Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
कश्मीर में चाँद नहीं दिखा; ईद-उल-फित्र 21 मार्च 2026 शनिवार को
WMWaqar Manzoor
Mar 19, 2026 15:04:32
Eid-ul-Fitr Moon Sighting Announcement Due to overcast and cloudy conditions in Kashmir, the crescent moon was not sighted and remained not visible (Deed- e-Aam). The All J&K Shia Association (AJKSA) Ruvat-e-Hilal Committee has also not received anv reliable (Shar'i) testimonies of moon sighting from Kashmir or any other part of India. Therefore, in accordance with Shia Islamic guidelines Friday, 20th March 2026 will not be Eid-ul-Fitr and the fast will be observed as usual. Accordingly, Eid-ul-Fitr will be observed on Saturday, 21st March 2026.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 19, 2026 16:23:41
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi Breaking वाराणसी नाव पर इफ्तार मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा अपहरण व हाईजैक कर गंगा में मनाया इफ्तार पार्टी कोर्ट ऑर्डर की एक्सक्लूसिव कॉपी आई सामने, 1 अप्रैल तक जेल भेजे गए सभी 14 आरोपी धाराओं में दर्ज मुकदमा 65/2026 के तहत धारा 298, 299, 196(1)(b), 279, 223(b), 308(5) BNS और 67 IT ACT के तहत कार्रवाई की गई है। जेल भेजने का आदेश सुनते ही आरोपी कोर्ट में बिलख पड़े। बचाव पक्ष ने रिमांड का विरोध किया था, लेकिन कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए रिमांड स्वीकार कर ली। 1 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत होने के कारण अब सभी आरोपियों की ईद जिला कारागार, वाराणसी में ही बीतेगी। आरोपियों के नाम आजाद अली, आमिर कैकी, दानिश सैफी, मो. अहमद, नेहाल अफरीदी, महफूज आलम, मो. अनस, मो. अव्वल, मो. तहसील, मो. अहमद उर्फ राजा, मो. नूर इस्माइल, मो. तौсиफ अहमद, मो. फैजान और मो. समीर हैं。
0
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 19, 2026 16:22:28
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 16:19:54
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी (बरेली)। थाना क्षेत्र के चराईडांडी गांव में एक विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ससुर, सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अनीता देवी की शादी करीब आठ साल पहले हरीश कुमार से हुई थी। पति के दिल्ली में मजदूरी करने के कारण वह बच्चों के साथ गांव में रहती हैं। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। पीड़िता का कहना है कि कई बार उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया। हाल ही में, जब वह अपना सामान एक घर से दूसरे घर ले जा रही थी, तभी ससुरालियों ने रास्ते में रोककर हमला कर दिया। आरोप है कि बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया और लाठी-डंडों व ईंटों से जमकर पिटाई की गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को बचाया। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में घासी राम, जमुना देवी और वीरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 19, 2026 16:19:40
Krishnanagar, West Bengal:নদিয়ার চাপড়া কেন্দ্রের বিজেপি প্রার্থী হওয়ার পর অনেক মন্তব্য করলেন পরে 2সি করলাম নামে 1 ফাইল বিজেপি চাপড়া বিধানসভার প্রার্থী সৈকত সরকার। এর বক্তব্য। তিনি বিজেপি রাজনীতি করা ঘরের ছেলে, চাপড়া বিধানসভায় প্রার্থী করেছেন রাজ্য কেন্দ্র নেতৃত্ব কে ধন্যবাদ। চাপড়া কেন্দ্রে তৃণমূল প্রার্থী বদল করেছে, বুঝতে পেরেছে তৃণমূল কে চায়না চাপড়াবাসী, এই কেন্দ্র উপহার দেবেন মোদীজি কে, জানালেন। সৈকত সরকার আগেও 2016 সালে কালীগঞ্জে প্রার্থী হয়েছিলেন। চাপড়া কেন্দ্রের পাত্রী রুকবাণু নিয়ে আরো বলেন দুর্নীতি ওনার পিছন ছাড়ছে না, যে কেন্দ্রে প্রার্থী হয়েছেন পলাশীপাড়া, সেই কেন্দ্রে মানিক ভট্টাচার্য সম্বন্ধে সবাই জানে,
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 19, 2026 16:18:32
Madhepura, Bihar:भारतीय नव वर्ष 2083 के शुभ अवसर पर मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थित शिवगंगा घाट भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर हो उठा। इस अवसर पर श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत 25 हजार दीप जलाकर की गई। दीपों की रोशनी से पूरा घाट अलौकिक दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। कार्यक्रम के दौरान शिवगंगा घाट पर विधिवत आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बनारस से आए पंडा समाज के लोगों ने वेद पाठ किया और काशी से आए कलाकारों ने शिव तांडव की अद्भुत प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही काशी से आई आकर्षक झांकियों ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस आयोजन में सिंहेश्वर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे वातावरण में “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक निखिल कुमार ने बताया कि भारतीय नव वर्ष के अवसर पर यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इस वर्ष भी 25 हजार दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से क्षेत्र के लोग एकजुट होते हैं और भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर नए वर्ष की शुरुआत करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि भारतीय नव वर्ष के इस पावन अवसर पर देश के प्रति समर्पण और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लें। आरती के बाद देर रात तक भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालु इस अद्भुत आयोजन के साक्षी बने।
