273155
महराजगंज- सफाई कर्मी हमारे समाज के असली नायक है
Anand Nagar, Uttar Pradesh:नगर पंचायत कार्यालय आनंदनगर पर आयोजित सफाई कार्मिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा सफाई कर्मचारियों को कड़कती ठंड से राहत पाने के लिए ड्रेस भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया यह सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि उनके प्रति हमारी कृतज्ञता और आदर का प्रतीक है। सफाई कर्मी हमारे समाज के असली नायक हैं, जो बिना थके, बिना रुके शहर की स्वच्छता सुनिश्चित करते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में सफाई व्यवस्था पर सख्त निर्देश, सचिव रवि जैन ने कड़ी नाराजगी जताई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर में बदहाल सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी स्वायत शासन सचिव रवि जैन ने जताई नाराजगी जैन ने आज ली बैठक जयपुर नगर निगम के जोन उपायुक्तों की ली बैठक विभिन स्थानों पर बने कचरा पॉइंट्स और सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता के प्रति किसी भी स्तर पर नहीं की जाएगी लापरवाही बर्दाश्त उन्होंने हिदायत दी कि सभी जिम्मेदार अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रूप से उतरें फील्ड में और अपने-अपने क्षेत्र का करें निरीक्षण0
0
Report
हनुमानगढ़ में छठ महापर्व का समापन, सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ (राजस्थान) में सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हुआ. जंक्शन के चुंगी नंबर आठ स्थित आईटीआई कॉलोनी छठ घाट पर सुबह से व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. व्रती महिलाओं ने ठंडे पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया. उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की. सूर्योदय के साथ छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजे. अर्घ्य के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया. फिर घरों में पूजा कर 36 घंटे का निर्जला व्रत खोला. श्रद्धालुओं ने ठेकुआ, फल और हलवा सहित प्रसाद बांटा. पूर्वांचल समाज के लोगों में पर्व को लेकर उत्साह रहा. इससे पहले श्री छठ पूजा समिति ने रविवार रात आईटीआई कॉलोनी छठ घाट पर छठ महोत्सव और जागरण कराया. हिसार के झांकी ग्रुप ने धार्मिक झांकियां पेश कीं. शिव तांडव सहित अन्य प्रस्तुतियां भी हुईं. आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से सजाया गया था. चुंगी नंबर आठ पर सज्जन बंसल, निखिल गुप्ता और राहुल कुमार ने आतिशबाजी की.0
0
Report
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण मतदान की पुष्टि की
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर जिले की चार पंचायत समितियों में पंच एंव सरपंच पद के लिए मतदान प्रक्रिया लगातार चल रही है। एक और जहां कलेक्टर कानाराम तथा पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्री पोलिंग बूथ का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजेश्वर सिंह खुद सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर पहुंचे हैं, जहाँ उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकियां से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतुष्टि प्रद मिलीं। राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त राजेश्वर सिंह का कहना है कि समूचे राज्य में पंचायत राज विभाग के तहत गांव गांव में मतदान बिल्कुल शांतिपूर्ण हो रहा है साथ ही निर्वाचन विभाग के अंतर्गत मतदान प्रक्रिया को अंजाम देने वाले कार्मिकों के लिए भी अच्छी व्यवस्थाओं को अंजाम दिया गया है। साथ ही निर्वाचन विभाग के तहत ड्यूटी में लगे कार्मिक मुस्तैदी से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवा रहे हैं। आयुक्त राजेश्वर सिंह ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
बीच बाजार में महिलाओं के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल
Sidhi, Madhya Pradesh:- महिलाओं का बीच बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा - सब्जी लगाने के विवाद को लेकर जमकर की गई मारपीट - आधे घन्टे तक बीच बाजार में चलती रही मारपीट, लोग बने रहे तमाशबीन - पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनो पक्ष की महिलाओं को लेकर पहुँची थाने - कोतवाली थानाक्षेत्र के पूजा पार्क के बगल का पूरा घटनाक्रम - मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया में हो रहा जमकर बायरल0
0
Report
श्योपुर: अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लाखों का जुर्माना
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर दांतरदा गांव में खनिज विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत भंडारण पर बड़ा एक्शन लिया. जिला कलेक्टर के निर्देश पर कई स्थानों पर छापेमार कार्रवाई हुई. जांच के दौरान अवैध रेत स्टॉक के मामलों में संबंधित जमीन मालिकों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया. अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की सख्ती से रेत कारोबारियों में हड़कंप मचा.0
