210427
महोबाः कबरई में 6 साल का बच्चा छत से गिरा
Mahoba, Uttar Pradesh:कबरई में छत से गिरकर एक 6 वर्ष का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार होता ना देख उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका उपचार किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हैदराबाद: ₹6.78 करोड़ के फर्जी नोटों के रैकेट का खुलासा, चार गिरफ्तार
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: Future City Police have busted a major counterfeit currency racket involving fake ₹500 notes worth ₹6.78 crore and arrested four persons. Future City Commissioner of Police Dr. Tarun Joshi, IPS, disclosed the details at a press conference on Tuesday. The arrests were made by Abdullapurmet Police and Shadnagar SOT. Police intercepted a car near Ramoji Film City on NH-65 on November 1 and arrested the accused identified as Madupoju Karnakar, Chinnolla Manikya Reddy, Cherukupelly Rathnakar Reddy and Karanam Ajay Kumar. During the investigation, police unearthed an illegal fake currency printing unit operating from a rented house in Kuntloor. Printers, a laptop, currency-cutting machines and other equipment used in the operation were seized. Investigators also found that the accused allegedly posed as police officers using fake identity cards, walkie-talkies and a dummy pistol to threaten and cheat people. The operation was carried out under the supervision of Commissioner Dr. Tarun Joshi, Maheshwaram DCP K. Narayana Reddy and Ibrahimpatnam ACP K.P.V. Raju, with the support of Shadnagar SOT Inspector Bhupal Sridhar, Abdullapurmet Inspector Ch. Raju and their teams. Further investigation is underway to identify other individuals involved in the counterfeit currency racket.0
0
Report
नौकरी के झंसे से ठगी: चतरा में महिला सहित पांच गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर बेरोजगारों के बैंक खाते और एटीएम कार्ड हासिल कर उनका इस्तेमाल अवैध लेन-देन में करने वाले गिरोह का चतरा पुलिस ने खुलासा किया है। एसपी अनिमेश नैथानी के निर्देश पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी चतरा, धनबाद और बोकारो जिले के रहने वाले हैं। सदर थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि गिरोह के सदस्य बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड लेते थे। इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल संदिग्ध और अवैध वित्तीय लेन-देन में किया जाता था。 पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 लाख 70 हजार रुपये नकद, एक स्विफ्ट कार, एक बुलेट मोटरसाइकिल, विभिन्न बैंकों के 15 एटीएम कार्ड, आठ एंड्रॉयड मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं। इसके अलावा सोने की चेन, तीन घड़ियां, एक ट्रॉली बैग, एक लेदर बैग और तीन पर्स भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के बैंकिंग नेटवर्क, लेन-देन और इससे जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान में जुटी है। कार्रवाई में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआई सुनील सिंह, तकनीकी टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे。0
0
Report
फरीदाबाद में आवारा पशुओं का टकराव: सेक्टर-9 में सांडों ने घर में तोड़फोड़
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद बना आवारा पशुओं का तबेला! सेक्टर-9 में दो सांडों का खूनी संघर्ष, घर में जमकर की तोड़फोड़ फरीदाबाद। शहर की सड़कों पर घूमते आवारा पशु अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे کا कारण बनते जा रहे हैं। ताजा मामला फरीदाबाद के सेक्टर-9 से सामने आया है, जहां दो आवारा सांड आपस में भिड़ते हुए दिखाई दिए। दोनों सांडों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान आवारा पशुओं ने एक घर में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दो सांड आपस में लड़ते हुए आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मचा रहे हैं। वहीं, इस घटना को लेकर भाजपा सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 12 वर्षों में फरीदाबाद शहर की हालत सुधारने के बजाय इसे आवारा पशुओं का तबेला बना दिया गया है। शहर की सड़कों और रिहायशी इलाकों में लगातार घूमते आवारा पशु कभी आपस में लड़ते हैं तो कभी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन जाते हैं। सवाल यह है कि आखिर नगर निगम प्रशासन कब जागेगा और फरीदाबाद की सड़कों को आवारा पशुओं से कब निजात मिलेगी?0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में धुँधला स्मॉग छा गया, गाज़ीपुर बॉर्डर से दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Thin Layer of Smog Engulf the National Capital. Visuals from Ghazipur Border. दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी स्मॉग की हल्की परत से घिरी / गाजीपुर बॉर्डर से दृश्य0
0
Report
पटना में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Patna, Bihar:पटना एंकर--दीपावली के त्योहार से पहले राजधानी पटना में मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने पटना के बैरिया इलाके में स्थित एक मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री में छापेमारी कर करीब 21 लाख रुपये की मिठाइयां जब्त की हैं। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में बिना FSSAI लाइसेंस के मिठाइयों का निर्माण किया जा रहा था। आशंका है कि दीपावाली के मौके पर इन मिठाइयों को पटना के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी थी। त्योहार के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। लोगों की सेहत से खिलवाड़ की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है। इस कार्रवाई के बाद मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की तैयारी है।0
