icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273310
Amit TripathiAmit TripathiFollow2 Feb 2025, 12:48 pm

महराजगंजः ससुराल के लोगों ने दामाद की बीच सड़क पर की पिटाई, वीडियो वायरल

Paniyara, Uttar Pradesh:

पनियरा थाना के शीतलपुर तिराहे पर एक शख्स को उसके ससुराल वालों ने पकड़ लिया और बीच सड़क पर ही लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार पनियरा थाना के ग्राम पंचायत जंगल बाकी टुकड़ा नंबर 14 के रहने वाले अवधेश की शादी करीब 12-13 साल पहले करमहिया गांव में हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। चार वर्ष पहले किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी मायके में रहने लगी। अवधेश ने उसे वापस लाने की कोशिश नहीं की और दोनों बच्चे भी मां के पास ही रह रहे थे। इसी बीच अवधेश ने कुछ महीने पहले दूसरी शादी कर ली। जब ससुराल वालों को इसकी भनक लगी, तो गुस्से में आकर उन्होंने पिटाई कर दी ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दुर्ग पुलिस ने SDRF के 23 जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग में बाढ़ से 255 लोगों की जान बचाने वाली SDRF टीम सम्मानित, 23 जवानों को मिला प्रशस्ति पत्र ​English: Durg Police Honors 23 SDRF Personnel for Rescuing 255 Citizens During Heavy Floods ​समाचार: ​दुर्ग जिले में 25 से 27 सितंबर के दौरान भारी अतिवृष्टि के कारण शिवनाथ व खारून नदी सहित करीब 30 नालों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गई थी। इस आपदा के दौरान राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम ने कुम्हारी, अमलेश्वर, बोरी और पुलगांव क्षेत्र के जलमग्न इलाकों से 255 नागरिकों—विशेषकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों—को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाया। इस अदम्य साहस और उत्कृष्ट सेवा के लिए
0
0
Report

छातापुर में संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Bihar:छातापुर थाना क्षेत्र के रानीपट्टी नहर के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छातापुर पंचायत के वार्ड-11 निवासी 35 सुलचन मुखिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद त्रिवेणीगंज एसडीपीओ दिलीप कुमार भी स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। बताया गया कि घटना की छानबीन के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। घटना की बाबत मृतक के परिजन ने बताया कि सुलचन मुखिया कल सुबह करीब 10 बजे घर से मजदूरी करने के लिए निकला था, जो देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। आज सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि नहरी किनारे एक शव पड़ा है। जब मौके पर लोग वहां पहुंचकर देखा तो सुलचन मुखिया का शव अर्धनग्न अवस्था में वहां पड़ा हुआ था। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गमछा से गला घोंटकर सुलचन मुखिया की हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी है. छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.
0
0
Report

महराजगंज के गांव में मगरमच्छ ने मचाया हड़कम्प, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लाक के ग्राम सभा कटहरी खुर्द में मंगलवार तड़के उस समय अफ़रा-तफ़री और दहशत का माहौल बन गया जब गांव में एक विशालकाय मगरमच्छ निकल आया। जानकारी के अनुसार आज भोर में गांव का एक युवक जब शौच के लिए घर से बाहर निकल रहा था तभी उसकी नजर सीढ़ियों के नीचे बैठे मगरमच्छ पर पड़ी। अंधेरे में अचानक मगरमच्छ को इतने करीब देखकर युवक के होश उड़ गए और उसने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर दर्जनों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सीढ़ियों के नीचे मगरमच्छ को देख गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बिना देर किए तुरंत112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.
0
0
Report
Advertisement

