icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210427
IRFAN KHAN PATHANIRFAN KHAN PATHANFollow21 Dec 2024, 04:32 pm

महोबाः सिरसी कलां में एक अधेड़ युवक ने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी

Mahoba, Uttar Pradesh:

महोबा के सिरसीकलां गांव में अज्ञात कारणों के चलते 55 वर्षीय राममनोहर कुशवाहा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। मृतक के भाई अवधेश ने बताया कि राममनोहर सुबह पांच बजे खेत से पानी लगाकर घर लौटे थे। इसके बाद उन्होंने अपने कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कमरे में परिजन पहुंचे, तो देखा कि राममनोहर खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे जिसकी सूचना पुत्र ने फोन पर उन्हें भी दी। परिजन इलाज के लिए बांदा जनपद के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महिला कृषक दिवस पर किसानों को आत्मा योजनाओं की जानकारी

Hanumangarh, Rajasthan:महिला कृषक दिवस पर किसानों को दी कृषि व पशुपालन योजनाओं की जानकारी हनुमानगढ़ में महिला कृषक दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा, हनुमानगढ़ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला कृषकों सहित किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि उत्पादन बढ़ाने, मृदा स्वास्थ्य सुधारने और सिंचाई जल के उचित उपयोग को लेकर जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सिफारिशों के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करने तथा रबी फसलों की खेती में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने के बारे में बताया। इसके साथ ही किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और आत्मा योजना के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गंगमूल डेयरी की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया। वहीं, पशुपालन को बढ़ावा देने, पशुओं को बीमारियों से बचाने और समय पर टीकाकरण करवाने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, विशेषकर महिला कृषकों को कृषि एवं पशुपालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करना रहा।
0
0
Report
Advertisement

अमृतसर में बैग छीनने की कोशिश पर गोली, 4 आरोपी गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:अमृतसर में कपड़ा व्यापारी विशाल भाटिया से पैसों से भरा बैग छीनने की कोशिश के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। गोली विशाल भाटिया की टांग में लगी। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें बाइक सवार आरोपी बैग छीनने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। अमृतसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात के करीब पांच घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार उर्फ मॉडल, गुरप्रींस दीप, राहुल सिंह और दमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने थाना बी डिवीजन क्षेत्र में स्नैचिंग की दो अन्य वारदातों और छेहरटा इलाके में एक वारदात को भी अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर का पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
0
0
Report

सीतामढ़ी में जेडीयू प्रत्याशी अभिषेक झा के लिए सांसद देवेश ठाकुर का अभियान तेज

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर इस सीट पर पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक झा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने सीतामढ़ी के डुमरा स्थित वकालतखाना, शंकर चौक, कुमार चौक समेत कई स्थानों पर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से संवाद कर जेडीयू उम्मीदवार अभिषेक झा के पक्ष में समर्थन जुटाने और उन्हें वोट देने की अपील की है अब चुनावी अभियान के बीच मतदाताओं का रुख और विभिन्न राजनीतिक दलों की रणनीति पर सबकी नजरें टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में 4 नए मेडिकल कॉलेज जल्द खुलेंगे; जामताड़ा में MOU हुआ

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में जल्द ही 4 नए मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहे है। आज इसकी शुरुआत जामताड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए MOU साथ हुई है। रिम्स परिसर में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने महेश कॉलेज प्राइवेट लिमिटेड और विहान चंद्र रॉय इंस्टीट्यूट के साथ MOU किया। राज्य सरकार से सिर्फ 1 रुपए ले कर 100 सीटों का मेडिकल कॉलेज खोला जायेगा जिसके लिए आज LOI दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह और कॉलेज के प्रतिनिधि शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नवरात्र के बीच में यह बड़ा LOI दिया गया है । पंचमी के दिन यह शुभ काम हुआ है। राज्य सरकार ने 4 मेडिकल कॉलेज दिया है । जामताड़ा के लिए मेडिकल कॉलेज की बहुत ज़रूरत थी और आज वह पूरा कर लिया गया है। मनी महेश कॉलेज प्राइवेट लिमिटेड और विहान चंद्र रॉय इंस्टीट्यूट के साथ MOU हुआ है। पहले जामताड़ा में यह mou हुआ क्योंकि अन्य जिलों में कुछ तकनीकी खामियां आई है इसलिए उस पर दोबारा विचार होगा।
0
0
Report

अलवर में एंबुलेंस चालकों पर हमला: मुख्य आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

