icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273303
Amit TripathiAmit TripathiFollow24 Sept 2024, 05:15 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महेश परमार का डांस वीडियो वायरल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रशिक्षण शिविर में

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। देवास रोड स्थित दताना के एक रिसोर्ट में गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ फिल्मी गीत पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक महेश परमार के आसपास बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं, जो उनके साथ जमकर ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रशिक्षण शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम या अनौपचारिक माहौल का है। वायरल वीडियो में बैकग्राउंड में बॉलीवुड का चर्चित गीत "अपनी तो जैसे-तैसे कट जाएगी, आपका क्या होगा जनाबे अली" बज रहा है, जिस पर विधायक और कार्यकर्ता उत्साह के साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल यह वीडियो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
0
0
Report

Muzaffarpur ICU आग: प्रसाद अस्पताल बंद, मालिक और डायरेक्टर की गिरफ्तारी की संभवना

Muzaffarpur, Bihar:बिहार- मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में भीषण आग लगने से छह मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद प्रशासन ने प्रसाद हॉस्पिटल को तुरंत बंद करा दिया गया है, सिविल सर्जन ने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन को रद्द कर लाइसेंस कैंसिल कर दी गई है। अस्पताल के मेन गेट पर ताला लगा दिया गया है, पहले से भर्ती मरीजों को यहां से हटा दिया गया है, वहीं अब भी कई मरीज वापस आ रहे हैं। मामले में ब्रह्मपुरा थाना में FIR दर्ज कराया गया था, जिसके बाद अस्पताल के मेनटेनेंस मैनेजर, एडमिन मैनेजर, और ICU के डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया, हालाँकि सभी को कोर्ट ने बेल दे दी। पुलिस जाँच में अस्पताल मालिक और डायरेक्टर के खिलाफ लापरवाही के कारण गिरफ्तारी की संभावना पर तवज्जो दी जा रही है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हत्या के केस दर्ज करने की मांग की है। संवाददाता मनितोष कुमार दे रहे हैं।
0
0
Report

धार में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर पर बुलडोजर कार्रवाई: 30 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

Dhar, Madhya Pradesh:मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चला बुलडोजर धार धार यातायात थाने के सामने पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 30 वाहनों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान जब्त किए गए अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को बुलडोजर से नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। धार CSP सुजावल जग्गा ने बताया धार शहर में लगातार मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों से निकलने वाली तेज आवाज को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच की। जांच के दौरान 30 वाहनों में नियम विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर पाए गए, जिन पर चालानी कार्रवाई की गई और साइलेंसर जब्त किए गए। कार्रवाई के बाद पुलिस ने जब्त किए गए मॉडिफाइड साइलेंसरों को बुलडोजर से नष्ट कर सख्त संदेश दिया कि यातायात नियमों और ध्वनि प्रदूषण संबंधी कानूनों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध मॉडिफिकेशन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। बाइट : सुजावल जग्गा CSP धार
0
0
Report
Advertisement

UP 2027 के लिए BJP का जिलों-दर-जिल्ला दौरा, ड्राइंग रूम बैठकों से फीडबैक

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अब एक साल से भी कम का वक्त बाकी रह गया है, दो बार से प्रदेश की सत्ता में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार जीत का परचम लहराने के लिए जमीन पर काम करना शुरू कर दिया है. बीजेपी संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने अपनी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है. उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का चुनावी प्लान तैयार किया है. भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है. पार्टी की तरफ से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के सभी 75 जिलों का दौरा करेंगे. वे अगस्त तक पूरा यूपी का दौरा करेंगे. पंकज चौधरी 10 हजार ड्राइंग रूम बैठकों से प्लान वन टू वन को लेकर करेंगे जिलों के दौरे. पुराने बीजेपी कार्यकर्ताओं से संपर्क और संवाद कर बीजेपी का माहौल बनाएंगे पंकज चौधरी. आगामी चुनावों को लेकर यूपी के सभी ज़िलों का दौरा करेंगे यूपी बीजेपी अध्यक्ष. पंकज चौधरी अगस्त तक पूरा करेंगे यूपी के जिलों का दौरा. हर ज़िले में विधायक, सांसद, MLC, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद के साथ बैठक करेंगे. हर ज़िले में विचार परिवार से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर ड्राइंग रूम बैठकों में संवाद करेंगे पंकज चौधरी. बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित भी करेंगे. बीजेपी की ज़िला कार्यकारिणी के साथ बैठक करेंगे.
0
0
Report
Advertisement

