205001
Mainpuri: दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में दबंग युवकों ने एक घर में घुसकर मारपीट की और सोने की चेन लूट ली। पीड़ित विवेक चौहान, पुत्र शिवपाल सिंह, ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। विवेक का आरोप है कि थाना प्रभारी ने अब तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झज्जर में एचटेट पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, सुरक्षा हाई अलर्ट
Jhajjar, Haryana:झज्जर में कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया एचटेट पेपर। 200 पुलिस कर्मचारियों ने सुरक्षा की संभाली हुई थी कमान। 5:30 परीक्षा खत्म हुई। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही छात्र-छात्राओं ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। कुछ ने बताया मुश्किल तो कुछ ने बताया आसान पेपर। सरकार की व्यवस्थाओं को बताया अच्छा। कल दो शिफ्टों में होगा एचटेट का पेपर। कल और 200 पुलिस कर्मचारी सुरक्षा की संभालेंगे कमान। सरकार द्वारा हरियाणा रोडवेज बस का किया गया इंतजाम। छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और ले जाने की की गई व्यवस्था।0
0
Report
सासाराम में होटल से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, ओटीपी से खाते उड़ाने धंधा
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां नगर थाना की पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को एक होटल से गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से कई मोबाइल बरामद हुए हैं। जिसके माध्यम से यह लोगों के बैंक खातों से पैसा उड़ा देते थे। साथ ही भोले भाले लोगों के बैंक खातों में पैसा मंगवाते थे। सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के पास स्थित आशीर्वाद होटल में पुलिस ने छापा मारकर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों का तार तेलंगाना से जुड़ा हुआ है। सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी आदित्य राज मास्टरमाइंड है; जो भभुआ का रहने वाला है। इसके अलावा रोहतास जिला के ही बघेला का रहने वाला अमन कुमार पटेल, नोखा के सलेमपुर का रहने वाला रवि कुमार वर्मा तथा धनकाढ़ा का रहने वाला आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया गया है। लोगों को साइबर फ्रॉड के तहत मोबाइल पर लिंक भेज कर तथा ओटीपी की जानकारी लेकर लोगों के खाते से पैसा उड़ाना लेना इन लोगों का काम था। साथ ही यह लोग सामान्य लोगों के खाता का उपयोग करते थे। जिसमें साइबर ठगी का पैसा मंगवाया जाता है। इसके लिए खाताधारक को 2.5% कमीशन भी देता था। ऐसे कई खाताधारकों की चिन्हित किया गया है।0
0
Report
मोकामा नगर परिषद के तीन अधिकारी शराब पीकर अभद्र टिप्पणी के आरोप में जेल भेजे गए
Barh, Bihar:मोकामा थाना में एक महिला सिपाही के साथ शराब पीकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मोकामा नगर परिषद के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक महिला सिपाही थाना में ड्यूटी के लिए हाल में आई थी, जिन्हें कमरे के अभाव में नगर परिषद की बिल्डिंग के बगल में रहने के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान नगर परिषद में कार्यरत तीन अधिकारी (सौरभ कुमार (लेखपाल), गोपाल कुमार (आवास परियोजना पदाधिकारी) और राधेश्याम कुमार (जेई) के द्वारा महिला सिपाही पर अभद्र टिप्पणी की गई। वे सभी अधिकारी नगर परिषद क्षेत्र में ही शराब का सेवन कर रहे थे। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अब सवाल है कि थाना से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित नगर परिषद कार्यालय में शराब कहां से लाई गई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मोकामा थाना के आसपास बड़ी मात्रा में शराब की खेप लाई जाती है।0
0
Report
Advertisement
प्रिंस खान से धमकी: निरसा विधायक ने निष्पक्ष जांच की मांग की
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान की ओर से व्हाट्सएप और फोन कॉल के माध्यम से जान से मारने की कथित धमकी मिलने के बाद निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने निरसा थाना में लिखित आवेदन सौंपा है। आवेदन में उन्होंने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथ-साथ धनबाद सांसद ढुल्लू महतो का भी नाम शामिल किया है। मीडिया से बातचीत में अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि जब भी सांसद ढुल्लू महतो किसी राजनीतिक या अन्य विवाद में घिरते हैं, तब प्रिंस खान सक्रिय हो जाता है। उन्होंने दावा किया कि सांसद की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के महज 48 घंटे के भीतर उन्हें धमकी दिलाई गई, ताकि वे ढुल्लू महतो के खिलाफ बोलना बंद कर दें। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी कृष्णा अग्रवाल, सरयू राय और रागिनी सिंह को इसी तरह धमकियां दिलाई गई थीं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। निरसा विधायक ने कहा कि उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है और मामले की निष्पक्ष जांच की अपेक्षा जताई है。0
