273164
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने जम्मू-कश्मीर और केजरीवाल पर दिया बयान
Nautanwa, Uttar Pradesh:केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महाराजगंज के नौतनवा दौरे पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पर्यटन में वृद्धि हुई है और लोकतंत्र मजबूत हुआ है। लोगों का मतदान में भाग लेना परिवर्तन की इच्छा दर्शाता है। अरविंद केजरीवाल के प्रधानमंत्री पर बयान के संदर्भ में चौधरी ने कहा कि जो व्यक्ति जमानत पर या जेल में हो, उससे बड़ा दोयम दर्जे का कोई नहीं हो सकता। उनके बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चक्रधर समारोह की पांचवीं संध्या में रामविचार नेताम ने दीप प्रज्वलन और स्मृति चिन्ह प्रदान किया
Darogapara, Chhattisgarh:उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर महाराजा चक्रधर सिंह के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री नेताम ने कहा कि चक्रधर समारोह कला के माध्यम से पीढ़ियों को जोड़ने वाला मंच है। रायगढ़ के कला प्रेमियों की कला के प्रति निरंतर रुचि और समर्पण समारोह की विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना ने रायगढ़ घराने को देश-दुनिया में पहचान दिलाई और समारोह उनकी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रहा है। इस दौरान मंत्री नेताम ने पांचवें दिन प्रस्तुति देने वालों कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कला प्रेमियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में कला प्रेमी मौजूद रहे。0
0
Report
कलेक्टर ने महाराजपुर में स्कूलों की पढ़ाई में कमियों पर नाराजगी जताकर नोटिस जारी किया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर कलेक्टर ने महाराजपुर क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों और स्कूल का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट हैंडओवर में लेटलतीफी और प्राथमिक शाला में कलेक्टर बच्चो को पढाते नजर आये, बच्चों के लर्निंग लेवल पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। कलेक्टर ने प्राथमिक शाला का भी निरीक्षण किया। फाउंडेशन लेवल लर्निंग की जांच में पाया गया कि बच्चों का जोड़, घटाव और वाक्य पढ़ने का स्तर ठीक नहीं है। इस पर कलेक्टर ने प्राचार्य और प्रभारी को नोटिस जारी किया है। DPC और DEO को निर्देशित किया गया है कि सभी शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चों में मूलभूत दक्षता बढ़ाने के लिए अभियान चलाएं।0
0
Report
NH-719 पर भिड़ंत: एक की मौत, 5 घायल, ग्वालियर रेफर
Bhind, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे-719 पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुआ। आमने-सामने हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। एक कार में सवार विनय कुमार शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई। विनय कुमार उमरी के पूर्व सरपंच राम भरोसे शाक्य के बेटे थे और एक निजी कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह ग्वालियर से अपने घर उमरी लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। दूसरी कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही गोहद चौराहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण यातायात प्रभावित हुआ, जिन्हें पुलिस ने जेसीबी की मदद से हटवाया。 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोहद अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में विधायक गणेशराज बंसल के खिलाफ फिर जांच शुरू
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : विधायक गणेशराज बंसल के ख़िलाफ़ एक और जाँच! फर्जी कागजात तैयार करके प्लॉट हड़पने का आरोप,परिवादी ने कोर्ट में पेश किया इस्तगासा,कोर्ट ने 202 CRPC के तहत जांच के लिए भिजवाया थाने,जंक्शन थानाधिकारी ने विधायक को किया नोटिस जारी,आज सुबह 10 बजे तक मामले में अपना पक्ष रखने का दिया समय,विधायक और उसकी पत्नी समेत चार के खिलाफ अन्य दो मुकदमों की भी CID-CB कर रही जांच @incrajasthan @bjp4rajasthan @hmghpolice @kuldeepsharmap0
0
Report
दुर्ग पुलिस ने BSP स्क्रैप केस में दो और गिरफ्तार, कुल 21 तक गिरफ्तारी
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां लोहा चोरी मामले में दुर्ग पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है इस तरह अब तक बीएसपी से स्क्रैप चोरी मामले में अब तक 21 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है दोनो ही आरोपी रायपुर पावर एवं स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है. 26 मई 2026 को भिलाई के अकलोरडीह में से भारी मात्रा में बीएसपी से चोरी किया गया स्क्रैप बरामद हुआ था इस मामले में विवेचना के दौरान अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी इसी बीच गिरफ्तार किए गए आरोपियों के निशान देहि और तकनीकी साक्ष्य के विश्लेषण करने पर भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किए गए स्क्रैप को रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड में खपाने का महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके बाद पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग और डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है वहीं अब तक मामले में 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.0