0
comment0
Report
JPJai Pal
Mar 19, 2026 16:18:19
Haldwani, Uttar Pradesh:कोर्ट ऑर्डर की एक्सक्लूसिव कॉपी आई सामने, 1 अप्रैल तक जेल भेजे गए सभी 14 आरोपी ​धार्मिक भावनाओं के साथ अब बी.एन.एस. की धारा 308(5) के तहत डकैती और अपहरण का मामला दर्ज जेल में मनेगी ईद वाराणसी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार यादव की कोर्ट ने सभी 14 आरोपियों को 1 अप्रैल 2026 तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। कोर्ट ऑर्डर के अनुसार, आरोपियों पर पहले से दर्ज धाराओं के अलावा अब बी.एन.एस. (BNS) की धारा 308(5) जोड़ी गई है। यह धारा डकैती और अपहरण जैसे गंभीर कृत्यों से संबंधित है, जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। केस डायरी संख्या-4 के अनुसार, नाव संचालक अनिल साहनी और सह-संचालक रंजन साहनी के बयानों के आधार पर पुलिस ने धाराओं में बढ़ोतरी की है。 • ​इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा 65/2026 के तहत धारा 298, 299, 196(1)(b), 279, 223(b), 308(5) BNS और 67 IT ACT के तहत कार्रवाई की गई है। जेल भेजने का आदेश सुनते ही आरोपी कोर्ट में बिलख पड़े। बचाव पक्ष ने रिमांड का विरोध किया था, लेकिन कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए रिमांड स्वीकार कर ली। 1 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत होने के कारण अब सभी आरोपियों की ईद जिला कारागार, वाराणसी में ही बीतेगी। ​आरोपियों के नाम --- आजाद अली, आमिर कैकी, दानिश सैफी, मो. अहमद, नेहाल अफरीदी, महफूज आलम, मो. अनस, मो. अव्वल, मो. तहसील, मो. अहमद उर्फ राजा, मो. नूर इस्माइल, मो. तौसीफ अहमद, मो. फैजान और मो. समीर है।
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Mar 19, 2026 16:18:09
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा मंदिर के आज नवरात्र के पहले दिन आस्था का सैलाब देखने को मिला प्रशासन ने सुबह ही लाखों की संख्या में भक्तों के आने का अनुमान जताया था आपको बता दे के दुनिया का इकलौता मंदिर है जहां रोजाना पट खुलते ही चमत्कार देखने को मिलता है। मैहर में स्थित प्रसिद्ध माँ शारदा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु त्रिकूट पर्वत पर स्थित माता के दरबार में दर्शन के लिए पहुँचने लगे। प्रशासन ने पहले ही लाखों भक्तों के आने का अनुमान जताया था त्रिकूट पर्वत पर स्थित इस मंदिर में हर रोज चमत्कार देखने को मिलता है भक्तों की भारी भीड़, व्यवस्थाएं रहीं चुस्त नवरात्रि के पहले दिन शाम 6 बजे तक कुल 77,560 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इनमें 72,010 भक्त सीढ़ियों के रास्ते पहुंचे वही 4,500 श्रद्धालु रोपवे के जरिए और 1,050 लोग वाहन मार्ग से मंदिर पहुँच कर माता के दिव्य दर्शन प्राप्त किए। भीड़ के बावजूद पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के चलते दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रही। हर तरफ जय माता दी के जयकारों से पूरा मैहर गूंज उठा。 त्रिकूट पर्वत पर विराजमान दिव्य शक्ति मां शारदा मंदिर त्रिकूट पर्वत की ऊंचाई पर स्थित है और इसे देश के प्रमुख शक्तिपीठों में माना जाता है। मान्यता है कि माता सती का हार यहां गिरा था, इसी कारण इस स्थान का नाम “मैहर” पड़ा। यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यहां रोज होने वाले चमत्कारों की भी श्रद्धालुओं में गहरी मान्यता है। अल्हा-उदल की रहस्यमयी परंपरा मां शारदा मंदिर की सबसे खास और रहस्यमयी परंपरा जुड़ी है वीर योद्धाओं अल्हा और उदल से। लोकमान्यता के अनुसार, आज भी हर दिन सबसे पहले पूजा अल्हा करते हैं। कहा जाता है कि मंदिर के पट खुलने से पहले ही कोई अदृश्य शक्ति माता की पूजा कर जाती है, जिसे अल्हा-उदल की भक्ति से जोड़ा जाता है मंदिर पुजारी पवन पांडेय की माने मैहर के पहाड़ी के नीचे स्थित आल्हा अखाड़ा के तालाब में जो कमल के फूल मौजूद है रोजाना पट खोलते वक्त वो फूल माता के दरबार में मिलते हैं इतना ही नहीं देर रात रोजाना घंटियां बजने की आवाजें सुनाई देती है कहा जाता है कि आल्हा माता की पूजा करने आते हैं यही वजह है कि रात की आरती के बाद मंदिर को पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है और ऊपर किसी को रुकने की इजाजत नहीं दी जाती है लोककथाओं के अनुसार, अल्हा-उदल ने मां शारदा की कठोर तपस्या कर अमरत्व का वरदान प्राप्त किया था। तभी से यह विश्वास है कि अल्हा आज भी जीवित हैं और रोज सबसे पहले माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। यही वजह है कि इस मंदिर को दुनिया का अनोखा और चमत्कारी मंदिर माना जाता है。 आस्था और विश्वास का अद्भुत संगम नवरात्रि के पहले दिन से ही मैहर में भक्ति, आस्था और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचकर मां शारदा के दर्शन कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मैहर एक बार फिर आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है, जहां हर भक्त को मां के चमत्कार और आशीर्वाद का अनुभव होता है。