0
Report
देवास से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: गुजरात ATS ने सतर्कता बढ़ाई
Indore, Madhya Pradesh:देवास से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार होने के बाद गुजरात एटीएस की टीम उन्हें गुजरात ले गई है इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गी का बड़ा बयान सामने आया है देवास के साथ खंडवा, महिदपुर से भी कई संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया हैं यह वह क्षेत्र है जो सिमी के क्रियाशील क्षेत्र है सिमी जब से प्रतिबंधित हुआ है तब से यह लोग अंडरग्राउंड किसी न किसी संगठन से मिले हुए हैं जिसकी जानकारी लोकल पुलिस को भी थी और दिल्ली में भी थी इसके बाद कार्रवाई की गई है इंदौर के पास में ही संदिग्ध गतिविधियां होने की आशंका पर कैलाश विजयवर्गी ने कहा यह लोग होते ही साजिशकर्ता है, हालांकि टीम की निगाहें हर तरफ है.0
0
Report
झुंझुनूं में चूड़ियों की होलसेल दुकान से लाखों की चोरी, CCTV नहीं खुली
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में चूड़ियों की होलसेल दुकान में लाखों की चोरी बस डिपो के पास दुकान को चोरों ने बनाया निशाना दुकान के ताले तोड़कर नकदी लेकर फरार हुए चोर रात में बिजली बंद होने से CCTV में कैद नहीं हुए चोर सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस झुंझुनूं शहर में बस डिपो के पास स्थित एक चूड़ियों की होलसेल दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।दुकान मालिक मोहम्मद हनीफ ने बताया कि वे रोजाना की तरह रात को दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह जब दुकान पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले। चोर दुकान के पास खाली पड़े प्लॉट में घुसे और वहां बनी सीढ़ियों के रास्ते बेसमेंट तक पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया।चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और करीब साढ़े तीन से चार लाख रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। दुकानदार के अनुसार दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन शॉर्ट सर्किट के डर से रात में बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। इसी का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बाइट : मोहम्मद हनीफ, दुकान मालिक0
0
Report
Advertisement
चानौत के पेयजल धरने पर सैलजा का समर्थन, कांग्रेस का घोटालों पर हमला
Bhiwani, Haryana:हांसी चानौत के धरने पर पहुंचीं कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा चानौत गांव में पेयजल की मांग को लेकर चल रहे धरने को आज कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा का समर्थन मिला। धरनास्थल पर पहुंचीं सांसद ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी मांग को जायज बताते हुए कहा कि कांग्रेस गांव के साथ मजबूती से खड़ी है। चानौत गांव को पानी दिलाकर रहेगी। चानौत गांव में चल रहे धरने के दौरान कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में घोटालों की सरकार चल रही है और हर ईंट के नीचे घोटाला छिपा हुआ है। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए सभी कथित घोटालों का पर्दाफाश किया जाएगा और उनकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश समेत हरियाणा में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और प्रदेश के लाखों अभ्यर्थी परेशान हैं。 कुमारी सैलजा ने कहा कि राजनीति करना उनका धर्म है और जनता के मुद्दों को उठाना उनकी जिम्मेदारी है। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां-जहां पहले गलतियाँ हुई होंगी, उन्हें भी सुधारा जाएगा। उनका कहना था कि जनता के हित में बेहतर शासन और जवाबदेही सुनिश्चित करना कांग्रेस की प्राथमिकता होगी。 सैलजा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार खुद को डबल इंजन सरकार, विकसित भारत और विश्वगुरु की बात करती है, उसे गांवों की मूलभूत समस्याओं की ओर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चानौत के लोग आज भी पेयजल के लिए तरस रहे हैं, जबकि गांव के पास से पाइपलाइन गुजर रही है। टी-पॉइंट बनाया गया और बाद में उसे हटा दिया गया। ये कैसा खेल खेला जा रहा है。 