Alwar, Rajasthan:अलवर में एंबुलेंस चालकों से मारपीट का मामला, पुलिस ने 2 घंटे में मुख्य आरोपी को पकड़ा अलवर। अखैपुरा थाना क्षेत्र के ज्योतिबा फुले सर्किल पर एंबुलेंस चालकों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोहित जायसवाल उर्फ गोलू को दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज होने के महज दो घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। अखैपुरा थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि ज्योतिबा फुले सर्किल पर एंबुलेंस चालकों के साथ विवाद के दौरान रोहित जायसवाल पर शराब की बोतल फोड़कर मारपीट करने का आरोप है। इस घटना में उमाशंकर सैनी और उसके दो अन्य साथियों को चोटें आई थीं। मामले में उमाशंकर सैनी के भाई लक्ष्मण सैनी ने अखैपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी。 शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच और आरोपी की तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित जायसवाल उर्फ गोलू को दस्तयाब कर लिया। आरोपी रोहित जायसवाल पुत्र राजकुमार मूल रूप से अलवर में फूटी खेल स्थित गणपति टेंट हाउस के पास का निवासी है। वर्तमान में वह एनईबी थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी, 60 फुट रोड पर रह रहा है。 पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के महज दो घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को दस्तयाब कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

हिंगोली के खर्‍वड़ गांव में पति ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली

Hingoli, Maharashtra:हिंगोली के कळमनुरी तालुक्यातील खरवड येथे माहेरी का गेलीस इस कारणावरून पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। धक्कादायक यह कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने भी गला घोंट कर आत्महत्या कर ली है। हिंगोली के कळमनुरी तालुक्यातील खरवड गाव में संपूर्ण घटना घडली है। पत्नी सासरे नहीं आकर माहेरी क्यों गई इस कारण पर पति ने लकड़ी से पत्नी पर वार कर हत्या की है। साथ ही सासु को भी मार पीट कर घायल किया गया है। इस घटना के बाद पति ने भी खुद आत्महत्या कर ली है। इसके प्रकरण में कळमनुरी पुलिस थाना में गुन्हा दर्ज किया गया है। दरम्यान पत्नी की हत्या कर पति ने गला घोंट कर आत्महत्या के कारण क्षेत्र में एक ही हलचल मच गई है।
0
0
Report

नवरात्र में त्रिपुरसुंदरी कुमकुम पूजा का व्यापक प्रभाव: हर ब्लॉक तक पहुँचाने की योजना

Patna, Bihar:नवरात्र के दौरान देवी उपासना, कुमकुम अर्चन और सिंदूर यज्ञ के महत्व को लेकर अभिषेक ब्रह्मचारी ने विस्तार से अपनी बातें रखीं। उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के साथ दस महाविद्याओं और मां ललिता त्रिपुरसुंदरी की उपासना का भी विशेष महत्व है। आदि शंकराचार्य की परंपरा से जुड़ी मां राजराजेश्वरी त्रिपुरसुंदरी की पूजा में कुमकुम अर्चन की विशेष भूमिका है। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कुमकुम पूजा की परंपरा प्रचलित है, जिसे अब उत्तर भारत में भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि अटक से कटक और कन्याकुमुरी से कन्याकुमारी तक हर ब्लॉक, गांव और घर में मां त्रिपुरसुंदरी की कुमकुम पूजा की परंपरा पहुंचे। उन्होंने नवरात्र के नौ दिनों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने और सिंदूर यज्ञ के महत्व पर भी अपनी बात रखी। साथ ही, उत्तर भारत की प्रत्येक पंचायत और गांव में इस परंपरा को स्थापित करने और धार्मिक अनुष्ठानों को विधिवत तरीके से आयोजित कराने की योजना पर चर्चा की。
0
0
Report
Advertisement

अररिया के अचरा में जमीन के विवाद पर भाई ने भाई को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार

Forbesganj, Bihar:अररिया के फुलकाहा थानाक्षेत्र के अचरा में भाई ने अपने सगे भाई को गोली मार दी। घटना देर रात की है जब जमीन विवाद को लेकर अचरा निवासी पप्पू यादव और विपिन यादव में मारपीट हो गई जिसके बाद पप्पू यादव ने अपने भाई विपिन यादव के पेट में गोली मार दी और फरार हो गया। परिजनों ने विपिन यादव को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे पूर्णिया रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई کرتے हुए पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार की बरामदगी में जुटी हुई है। घायल विपिन यादव की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है
0
0
Report

देवरिया में 17 और 24 अक्टूबर को चलेगा विशेष मतदाता अभियान, सभी 2763 बूथों पर मिलेंगे बीएलओ

ASAmit SinghFollow12m ago
Deoria, Uttar Pradesh:मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए जिले में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इस अभियान के तहत जनपद के सभी 2763 मतदान बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर फॉर्म-6 भरें और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान सभी मतदान बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची की नवीनतम प्रति और पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 लेकर उपस्थित रहेंगे। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) भी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने युवा एवं महिला मतदाताओं सहित सभी पात्र नागरिकों से अभियान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथियों पर सक्रियता से कार्य करते हुए पात्र नागरिकों के आवेदन भरवाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। उन्होंने जनपदवासियों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने परिवार, आसपास के लोगों और परिचितों को जागरूक करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए आवश्यक है। सभी पात्र नागरिक निर्धारित तिथियों पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अभियान का लाभ उठाएं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top