Back
करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिवार का इकलौता वारिस था मृतक
Partawal, Uttar Pradesh
परतावल/महराजगंज।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 6 आजाद नगर ( सरजू टोला ) में करंट की चपेट में आने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अंकुश राय (15 वर्ष) पुत्र गोविंद राय, निवासी वार्ड नंबर 6 आज़ाद नगर के रूप में हुई है। वह रामपुर मोड़ स्थित पी.एन.के. इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 7 का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बताया गया कि घटना के समय किशोर घर में मोबाइल चार्ज लगा रहा था, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता पेशे से लकड़ी मिस्त्री हैं। परिवार में उसकी दो बहनें हैं, जिनमें बड़ी बहन की शादी हो चुकी है जबकि छोटी बहन अविवाहित है। इकलौते बेटे की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं विद्युत विभाग परतावल के उपखंड अधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल पर जांच के लिए लाइनमैन को भेजा गया था। प्रारंभिक जांच में करंट लगने से किशोर की मौत की पुष्टि हुई है। मोबाइल चार्ज करते समय करंट के चपेट में आने से किशोर की मौत परिवार का इकलौता बारिश था मृतक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
VAVishnupriya Arora
FollowJan 28, 2026 05:34:080
Report
WMWaqar Manzoor
FollowJan 28, 2026 05:34:020
Report
KYKaniram yadav
FollowJan 28, 2026 05:33:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 28, 2026 05:33:320
Report
RSRajendra sharma
FollowJan 28, 2026 05:33:200
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 28, 2026 05:33:090
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 28, 2026 05:32:560
Report
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowJan 28, 2026 05:32:400
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 28, 2026 05:32:280
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 28, 2026 05:32:180
Report