0
Report
सीएम विष्णु देव साय सूरजपुर दौरे पर श्रद्धांजलि व शोक संवेदना देंगे
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सूरजपुर दौरा आज, दिवंगत नेता चरण सिंह अग्रवाल के निवास पहुंचकर उन्हें देंगे श्रद्धांजलि और शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे. चरणसिंह अग्रवाल जनसंघ काल से सक्रिय रहे थे; आपातकाल में 18 महीने जेल में थे. शाम चार बजे बिश्रामपुर के अय्यप्पा मैदान के हेलीपैड में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री।0
0
Report
Advertisement
संभल में रोडवेज बस ने बाइक सवार तीनों को रौंदा, एक युवक की मौत
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । तेज रफ्तार रोडबेज बस ने वाईक पर सवार 3 लोगों को रौंदा । बाइक सवार 1 युवक की मौत .. 2 गम्भीर घायल । हादसे के बाद रोडबेज बस चालक बस लेकर फरार । हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया । हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा । बबराला थाना क्षेत्र के आगरा - मुरादाबाद हाईवे का हादसा ।0
0
Report
एमडीआर लागू पर भाजपा नेता का दावा: विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - एमडीआर विरोध मामले पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा , जेएमएम और कांग्रेस की राजनीति, विकास पर कोई ध्यान नहीं। एमडीआर यानि मर्चेंट डिस्काउंट रेट देशभर में लागू हो रहा है। जिसपर कांग्रेस और जेएमएम विरोध करता रहा है। जिसपर झारखण्ड के पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुण्डा ने कहा कि एमडीआर अच्छा है। लेकिन कांग्रेस और झामुमो को अपनी राजनीति करनी है। इसलिए वह लोग कुछ भी बोल सकते हैं विकास पर किसी प्रकार का ध्यान नहीं है आज झारखंड में कहीं पर भी विकास नहीं हो रहा है। विगत 10 वर्षों से केवल जनता ठगते आ रहे हैं। जिन्होंने राज की जनता को ठगने का काम किया है। तो इन लोगों के बारे में ज्यादा कहना बेकार है इसे जनता देख रही है।0
0
Report
रांची समाहरणालय में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
Ranchi, Jharkhand:रांची समाहरणालय में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। ब्लॉक-बी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाहरणालय कर्मियों ने पारंपरिक पगड़ी और शॉल भेंट कर अधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद कर्मियों ने करमा गीत और पारंपरिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसने पूरे सभागार को उत्साह और सांस्कृतिक रंग से भर दिया। इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि करमा प्रकृति और परंपरा से जुड़ा पर्व है। उन्होंने झारखंड की संस्कृति, वेशभूषा, खान-पान, नृत्य और विशेष रूप से पेड़-पौधों एवं प्रकृति के प्रति लोगों के लगाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर चलना जरूरी है और झारखंड की परंपराओं को सहेजकर आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त और एसएसपी ने स्वयं मांदर बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया, जिसके बाद सभागार तालियों और उत्साह से गूंज उठा। समारोह में जिले के कई वरीय अधिकारी और समाहरणालय के कर्मी मौजूद रहे। करमा पूर्व संध्या का यह आयोजन झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति गहरे जुड़ाव की खूबसूरत तस्वीर पेश करता नजर आया।0
0
Report
Advertisement
आरा नवादा में 6 लाख कीमत की विदेशी शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के आरा नवादा थाना क्षेत्र में 6 लाख की शराब बरामद, मकान सील, 2 गिरफ्तार. बिहार में शराब माफियाओं और सरकारी तंत्र के बीच चूहा बिल्ली का खेल चल रहा है और पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में विभाग ने आरा नवादा थाना क्षेत्र के शिवपुरी कतीरा मोहल्ला स्थित एक मकान में छापेमारी कर 6 लाख रुपये मूल्य की 438 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और संबंधित मकान को सील कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को स्कूटी से शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. हिरासत में लिए गए तस्कर से पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर छापेमारी की गई और घर के भीतर छिपाकर रखी गई 438 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई. गिरफ्तार तस्करों में मुन्ना कुमार और रामबाबू शाह शामिल हैं. मकान को सील कर दिया गया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. उत्पाद विभाग ने मामले पर कैमरे पर अधिक चर्चा न करने की बात कही.0
0
Report