करौली में अग्रसेन जयंती के लिए भारी सांस्कृतिक-धार्मिक आयोजन

Karauli, Rajasthan:अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज करौली की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में विभिन्न प्रतियोगिताओं और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। युवा मंडल की ओर से सामान्य ज्ञान, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, पेंटिंग और कैरम प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। महिला मंडल ने भी गेम्स और एक मिनट प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिताओं के परिणाम 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती के मुख्य कार्यक्रम में घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की कड़ी में आज महिला मंडल की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होगी। 8 अक्टूबर को बाल मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग स्टॉल लगाई जाएंगी। 9 अक्टूबर को सर्राफा व्यापार संघ की ओर से भगवान गोविंददेवजी के लिए पोशाक गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर में अर्पित की जाएगी। इसी दिन रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताएं भी होंगी। 10 अक्टूबर को गोविंददेवजी मंदिर में 56 भोग और फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। इसके बाद वाद-विवाद, राजस्थानी सांस्कृतिक नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। शाम 7 बजे 1100 दीपकों से महाआरती का आयोजन किया जाएगा। 11 अक्टूबर को मुख्य आयोजन होगा। सुबह 8 बजे मोटरसाइकिल रैली निकलेगी और 10 बजे ध्वजारोहण के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। इस दौरान 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का सम्मान भी किया जाएगा। इसके बाद प्रधान कलश, चंवर, छत्र, प्रधान ध्वज और माला सहित विभिन्न धार्मिक प्रतीकों की बोलियां लगाई जाएंगी। दोपहर 2 बजे कलश यात्रा और महाराजा अग्रसेन के रथ के साथ शोभायात्रा निकलेगी। रंग-बिरंगी झांकियों से सजी शोभायात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से होकर अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी। 12 अक्टूबर को रात 8 बजे गोविंददेवजी मंदिर परिसर में समाज की आमसभा होगी। आयोजन को लेकर अग्रवाल समाज के पदाधिकारी और युवा मंडल तैयारियों में जुटे हैं。
0
0
Report

चतरा में दहेज के चलते विवाहिता की हत्या, फंदे से लटकता शव मिला

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में महज डेढ़ साल पहले ब्याही गई एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता मिला है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लालच में हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। यह पूरी घटना प्रतापपुर के रहरिया स्थित रामकम तरी गांव की है। मृतका की पहचान नारायणपुर निवासी इंद्रदेव भारती की बेटी सोनी देवी के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले अजय भारती के साथ हुई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले पैसे और सोने के जेवरात की मांग को लेकर सोनी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के पिता ने बताया कि 5 तारीख को भी दहेज को लेकर सोनी के साथ ससुराल में मारपीट की गई थी। इसके बाद जब मायके पक्ष के लोग और ग्रामीण आपसी समझौते के लिए बेटी के ससुराल पहुंचे, तो वहां बात और बिगड़ गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने उल्टे पंचायत करने गए सोनी के पिता और भाई पर ही हमला कर उनकी पिटाई कर दी। परिजनों का कहना है कि इसी विवाद के बाद दामाद और उसके परिवार ने मिलकर सोनी की हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
0
0
Report

पटना के धरना स्थल पर अतिपिछड़ा समुदाय की सुरक्षा मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन

Patna, Bihar:पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर आज अतिपिछड़ा समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर विशाल धरना दिया। अतिपिछड़ा समाज के लोगों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों के साथ हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न और आपराधिक घटनाओं के विरोध में यह धरना आयोजित किया गया। आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि आज बिहार की स्थिति यह है कि अत्यंत पिछड़ा समाज के साथ अन्याय हो रहा है। अत्याचार, हत्या और बलात्कार की घटनाओं से बिहार त्रस्त है, लेकिन मुख्यमंत्री इस मामले को संज्ञान में नहीं ले रहे हैं। विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि अत्यंत पिछड़ा समाज मुख्यमंत्री को वोट दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इसी के विरोध में धरना दिया जा रहा है ताकि मुख्यमंत्री का ध्यान अतिपिछड़ा समाज की समस्याओं की ओर आकर्षित किया जा सके। विद्यापति चंद्रवंशी ने मांग की कि बिहार में अतिपिछड़ा अत्याचार निवारण आयोग का गठन किया जाए और अतिपिछड़ा समाज के लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में होने वाले अपराधों के आंकड़े सामने आते हैं, लेकिन अतिपिछड़ा समाज के खिलाफ होने वाले अपराधों का अलग से आंकड़ा जारी किया जाना चाहिए। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि अतिपिछड़ों के साथ कितनी हत्या, बलात्कार और अत्याचार की घटनाएं हुई हैं। विद्यापति चंद्रवंशी ने चेतावनी दी कि अगर मुख्यमंत्री इन मांगों को नजरअंदाज करते हैं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, उन्होंने कहा कि अगले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या अस्पताल में वृद्ध लावारिस के साथ अमानवीय व्यवहार वीडियो वायरल, CMS सफाई

