icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Maharajganj
Amit TripathiAmit TripathiFollow7 Jan 2025, 05:42 pm

महाराजगंजः 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ के सुरक्षा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर नजर तेज

Sonauli, Uttar Pradesh:

13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ को लेकर प्रयागराज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं खुद डीजीपी प्रशांत कुमार महाकुंभ के सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रयागराज में सुरक्षा के साथ-साथ महाकुंभ को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। जहां एक तरफ महराजगंज जनपद के सबसे संवेदनशील सीमा मानी जाने वाली भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी और पुलिस के जवान दिन में नेपाल से हर आने जाने वालों की सघन चेकिंग कर रहे हैं, तो वहीं रात में नेपाल से लगी 84 किलोमीटर की खुली सीमा से कोई देश विरोधी तत्व भारत में प्रवेश ना कर सके इसको लेकर पगडंडियों पर पेट्रोलिंग करते नजर आ रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमरकंटक में हरतालिका तीज: मौनी स्नान और शिव-पार्वती आराधना से आस्था का सैलाब

Anuppur, Madhya Pradesh:अमरकंटक। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में हरतालिका तीज के पावन पर्व पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के करीब 4 बजे से ही पतित पावनी पुण्यसलिला मां नर्मदा के पावन तट पर मौनी स्नान का सिलसिला प्रारंभ हो गया। सुहागिन महिलाओं, युवतियों एवं भक्त श्रद्धालुओं ने मौन धारण कर नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान शिव-माता पार्वती का स्मरण करते हुए सुखी दांपत्य जीवन, अखंड सौभाग्य एवं मनवांछित फल की कामना की। हरतालिका तीज हिंदू धर्म में भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट दांपत्य प्रेम, समर्पण और तपस्या का पावन पर्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी श्रद्धा और विश्वास के साथ सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की कामना से तथा युवतियां मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। मौन में शिव-पार्वती का स्मरण, नर्मदा में आस्था की डूबकी। हरतालिका तीज के अवसर पर मौन धारण कर पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा का भी विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मौन केवल वाणी का संयम नहीं, बल्कि मन को एकाग्र कर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना में स्वयं को समर्पित करने का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालुओं की आस्था है कि मौन रहकर पवित्र जल में स्नान करने से मन की चंचलता शांत होती है और व्यक्ति का ध्यान पूजा, संकल्प एवं ईश्वर आराधना की ओर केंद्रित होता है। इसी धार्मिक भावना के साथ अमरकंटक में हजारों महिलाओं ने मौन धारण कर मां नर्मदा में स्नान किया। नर्मदा स्नान के बाद महिलाओं एवं युवतियों ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर विधि-विधान से जलाभिषेक किया तथा पुष्प, बिल्वपत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कई महिलाओं ने अपने व्रत एवं संकल्प के साथ भगवान शिव और माता पार्वती से अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि तथा मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा।
0
0
Report

8 साल बाद दुर्ग पुलिस ने चपरासी भर्ती धोखाधड़ी के आरोपी शमीम खान को गिरफ्तार कर लिया

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से पत्थर बड़ी खबर सामने आ रही है जहां संभाग आयुक्त कार्यालय में चपरासी की नौकरी लगाने के नाम पर दो लोगों से 5 लाख की धोखाधड़ी कर 8 साल से फरार रहने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने 8 साल के बाद गिरफ्तार कर लिया है आरोपी का नाम शमीम खान है जो की दुर्ग के केलाबाड़ी का रहने वाला है. दरअसल डी सत्य साइ ने 17 नवंबर 2018 को लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी और बताया था कि शमीम खान नामक व्यक्ति से उसका पुराना परिचय है और समीम खान ने दुर्ग में संभाग कार्यालय में चपरासी के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था आरोपी ने सत्य साइ और उसके परिचित क बैकुंठ राव से कुल 5 लाख ₹ ले लिए इसके बाद ना तो नौकरी लगी और नहीं रकम वापस की गई लगातार पैसे मांगने पर शमीम खान टालमटोल करता रहा फिर अचानक समीम खान फरार हो गया इसके बाद डी सत्य साइ को यह समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है तब उसने पुलिस को लेनदेन के तमाम दस्तावेज और साक्षय उपलब्ध कराए पुलिस ने पता जब विवेचना की तो पता चला आरोपी फरार हो चुका है जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली की 8 साल बाद शमीम खान दुर्ग आया हुआ है तब पुलिस ने वापस सभी दस्तावेजों का अवलोकन किया औऱ शमीम खान को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम में सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता पर पार्किंग विवाद के बाद हमला

