273157
Maharajganj: नगर पालिका में हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत
Pharenda Range, Uttar Pradesh:महाराजगंज नगर पालिका परिषद के कार्यालय में एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है, जहां लोग अपने वार्ड की समस्याओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं और समाधान पा सकते हैं। फिलहाल, यह सेवा बीएसएनएल नंबर से उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही जियो और एयरटेल पर भी शुरू होगी। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्प लता मंगल ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1533 चालू करने का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयराम ठाकुर का सिरमौर दौरा: भाजपा के पक्ष में एकजुट रहने का आह्वान
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:जयराम ठाकुर सिरमौर प्रवास के दौरान सराहां पहुंचे। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सभी जनप्रतिनिधि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में कार्य करने में जुट जाएं तथा प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार की नाकामियाँ और झूठी गारंटीओं को जन-जन तक पहुंचाएं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सिराहां प्रवास के पहले दिन सराहा पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने पंचायतीराज में चुने हुए भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधिओं को सम्मानित किया। यहां आयोजित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर प्रदेश की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को आम जन मानस की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं हैं। कांग्रेस के चुनावी वादे के अनुसार युवा रोजगार को तरस रहे हैं और नौकरी शुदा सड़कें गड्ढों से भरी पड़ी हैं। अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षो में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में एक भी शिलान्यास या उद्घाटन कांग्रेस नेता नहीं करवा पाए हैं। बल्कि इसके विपरीत भाजपा कार्यकाल में किए गए विकास कार्य को भी कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही उन कार्यों पर या तो विराम लगा दिया या संस्थान बंद करवा दिए गए। उन्होंने पच्छाद की जनता को विश्वास दिलाया कि जिन संस्थानों को कांग्रेस सरकार ने बंद किया हैं उन्हें भाजपा सरकार बनते ही दोबारा खोला जाएगा। इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप तथा पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने भी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर खूब हमला बोला। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का सराहा आगमन पर जोरदार स्वागत स्थानीय लोगों के द्वारा किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने आये हुए सभी जनप्रतिनिधिओं का सम्मान किया। इस मौके पर सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे。0
0
Report
उज्जैन दीपोत्सव: मोदी के जन्मदिन पर 33 लाख दीपों से इतिहास रचने की तैयारी
Ujjain, Madhya Pradesh:सदावल हेलीपैड से शंकराचार्य चौराहे तक जुलूस, करीब 100 मंचों से होगा स्वागत; रामघाट पर दीप प्रज्ज्वलन, आरती और भजन संध्या में शामिल होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके 25 वर्षों के सेवा काल के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से कई आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को उज्जैन पहुंचेंगे। उनके स्वागत से लेकर रामघाट पर होने वाले दीप प्रज्ज्वलन तक पूरे कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नितिन नवीन शाम 5.15 बजे सदावल हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे जुलूस के रूप में शंकराचार्य चौराहे तक जाएंगे। इस दौरान पूरे मार्ग पर सामाजिक संस्थाओं, भाजपा मंडलों के पदाधिकारी और समाजजनों की ओर से करीब 100 मंचों से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकराचार्य चौराहे से दत्त अखाड़ा क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां से नाव के जरिए रामघाट जाएंगे। शाम करीब 7 बजे रामघाट पर दीप प्रज्ज्वलित करेंगे और आरती में शामिल होंगे। इसके बाद मंच पर उनका स्वागत किया जाएगा और नितिन नवीन कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे भजन संध्या में भी शामिल होंगे। उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीपों से बनेगा खास नजारा कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण उज्जैन में होने वाला दीप प्रज्ज्वलन रहेगा। भाजपा के मुताबिक रामघाट और शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों पर करीब 19 लाख दीप जलाए जाएंगे। वहीं कार्तिक मेला ग्राउंड में 9 लाख दीपों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे की आकृति बनाई जाएगी। इसके अलावा महाकाल लोक में 5 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। यानी शहर में कुल करीब 33 लाख दीपों से दीपोत्सव का आयोजन होगा। भाजपा की ओर से इसे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के रूप में भी आयोजित किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि बूथ स्तर तक परिवारों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है और लोग अपने घरों पर भी दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। 18 सितंबर की सुबह भस्म आरती में होंगे शामिल नितिन नवीन 17 सितंबर की रात उज्जैन में रुकेंगे। अगले दिन 18 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 9.30 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे। भाजपा के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अलग-अलग सेवा गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें रक्तदान सहित विभिन्न सेवा कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम को लेकर भाजपा के संभाग, जिला और मंडल स्तर के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। बाइट - प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल0
0
Report
70 वर्षीय रमिया आदिवासी की आंदोलन में मृत्यु, मुआवजे की मांग जारी
Panna, Madhya Pradesh:आंदोलन मैं शामिल मैं शामिल रमिया आदिवासी उम्र लगभग 70 वर्ष की आज मृत्यु हो गई तीन दिन पहले वह इस आंदोलन में शामिल रही और अपने मुआवजा के लिए मांग कर रही थी। रमिया आदिवासी का अंतिम संस्कार आंदोलन स्थल से कुछ दूरी पर कर दिया गया है ।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में तेज बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के नामली थाना क्षेत्र के रुघनाथगढ़ गांव में सोमवार शाम तेज बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 9 साल की यशिका चौहान की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 5.30 बजे हुआ, उस वक्त तेज बारिश हो रही थी। बताया जा रहा है कि यशिका अपनी 12 वर्षीय सहेली प्रीति के साथ घर की ओर जा रही थी। दोनों कच्चे मकान के पास से गुजर ही रही थीं, तभी अचानक दीवार गिर गई और दोनों बच्चियां मलबे में दब गईं। पास के एक अन्य मकान का छज्जा और ऊपरी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होकर गिरा, जिसमें 65 वर्षीय मांगूबाई दब गईं। ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल मलबे से बाहर निकाला。 कुछ देर बाद बच्चियों के नजर नहीं आने पर लोग मलबे के पास पहुंचे। प्रीति की आवाज सुनाई दी, तो उसे बाहर निकाला गया। प्रीति ने बताया कि यशिका भी मलबे में दबी है। यशिका को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मांगूबाई का इलाज जारी है।0
0
Report
UPI के नए नियम पर चाय दुकानदारों और कारोबारियों की मांग: शुल्क न लगाएं
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास चाय की दुकान से लोग चाय पीते हुए चाय पर UPI के नए नियम को लेकर चर्चा कर रहे थे.. UPI को दिखाते हुए.. WT हमने बात की चाय पी रहे कारोबारियों से..जिनका कहना है की ये शुल्क नहीं लगना चाहिए... वहीँ चाय शॉप के मालिक का कहना है की हमे इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा... कारोबारी और चाय मालिक की बाइट यहां लोग फ्रॉड कर जाते हैं..जल्दबाजी में..इसलिए लिखा हुआ है.0
0
Report
झीरम केस: NIA अदालत ने फैसला सुनाते हुए 10 दोषियों को कैपिटल पनिशमेंट दिया
Jagdalpur, Chhattisgarh:झीरम मामले में NIA की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला, 10 दोषियों को कैपिटल पनिशमेंट0
0
Report
Advertisement
कश्मीर की जलधाराओं में सीवेज का खतरा: 147 मिलियन लीटर बिना ट्रीटमेंट दैनिक