0
Report
चतरा में पानी भरे टब में मासूम की मौत: देवर की लापरवाही से परिवार में मातम
Ansar Nagar, Jharkhand:पानी से भरे टब में डूबने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम मां पानी भरने गई थी, जाते-जाते देवर को बच्चे की देखभाल की दी थी जिम्मेदारी, थोड़ी सी लापरवाही ने उजाड़ दी मां की गोद चतरा : जिले के सदर थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पानी से भरे टब में गिरने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है। जिस घर में कुछ देर पहले तक बच्चे की किलकारियां गूंज रही थीं, वहां अब अपनों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है। मृत बच्चे की मां के अनुसार, वह घर के बाहर पानी भरने के लिए गई थी। उस समय बच्चा घर में खेल रहा था। जाने से पहले उसने अपने देवर को बच्चे पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन इस दौरान देवर का ध्यान बच्चे पर नहीं रहा। इसी बीच खेलते-खेलते मासूम पानी से भरे टब में जा गिरा। काफी देर बाद जब परिजनों की नजर बच्चे पर पड़ी तो आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की इस बात ने मां और परिजनों को पूरी तरह तोड़ दिया। अस्पताल परिसर में मां की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। एक पल की चूक ने परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं。0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में प्रदूषण चरम पर, औद्योगिक धुएं से लोगों की सांस घुटने लगी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, जहरीली होती हवा से लोगों की बढ़ी परेशानी कंपनी से निकलता हुआ काला धुआं आसमान में कल गुब्बारे दिखाई दिए AQI लेवल 300 के पार पहुंचा पॉल्यूशन की सफेद चादर आसमान में दिखाई दे रही है फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर की जहरीली होती हवा अब लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। प्रदूषण के चलते बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, औद्योगिक क्षेत्रों में कंपनियों से निकलता काला धुआं आसमान में साफ तौर पर देखा जा सकता है। आरोप हैं कि कई औद्योगिक इकाइयां प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों का पालन नहीं कर रही हैं, जिसका खामियाजा शहर के लाखों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। फरीदाबाद में हर साल सर्दियों की शुरुआत होते ही प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है, लेकिन इसके बावजूद प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है। कंपनियों से निकलने वाला काला धुआं और शहर में बढ़ता प्रदूषण लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। खासकर सांस संबंधी परेशानियों से जूझ रहे लोगों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए जहरीली हवा चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभागों के अधिकारी प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अगर समय रहते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी? प्रदूषण नियंत्रण विभाग और प्रशासन की ओर से हवा को साफ रखने के लिए क्या ठोस इंतजाम किए जाएंगे? हर साल बिगड़ती हवा के बीच इस बार भी फरीदाबाद के लोगों को जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा या संबंधित विभाग कोई ठोस कदम उठाएंगे?0
0
Report
Priyanka गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता रवाना, गठबंधन के लिए रणनीति तय
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Congress Leader Aradhana Mona Mishra and Rajendra Pal Gautam leave after meeting with Priyanka Gandhi. Visuals. Aradhana Mona Mishra, Rajendra Pal Gautam (Congress) bita. Media committee discussed all committees and the formation of the State Executive Committee, and how to take the entire campaign forward, including the manifesto; tentative discussions were held and names finalized, which will be announced formally when final. Both parties will contest the elections together, this is almost certain. On which parties will stay with Congress in UP or who will contest with Congress, it was said that currently in the India alliance Congress and Samajwadi Party will contest together and run the entire campaign. Small parties that do not wish to contest but support the India alliance have already joined us, and once decisions are made, they will be incorporated accordingly. But two main parties are in the alliance. Seat sharing will be finalized soon; senior leaders of both parties will sit together and finalize it. A joint coordination committee will be formed to discuss campaign plans and feed back on progress. Once things are decided, we will inform you. Preliminary figures on seat sharing have been prepared; after Diwali, senior leadership from both sides will sit and finalize seat sharing and inform you. Aradhana Mona Mishra first meeting discussed the various election committees required for campaigning, such as a Campaign Committee and Manifesto Committee, among others. Deputy discussions on organization and how to carry the campaign forward will be finalized soon. In Lucknow, a rally to save order was attended; opposition alleges everyone wants to spread anarchy, to which the response was that it is unfortunate that in a double-engine government with BJP in power at both center and UP, they are opposing the government by protesting; such rhetoric is very unfortunate.0
