icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273155
Umesh GuptaUmesh GuptaFollow2 Jan 2025, 05:23 pm

महाराजगंजः विवादित मकान को आधा दर्जन लोगों ने जबरदस्ती खाली कराने का किया प्रयास

Anand Nagar, Uttar Pradesh:

कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहदुरी रोड पर एक मकान में रह रहे लोगों को करीब आधा दर्जन लोगों ने मकान खाली कराने का प्रयास किया। मामले के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को उठाकर थाने ले गई। यह मकान वीरेंद्र शर्मा का है जिसका किसी दूसरे व्यक्ति ने बैनामा करा लिया है। इसी को लेकर अब विवाद चल रहा है और यह मामला कोर्ट में अभी विचाराधीन है।आज दोपहर में आधा दर्जन लोग घर को जबरन खाली कराने लगे, तो मकान में रह रहे लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद जबरन सामान को घर से निकाल कर बाहर फेंकने लगे। विवाद बढ़ता देख मौके पर अगल-बगल के लोगों की भीड़ जुट गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लोहरदगा के रामपुर में पारंपरिक जतरा, आदिवासी नृत्य और समाज की सहभागिता

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- झारखंड की संस्कृति लोहरदगा के रामपुर गांव में देखने को मिली। यहां पारम्परिक जतरा का आयोजन किया गया। आदिवासी संस्कृति के अनुसार पड़हा के द्वारा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज के हर वर्ग के लोगों की सहभागिता इस कार्यक्रम में देखने को मिली। वर्षो से आदिवासी समाज प्रतिवर्ष जतरा का आयोजन करता आ रहा है। इस जतरा में हनहट गांव के लोग विशेष रूप से शामिल होते हैं। अन्य गांव और जिलों से लोग भी पहुंचकर परम्परा का निर्वहन करते हैं। स्थानीय विधायक डाॅ रामेश्वर उरांव जतरा कार्यक्रम में शामिल हो रहे है。
0
0
Report

लखीसराय पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान से 40 गुम/चोरी हुए मोबाइल लौटाए

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में आज कुछ ऐसा देखने को मिला। जहां पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए 40 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब लोगों को उनके खोए हुए फोन सौंपे गए तो उनके चेहरे पर भरोसा न होने वाली खुशी और हैरानी साफ झलक रही थी। पुलिस द्वारा बरामद किए गए इन सभी 40 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। एसपी श्रीमती प्रेरणा कुमार ने बताया कि गुम और चोरी हुए मोबाइल की पहचान व बरामदगी के लिए विशेष मोबाइल बरामदगी इकाई का गठन किया गया है। इस टीम ने अब तक सैकडों लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर घबराने के बजाय गूगल फॉर्म, क्यूआर कोड या पुलिस नियंत्रण कक्ष के वाट्सएप नंबर पर तुरंत जानकारी दें।
0
0
Report

सिवनी में अवैध हथियार गिरफ्तारी: पिता-पुत्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट मामला

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में अवैध हथियार पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई सिवनी के रानी दुर्गावती वार्ड में कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को देशी पिस्टल और खाली मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मदन उर्फ बादल यादव पिस्टल लेकर घूम रहा था और पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने के दौरान एक प्रधान आरक्षक को चोट भी आई, इसके बावजूद पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने पिस्टल उसके पिता द्वारा खरीदकर लाने की बात बताई। मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी के पिता अजय उर्फ अज्जू कोष्टा की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
0
0
Report
Advertisement

