icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210427
IRFAN KHAN PATHANIRFAN KHAN PATHANFollow20 Jan 2025, 06:22 pm

Mahoba- तहसील दिवस में वकीलों ने प्रदर्शन कर अनियमितताओं को लेकर जताई नाराजगी

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा की सदर तहसील में जमीन बंटवारे को लेकर वकीलों ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अधिवक्ता समिति के पूर्व महामंत्री सज्जन द्विवेदी के नेतृत्व में वकीलों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तहसील में चल रही अनियमितताओं की शिकायत की। वकीलों का मुख्य आरोप है कि हदबंदी और बंटवारा वादों में भौतिक विभाजन मानचित्र नहीं होने के कारण एसडीएम वादों को खारिज कर रहे हैं। इसके अलावा, बंटवारा होने और खतौनी अलग-अलग होने के बावजूद अंश दर्ज नहीं किए जा रहे हैं। वकीलों ने एक गंभीर आरोप यह भी लगाया कि खतौनी में गलत अंश दर्ज होने पर उसके सुधार के लिए लेखपाल और कानूनगो ग्रामीणों से अवैध वसूली कर रहे हैं।न्यायालय में जब ये मामले पहुंचते हैं, तो भौतिक विभाजन मानचित्र की कमी के कारण वादों का निस्तारण नहीं हो पाता।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top