icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273163
Amit TripathiAmit TripathiFollow27 Jan 2025, 03:22 pm

Maharajganj- तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत,मौके पर दो युवकों की हुई दर्दनाक मृत्यु

Siswa Bazar, Uttar Pradesh:

सिसवा नगरपालिका परिसर के इंदिरा नगर वार्ड में कोहरे के कारण तेज रफ्तार से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली व बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव का पंचनामा कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर वार्ड के कर्बला टोला निवासी 23 वर्षीय शहजाद व 22 वर्षीय मोनू जो आपस में बहनोई व साले हैं। दोनों आज सुबह में बीजापार चौराहे पर बाइक से चाय पीने के लिए आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों जैसे ही खेखडा पुल के करीब पहुंचे कि तभी चिउटहा की तरफ से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से सीधी टक्कर हो गई जिससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मृत्यु  हो गई ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुंछ के पहाड़ी क्षेत्रों में घर-घर पोलियो दवा पिलाने का अभियान जारी

Chikri Ban, पुंछ जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर घर जा कर पोलियो दवा पिलाने का अभियान आज दूसरे दिन भी जारी रहा. शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को अपंगता से बचाने के लिए चलाए जा रहे पोलियो उन्मूलन अभियान के दूसरे दिन पुंछ जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिप्टी सीएमओ और पोलियो अभियान प्रमुख डॉ रूबी नाज़ बट्टी की अगुवाई में घर घर पोलियो की दवा पिलाने का दो दिवसीय अभियान शुरू किया गया. डॉ रूबी नाज़ बट्टी स्वयं अपनी टीम के सदस्यों के साथ पुंछ जिले के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों में कई प्रकार की कठिनाईयों का सामना करते हुए घर घर जाकर नोनिहालों को दवा पिलाने का लक्ष पूरा करने में जुटी रही. सलाम TV से बात करते हुए डॉ रूबी नाज़ बट्टी ने बताया कि देश भर की ही तरह जिले में भी पोलियो बूथ पर बच्चों को दवा पिलाने का अभियान चलाया गया था. जिस दौरान बारिश होने से हम अपने लक्ष को 82 प्रतिशत ही पूरा कर पाए थे क्योंकि दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों के लोग पोलियो बूथों तक नहीं पहुंच पाए थे. इस लिए आज हमने घर घर पोलियो दवा पिलाने का अभियान शुरू किया है. जिसमें कई तरह की मुश्किलों के बावजूद हमारी टीमें पूरे उत्साह से काम में लगी है और हम अपने लक्ष को पूरा कर लेंगे.
0
0
Report
Advertisement

कुलगाम के नाडी मरग में पंडित समुदाय का वार्षिक हवन समारोह, शांति की दुआ

Kulgam, اینکر: جنوبی کشمیر کے ضلع کولگام کے ناڈی مرگ گاؤں میں کشمیری پنڈت برادری کی جانب سے سالانہ ہون (مقدس آتش یگیہ) کا انعقاد کیا गया، جس میں جموں و کشمیر کے مختلف اضلاع سمیت ملک کے دیگر حصوں سے آئے سینکڑوں کشمیری پنڈتوں نے شرکت کی۔ مذہبی رسومات کے دوران امن، بھائی چارے، خوشحالی اور کشمیر میں دائمی امن کے لیے خصوصی دعائیں مانگی گئیں۔ واضح رہے کہ ناڈی مرگ وہ مقام ہے جہاں 23 مارچ 2003 کو دہشت گردوں نے 26 نہتے کشمیری پنڈتوں کو بے دردی سے قتل کر دیا تھا۔ اس المناک واقعے نے پوری وادی کو غمزدہ کر دیا تھا اور آج بھی یہ سانحہ کشمیر کی تاریخ کے دردناک ابواب میں شمار ہوتا ہے۔ مقامی منتظمین کے مطابق گزشتہ تین برسوں سے ناڈی مرگ میں اس سالانہ ہون کا باقاعدگی سے انعقاد کیا جا رہا ہے، جس کا مقصد نہ صرف مذہبی روایات کو زندہ رکھنا بلکہ متاثرہ خاندانوں کو خراجِ عقیدت پیش کرنا اور امن و بھائی چارے کا پیغام عام کرنا بھی ہے。 تقریب میں شریک کشمیری پنڈتوں نے امید ظاہر کی کہ وادی میں امن و استحکام مزید مضبوط ہوگا اور مختلف برادریوں کے درمیان باہمی محبت، ہم آہنگی اور اعتماد کو فروغ ملے گا۔ اس موقع پر شرکاء نے 2003 کے سانحے میں جان گنوانے والے افراد کو خراجِ عقیدت پیش کرتے ہوئے ان کی مغفرت اور متاثرہ خاندانوں کے لیے دعا بھی کی۔
0
0
Report