0
Report
शिवहर: तरियानी छपरा क्षेत्र में चोरी, दो शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चांदी-सोना बरामद
Sheohar, Bihar:शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में हुई भीषण चोरी की घटना का शिवहर पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। चोरी कांड में शामिल दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है की बीते 22 अक्टूबर को तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में भीषण चोरी की घटना हुई थी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में पुलिस ने बेलसंड थाना क्षेत्र के कुई निवासी दीपक कुमार और तरियानी छपरा निवासी सुभाष कुमार को गिरफ्तार किया है अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई सभी समान बरामद कर लिया गया है जिसमें चांदी सोना जैसे बेशकीमती जेवरात, दस हजाररुपये नगद और दो मोबाइल फोन शामिल है।0
0
Report
Advertisement
सिमरिया गंगा महाआरती: मिथिला में आस्था का समां
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय की पावन धरती बेगूसराय के सिमरिया गंगा तट पर इन दिनों आस्था, भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कार्तिक महीने में आयोजित होने वाले सिमरिया कल्पवास मेले के दौरान गंगा महाआरती का मनोरम दृश्य श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रहा है। गंगा की लहरों के बीच जलते दीपों की लौ, शंखनाद, घंटियों की गूंज और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा गंगा तट भक्तिमय हो उठा है। कुम्भ सेवा समिति के तत्वावधान में पिछले 16 वर्षों से सिमरिया गंगा तट पर गंगा महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। बनारस से आए विद्वान पंडितों द्वारा प्रत्येक शाम विधि-विधान के साथ मां गंगा की महाआरती की जाती है। जैसे ही आरती की शुरुआत होती है, गंगा तट पर मौजूद श्रद्धालु भक्ति के भाव में डूब जाते हैं। हाथों में दीप और मन में मां गंगा के प्रति अटूट श्रद्धा लिए श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन के साक्षी बनते हैं। इस महाआरती में सिर्फ बेगूसराय ही नहीं, बल्कि पूरे मिथिलांचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कार्तिक महीने में गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और मां गंगा की आरती में शामिल होना लोगों के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। हर शाम गंगा तट पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ इस आयोजन की लोकप्रियता और लोगों की गहरी आस्था को बयां करती है। सिमरिया की पहचान केवल गंगा महाआरती तक ही सीमित नहीं है। कार्तिक महीने में यहां लगने वाला कल्पवास मेला सदियों पुरानी धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है। कल्पवास के दौरान गंगा तट पर एक अलग ही दुनिया बस जाती है। दूर-दराज से आए कल्पवासी पूरे एक महीने तक गंगा के किनारे पर्णकुटियों में निवास करते हैं। अमीर हो या गरीब, हर कोई सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए गंगा स्नान, पूजा-पाठ, ध्यान और धार्मिक अनुष्ठानों में अपना समय व्यतीत करता है।कल्पवास की यह परंपरा जीवन में संयम, साधना और आध्यात्मिक शुद्धता का संदेश देती है। सुबह की पहली किरण के साथ गंगा स्नान और दिनभर धार्मिक गतिविधियों में लीन कल्पवासियों के लिए सिमरिया केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और साधना का केंद्र बन जाता है। सिमरिया की इसी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को देखते हुए बिहार सरकार ने कल्पवास मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिया है। मिथिला की इस पावन धरती पर आयोजित होने वाले कल्पवास में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। इससे सिमरिया की धार्मिक पहचान बिहार की सीमाओं से बाहर तक स्थापित होती है। गंगा महाआरती के दौरान गंगा तट पर दिखाई देने वाला दृश्य अपने आप में बेहद अद्भुत होता है। एक ओर मां गंगा की अविरल धारा, दूसरी ओर आरती के लिए सजे दीप और उनके बीच श्रद्धा से नतमस्तक हजारों श्रद्धालु। यह दृश्य न केवल मन को शांति प्रदान करता है, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत तस्वीर भी प्रस्तुत करता है। पूरे एक महीने तक चलने वाले इस आयोजन में श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं और मां गंगा से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं। सिमरिया की गंगा महाआरती आज धार्मिक आयोजन के साथ-साथ मिथिला की सांस्कृतिक विरासत और लोकआस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक बन चुकी है। गंगा तट पर गूंजते मंत्र, जलते दीप और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था यह संदेश देता है कि समय के साथ परिस्थितियां भले बदल जाएं, लेकिन मां गंगा के प्रति लोगों की श्रद्धा आज भी उतनी ही गहरी और अटूट है। सिमरिया की यह गंगा महाआरती केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का ऐसा संगम है, जहां हर शाम गंगा की लहरों के साथ भक्ति की एक नई कहानी लिखी जाती है।0
0