उन्होंने कहा कि ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन उनके साथ लाठीचार्ज जैसी घटनाएं हुईं, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य ग्रामीण अनशन पर बैठे हैं, फिर भी सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। सांसद ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे सरकार और प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं बची है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कोई समानांतर व्यवस्था काम कर रही है, जहां रातोंरात फैसले लिए जाते हैं और उनकी जवाबदेही तय नहीं होती。 राजस्थान को पानी दिए जाने के मुद्दे पर सैलजा ने कहा कि उन्हें राजस्थान से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सबसे पहले हरियाणा के लोगों की जरूरतें पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा के लोग ही पीने के पानी के लिए परेशान हैं तो सरकार की प्राथमिकता अपने प्रदेश के नागरिक होने चाहिए。 उन्होंने यह भी कहा कि यदि दो मंत्रियों और मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकल रहा है तो यह सरकार की विफलता है। सरकार काम करने की बजाय लोगों को बार-बार आश्वासन देकर समय बर्बाद कर रही है। टी-पॉइंट हटाए जाने के मामले पर सैलजा ने कहा कि कोई भी अधिकारी अपनी मर्जी से ऐसा कदम नहीं उठा सकता। उन्होंने इसे प्रशासनिक जवाबदेही का गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि गांव की पानी की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए और इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय ग्रामीणों को उनका अधिकार दिया जाना चाहिए।0
0
Report
गजरौला में भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) के 23 पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
Gajraula, Uttar Pradesh:शनिवार को गजरौला में मीडिया से वार्ता में भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) में शामिल रहे चंद्रपाल सिंह ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि संगठन अपने मूल और वास्तविक किसान हितों के उद्देश्यों के मार्ग से पूरी तरह भटक चुका है।0
0
Report
नवलगढ़ में मौसम बदला, दोपहर बाद बरसात से उमस घटी
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ क्षेत्र में बदला मौसम का मिजाज, आधे घंटे तक हुई बारिश दोपهر बाद छाए काले बादल, तेज हवाओं के साथ बरसे मेघ बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से मिली राहत झुंझुनूं जिले में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी 8 जुलाई तक मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ उपखंड क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर बाद आसमान में काले घने बादलों छा गए और तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।दोपहर तक तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान नजर आ रहे थे, लेकिन अचानक मौसम बदलने से वातावरण ठंडा हो गया। इधर मौसम विभाग ने झुंझुनूं जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 8 जुलाई तक जिले में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है。0
0
Report
Advertisement
शहापुर के मुबारबाड़-बिज मार्ग पर पानी भरे गड्ढों से दो महिलाएं घायल
Thane, Maharashtra:शहापूर हादरलं: मुबारबाड-बिज रोडवर खड्ड्यात पाणी, दुचाकी घसरली, 2 महिला जखमी... शहापूर हादरलं! मुंबई -नाशिक महामार्गाखालील बोगद्यात शहापूर-मुबारबाड रस्त्याची अवस्था बिकट. मोठे-मोठे खड्डे पाण्याने भरले. वाहनांना पाण्यातूनच वाट काढावी लागतीय. दुर्दैवी घटना - याच खड्ड्यात 2 महिला स्वार पडून जखमी. प्रशासन कुठे? शहापूर तालुक्यातील मुबारबाडकडे जाणाऱ्या रस्त्याची अवस्था पाहून कोणाचंही काळीज हेलावेल. रस्त्यावर ठिकठिकाणी मोठे-मोठे खड्डे पडले आहेत. आणि या पावसामुळे हे सगळे खड्डे पाण्याने पूर्णपणे भरले आहेत. पाणी साचल्याने खड्ड्यांची खोली दिसतच नाहीये. त्यामुळे वाहनचालकांना या पाण्याने भरलेल्या खड्ड्यातून जीव मुठीत घेऊन वाट काढावी लागत आहे. दुचाकी, रिक्षा, कार सगळी वाहने पाण्यातून झटके खात जातायत. रस्ता आहे की नदी, हेच कळेनासं झालंय. आणि याच दुर्लिक्षाचा फटका नागरिकांना बसला आहे. या पाण्याने भरलेल्या खड्ड्यांमध्येच आज एक दुर्दैवी अपघात झाला. दुचाकीवरून जाणाऱ्या 2 महिला स्वार या खड्ड्यात पडून जखमी झाल्या आहेत. पाणी असल्यामुळे खड्डा दिसला नाही आणि थेट दुचाकी गडगडली. two महिलांना स्थानिकांच्या मदतीने उपचारासाठी रुग्णालयात दाखल करण्यात आलं आहे. प्रशासनाने रस्त्याची पाहणी करावी आणि तातडीने दुरुस्ती करावी, अशी मागणी नागरिक करत आहेत. शहापूरचा मुबारबाड-बिज रोड म्हणजे खड्ड्यांचा महामार्ग! पाणी साचलं, खड्डे लपले, महिला जखमी झाल्या. सार्वजनिक बांधकाम विभाग झोपा काढताय का? पाऊस आला, पण खड्डे बुजले नाहीत. शहापूरच्या नागरिकांनो, काळजी घ्या... आणि प्रशासनाने डोळे उघडा!0
