icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273305
Mukesh KumarMukesh KumarFollow29 Apr 2025, 10:06 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फाजिल्का के शास्त्री चौक हादसे में सैम की मौत, परिवार में मातम

Fazilka, Punjab:फाजिल्का के शास्त्री चौक में 9 अगस्त की देर शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक सैम की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि सैम अपने परिवार का इकलौता बेटा था। गांव आसफवाला के पंचायत मेंबर पप्पू सिंह ने बताया कि 9 अगस्त की देर शाम सैम बाइक पर सवार होकर शास्त्री चौक स्थित फूड स्ट्रीट में बर्गर खाने गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सैम बाइक समेत सड़क पर गिरा और डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार उसे इलाज के लिए श्रीगंगानगर लेकर गया । जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पंचायत मेंबर पप्पू सिंह ने बताया कि सैम परिवार का इकलौता बेटा था। उन्होंने पुलिस से परिवार के बयानों के आधार पर हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी भगवान चंद ने बताया कि शास्त्री चौक में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच जारी है。
0
0
Report
Advertisement

खान मार्केट में NDMC की तोड़फोड़ पर संजीव मेहरा की आपत्ति, कहा अतिक्रमण नहीं

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SANJEEV MEHRA (KHAN MARKET TRADERS ASSOCIATION) ON DEMOLITION DRIVE IN KHAN MARKET. दिल्ली: खान मार्केट में तोड़-फोड़ की कार्रवाई पर खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट संजीव मेहरा कहते हैं, "NDMC को गलतफहमी है कि खान मार्केट में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। कुछ छोटे हिस्से बाहर निकले हुए हैं, जिन पर उन्हें थोड़ी आपत्ति थी। हम NDMC से बार-बार कह रहे थे कि उनके सीनियर अधिकारी आकर हमारे कागज़ात देखें, जो हमें अलॉटमेंट के समय दिए गए थे। उसी के आधार पर उन्हें तय करना चाहिए कि अतिक्रमण है या नहीं और कितना है... हम उनके आने का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन उनके आने से पहले ही कल अचानक कार्रवाई शुरू कर दी गई। वे JCB लेकर आए थे। पिछले 76 सालों से खान मार्केट ऐसी जगह रही है जहाँ कोई भी अतिक्रमण दिखाई नहीं देता... कल जो हुआ वह बहुत दुखद था, और हमने उस पर आपत्ति भी जताई... हमने बांसुरी स्वराज को इसके बारे में बताया, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। यह आदेश किसने दिया? NDMC ने हमें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है... हमने बांसुरी स्वराज को एक और पत्र भेजा है, जिसमें उनसे अधिकारियों के साथ यहाँ आने का अनुरोध किया गया है। मुझे लगता है कि संसद सत्र के बाद वह यहाँ आएँगी और कोई फ़ैसला लेंगी। हम सरकार के अच्छे कदमों का विरोध नहीं करना चाहते, लेकिन एकरूपता होनी चाहिए... उन्होंने जो नोटिस भेजा था, वह बहुत अस्पष्ट था...
0
0
Report

सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर-भीलवाड़ा के लिए प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च कर दीं

Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर और भीलवाड़ा को प्रधानमंत्री इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने पहले बसों की पूजा की, फिर बसों का अवलोकन किया, और उसके बाद हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया ये बसें पूरी तरह वातानुकूलित हैं सीटें आरामदायक हैं जयपुर और भीलवाड़ा की सड़कों पर ये बसें चलती हुईं दिखाई देंगी सीएम भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर कहा कि रोडवेज के बेड़े में एक हजार और बसें आयेंगी उन्होंने दावा किया कि राजस्थान के शहरों में सुगम यातायात की सुविधा उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है
0
0
Report
Advertisement

