Back
चारखारी में हेलीकॉप्टर से विदाई, दुल्हे ने दुल्हन को आसमान तक ले लिया
RTRAJENDRA TIWARI
Feb 25, 2026 15:31:21
Mahoba, Uttar Pradesh
महोबा के चरखारी में एक ऐसी विदाई हुई जिसकी चर्चा पूरे रही है। यहाँ एक पिता ने अपनी बहू को लाने के लिए कार नहीं बल्कि आसमान से उड़ता हुआ हेलीकॉप्टर भेजा। कस्बे के डाक बंगला मैदान में जब हेलीकॉप्टर उतरा, तो उसे देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पिता के सपने को पूरा करने के लिए दूल्हा अपनी दुल्हन को उड़नखटोले से विदा करा ले गया।
महोबा जिले का कस्बा चरखारी में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। अमूमन सड़कों पर सजने वाली डोली और लग्जरी कारों की जगह आज आसमान से उड़नखटोला जमीन पर उतरा। मौका था पूर्व प्रधान दिनेश कुमार राजपूत की पुत्री आकांक्षा की विदाई का। जैसे ही चरखारी के डाक बंगला मैदान में हेलीकॉप्टर के पंखों की गड़गड़ाहट सुनाई दी, देखते ही देखते पूरा मैदान मेले में तब्दील हो गया। लोग अपने मोबाइल कैमरों में इस यादगार पल को कैद करने के लिए बेताब दिखे। दरअसल, भटेवर कलां के पूर्व प्रधान और सपा नेता दिनेश कुमार राजपूत की बेटी आकांक्षा का विवाह औरैया निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी सत्येंद्र कुमार के पुत्र निर्वेश राजपूत के साथ हुआ है। इस हाईप्रोफाइल शादी की सबसे खास बात इसकी विदाई रही। दूल्हे के पिता सत्येंद्र कुमार का एक पुराना सपना था कि उनके घर आने वाली बहू का स्वागत किसी रानी की तरह हो और उसकी विदाई हेलीकॉप्टर से की जाए। अपने पिता और दादा की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए दूल्हा निर्वेश अपनी दुल्हनिया को लेने हेलीकॉप्टर लेकर पहुँचा। विदाई के वक्त दुल्हन आकांक्षा के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।
वॉयसओवर- आकांक्षा (दुल्हन)
वहीं दूल्हा निर्वेश ने बताया कि यह उनके परिवार की पुरानी मंशा थी, जिसे आज उन्होंने पूरा किया है। वो खुद पहली बार हेलीकॉप्टर में बैठे है। लड़की के पिता दिनेश राजपूत भी वर पक्ष की इस पहल से काफी खुश नजर आए। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर में सवार होकर आसमान की ओर उड़े, नीचे खड़े लोगों ने हाथ हिलाकर उन्हें विदा किया।
बायट- निर्वेश राजपूत (दूल्हा)
चरखारी जैसे छोटे कस्बे के लिए यह किसी फिल्म के सीन से कम नहीं था। यह अनोखी विदाई अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहाँ एक ससुर ने अपनी बहू के स्वागत के लिए परंपरा के साथ यादगार विदाई कराई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPrashant Shukla
FollowFeb 25, 2026 16:49:070
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 25, 2026 16:48:490
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 25, 2026 16:48:350
Report
YKYOGESH KHARE
FollowFeb 25, 2026 16:48:12Nashik, Maharashtra:विश्व मराठी दिवसानिमित्त मराठी भाषेचा गोडवा गाणारी खादेशी अहिराणी भाषेतील कविता
वसुंधरा लांडगे कवयित्री
0
Report
0
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 25, 2026 16:47:470
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 25, 2026 16:47:200
Report
PPPRASHANT PARDESHI
FollowFeb 25, 2026 16:46:590
Report
JMJAVED MULANI
FollowFeb 25, 2026 16:46:420
Report
0
Report
SKSACHIN KASABE
FollowFeb 25, 2026 16:45:140
Report
0
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 25, 2026 16:33:120
Report
0
Report