रतलाम में कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन से राजनीतिक माहौल गरम, BAP से तुलना तेज

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में कांग्रेस ने महंगाई, किसानों की समस्याओं और विभिन्न जन मुद्दों को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सैलाना विधान सभा से पूर्व विधायक हर्ष गेहलोत के नेतृत्व में रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। इस दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश भी हुई और कुछ देर तक धक्का-मुक्की का माहौल बना। फायर लारी से कोंग्रेसियो पर पानी डाला गया, हालांकिए भारी पुलिस बल के चलते प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार नहीं कर सके और कलेक्ट्रेट का घेराव नहीं हो पाया। और कांग्रेस ने ज्ञापन भी नही दिया इधर, इस प्रदर्शन की तुलना तीन दिन पहले हुए भारत आदिवासी पार्टी यानी BAP के आंदोलन से की जा रही है। उस प्रदर्शन में सैलाना से वर्तमान विधायक कमलेश्वर डोडियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता करीब 8 किलोमीटर पैदल चलते हुए कई जगह पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर कर कलेक्ट्रेट तक पहुंचने में सफल रहे थे। और प्रशासन क़ो ज्ञापन भिं दिया था ऐसे में राजनीतिक गलियारों में दोनों शक्ति प्रदर्शनों की चर्चा तेज है। जहां कांग्रेस ने भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की लेकीन फ़ैल हो गयी , तो वहीं BAP (भारत आदिवासी पार्टी )के प्रदर्शन क़ो कांग्रेस से ज्यादा प्रभावी बताया जा रहा है, अब आगामी चुनावों को देखते हुए आने वाले समय में विभिन्न दलों के ऐसे शक्ति प्रदर्शन और जन आंदोलन लगातार देखने को मिल सकते हैं。 रतलाम
0
0
Report
Advertisement

आटो अनियंत्रित होकर पल्टा, छः वर्षीय बालक की मौत, दो घायल

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow4m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:सोमवार को सुबह 10:30 एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दबकर एक छ: वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। महमदपुर भगत थाना पिहानी निवासी शिव प्रसाद पुत्र पूरन थाना पाली के महमदा पुर गांव से अपनी लड़की के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सोमवार को एक शार्टकट रास्ते से ऑटो चालक जा रहा था। रास्ते में उसने आटो खड़ा कर दिया। इसी बीच किसी बच्चे ने ऑटो का एक्सीलेटर घुमा दिया। ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। मंचित 6 वर्ष पुत्र लाला, शिव प्रसाद पुत्र रूपन, नितिन पुत्र शिवप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया। जहां मंचित को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है।
0
0
Report

मेज़ा बांध पर डूबने की आशंका: बाइक-मोबाइल मिलने के बाद खोज जारी

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा के मांडल से खबर; मेजा बांध की पाल पर मिली बाइक और मोबाइल, युवक के डूबने की आशंका; गोताखोर तलाश में जुटे. मांडल थाना क्षेत्र के मेजा बांध में सोमवार को एक युवक के डूबने की आशंका के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया. मौके पर युवक की बाइक और मोबाइल मिलने से परिजनों में चिंता का माहौल है. जानकारी के अनुसार पासल निवासी रोहित सिंह (23) पुत्र अमर सिंह के पिता ने मोबाइल पर उससे पूछा था कि वह कहां है, जिस पर रोहित ने बताया कि वह मेजा बांध पर है. इसके बाद पिता ने उसे कई बार कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. अनहोनी के आशंका के चलते परिजन खुद मेजा बांध पहुंचे. जहां बांध की पाल के पास रोहित की बाइक और मोबाइल पड़े मिले. इसके बाद परिजनों ने मांडल थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मांडल थानाधिकारी रोहिताश्व यादव मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बांध में तलाश शुरू कर दी है. अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था. फिलहाल सर्च अभियान जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