0
Report
रोहतक के छठ घाट पर चाकूघात, एक की मौत, एक घायल; PGIMS में भर्ती
Rohtak, Haryana:रोहतक- छठ पूजा घाट पर चले चाकू, 1 की मौत: पूजा करने के दौरान 25 युवक भिड़े, एक की हालत गंभीर PGI में भर्ती रोहतक की भालौठ सब ब्रांच नहर पर बने छठ पूजा घाट पर सुबह पूजा के दौरान हुआ। विवाद का कारण. पूजा के समय दो गुटों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हुई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और चाकू-छुरी चलने लगे। हताहत और घायल. इस चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। इलाज और पुलिस कार्रवाई. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई (PGIMS) के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
Advertisement
आगरा में छोटे भाई ने दुकान में आग लगा दी; आरोपी दीपक गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की दुकान में लगाई आग, सोमवार सुबह आग लगने से दुकान का पूरा सामान हुआ जलकर राख, भाभी पर बुरी नजर रखने को लेकर दोनों भाइयों में रविवार रात हुआ था विवाद, दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू, पुलिस ने आग लगाने के आरोपी दीपक को मौके से किया गिरफ्तार, ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के प्रकाश पुरम मदीना मस्जिद के पास का मामला।0
0
Report
पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
Lalitpur, Uttar Pradesh:आज दिनांक 16.11.2026 की अर्ली मोर्निंग में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा एक 25 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त जावेद उर्फ जबू उर्फ आशू ठाकुर उर्फ भूरा पुत्र स्व0 मजीद उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी राय कलोनी आगासौद रोड बीना थाना कोतवाली बीना जनपद सागर (म0प्र0), हाल निवासी मुहल्ला घुसयाना निकट चुंगीनाका थाना कोतवाली जनपद ललितपुर को पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तंमचा 315 बोर तथा 02 अदद खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 540/- रुपये नगद तथा 01 होण्डा साइन मोटर साइकिल जिसे अभियुक्त द्वारा दिनांक 12.11.2026 को चोरी किया गया था, बरामद हुए हैं । थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त पूर्व में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अं0सं0 554/2025 धारा 317(2)/317(4) BNS का वांछित व इनामिया अभियुक्त भी था ।0
0
Report
राजभर ने अखिलेश-राहुल पर हमला बोलकर PDए फॉर्मूला ढहाने का आरोप
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहाँ उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर चौतरफा हमला बोला है। राजभर के मुताबिक, सपा का PDए फॉर्मूला पूरी तरह बिखर चुका है और अखिलेश यादव खुद भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही राजभर ने राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर दिए गए बयानों को लेकर भी उन पर देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का आरोप लगाया है। अम्बेडकरनगर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आगरा में हुए समाजवादी पार्टी के दलित सम्मेलन पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि रैली में दलितों के बजाय 20 जिलों से यादव समाज के लोगों को बुलाकर भीड़ जुटाई गई थी। राजभर के अनुसार, सपा के PDए फॉर्मूले से दलित और अल्पसंख्यक छिटक चुके हैं—जहाँ दलित समाज चंद्रशेखर आजाद के साथ चला गया है, वहीं मुस्लिम समुदाय असदुद्दीन ओवैसी से जुड़ रहा है। अखिलेश यादव के 'दमदार दलित' वाले बयान पर पलटवार करते हुए राजभर ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में ही प्रमोशन में आरक्षण खत्म किया गया, दलित महापुरुषों के नाम पर बने जिलों और योजनाओं के नाम बदले गए और 2 जून का गेस्ट हाउस कांड हुआ। ओवैसी के 'ओटीपी' वाले अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि खुद अखिलेश यादव की ओटीपी बाहर से आती है। राजभर ने आरोप लगाया कि सपा नेता रात के अंधेरे में गुलदस्ता लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हैं। सपा को भाजपा की बी टीम बताते हुए राजभर ने संसद के दो घटनाक्रमों का जिक्र किया—पहला, लोकसभा के विदाई समारोह में मुलायम सिंह यादव द्वारा नरेंद्र मोदी की दोबारा जीत की इच्छा जताना, और दूसरा, हालिया सत्र में प्रधानमंत्री के बयान पर अखिलेश यादव का हाथ जोड़कर मुस्कुराना। इसके अलावा, राजभर ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे से पहले अखिलेश को कांग्रेस के सामने जीत का मानक तय करना चाहिए। वहीं, मथुरा में भाजपा की चिंतन बैठक का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि जो काम अखिलेश नहीं कर