सतना के विधायक ने PWD दफ्तर घेरकर SDO हटाने का आक्रोश दिखाया

Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के भाजपा विधायक को ऐसी नौबत आई कि उन्हें खुद अपनी ही सरकार के सरकारी तंत्र के खिलाफ जाना पड़ा। आज चित्रकूट विधानसभा के भाजपा विधायक ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय को घेरा। अपने क्षेत्र के पदस्थ एसडीओ को हटाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद आनन फानन में हटाये गए एसडीओ। मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज एक बड़ा मामला सामने आया। जहां पर भाजपा के विधायक अपनी ही सरकार के सरकारी सिस्टम से परेशान होकर बड़े गंभीर आरोप सिस्टम पर लगाए हैं। दरअसल भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार के विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट में सड़कों के गुणवत्ता विहीन कार्य को लेकर भारी गुस्से में आज शहर के जयस्तंभ चौक स्टेशन रोड पर स्थित लोक निर्माण विभाग "PWD" कार्यालय पहुंचकर घेराव कर दिया। उनका आरोप था कि उनके क्षेत्र में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की सड़के प्रस्तावित है। जिसमें अलग अलग रूप से एक करोड, डेढ़ करोड़ की छोटी छोटी सड़के बनाई जा चुकी हैं। लेकिन सड़का का कार्य गुणवत्ता विहीन होने पर उनमें एक से डेढ़ फीट के गड्ढे हो चुके हैं। और पूरे क्षेत्र में लोग परेशान हैं। उन सड़कों की मरम्मत और सुधार के लिए क्षेत्र के संबंधित एसडीओ से बात करने के लिए जब भी वह फोन काल करते हैं तो कोई फोन रिसीव नहीं होता। कोई सुनने वाला नहीं है। ऐसे आज विधायक जी को खुद ही लोक निर्माण विभाग कार्यालय में पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। और वरिष्ठ अधिकारी से क्षेत्र में पदस्थ एसडीओ को हटाने की मांग पर अड़ गए। फिर क्या था विधायक जी का गुस्सा फूट पड़े उसके पहले ही अधिकारी को SDO को हटाने के लिए तत्काल ऑर्डर करना पड़ा। तब जा कर विधायक जी का गुस्सा शांत हुआ। और वह वापस लौट गए।
0
0
Report
Advertisement

सीकर BJP ने निकाली तिरंगा यात्रा, तिरंगा हमारी शान: रतन जलधारी

Sikar, Rajasthan:सीकर: भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक रतन जलधारी बोले तिरंगा हमारा सब कुछ, इसकी आन-बान-शान बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी एंकर..... हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रगौरव का संदेश देने के लिए सीकर शहर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक रतन जलधारी के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन और युवा शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। पूर्व विधायक रतन जलधारी ने कहा कि तिरंगा केवल देश की आजादी का निशान नहीं, बल्कि भारतवासियों के लिए उनका सब कुछ है। तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य आने वाली युवा पीढ़ी को तिरंगे और देश की आजादी के महत्व के बारे में बताना है। उन्होंने कहा कि आजादी को बरकरार रखने के लिए हम सभी को तैयार रहना होगा। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। निर्धारित मार्ग के अनुसार यात्रा परशुराम पार्क से रवाना होकर घंटाघर, बावड़ी गेट, तबेला बाजार और फगलवा पेट्रोल पंप होते हुए वापस परशुराम पार्क पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और भारत माता के जयकारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया। 1.बाइट - मनोज बाटड़ जिलाध्यक्ष, भाजपा सीकर।
0
0
Report
Advertisement

