मैनपुरीः सपा महिला प्रकोष्ठ ने मुलायम सिंह यादव पर टिप्पणी को लेकर किया प्रदर्शन
Mainpuri, Uttar Pradesh:समाजवादी महिला प्रकोष्ठ मैनपुरी की जिला अध्यक्ष ज्योति मासी के नेतृत्व में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर महंत राजू दास के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने महंत राजूदास के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरानन प्रदेश सचिव सरोज यादव, प्रदेश सचिव नेहा चौहान सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