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या जिला चिकित्सालय में लावारिस वृद्ध मरीज के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले पर सफाई दी है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति वृद्ध मरीज को जमीन पर खींचते हुए ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी। सीएमएस के मुताबिक, यह वृद्ध लावारिस मरीज पिछले तीन दिनों से अस्पताल परिसर में इधर-उधर घूम रहा था। एक अन्य मरीज के अटेंडेंट ने बताया कि वृद्ध ने खुद उससे अस्पताल के गेट के बाहर तक पहुंचाने का अनुरोध किया था। जब वह उसे गेट की ओर ले जा रहा था, तभी वृद्ध जमीन पर लेट गया। इसके बाद अटेंडेंट उसे खींचने लगा। इसी दौरान एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद अटेंडेंट वृद्ध को छोड़कर वहां से चला गया। सीएमएस ने बताया कि अटेंडेंट से बातचीत की गई तो उसने कहा कि उसे इस तरह मरीज को खींचना गलत होने की जानकारी नहीं थी। फिलहाल वायरल वीडियो के बाद वृद्ध मरीज को जिला अस्पताल के वार्ड में बेड दिया गया है और उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार वृद्ध मानसिक रूप से बीमार है और अक्सर इधर-उधर घूमता रहता है।
0
0
Report

उन्नाव में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अखिलेश यादव की रिहाई की मांग

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। दिल्ली में निर्वाचन आयोग (ECI) के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। इसी क्रम में मंगलवार को उन्नाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जयचंद विमल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सपा कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “ECI मुर्दाबाद”, “ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद”, “वोट चोर गद्दी छोड़” सहित कई नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि अखिलेश यादव समेत हिरासत में लिए गए नेताओं को तत्काल रिहा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष जयचंद विमल, अन्नू टंडन, सपा नेता इस्माइल, वीरेंद्र शुक्ला, अंकित परिहार, मिंटू निषाद, सैय्यद अफजाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ घटने से बिहार में राहत की उम्मीद, अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी

Patna, Bihar:Anchor उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बिहार में बाढ़ की स्थिति, फरक्का जलसन्धि और अनंत सिंह, नीरज कुमार प्रकरण पर कहा कि ललन सिंह पार्टी के senior नेता हैं और उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है उसको लेकर वे काम कर रहे हैं, इस मौके पर मंत्री बुलो मंडल, एमएलसी संजय गांधी, प्रवक्ता अंजुम आरा भी उपस्थित रही. वी/ओ 1 जल संसाधन मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि ईश्वर ने साथ दिया और प्रकृति मेहरबान रही तो धीरे धीरे बाढ़ का प्रकोप घट रहा है..टटबंधों पर कुछ जगह दबाव है लेकिन नियंत्रण के अंदर वाला दबाव है, बाढ़ बिहार में अपने अंतिम चरण में हैं और बाढ़ के प्रकोप से निकल रहे हैं लेकिन यह अनुमान है..बिहार में अब हमलोग बाढ़ से थोड़ा राहत महसूस कर रहे हैं बाइट 1 विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिहार वी/ओ 2 उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि चंपारण के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है.., गोपालगंज में जहां ब्रीच हुआ यहां के कार्यपालक अभियंता को निलंबित किया गया, दो कार्यपालक अभियंता, इसके अलावा कनीय अभियंता इन सब पर जहां लापरवाही दिखी सब पर कार्रवाई की गई है... सभी स्थिति की समीक्षा कर कार्रवाई की गई है, आपदा के समय जीरो टॉलरेंस रखा जाता है, एक कोताही के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.. लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करके एक संदेश भी देने की कोशिश की गई है बाइट 2 विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिहार वी/ओ 3 अन्नत सिंह और नीरज कुमार प्रकरण पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि एक रास्ता भी निकला है, सुलझाने के क्रम में जो सामने आया उसको भी देख जाएगा.. ललन बाबू पार्टी के senior नेता है, उनके बातों से जो सामने आया पार्टी उनकी बातों को संज्ञान लेती है... मामला सुलझाने का उन्हें जिम्मा दिया गया.. उन्होंने प्रयास भी किया, जो बात सामने आई उसको पार्टी स्तर पर रखा गया.... पार्टी को लग रहा है कि ललन बाबू ने प्रयास किया है और विवाद खत्म होने की ओर है.. पार्टी के संज्ञान में सबकुछ है पार्टी देखेगी बाइट 3 विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिहार वी/ओ 4 जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बाढ़ की स्थिति और कारणों की चर्चा के क्रम में बताया कि फरक्का जलसन्धि को लेकर बिहार के साथ उचित हिस्सेदारी और बिहार के हक में बात नहीं हुई लिहाजा नीतीश संवाद के जरिए लोगों के सामने रख रहे हैं
0
0
Report