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 19, 2026 16:17:47
Sagar, Madhya Pradesh:फिर दिखा रफ्तार का कहर: ट्रक और कार की भिड़ंत एक की मौत, दो गंभीर। सागर जिले में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है और सड़क हादसे चिंता का विषय बन रहे हैं। आज फिर एक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो लोग जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। सागर जिले के बरोदिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाली फोरलेन पर एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने‑सामने की भिड़ंत हो गई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार में तीन युवक सवार थे जिनमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर सागर बीएमसी भेजा है जहां उनका इलाज जारी है जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 19, 2026 16:17:07
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में सनमाइका गोल्ड लैमिनेट फैक्ट्री में गड़बड़ी का घोटाला, फैक्ट्री इंचार्ज और प्लाईवुड मालिक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज। फैक्ट्री से चोरी कर सप्लाई का आरोप, पिछले कई महीने से चल रहा था धोखा धोड़ी खेल – मालिक का दावा लाखों की सनमाईका चोरी।। बिल में कम शीट, गाड़ी में निकली ज्यादा शीट: फैक्ट्री कर्मचारी और बाहरी व्यापारी की मिलीभगत से लाखों का नुकसान,ऑर्डर 4422 का, माल निकला 10,021 का, जांच में सामने आई धोखाधड़ी खुलासा, SHO बूड़िया थाने में मामला दर्ज,BNS की धारा 316(2) और 318(4) में केस दर्ज, पुलिस की सतर्क जांच के बाद आरोपी पर मामला दर्ज । उद्योग जगत में कर्मचारियों की धोखाधड़ी से उद्योगपति परेशान।।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 19, 2026 16:16:26
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के धसान नदी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। टीकमगढ़ जिले में ईटीपी (खनन अनुमति प्रक्रिया) फरवरी से बंद होने के बावजूद रेत खनन लगातार जारी था। इसी बीच उत्तरप्रदेश के झांसी की खनिज टीम ने खकोरा घाट पर अचानक छापा मार दिया, जिससे खनन माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान नावों में लगे लिफ्टर मशीनों को बचाने के लिए खनन माफिया उन्हें लेकर छतरपुर सीमा की ओर भाग निकले। इसकी सूचना मिलते ही छतरपुर खनिज विभाग भी सक्रिय हो गया। खनिज अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने सीमा में घुसे लिफ्टरों को पकड़ लिया और जब्त कर लिया। जब्त मशीनों को थाने में सुरक्षित रखवाया गया है
0
comment0
Report
PVPankaj Verma
Mar 19, 2026 16:16:15
Sahibganj, Jharkhand:देश में जबरन धर्म परिवर्तन रोकने और लव जिहाद को लेकर भले ही सख्त कानून बना हो लेकिन उसके बाद भी झांगूर बाबा के सागिर्द देश के कोने कोने में छुपे हैं. ऐसी ही एक लव जिहाद का मामला साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र से सामने आया है. आरोप है कि राधानगर थाना क्षेत्र पहाड़ गांव निवासी शाहिद अनवर ने ना केवल अपना धर्म छिपाया बल्कि अपने को हिन्दू बताकर एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया और “टोनी” नाम बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं. विश्वास जीतने के बाद वह युवती को लेकर दिल्ली भाग गया, जहां आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से उससे शादी कर ली. वहीं बताया जा रहा है कि इस शादी का युवती के परिवार ने शुरू से ही विरोध किया था. परिजनों ने पहले ही पुलिस को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी थी. दिल्ली से वापस लौटने पर युवक को यह पता चला कि उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है. इसके बाद वह युवती को लेकर न्यायालय पहुंचा और अपने पक्ष में बयान दिलवाया. पीड़िता के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद आरोपी का असली चेहरा सामने आया. उसने युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया और उसे जबरन प्रतिबंधित मांस खाने, बुर्का पहनने तथा नमाज पढ़ने के लिए बाध्य किया. विरोध करने पर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद राजमहल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहिद अनवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं. वहीं पीड़िता और उसका परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top