0
Report
कर्नाटक में SIR प्रक्रिया पर शोभा करंदलाजे का आरोप, आयोग से पुनर्विचार की मांग
Noida, Uttar Pradesh:कर्नाटक में SIR पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे कहتی हैं, "...चुनाव आयोग का नियम है कि गिनती वाले फ़ॉर्म घर-घर जाकर बांटे जाने चाहिए। चाहे घर का सदस्य मौजूद हो या न हो, एक पर्ची ज़रूर दी जानी चाहिए और विज़िट की तारीख़ भी नोट की जानी चाहिए। फिर भी, कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने BLOs को यह काम मस्जिदों, वेडिंग हॉल, चौल्ट्री या स्कूलों में करने का निर्देश दिया है, लेकिन खास तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय... यानी मुसलमानों के लिए... यह सरकार BLO के तौर पर काम कर रहे राज्य के अधिकारियों को धमका रही है। इसीलिए मैंने कल चुनाव आयोग को पत्र लिखा... कर्नाटक में SIR प्रक्रिया को कमज़ोर करने की कोशिश की जा रही है। इस पर समीक्षा और पुनर्विचार की ज़रूरत है..."0
0
Report
जालौन: मंदिर मार्ग पर अवैध निर्माण और कूड़ा डालने पर युवक की मारपीट
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चकरोड पर अवैध निर्माण और कूड़ा डालने की शिकायत करना युवक को पड़ा भारी, दबंगों ने मंदिर जा रहे युवक को रास्ते में घेरकर की जमकर मारपीट, मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने पर युवक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, युवक की शिकायत पर जांच करने पहुंची थी लेखपाल व प्रशासनिक टीम, टीम के पहुंचने से नाराज थे दबंग, मुस्लिम दबंगों के द्वारा मंदिर जाने वाले रास्ते पर फेका जा रहा था आपत्तिजनक कूड़ा, पुलिस से शिकायत करने पर भी आरोपियों के खिलाफ नहीं की गई कार्रवाई, जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के तरसौर गांव की घटना।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में जेंडर ट्रांजिशन के बाद प्रेमी पर धोखा-शोषण का मामला: पीड़िता अदालत पहुंची
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़。 उन्नाव: प्यार के लिए युवक ने कराया जेंडर ट्रांजिशन, अब प्रेमी पर धोखा देने का आरोप। कोर्ट पहुंची सिमरन, प्रेमी पर शारीरिक शोषण, मारपीट और लाखों रुपये हड़पने का आरोप। शिकायत में जेंडर बदलवाने के लिए प्रेरित करने और बाद में छोड़ देने का दावा। तीन साल तक साथ रहने के बाद रिश्ते में आई दरार। पीड़िता ने न्यायालय से न्याय दिलाने की लगाई गुहार। मामले ने जिले में प्रेम, जेंडर ट्रांजिशन और कानूनी अधिकारों पर छेड़ी बहस। आरोपों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर प्रेमी युवक पर कार्यवाही क़ी उठाई मांग。0
0
Report
कौशांबी जंगल में एक दर्जन से अधिक गोवंश के अवशेष, जांच शुरु
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:जंगल मे मिले गौवंश के अवशेष कौशांबी जिले के जंगल में एक दर्जन से अधिक मृत गोवंश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामला सैनी थाना क्षेत्र के धुमाई मजरा बड़ी बाग का है, जहां जंगल में पड़े मृत गोवंशों को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिराथू, सैनी थाना पुलिस और अजुहा चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मृत गोवंशों को कहीं अन्य स्थान से लाकर जंगल में फेंका गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सकों की टीम बुलाकर सभी गोवंशों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय गौ रक्षक परिषद के पदाधिकारियों ने गोवंश हत्या और मांस तस्करी का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है。0
0
Report
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की बैठकों का दौर जारी; 2027 पर मंथन
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार भाजपा की बैठकों का दौर जारी है ।नितिन नवीन बीजेपी के तमाम विधायक सांसद के साथ बैठक लिए हैं ।यूपी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक भी की गई है। 2027 को लेकर लगातार मंथन किया जा रहा है वाक थ्रू बैठक स्थल से टिकटैक आकाश सक्सेना विधायक भाजपा0
0
Report
Advertisement