रिफॉर्म उत्सव के तहत हर पंचायत में जन मंथन से लोक सेवाओं में सरलता

Jaipur, Rajasthan:एंकर-अब सरकारी सिस्टम को जनता के हिसाब से बदलने की तैयारी है... मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कमेटी ऑफ सेक्रेटरीज की बैठक में अधिकारियों को प्रक्रियाएं सरल और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं... ‘रिफॉर्म उत्सव’ के तहत 2 अक्टूबर को प्रदेश की हर पंचायत में जन मंथन सभा होगी, जहां आमजन के सुझावों से सरकारी व्यवस्थाओं में सुधार का रोडमैप तैयार होगा... वहीं राजस्थान सम्पर्क 181 पर शिकायतों के निस्तारण में सुधार के साथ नागरिक संतुष्टि 63 से बढ़कर 67 फीसदी से ज्यादा हुई है... बैठक में हर घर तिरंगा और हरियालो राजस्थान अभियान में भी ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वीओ-1-सरकारी दफ्तरों में आमजन को किसी काम के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें और सरकारी सेवाएं ज्यादा आसान व प्रभावी हों, इसके लिए अब जनता के अनुभव और सुझावों के आधार पर प्रक्रियाओं में बदलाव किए जाएंगे। ‘रिफॉर्म उत्सव’ के तहत प्रदेश की हर पंचायत में 2 अक्टूबर को ‘जन मंथन सभा’ आयोजित की जाएगी। इसमें आमजन से मिले सुझावों को व्यावहारिक सुधारों में बदला जाएगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में हुई कमेटी ऑफ सेक्रेटरीज की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में ‘रिफॉर्म उत्सव’, केंद्र प्रवर्तित योजनाओं में खर्च, हर घर तिरंगा अभियान-2026, राजस्थान सम्पर्क 181, जन-अभियोगों के निस्तारण और मिशन हरियालो राजस्थान सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि ‘रिफॉर्म उत्सव’ सिर्फ सरकारी स्तर का कार्यक्रम नहीं बल्कि जनभागीदारी से शासन व्यवस्था में सुधार का माध्यम बने। विभाग ऐसे नियमों और प्रक्रियाओं की पहचान करें, जिनमें बदलाव से बड़ी संख्या में लोगों को सीधे लाभ मिल सके। रिफॉर्म उत्सव में ‘जन मंथन, विमर्श और जन समाधान’ के चरणों के जरिए लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। राज्य की कार्ययोजना 10 सितंबर तक तैयार कर प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद 11 सितंबर से जन-जागरूकता अभियान शुरू होगा और 2 अक्टूबर को प्रदेश की प्रत्येक पंचायत में जन मंथन सभा होगी। आयोजना विभाग रहेगा रिफॉर्म उत्सव का नोडल विभाग जिलों के प्रभारी सचिव तैयारियों की नियमित समीक्षा करेंगे केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों से समन्वय की जिम्मेदारी भी तय युवाओं की भागीदारी युवा मामले विभाग के माध्यम से सुनिश्चित होगी सरकारी सेवाओं के लिए ‘सिंगल फॉर्म’ विकसित करने की संभावना तलाशने के निर्देश केंद्र की योजनाओं का पैसा समय पर खर्च हो, लंबित मंजूरियां जल्द लें वीओ-2-बैठक में केंद्रीय प्रवर्तित योजनाओं की वित्तीय प्रगति की भी समीक्षा हुई। मुख्य सचिव ने विभागों को उपलब्ध राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लंबित केंद्रीय स्वीकृतियां जल्द प्राप्त करने और महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में डीओ लेटर भेजने को कहा। विभागों को वित्तीय और भौतिक प्रगति नियमित अपडेट करने, समय पर उपयोगिता प्रमाण-पत्र भेजने तथा केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद राज्यांश शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए गए। योजनाओं और उपलब्धियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करने तथा गलत या भ्रामक जानकारी सामने आने पर तथ्यात्मक जानकारी समय पर जनता के सामने रखने को भी कहा गया। हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा 9 अगस्त को 12,609 प्रभात फेरियों में 11.20 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। 10 अगस्त को 12,917 तिरंगा रैलियों में 9.84 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। शुरुआती दो दिनों में ही 21 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी हो चुकी। अभियान के पोर्टल पर 40 हजार से अधिक सेल्फी भी अपलोड की जा चुकी। 9 से 17 अगस्त तक चलने वाली गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के निर्देश। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाली गतिविधियों को जोड़ने को कहा। 13 और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस से जुड़े कार्यक्रम को लेकर निर्देश। मिशन ‘हरियालो राजस्थान’ की समीक्षा मुख्य सचिव ने पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण और सत्यापन पर फोकस। वर्ष 2026-27 में 10.81 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। इसके मुकाबले 10 अगस्त तक करीब 4.85 करोड़ पौधे लगाए जा चुके। कम प्रगति वाले विभागों और जिलों को पौधरोपण में तेजी लाने के निर्देश। जिला कलक्टरों को मॉनिटरिंग के लिए मुख्य सचिव ने निर्देश। प्रभावी समन्वय करने और पिछले वर्षों में लगाए गए पौधों के सत्यापन हो। राजस्थान सम्पर्क 181 पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा 1 फरवरी से 31 जुलाई 2026 के बीच 24.64 लाख से अधिक जन-अभियोग दर्ज। बैकलॉग सहित 25.04 लाख से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिकायत निस्तारण से जुड़ी स्थिति में भी सुधार दर्ज हुआ है। नागरिक संतुष्टि 63.16% से बढ़कर 67.29% । औसत निस्तारण अवधि 15 दिन से घटकर 13 दिन। नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों में संतुष्टि 74.75% । बहरहाल,मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि योजनाएं बनाने और लक्ष्य तय करने के साथ उनकी जमीनी क्रियान्विति और आमजन पर पड़ने वाले असर की लगातार समीक्षा जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में तय किए गए निर्णयों की समयबद्ध पालना सुनिश्चित करें और विभागीय स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग की व्यवस्था मजबूत करें। सरकार का फोकस ऐसी व्यवस्था बनाने पर रहे, जिसमें कम प्रक्रिया, कम समय और बेहतर सेवा के जरिए आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके। दीपक गोयل जी मीडिया जयपुर
0
0
Report

देवीगंज में भव्य तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का जोर, भाजपा ने किया आह्वान

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:देवीगंज में भव्य तिरंगा यात्रा ज़िले के देवीगंज बाजार में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के नारों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग यात्रा में शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा से पूरा देवीगंज बाजार देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा देवीगंज बाजार की हैं, जहां हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कड़ा मंडल की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। कमालपुर स्थित पेट्रोल पंप से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ आगे बढ़ती यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा देवीगंज बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए सौरई मोड़ पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा का नेतृत्व भाजपा कड़ा मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने किया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है और नई पीढ़ी में देशभक्ति का भाव पैदा होता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top