12 बीघा ऐतिहासिक तालाब जलकुंभी मुक्त करने की मुहिम शुरू

Bhind, Madhya Pradesh:12 बीघा के ऐतिहासिक तालाब को जलकुंभी से मुक्त करने के लिए मैदान में उतरे अधिकारी कर्मचारी, वर्षों से बदहाल तालाब के कायाकल्प की शुरू हुई मुहिम। कभी गांव की पहचान और आस्था का केंद्र, जीवन दायनी जलधारा रहा यह 12 बीघा का विशाल तालाब पिछले कई वर्षों से जलकुंभी की मोटी परत के नीचे दम तोड़ रहा था। तालाब की सांसे घुट रही थी, पानी सड़ रहा था और इस खूबसूरती धीरे-धीरे खत्म होती जा रही थी, लेकिन अब इस तालाब को नया जीवन देने की उम्मीद जगी है। जिला पंचायत सीईओ और कर्मचारियों के दल ने ग्रामीणों के सहयोग से खुद तालाब में उतरकर जलकुंभी हटाने का अभियान शुरू किया है। सवाल यह है कि क्या यह प्रयास तालाब का भाग्य बदल पाएगा या फिर पहले की तरह यह पहल भी कागजों तक सिमट कर रह जाएगी। उमरी के हरिओमजी सरकार महादेव मंदिर के पास स्थित यह ऐतिहासिक तालाब कभी गांव की शान हुआ करता था लोग यहां लोग पूजा अर्चना करते, पशु पक्षियों की प्यास बुझती थी और बारिश का पानी संचित होकर पूरी क्षेत्र को जीवन देता था, लेकिन समय के साथ जलकुंभी ने पूरे तालाब को अपनी गिरफ्त में ले लिया, देखते ही देखते पानी की जगह हरियाली का भ्रम दिखाई देने लगा, और तालाव अपनी पहचान खोने लगा। तालाब की बदहाली को देखते हुए जिला पंचायत प्रशासन ने सफाई अभियान का बीड़ा उठाया और अधिकारियों के साथ ग्रामीण भी श्रमदान के लिए मैदान में उतर आए, हालांकिए पहला मौका नहीं है जब तालाब को बचाने की कोशिश की जा रही हो इससे पहले भी कई अभियान चले दावे हुए और तस्वीरें खिंची, लेकिन जलकुंभी का साम्राज्य खत्म नहीं हो सका, पूर्व में भी तत्कालीन कलेक्टर इलैयाराजा टी के समय मे भी तालाब को साफ कराने की मुहिम सुरु हुई थी, मगर वह प्रयास अधूरा रह गया और आज तक तालाब पूरी तरह साफ़ नहीं हो पाया। अब जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में शुरू हुई नई पहल उम्मीद जाग रही है, ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन लगातार निगरानी रखे और अभियान को अंजाम तक पहुंचाये तो यह तालाब एक बार फिर अपनी पुरानी पहचान हासिल कर सकता है। लेकिन यदि प्रयास आधे रास्ते में रुक गए तो जलकुंभी फिर से पूरे तालाब पर कब्जा जमा लेगी, फिलहाल अधिकारियों ने तालाब को जलकुंभी मुक्त करने का संकल्प लिया है और अभियान की शुरुआत की हो चुकी है। अब नजर इस बात पर रहेगी क्या मोहन वास्तव में तालाब की यह मुहिम बास्तव में तालाब का कायाकल्प करती है या फिर यह तस्वीरों और दावों तक सीमित रह जाती है।
0
0
Report

जबलपुर में ड्रग्स नेटवर्क भंडाफोड़: छह गिरफ्तार, 6600 इंजेक्शन जब्त

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। बेलबाग, अधारताल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इसे 6600 नग नशीले इंजेक्शन जप्त किए हैं। जिनकी कीमत 15 लख रुपए बताई जा रही है साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए पांच मोबाइल और ई रिक्शा इनसे जप्त किया है गिरफ्तार आरोपी दुर्गा पटेल, मोहम्मद आरिफ अमजद खान, सैयद अशरफ, सौरभ नामदेव हैं जो की जबलपुर के अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं वहीं थाना आधारताल में गीतांशु साहू को गिरफ्तार किया गया है बेलबाग थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रामलीला मैदान के पास ई रिक्शा में अवैध नशीले इंजेक्शन लिए बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है जिसके बाद जब दबिश दी गई तो उसके पास ई रिक्शा में एक बोरी और तीन कार्टून में भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन मिले। आरोपी ने इसके बाद अलग-अलग लोगों को इंजेक्शन सप्लाई करना बताया जिन्हें भी गिरफ्तार किया गया है फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में है और इनसे पूछताछ जारी है
0
0
Report

