक ब्रांडेड दवाओं में 50 से 60 फीसदी और किसी दवाओं में तो 70 फीसदी तक का अंतर है । जब हमने होलसेलर से किसी मेडिकल द्वारा खरीदी गई दवाई का बिल दिखाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया, उनका कहना था कि ये प्राइवेट होता है। और रेट में डिफरेंस भी ज़्यादा नहीं होता है। वहीं जब किसी होलसेल खरीददार से बात की उसने साफ़ कहा कि अभी जो यहाँ से दवा ख़रीदी है वो 500 रुपये की पड़ी, वहीं जब पहले सेम दवा रिटेल में ख़रीदी तो 1300 की थी। हमने रिटेलर से बात की, और पूछा की इतनी महंगी क्यों? इतना डिफरेंस क्यों? तो उन्होंने साफ कहा कि वे MRP पर ही सीमित छूट देकर दवाइयां बेचते हैं, और इस अंतर पर कार्रवाई सिर्फ ड्रग कंट्रोलर ही कर सकता है। इस पूरे मामले पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर ने कहा कि अमृत योजना के तहत जल्द ही बेहतर गुणवत्ता की दवाइयां कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।0
0
Report
कांग्रेस में गुटबाज़ी तेज, टिकट मिलने पर खतरा
Jaipur, Rajasthan:ये समय गुटबाजी का नहीं, गुटबाजी करने वाले नेताओं को टिकट नहीं मिलेगी... पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की नसीहत का असर नेताओं पर नजर नहीं आ रहा है...... कांग्रेस में कहीं गुटबाजी तो कहीं इस्तीफे की पेशकश की जा रही है..... ऐसे में कांग्रेस का अभियान कैसे होगा पूरा...... कांग्रेस ने 1 अप्रैल से संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की शुरुआत की थी। एक हफ्ते में कांग्रेस के मिशन संगठन बढ़ाओ में काम तो हुआ, लेकिन नाराजगी भी खुलकर सामने आ रही है........ कांग्रेस के अभियान को एक हफ्ता ही हुआ है। कांग्रेस नेता जिलों में संगठन बढ़ाने के काम में लगे हैं। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी ब्यावर में 2 अप्रैल को संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान में शामिल हुए थे, लेकिन कांग्रेस ने जिस उम्मीद से अभियान को शुरू किया था, वो उम्मीद अभी पूरी होती नजर नहीं आ रही है...... कांग्रेस नेता खुले तौर पर इस्तीफे की पेशकश और गुटबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। ब्लॉक और पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी बनाने का काम शुरू हुआ है, लेकिन पीसीसी की ओर से प्रदेश भर में 5 लाख पदाधिकारी बनाने का टारगेट अभी काफी दूर नजर आ रहा है.... साथ ही जिलों की कार्यकारिणी भी अभी तक नहीं बनी है..... बीकानेर कांग्रेस में भी आपसी खींचतान जोरों पर है। पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद मेघवाल खुलकर अपने ही नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं। जयपुर में भी लंबे समय से संगठन महासचिव ललित तूनवाल सक्रिय नहीं हैं। उनका कामकाज आजकल ताराचंद सैनी देख रहे हैं। इस बदलाव की चर्चा जोरों पर है। कुल मिलाकर कांग्रेस में चल रहे खींचतान के बीच प्रदेश में संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान अपने टारगेट कैसे पूरे करेगा......0
0
Report
उन्नाव के स्कूल में छात्रों से झाड़ू लगवाने के आरोप वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में शिक्षा व्यवस्था हो रही बेपटरी। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से स्कूल में झाड़ू लगवाने का आरोप। ग्रामीण और अध्यापक के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल। मियागंज प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पर स्कूल के छात्रों से झाड़ू लगवाने का आरोप। मियाँगंज प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा वायरल वीडियो।0
0
Report
Advertisement
Barmer में ₹25 करोड़ की ड्रग खेप पकड़ी, ATS-बाड़मेर ने दो आरोपियों को दबोचा
Barmer, Rajasthan:भारत के राजस्थान, बारमेर क्षेत्र में ATS और बारमेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। लगभग ₹25 करोड़ की ड्रग खेप बरामद हुई है, जिसे पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई बताई जा रही है। दो आरोपी हिरासत में हैं और कई संदिग्ध पूछताछ के लिए जारी हैं। बरामद सामग्री में खतरनाक ड्रग मेथाफेटामाइन (आइस क्रिस्टल) शामिल है, जो युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत देता है। ATS एसपी ज्ञानचंद यादव और بارमेर एसपी चूनाराम जाट ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है, पश्चिमी राजस्थान में तस्करों पर कड़ा प्रहार जारी है।0
0
Report
बाड़मेर में ATS-पुलिस ने 25 करोड़ की ड्रग खेप बरामद, मेथाफेटामाइन का पर्दाफाश
Barmer, Rajasthan:दुर्ग सिंह बाड़मेर-राजस्थान ATS और बाड़मेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब ₹25 करोड़ की नशे की खेप बरामद पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई खेप दो आरोपियों को पुलिस ने किया दस्तयाब कई संदिग्ध हिरासत में पूछताछ जारी खतरनाक ड्रग मेथाफेटामाइन (आइस क्रिस्टल) बरामद युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में लेने वाला सिंथेटिक नशा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत ATS SP ज्ञानचंद यादव, SP चूनाराम जाट ने की PC0
0
Report
शाहजहांपुर के यात्री निवास गेस्ट हाउस पर छापेमारी, मालिक हिरासत में
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में पुलिस ने आपत्तिजनक गतिविधियों पर चलते एक यात्री निवास होटल को सीज कर दिया है। होटल में कपल्स को कमरे मुहैया कराए जाते थे। पुलिस गेस्ट हाउस मालिक से पूछताछ करने में जुटी हुई है। दरअसल पुलिस को लगातार इलाके के लोगों से सूचना मिल रही थी कि मोहल्ला हरदयाल कूंचा में यात्री निवास नाम से एक गेस्ट हाउस संचालित किया जा रहा है जिसमें रोजाना स्कूली छात्र -छात्राओं और कपल्स की आवाजाही हो रही थी। कपल्स को घंटों के हिसाब से रूम उपलब्ध कराया जा रहे थे। जिस मोहल्ले की छवि खराब हो रही थी। शिकायत के बाद आज पुलिस ने जब छापेमारी की तो गेस्ट हाउस के अंदर से एक कपल्स पकड़ा गया। जिसे थाने लाया गया है। इसके अलावा यात्री निवास गेस्ट हाउस के मालिक अमित तिवारी को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि यात्री निवास गेस्ट हाउस का रजिस्ट्रेशन है या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है। बाइट - प्रवीण मालिक, सीओ0
0
Report
Advertisement
