Mainpuri: लेखपालों का एंटी करप्शन टीम के खिलाफ प्रदर्शन, झूठे आरोपों का लगाया आरोप
Karhal, Uttar Pradesh:लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से नाराज होकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। लेखपाल संघ के अध्यक्ष रवनीश यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया जिसमें एंटी करप्शन और विजिलेंस टीम की जबरन ट्रेप की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में संघ के सचिव अवनीश यादव, दिनेश कुमार, जीतू, वीरेंद्र कुमार, अंजली दीक्षित, निशा, कर्णवीर, अनुराधा, ललित, राधा मोहन, रेखा, हरिओम, जयप्रताप, अंकुर गुप्ता, विजेंद्र, तरुणा, इंदु, अंकित चौहान, प्रशांत, क्षितिज समेत सभी लेखपाल मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