पाए, वह अब भाजपा करेगी और मथुरा से भगवान श्रीकृष्ण का जयजयकार शुरू होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राहुल जब भी विदेश जाते हैं, तो भारत की संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बोलते हैं और देश को कटघरे में खड़ा करते हैं। राहुल गांधी के ननिहाल पक्ष का जिक्र करते हुए राजभर ने तंज कसा कि इटली से उनके नाना, नानी और मामा पक्ष के लोग उनके मंच पर आएंगे, तो वे उन्हीं की भाषा बोलेंगे। राजभर के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर रिश्तेदारों को खड़ा कर भारत के खिलाफ बुलवाना उचित नहीं है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए राजभर ने कहा कि गृह मंत्री ने सही बात कही है और अब राहुल गांधी को अंतरराष्ट्रीय मंचों से देश को बदनाम करने का मौका नहीं मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
भारत U-19 ने पाकिस्तान पर आखिरी गेंद पर जीत पाई; कप्तान रायचंदानी घर पहुंचे
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा, उत्तर प्रदेश: ओमान में ACC मेन्स U-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान पर भारत की आखिरी गेंद पर जीत के बाद अंडर-19 क्रिकेट टीम के कैप्टन लक्ष्य रायचंदानी का उनके घर पर स्वागत किया गया। गोंडा, उत्तर प्रदेश: अंडर-19 क्रिकेट टीम के कैप्टन लक्ष्य रायचंदानी कहते हैं, "यह एक शानदार एहसास था। हम पहले ही पाकिस्तान से एक मैच हार चुके थे, इसलिए हम और भी ज़्यादा मोटिवेटेड थे—हम सच में यह मैच जीतना चाहते थे। यह बहुत अच्छा लगा। हमने इसे किसी भी दूसरे नॉर्मल मैच की तरह ही खेला..."0
0
Report
खराब AQI सेहत पर बड़ा असर, जानिए तुरंत क्या करें
Morena, Madhya Pradesh:खराब AQI सेहत पर कितना असर? मौसम बदल रहा है.. हवा की क्वालिटी भी खराब हो रही है.. किन परेशानियों को आप महसूस कर रहे हैं.. सेहत से जुड़ी ? खराब हवा से बचने के लिए क्या कर रहे हैं ?0
0
Report
सागर हाइबे पर स्थित मसौरा बेरियल के पास हुआ भीषण सड़क हादसा
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर सागर हाइबे पर स्थित मसौरा बेरियल के पास हुआ भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक के चालक अचानक लगाए ब्रेक , इस कारण आ था नया ट्रैक्टर टकराकर हुआ चकनाचूर , भीषण हादसे से में ड्राइवर व उस पर बैठा ग्रामीण सहित दोनों गंभीर रूप से तत्काल स्थानीय लोगों ने एक साथ एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को भेजा मेडिकल कॉलेज, चल रहा है इलाज सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सागर हाईवे पर स्थित मसोरा बैरियर के पास की घटना0
0
Report
Advertisement
मनीला से भारतीय डायस्पोरा: IT और स्टूडेंट्स मिलकर 22 अरब डॉलर का योगदान
Noida, Uttar Pradesh:Indian diaspora Diaspora byte from manila Byte1- मैं उनसे मिलने के लिए आई हूं... Byte2- तीन तरह का डायसपोरा...पंजाब से आने वाले भाई जो खेती करते हैं...सिंधि भाई जो ट्रेड करते हैं...तीसरा डायसपोरा जो आईटी वाला है...इसमें 20 से 22 बिलियन डॉलर्स का है...चौथा स्टूडेंट्स काफी आते हैं...मेडिकल स्टूडेंट्स हैं...0
0
Report
सीवान के छठ घाट पर डूबे युवक की मौत, परिवार में मातम पसरा
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में छठ महापर्व के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। छठ घाट पर पोखरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना दरौली थाना क्षेत्र के बलिपुनक गांव की है। मृतक की पहचान राज पंडित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह अर्घ्य देने के दौरान राज अपने दो साथियों के साथ पोखरे में तैर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद घंटों की कोशिश से युवक को पोखरे से बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन उसे मैरवा रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में छठ की खुशियां थीं, वहां मातम पसर गया।वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैनाती नहीं होने पर नाराजगी जताई है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है。0
0
Report
बरौली गांव में हत्या के बाद मतदान ठप, ग्रामीणों में तनाव
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड के बरौली गांव में हत्या के बाद मतदान ठप सरमथुरा के बरौली गांव में कल शाम युवक की हत्या के बाद आज गांव के मतदान केंद्र पर मतदान नहीं हुआ। गांव में शोक और रंजिश के चलते सुबह 1.30 बजे तक एक भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा。 पोलिंग बूथ पर तैनात मतदान दल मतदाताओं का इंतजार करता रहा, जबकि पुलिस और प्रशासन ग्रामीणों को समझाइश में जुटा है。 मृतक के परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव के दाह संस्कार के बाद ही वे मतदान करेंगे। पुलिस ने गांव में अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया है0
0
Report
Advertisement