Report
जयसंगसर में शांत मतदान के बाद देर रात दो पक्षों के बीच विवाद; कैंपर-ट्रैक्टर जब्त
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। जयसंगसर गांव में देर रात दो पक्षों में हुआ विवाद, कैंपर और ट्रैक्टर जब्त; पुलिस ने संभाला मोर्चा, शांतिपूर्ण मतदान के बाद रात 10 बजे हुई घटना, दो-तीन लोगों को आई मामूली चोटें; थानाधिकारी बोले- चुनाव से नहीं जुड़ा मामला। सरदारशहर क्षेत्र के जयसंगसर गांव में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद देर रात करीब 10 बजे दो पक्षों के बीच अचानक विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। इस दौरान कैंपर और ट्रैक्टर के आपस में टकराने की बात भी सामने आई है। घटना में दो-तीन लोगों को मामूली चोटें आने की जानकारी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही सरदारशहर थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मौके पर मौजूद भीड़ को तितर-बितर किया और मामले को शांत करवाया। पुलिस ने घटनास्थल से कैंपर और ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि शराब के नशे में दो लोगों के बीच आपसी झगड़ा हुआ था, जिसने बाद में बड़ा रूप ले लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विवाद चुनाव से संबंधित नहीं था और न ही मतदान को लेकर दोनों पक्षों में कोई झगड़ा हुआ था। फिलहाल गांव में पूरी तरह शांति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है。0
0
Report
आसन नदी में अवैध खनन: खनन विभाग की कार्रवाई के बावजूद माफिया के हौसले बुलंद
Dehradun, Uttarakhand:आसन Conservation Reserve के दायरे में आसन नदी में ट्रैक्टर-ट्रालियाँ और टमटम मशीनों से अवैध खनन हो रहा है। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर खनन विभाग की टीम विकासनगर के कुंजा गाँव के आसन नदी के नजदीक पहुँची, जहाँ यमुना नदी के किनारे कुछ लोगों ने अवैध रूप से भारी मात्रा में खनन सामग्री एकत्रित कर रखी थी। खनन माफियाओं के प्रयास रात के अंधेरे में और दिन के उजाले में इसे ठिकाने लगाने की थे, लेकिन विभाग ने जेसीबी मशीन की मदद से खनन सामग्री को नदी में ही बिखेर डाला।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: वाराणसी में सड़क पर वाहन खड़ा किया तो होगी कार्रवाई, सिगरा इंस्पेक्टर की चेतावनी
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी के सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने चेतावनी दी है कि सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात अवरुद्ध करने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि गुलाब बाग में सड़क पर कब्जा जमाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। इस दौरान सड़क पर खड़े एक दर्जन वाहनों को हटवाया गया है। सिगरा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर बेतरतीब वाहन न खड़ा करें, नहीं तो चालान और कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
महोबा में तेज रफ्तार पिकअप ने मजदूर के हाथ काटे, जाम लगा प्रदर्शन
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अनियंत्रित होकर मजदूरी कर पैदल घर जा रहे मजदूर को टक्कर मार दी, हादसे में मजदूर का बायाँ हाथ शरीर से अलग हो गया और घायल युवक सड़क पर तड़पने लगा। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में शरीर से युवक का हाथ अलग होने से आक्रोशित हुए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस भी आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में कामयाब नहीं हो सकी। मौके पर पहुंचे सीओ, एसडीएम ने पीड़ित परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया तब जाकर जाम में फंसे राहगीरों ने राहत की सांस ली। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कुम्हडौरा माफ गाँव की है। गाँव के रहने वाले रामभगत का 25 वर्षीय बेटा धीरेन्द्र मजदूरी करके पैदल अपने घर जा रहा था, जैसे ही धीरेन्द्र गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में आकर धीरेंद्र का बायाँ हाथ शरीर से अलग हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में धीरेंद्र का हाथ शरीर से अलग होने के कारण आक्रोशित हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और जाम में फंसकर राहगीर परेशान हो गए। आनन-फानन में परिजनों द्वारा घायल धीरेन्द्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को समझाने में कामयाब ना हो सकी जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे और सीओ ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने जाम खोला और जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 4 घंटे तक लगे जाम में फंसकर राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।0
0
Report
वाराणसी: प्रेम विवाह के बाद युवती ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा
Varanasi, Uttar Pradesh:प्रेम विवाह के बाद युवती ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, बोली - पति को कुछ हुआ तो जिम्मेदार मेरे घर वाले होंगे मयंक कश्यप/ वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती मनीषा ने अपनी मर्जी से शादी करने के बाद वीडियो जारी कर प्रशासन से सुरक्षा की अपील की है। युवती ने कहा कि मेरा नाम मनीषा है, मैंने अपनी मर्जी से शादी की है और मैं बालिग हूं। मेरे घर वाले इस शादी से खुश नहीं हैं। मनीषा ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि यदि मेरे पति को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार मेरे घर वाले होंगे। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।0
0
Report
Advertisement