हिस्ट्रीशीटर चिराग खटीक की हत्या की साजिश रचने वाले गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:राशमी, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ के राशमी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर चिराग खटीक की हत्या की साजिश रच रही गैंग का पर्दाफाश किया है. राशमी थानाधिकारी गेहरी लाल गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा, रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस, धारदार हथियार और वारदात में प्रयुक्त क्रेटा व स्विफ्ट कार बरामद की गई. गिरफ्तार आरोपियों में दो चित्तौड़गढ़ और चार सूरत गुजरात के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार गैंग चिराग खटीक की हत्या की फिराक में थी. प्रारंभिक जांच में मामला आपसी वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा सामने आया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
0
0
Report

आवारा कुत्तों ने मंदिर के पास मीट के टुकड़े डालकर मचा था हड़कंप

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में श्री वासुदेव मंदिर परिसर के पास मीट के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। मामला 5 अक्टूबर की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच का बताया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि किसी व्यक्ति ने मंदिर परिसर के पास मीट के अवशेष नहीं डाले थे। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में आवारा कुत्ते बाहर से मीट का टुकड़ा लाकर मंदिर परिसर के पास डालते दिखाई दिए। मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेष का सैंपल लिया गया। जांच में अवशेष किसी प्रतिबंधित पशु के नहीं पाए गए। मंदिर परिसर में रहने वाले दीपक औरShastrinagar निवासी देव पुत्र भगवान दास ने अवशेष देखकर उन्हें वहां से हटाया और निर्जन स्थान पर गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने कहा कि मामले में भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

श्याम सिंह राणा ने कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में धान खरीद की समीक्षा की

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा थानेसर अनाज मंडी में पहुंचे। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है और धान खरीद के दौरान किसी किसान को अनावश्यक परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अनाज मंडी में आने वाली किसान की धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। मंडियों में खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा सोमवार को कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय में धान खरीद कार्य को लेकर अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में धान की खरीद का काम सुचारू से चलना चाहिए। इस खरीद कार्य के दौरान किसी को भी कोई दिक्कत और परेशानी नहीं होनी चाहिए, किसी भी मंडी से सूचना मिलने पर व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को अधिकारी तुरंत दूर करना सुनिश्चित करेंगे। इसलिए अधिकारी धान की खरीद कार्य को गंभीरता से ले, जो अधिकारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मंडियों के गेट पास से लेकर तमाम खरीद कार्य के बारे में विस्तृत रिपोर्ट हासिल करते हुए कहा कि सरकार फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान अन्नदाताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। अनाज मंडियों में किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। बाईट,,, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top