Chaka, कश्मीर की जलधाराओं पर संकट: एक स्टडी के मुताबिक़ झेलम और डल झील में गिर रहा 147 मिलियन लीटर बिना ट्रीट किया हुआ सीवेज पानी; सीएम उमर अब्दुल्ला ने माना यह एक 'लेगेसी इशू'। जानकारों का कहना है कि "सरकारी लापरवाही कश्मीर की जीवन-रेखाओं को खत्म होने की कगार पर पहुंचा सकती है।" एक अहम वैज्ञानिक स्टडी से पता चला है कि कश्मीर के मशहूर जल-स्रोत - झेलम और डल झील - सीवेज के बढ़ते संकट के कारण गंभीर खतरे में हैं। श्रीनगर का लगभग 147 मिलियन लीटर बिना ट्रीट किया हुआ सीवेज हर दिन इनमें बहाया जाता है। यह आंकड़ा 'वॉटर' (Water) जर्नल में छपी स्टडी "असेसमेंट ऑफ स्पैटियो-टेम्पोरल डायनामिक्स ऑफ डल लेक ट्रॉफिक स्टेट" (Assessment of Spatio-Temporal Dynamics of Dal Lake’s Trophic State) से सामने आया है। रिसर्च करने वालों का अनुमान है कि श्रीनगर में रोज़ाना लगभग 201 मिलियन लीटर सीवेज पानी पैदा होता है, जिसमें से लगभग 73% (यानी करीब 147 मिलियन लीटर) बिना ट्रीट किया हुआ सीवेज डल झील और झेलम नदी में बहा दिया जाता है। हालांकि, स्टडी में झेलम और डल झील में जाने वाली मात्रा का अलग-अलग ब्योरा नहीं दिया गया है। ये नतीजे और भी चिंताजनक हैं क्योंकि दोनों जल-स्रोत पहले से ही गंभीर इकोलॉजिकल दबाव में हैं। झेलम नदी पूरे कश्मीर से होकर बहती है, इसलिए उस पर भी वेस्टवॉटर का बोझ बढ़ रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में जमा की गई एक 'एक्शन-टेकन रिपोर्ट' में झेलम में गिरने वाले 10 आउटफॉल का ज़िक्र है, जिनमें घरों से निकलने वाला वेस्टवॉटर भी शामिल है। CAG (कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल) की ऑडिट में श्रीनगर के ड्रेनेज सिस्टम की कमियां भी सामने आई हैं; पता चला है कि शहर में सीवेज और बारिश के पानी (स्टॉर्म-वॉटर) के लिए अलग-अलग नेटवर्क नहीं हैं। इसके अलावा, डल झील के आसपास0
0
Report
साखन नहर में मिला किशोरी का शव
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर देवबंद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को साखन नहर के अंदर किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि किशोरी की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते प्रथम दृष्टया हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।किशोरी के हाथ पर कलावा बंधा हुआ भी मिला है। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही घटनास्थल और परिस्थितियों की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है0
0
Report
Khajni police custody death: CCTV footage and post-mortem to reveal truth
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में पुलिस हिरासत में अंडा कारोबारी अर्जुन यादव की मौत के आरोप से खजनी में हड़कंप मच गया है। 46 वर्षीय अर्जुन यादव बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि चोरी की साइकिल खरीदने के आरोप में खजनी थाने की पुलिस 13 सितम्बर की रात अर्जुन को थाने ले गई थी और हिरासत में उसके साथ मारपीट हुई। मौत के बाद परिवार के आरोप अलग-थी, पुलिस का दावा है कि अर्जुन को मिर्गी का दौरा पड़ा था, जिसके बाद सिर में चोट लगी और इलाज के दौरान मौत हो गई। अब इस मामले में CCTV फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अहम कड़ी बन गई है। पुलिस नियंत्रण ने कहा है कि घटना से जुड़ा CCTV फुटेज मौजूद है। Khajni में मौत के साथ कई सवाल खड़े हुए हैं: क्या मौत गिरने से सिर में चोट के कारण हुई, या हिरासत में मारपीट हुई थी? CCTV फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से जवाब मिलेंगे। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस मामले की निगरानी कर रही है।0
0
Report
Advertisement
पति के आरोप: पत्नी प्रेमी के साथ फरार, सास के जेवरात और नकदी भी ले गई
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज इलाके में एक महिला अपने पति और दो छोटे बच्चों को छोड़कर कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति का आरोप है कि उसने घर में रखे सास बानो बेगम के जेवरात तथा करीब दो लाख रुपये की नकदी भी ले ली। पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच, पत्नी की बरामदगी और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राजेन्द्रनगर निवासी कल्लू शाह के अनुसार उनकी पत्नी मुस्कान मोहल्ला शाहगंज में रहती थीं। 14 सितंबर 2026 को लगभग 11 बजे वह अपने पीछे बच्चों को छोड़कर मोहल्ला शाहगंज निवासी मोहम्मद रजा और बहनोई मुख्तार शाह के साथ चली गई। तहरीर में कहा गया कि ले जाए गए जेवरात में पायल, मंगलसूत्र, झुमकी, कमरपेटी आदि आभूषण शामिल थे। घटना के बाद दोनों बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी पति पर आ गई है। कल्लू शाह ने कहा कि उन्होंने जालौन कोतवाली पुलिस से शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस से पत्नी और उसके साथ गए लोगों का पता लगाने, जेवरात व नकदी के संबंध में जांच कराने तथा दोनों बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सहायता देने की मांग की है।0