हูล दिवस के कार्यक्रम पर प्रशासन के फैसले से Sido Kanho वंशजों में भारी नाराज़गी; सियासी घमासान

Sahibganj, Jharkhand:अमर शहीद सिदो कान्हो के वंशजो को hul दिवस पर कार्यक्रम करने से रोकने पर सियासत तेज हो गई हैं. एक ओर शहीद के वंशज इसे सरासर अन्याय बता रहे हैं तो भाजपा भी इस मामले में जिला प्रशासन और सरकार को घर रही हैं. दरअसल झारखण्ड hul के नायक शहीद सिदो कान्हो के छठे वंशज मण्डल मुर्मू 20 जून को साहिबगंज सदर एसडीओ को एक आवेदन देकर hul दिवस में सामाजिक स्तर पर कार्यक्रम करने की इजाजत मांगी थी. प्रशासन इजाजत देने के बजाय शहीद के वंशजो सहित भोगनाडीह के 53 लोगो के खिलाफ 126/135 के तहत नोटिस थमा दिया और hul दिवस पर कार्यक्रम करने से रोक दिया. इसपर शहीद के वंशज मण्डल मुर्मी ने आपत्ति जताया की हमारा धरती, हमारा वंशज, हमारा शहीद और हमारे लोगो को ही कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिला साथ में नोटिस भी थमा दिया. वही भाजपा इसपर सरकार को घेरते हुए कहा की शहीद किसी एक का नहीं होता हैं. उनकी पूजा सभी कर सकते हैं और उनके वंशजो का तो हक़ बनता हैं. तो सरकार या शासन प्रशासन किसी को पूजा करने से कैसे रोक सकता हैं. यहाँ की जनता सब देख रही हैं और समय आने पर इस सरकार को आइना दिखने का काम करेंगी. फिलहाल शासन के इस कार्यवाही से शहीद के वंशज और भोगनाडीह गांव में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश हैं।
0
0
Report
Advertisement

हूल दिवस पर भाजपा करेगी श्रद्धांजलि, सिदो-कानो चाँद भैरव की शहादत को नमन

Sahibganj, Jharkhand:30 जून झारखण्ड के हूल दिवस पर सभी पार्टियाँ अपने अपने तरीके से शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और कार्यक्रम करेंगे. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी भी अपने स्तर पर हूल दिवस पर कार्यक्रम करेंगे. भाजपा संगठन के प्रमंडल प्रभारी बाल मुकुंद सहाय ने बताया कि शहीद सिदो कान्हो चाँद भैरव अंग्रेजी शासन के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़ी है. उन्होंने क्षेत्र के मान सम्मान और अत्याचार के खिलाफ होलगुलान किया था. इसलिए हम सभी उनकी शहादत को याद करते हैं. बीजेपी का भी एक मंडल भोगनाडीह जायेंगे और अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे, और शहीद के वंशजो से मिलकर उनका सम्मान करेंगे. सबसे पहले हम सब बरहेट के पंचकठिया पहुंचेंगे जहाँ शहीद स्थल को नमन करेंगे. फिर भोगनाडीह की ओर प्रस्थान करेंगे. इधर जिला प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हुए हैं।
0
0
Report

गुनिया के सरकारी स्कूल भवन की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने जांच की मांग

Gumla, Jharkhand:घाघरा प्रखंड के गुनिया गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में निर्माणाधीन विद्यालय भवन की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी मानकों की अनदेखी कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। सोमवार को ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार सुशील खाखा को लिखित आवेदन सौंपकर पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में तीन नंबर ईंट, मिट्टीयुक्त बालू तथा सीमेंट की कम मात्रा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित सरकारी मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है, जिससे भवन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की तकनीकी जांच कराकर मानक के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित कराया जाए। उनका कहना है कि सरकारी धन से बनने वाले विद्यालय भवन में किसी भी तरह की लापरवाही बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था के साथ सीधा खिलवाड़ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होंगे। फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन की अगली कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजरें टिकी हुई हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top