लालगढ़ के कुमारबांध में बज्रपात से फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान लगभग 20 घायल
Mollar Chak, West Bengal:লালগড়ের কুমারবাঁধে বাজ পড়ে গুরুতর আহত প্রায় ২০ জন। তাদেরকে নিয়ে এসে ভর্তি করা হয়েছে মেদিনীপুর মেডিকেল কলেজ হাসপাতালে। এদিন লালগড়ে বিশ্বকর্মা পুজো উপলক্ষে ফুটবল টুর্নামেন্টের আয়োজন করা হয়েছিল। সেখানেই হঠাৎ করে বজ্রপাত হয়। সেই সময় খেলা চলছিল, প্রচুর দর্শকও ছিল। মাঠের মধ্যেই বজ্রাঘাতে লুটিয়ে পড়ে প্রায় ২০ থেকে ২৫ জন। তাদেরকে স্থানীয় বিজেপি নেতৃত্বরা উদ্ধার করে নিয়ে আসে মেদিনীপুর মেডিকেল কলেজ হাসপাতালে।0
0
Report
झामुमो का MMDR संशोधन के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन का आह्वान
Ranchi, Jharkhand:MMDR संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा अब राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी में है। झामुमो की ओर से 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के अधिकार और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शन के जरिए केंद्र सरकार के समक्ष MMDR संशोधन विधेयक को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई जाएगी। मामले पर राजनीति भी तेज हो गई झारखंड मुक्ति मोर्चा लिए स्पष्ट किया है कि जब तक केंद्र की सरकार इस कानून को वापस नहीं लगी वह सड़क पर रहेंगे। यह एक ऐसा कानून है जो अंग्रेजों की याद दिलाता है अंग्रेजों के जमाने में इस तरीके से काले कानून हुआ करते थे और आज हमारे जमाने में केंद्र की सरकार हमसे हमारा हाथ छीन रही है। खनिज का प्रदूषण पलायन और विस्थापन हम झेलते हैं और हमारे अधिकार को तानाशाही सरकार ने वापस ले लिया। सेस के पैसे से हम मैया सम्मान और बुआ आवाज जैसी योजनाओं को क्रियान्वित करते थे यह काला कानून झारखंड विरोधी है। हर मोर्चे पर विरोध होगा कोर्ट भी जाएंगे सड़कों पर आज से लड़ाई शुरू हुई है और हम आर्थिक नाकेबंदी पर भी जा सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
मेरठ में सूर्यकिरण एरोबेटिक स्टीम 2026 की पहली ट्रेनिंग शुरु, उड़ान की तैयारी तेज
Noida, Uttar Pradesh:क्रांति की भूमि मेरठ मेरठ की धरती पर पहली बार सूर्यकिरण एरोबेटिक स्टीम 2026 की ट्रेनिंग के बाद परफ़ॉर्म करने जा रही है हवा में तमाम मैनोवर बनाए जाएंगे इस टीम के स्क्वॉड्रन लीडर संजेश सिंह से ख़ास बातचीत। स्क्वाड्रन लीडर तुषार शर्मा के मुताबिक़ बिना कड़ी मेहनत और निष्ठा के और अनुशासन के कोई भी लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता है। भाजपा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी से ख़ास बातचीत0
0
Report
34 ग्राहकों से 4.85 लाख गबन: धमधा के पूर्व क्रेडिट मैनेजर रणजीत सिंह गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 34 ग्राहकों से किस्त लेकर कंपनी में जमा नहीं करने वाले पूर्व मैनेजर को गिरफ्तार किया गया तो वही जांच करने पर पता चला कि उसने लगभग चार लाख 85 हजार 575 रुपए का गबन किया है आरोपी का नाम रंजीत सिंह है जो की बालोद जिले के दिल्ली राजहरा का रहने वाला है. दरअसल भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड धमधा शाखा के मैनेजर के पद पर कार्यरत रणजीत सिंह ने लगभग 34 सदस्यों से प्राप्त 4 लाख 85 हजार 575 की किस्त है कंपनी में जमा नहीं की तो भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड धमधा के पूर्व क्रेडिट मैनेजर में धमधा थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि रणजीत सिंह कंपनी की धमधा शाखा में लगभग 6 माह तक संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत था उसका कार्य शाखा से जुड़े सदस्यों को गांव में जाकर लोन वितरण करना तथा सदस्यों से लोन की किश्त प्राप्त कर कार्यालय में जमा करना था लेकिन 26-12-2023 से लेकर 28 मार्च 2024 तक कुल 34 सदस्यो से लोन की किस्त में बकाया राशि प्राप्त की गई लेकिन उसे कंपनी के खाते में जमा नहीं किया गया जांच करने पर पता चला कल 4 लाख 85 हजार 575 रुपए है जो की जमा नहीं किए गए हैं इसके बाद रंजीत सिंह के खिलाफ क्रेडिट मैनेजर ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने जांच पड़ताल की तो तमाम दस्तावेज और साक्षय सही पाए गए इसके बाद पुलिस जब रणजीत सिंह के घर पहुंची तो वह फरार हो चुका था तभी 02 दिन पहले अ पुलिस को सूचना मिली कि रणजीत सिंह बालोद जिले के दल्ली राजहरा में रह रहा है जिसके बाद पुलिस ने एक टीम दल्ली राजहरा भेजी तो वहां से रणजीत सिंह को धर दबोचा गया पूछताछ करने पर पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि गबन की राशि उसने खर्च कर दी है जिसके बाद पुलिस ने अब रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.0
0
Report
मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं से प्रकृति सुरक्षा के लिए संकल्प लेने को कहा
Aram Pora, Ganderbal, The Lieutenant Governor Manoj Sinha urged pilgrims to pledge to protect nature, especially in the context of climate change and environmental challenges.0
0
Report
Advertisement