0
Report
खेत में घास काटते अधेड़ को सांप डस गया, इलाज के दौरान मौत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. खेत में घास काटने गए अधेड़ को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत. बहराइच. मुर्तिहा थाना क्षेत्र के धरमापुर निवासी पारसनाथ (52) पुत्र खुशीराम की सांप के काटने से मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक पारसनाथ खेत में घास काटने गए थे. इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें डस लिया. इसके बाद उनका उपचार कराया गया और वह घर लौट आए. उसके उपरांत अचानक हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे. रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई और देर शाम को उनकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना से परिवार में कोहराम मचा है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में बिहार का पहला मिट्टी कैफे शुरू, दिव्यांगों को रोजगार
Muzaffarpur, Bihar:रक्षक- बिहार Muzaffarpur सिविल कोर्ट परिसर में आज एक विशेष पहल के तहत बिहार का पहला मिट्टी कैफे का उद्घाटन किया गया.यह कैफे दिव्यांगजनों द्वारा संचालित किया जायेगा और इसका उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने किया.इस तरह का कैफे सुप्रीम कोर्ट में संचालित हो रहा है उसी तरह के मॉडल की तर्ज पर मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में स्थापित किया गया है.मिट्टी कैफे का संचालन एनटीपीसी और एसबीआई के CSR फंड द्वारा किया जाएगा.उद्घाटन समारोह में मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक, एनटीपीसी और SBI के अधिकारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.जिला न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में मिट्टी कैफे सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, और उसी तर्ज पर अब मुजफ्फरपुर कोर्ट में भी इसकी शुरुआत की गई है.उन्होंने कहा कि इस कैफे का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है.यह कैफे नो लॉस नो प्रॉफिट के आधार पर काम करेगा, जिसका अर्थ है कि यहां बाहर की तुलना में कम कीमतों पर नाश्ता और भोजन उपलब्ध होगा.यह पहल न केवल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाएगी बल्कि कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों को किफायती दरों पर भोजन भी उपलब्ध कराएगी.0
0
Report
Advertisement
STF and Baad police bust mini gun factory, 4 criminals arrested
Barh, Bihar:एसटीएफ और बाढ़ थाने की पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बाढ़ थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित कट्टा, जिंदा कारतूस, कट्टा बनाने में प्रयुक्त कई औजार और 62,000 रु नगद बरामद किए हैं। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि बनारसी घाट पर लोहार टोली के वार्ड नंबर 15 में अवैध मिनी गन फैक्ट्री चलाई जा रही है। सूचना मिलते ही एसटीएफ ने बाढ़ थाने की पुलिस को साथ लेकर इलाके में छापेमारी शुरू कर दी। लोहार टोली में कृष्णा मिस्त्री के घर के पीछे एक करकट के दुकान में मिनी गन फैक्ट्री चलाए जाने की जानकारी मिली। एसटीएफ और पुलिस टीम ने दुकान को चारों तरफ से घेरकर एक साथ रेड की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कृष्णा मिस्त्री के बेटे कौशल कुमार, रेखा देवी, गौरव और सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस घटना में संलिप्त अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी में जुटी है।0
0
Report
तेघड़ा में सैलून संचालक पर चाकू हमला, हालत गंभीर