Gurugram, Haryana:गुरूग्राम -सेक्टर -58 में कारगिल में ऑपरेशन सफ़ेद सागर के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता पर जानलेवा हमला अपने परिवार के साथ डिनर पर गए थे अमित गुप्ता, कार पार्किंग करते समय हुआ विवाद पार्किंग अटेंडेंट पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप 10 सितम्बर की घटना, पुलिस को दी शिकायत जांच में जुटी अमित गुप्ता गुरूग्राम के सेक्टर -61 में रहते हैं 10 सितम्बर को परिवार के साथ डिनर पर गए थे गुप्ता गुरुग्राम पुलिस को सेक्टर 65 थाने में शिकायत दी गई है और इस पूरे मामले को लेकर फिलहाल पुलिस तफिश में जुटी हुई है...
0
0
Report
Advertisement

पखारा में खेत से मिला 12 फीट लंबा अजगर, सर्प मित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू

Seoni, Madhya Pradesh:खेत में 12 फीट लंबा अजगर दिखा, मचा हड़कंप! सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने किया रेस्क्यू. सिवनी जिले के पखारा (आमागढ़) गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में सफाई कर रहे ग्रामीणों को अचानक एक विशालकाय अजगर दिखा. अजगर को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को दी. सूचना मिलते ही सर्प मित्र प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सर्प मित्र ने विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया. सर्प मित्र प्रवीण तिवारी के मुताबिक, खेत मे मिला अजगर मादा था और अजगर की उम्र 10 साल से अधिक होने का अनुमान है. अजगर की लंबाई करीब 12 फीट और अजगर का वजन लगभग 25 किलो से ज्यादा बताया गया है. विशाल अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ना किसी चुनौती से कम नहीं था. अजगर के रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया. अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.
0
0
Report

औंधी में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश: 8 गिरफ्तार, कुल 25,510 रुपये जब्त

औंधी प्रभारी उप निरीक्षक श्री नवल साव के कुशल नेतृत्व में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अलकनहार रोड औंधी स्थित तालाब के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना औंधी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे 08 आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹25,510/- नगद राशि एवं ताश की पत्तियां बरामद कर विधिवत जब्त की गई। आपको बता दे कि औंधी क्षेत्र के कई नामचीन चेहरे इस कार्यवाही में नजर आये।सभी पर धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
0
0
Report

धामपुर में बहु प्रीति ने बुजुर्ग सास की हत्या का आरोप

Moradabad, Uttar Pradesh:एंकर - एक ऐसी ज़ालिम बहु जिसने अपनी बुजुर्ग सास को मामूली कहासुनी को लेकर मौत के घाट उतार दिया आए दिन सास बहू के झगड़े की वजह से बेटे ने अपनी बहू पर पुलिस के सामने शक जाहिर किया पुलिस की सख्ती के सामने कातिल बहू ने क़त्ल के सारे राज़ उगल दिए।पुलिस ने आरोपी बहु को हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।धीमपुर के धामपुर थाने के गांव करनावाला में एक ऐसी कलयुगी ज़ालिम बहु प्रीति ने अपनी बुजुर्ग सास ओमवती 65 वर्षीय बुजुर्ग को महज़ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि बुजुर्ग सास अपनी बहू को घर के काम को लेकर टोकती रहती थी ये बात बहु प्रीति को नागवार गुजरती थी जिसको लेकर घर में अकेली सास और बहू दोनों थे दोनों में कहासुनी हुई और फिर बहु प्रीति ने मारपीट शुरू कर दी सास का सिर जमीन पर पटक दिया जिसकी वजह से इलाज के दौरान सास ओमवती ने दम तोड़ दिया।प्रीति के पति कमल ने पुलिस को बताया कि पत्नी अक्सर मां से झगड़ा करती रहती थी इसी ने ही मेरी मां को मारा है।पुलिस ने प्रीति को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने क़त्ल के सारे राज़ उगल दिए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है साथ ही प्रीति कातिल बहू के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।बाईट - कमल,मृतक का बेटाबाईट - अंजनी कुमार,सीओ ,धामपुर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

रतलाम के गणेश मंदिरों में भक्तों का तांता, उत्सव अब 12 दिनों तक

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम गणेश उत्सव के पहले ही दिन रतलाम के गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भगवान गणेश के आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। इस बार दस दिवसीय गणेश उत्सव का संयोग 12 दिनों का रहेगा। शहर के गणेश मंदिर भी आकर्षक सजावट से जगमगा रहे हैं। कहीं फूलों की सजावट है, तो कहीं विद्युत रोशनी से मंदिरों को सजाया गया है। भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं रतलाम के सबसे प्राचीन उकाला गणेश मंदिर की अपनी अनूठी मान्यता है। यहां भगवान गणेश किशोर स्वरूप में विराजमान हैं, इसलिए रिद्धि-सिद्धि की प्रतिमाएं स्थापित नहीं हैं। मंदिर से भक्त अखंड ज्योत लेकर दूर-दराज के गांवों में गणेश पंडालों तक पहुंचा रहे हैं। मान्यता है कि शहर में किसी भी घर में मांगलिक कार्य हो, तो पहला निमंत्रण उकाला गणेश को दिया जाता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top