राजस्थान में 15 दिन का फायर सेफ्टी अभियान, 20 जून तक सर्वे

Jaipur, Rajasthan:जयपुर।दिल्ली अग्निकांड के बाद राजस्थान में अभियान। 15 दिन का फायर सेफ्टी अभियान,20 जून तक चलेगा सर्वे。 होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन होंगे जांच के दायरे में。 मल्टीप्लेक्स, कोचिंग संस्थान और पीजी की भी होगी जांच。 सभी प्रतिष्ठानों में फायर NOC का होगा भौतिक सत्यापन。 एक्सपायर्ड NOC वालों पर کसेगा शिकंजा。 बिना NOC चल रहे प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई के निर्देश。 इमरजेंसी एग्जिट और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांच。 निकास मार्ग बंद या अवरुद्ध मिले तो होगी सख्त कार्रवाई。 फायर अलार्म, स्प्रिंकलर और एक्सटिंग्विशर की होगी फिजिकल जांच。 रूफटॉप रेस्टोरेंट और बेसमेंट किचन विशेष निगरानी में。 अवैध गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों पर जब्ती。 शॉर्ट सर्किट रोकने के लिए होगा इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑडिट。 ओवरलोडिंग और खराब वायरिंग की भी होगी पड़ताल。 हर निकाय को भेजनी होगी साप्ताहिक रिपोर्ट。 लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई。 पर्यटकों और आमजन की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम。 स्वायत्त शासन विभाग में सभी निकायों को दिए निर्देश。
0
0
Report
Advertisement

रोडवेज संविदा कर्मियों ने डिपो से मुख्यमंत्री तक विरोध जताया

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के दुबग्गा डिपो में परिचालकों का कार्य बहिष्कार जारी। संविदा परिचालकों ने हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर किया प्रदर्शन। रोडवेज में समायोजन की मांग को लेकर 8 दिनों से हड़ताल पर कर्मी। संविदा से UPSRTC में ट्रांसफर की मांग पर अड़े परिचालक-चालक। 2 जून को 4 कर्मियों ने आत्मदाह का किया था प्रयास। परिचालकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र। सीएम के नाम लिखा ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को सौंपा गया। वर्ष 2021 से भर्ती संविदा कर्मियों के समायोजन की मांग। रोडवेज में स्थानांतरण तक ड्यूटी जारी रखने की उठी मांग। आंदोलनकारियों ने दंडात्मक कार्रवाई न करने की मांग रखी। संविदा समाप्ति और एफआईआर से सुरक्षा की मांग पत्र में शामिल। दुबग्गा डिपो के संविदा कर्मियों की समस्याओं को लेकर अनशन जारी। पुलिस ने हिरासत में लेकर सभी प्रदर्शनकारियों को इको गार्डन भेजा。
0
0
Report

पटना कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्षों की समीक्षा बैठक जारी

Patna, Bihar:शिवम् राज पटना, पटना स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक जारी है। बैठक में संगठन सृजन साथी अभियान की समीक्षा के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हो रही है। इस बैठक में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी मौजूद हैं。 राजेश राम ने बताया कि पार्टी ने जिला अध्यक्षों के प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए रेटिंग सिस्टम लागू किया है। जनहित के मुद्दों पर जिलों की सक्रियता, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा की जा रही है। जिला अध्यक्षों को A, B, C और D कैटेगरी में रखा गया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जबकि कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों के अध्यक्षों के साथ संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

पॉक्सो कोर्ट: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गौतम को 10 साल जेल, 40 हजार दंड

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साज की सजा, साथ ही 40 हजार का अर्थदंड नाबालिग से दुष्कर्म पर पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी गौतम को सुनाई 10 साल की सजा 7 गवाह, पुख्ता सबूत और सख्त फैसला, आरोपी गौतम को मिली कठोर सजा शासकीय अधिवक्ता रविकांत पाण्डेय ने की पुष्टि गाजीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है। विशेष न्यायालय पॉक्सो के न्यायाधीश ने आरोपी गौतम को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने साफ कहा कि जुर्माने की आधी रकम पीड़िता को दी जाएगी। दरअसल साल 2018 के इस मामले में 7 गवाहों और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने यह अहम फैसला सुनाया। बता दें कि गाजीपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। खानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी गौतम को अदालत ने दोषी मानते हुए 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं अदालत ने आरोपी पर 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जुर्माने की 50 प्रतिशत राशि पीड़िता को दी जाएगी, ताकि उसे न्यायिक राहत मिल सके। दरअसल यह मामला वर्ष 2018 का है, जब आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना सामने आने के बाद पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर खानपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। विवेचना पूरी होने के बाद 8 जुलाई 2019 को अदालत में आरोप विरचित किए गए। सुनवाई के दौरान अदालत में 7 गवाह पेश किए गए और तमाम साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायालय पॉक्सो ने आरोपी को दोषी करार दिया। विशेष लोक अभियोजन अधिकारी रविकांत पांडेय ने बताया कि अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को कठोर सजा सुनाई है। इस फैसले को महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top