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पश्चिमी क्षेत्र इलाके में कांग्रेस भवन कार्यालय के समीप बुधवार की शाम एक सैलून संचालक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले में युवक की गर्दन और पीठ पर चोट आई है। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके मौसेरे भाई के हाथ पर भी चाकू से वार किया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल सैलून संचालक को इलाज के लिए तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की टीम ने उसका उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के गर्दन और कंधे के पास चाकू से वार किए जाने के निशान हैं। घटना की सूचना मिलने पर तेघड़ा थानाध्यक्ष क्रांति रमन के निर्देश पर एसआइ नवीन कुमार, नीरज कुमार ठाकुर सहित पुलिस बल अस्पताल पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली। घायल की पहचान तेघड़ा बाजार के वार्ड संख्या आठ सोनार टोली निवासी रंजीत ठाकुर के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह कांग्रेस भवन कार्यालय के सामने स्थित अपनी दुकान पर था। इसी दौरान वार्ड सात के दनियालपुर भट्ठा निवासी अमन कुमार दुकान पर आया और वहां रखा सामान अपनी मर्जी से लेने लगा। रोकने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। हिमांशु के अनुसार विवाद बढ़ने पर आरोपित उसे दुकान से बाहर खींचकर मारपीट करने लगा। इसके बाद वह पास की सत्तू दुकान से चाकू लेकर आया और गर्दन व पीठ पर कई बार वार कर दिया। दुकान पर मौजूद हिमांशु के मौसेरे भाई किशन कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह बुधवार को ही समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के रमगमा से यहां आया था। घटना के दौरान वह दुकान पर मौजूद था। आरोपित ने उस पर भी चाकू से वार किया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। घटना के बाद हिमांशु के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपित मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान थानाध्यक्ष क्रांति रमन ने बताया कि घायल युवक से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मोदी के जन्मदिन पर विपक्षी तेजस्वी यादव ने महंगाई और भ्रष्टाचार पर हमला
Patna, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वा जन्मदिन है और इसको लेकर भाजपा ने देश भर में बड़ी तैयारी की है वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है कहा कि मोदी जी के अच्छे दिन हैं। गैस, पेट्रोल, डीजल, हर जो है महंगा हो गया। नोटबंदी को याद कीजिए। नोटबंदी कराए थे, कितना लोग लाइन में मर गया। अब बोलते थे कि भाई काला धन चला जाएगा, इकॉनमी को फायदा होगा, भ्रष्टाचार खत्म होगा, क्या हुआ उसका? मोदी जी ने केवल जो है दिखावटी, मिलावटी काम किया है। मोदी जी ने केवल देश की जनता को ठगने का काम किया है। एटीएम से पैसा निकालिए, उसमें एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ता है, टैक्स देना पड़ता है, फीस देना पड़ता है। हर चीज में टैक्स बढ़ गया है। अब जो है हर लोग जो है अब यूपीआई जो है यूज़ कर रहे हैं, अब उसमें भी जो है आपको 2000 से ज्यादा खर्च करने पे जो है फीस लगेगा। जनता को जो है इन लोगों ने बर्बाद कर दिया है। मर रही है, महंगाई से पहले ही आफत आया हुआ है। चीनी का दाम बढ़ गया, हर चीज का दाम बढ़ गया。 महंगाई से लोग त्रस्त हो चुके हैं, उसके बाद इस तरह का कदम उठाना। क्योंकि अभी कहीं चुनाव नहीं है ना, चुनाव आएगा तो होल्ड पे चला जाएगा सब कुछ। आ चुनाव हो जाएगा, जैसे बिहार में इन लोगों ने 10-10 हजार रुपये जो है बांट करके खजाना ही खाली कर दिया। आज बिहार सरकार के पास पैसा नहीं है। लोग जो है परेशान हो गए हैं, कोई मदद नहीं, किस बात का डबल इंजन का सरकार है ये? अद्भुत बात है, कि यहाँ जनता मर रही है, बिहार में जनता बाढ़ से मर रही है, बेरोजगारी से, महंगाई से मर रही है। और ये लोग प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन पर 100 करोड़ का दीया-बाती तेजस्वी यादव: सेवा संकल्प जो है 100 करोड़ रुपया का दीया-बाती जलाएंगे। बाढ़ में हमारे बाढ़ पीड़ितों के लिए देने के लिए कुछ नहीं, लेकिन प्रधानमंत्री जी के लिए 100 करोड़ रुपये फूंकने को तैयार हैं। ये कौन सा दौर देख रहे हैं? कौन सा अच्छे दिन लाए हैं मोदी जी? बर्बाद कर दिया देश को। देश के लोग परेशान हैं, बेरोजगार हैं, ना पढ़ाई हो रहा है, ना दवाई मिल रहा है। बाढ़ से लोग मर रहे हैं तो ये अपना दीया-बाती जलवा रहे हैं। जनता दल यूनाइटेड अब पार्टी रह नहीं गई, वो बीजेपी की बी टीम है। आ कुछ दिन में बीजेपी में विलय हो जाएगा, संजय झा करा देंगे। आप लोग बात को समझिए, हम पहले भी कहते रहे हैं कि नीतीश जी को मुख्यमंत्री नहीं बनने देगा। वही हुआ, और आगे भी देखिएगा जनता दल यूनाइटेड का, ये लोग जो है भाजपा में विलय करा देगा। लेकिन हम लोग राष्ट्रीय जनता दल, किसी भी कीमत पे जो है इस कानून को लागू नहीं होने देंगे, हम लोग इसका पुरजोर विरोध करेंगे。0
0
Report
Advertisement