नीलगाय से टकराई बोलेरो, 5 घायल; एक की हालत गंभीर

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सीकर रोड पर नीलगाय से टकराकर बोलेरो गाड़ी डिवाइडर पार पलटी हादसे में बोलेरो गाड़ी सवार पांच लोग घायल, नीलगाय की मौत बड़वासी निवासी जोगेंद्र, बहन, मां और परिवार के दो अन्य थे गाड़ी में सवार घायलों को निजी वाहन से पहुँचाया हुआ नवलगढ़ जिला अस्पताल एक घायल नवलगढ़ जिला अस्पताल से सीकर किया रेफर झुंझुनूं जिले के नवलगढ़-सीकर रोड पर अचानक नीलगाय के सामने आ जाने से एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर पलट गई। हादसे में बोलेरो गाड़ी सवार पांच जने घायल हो गए, जबकि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे नवलगढ़ जिला अस्पताल से सीकर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार जारी है। उम्मेद सिंह ने बताया कि बोलेरो गाड़ी सीकर की तरफ जा रही थी। बोलेरो गाड़ी में बड़वाशी निवासी जोगेंद्र, उसकी बहन, माँ सहित दो अन्य परिवार के सदस्य सवार थे। इसी दौरान अचानक नीलगाय बोलेरो गाड़ी के सामने आ गई। नीलगाय से टकराने के बाद बोलेरो गाड़ी डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। उम्मेद सिंह ने बताया कि वह सामने से आ रहे थे और बोलेरो गाड़ी में सवार जोगेंद्र उनका विद्यार्थी रहा था। उसे पहचानने के बाद उन्होंने मानवता के नाते गाड़ी रोककर घायलों की मदद की। सभी को बोलेरो गाड़ी से बाहर निकालकर निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल को नवलगढ़ जिला अस्पताल से सीकर रेफर किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

धर्मजयगढ़ जनजातीय गौरव दिवस: स्मृति ईरानी ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी धर्मजयगढ़ पहुंचीं और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और कार्यक्रम को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। बata दें कि 15 नवंबर को धर्मजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी यहां पहुंची थीं।
0
0
Report

जगदलपुर ज्वेलर्स चोरी: 6 गिरफ्तार, 1200 ग्राम सोना बरामद

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में ज्वेलर्स शॉप से करोड़ों के आभूषणों की उठाईगिरी के मामले में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में नाबालिग सहित कुल 6 आरोपियों को रायकोट के जंगल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 750 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुआ हैं। 7 नवंबर को हुई इस वारदात को एक महिला गैंग ने अंजाम दिया था। लगभग 1200 ग्राम सोने के आभूषण महिला गैंग ने चोरी किए थे जिसकी अनुमानित कीमत पौने दो करोड़ रुपए आंकी गई थी, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के मुख्य आरोपी फूलों कश्यप को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। हालांकि, वारदात में शामिल तीन अन्य संदिग्ध आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है。
0
0
Report
Advertisement

भाखड़ा नहर में अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच तेज

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: भाखड़ा नहर में मिली 21-22 वर्षीय अज्ञात युवती की लाश, पुलिस जांच में जुटी गोताखोर प्रगट सिंह और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया रेस्क्यू अभियान कुरुक्षेत्र। भाखड़ा नहर में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गोताखोर प्रगट सिंह सालो को नहर किनारे मौजूद एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि दाबखेड़ी पुल के पास नहर में एक युवती का शव बहता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही प्रगट सिंह ने अपने साथी गुरविंदर सिंह विलक से संपर्क किया, जो उस समय नहर किनारे मौजूद था। वह तुरंत मौके पर पहुंचा और शव को किनारे लगाने के प्रयास शुरू किए। इसकी सूचना थाना केयूके के एसएचओ को दी गई। सूचना मिलने के करीब 15 मिनट के भीतर पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। प्रगट सिंह के अनुसार, युवती की उम्र करीब 21 से 22 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने नीली जींस, काले रंग की शर्ट और स्वेटशर्ट पहनी हुई थी। उसके पैरों में सफेद रंग के नाइकी के जूते थे। युवती ने मेकअप भी किया हुआ था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की तलाशी लेकर पहचान संबंधी दस्तावेज और अन्य सुराग जुटाने में लगी है। युवती की पहचान और मौत के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। बाइट:- प्रगट सिंह गोताखोर
0
0
Report

बेगूं में कार-स्कूटी भिड़ंत: मां और बेटियां गंभीर रूप से घायल

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - कार और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में मां और उसकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा बेगूं-रतनगढ़ मार्ग पर चेची गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार चेची निवासी कौशल्या धाकड़ उम्र 45 वर्ष अपनी बेटियों वैशाली उम्र 20 वर्ष और ज्योत्सना उम्र 22 वर्ष के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर से खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को निजी वाहन से बेगूं उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। घटना की जानकारी पर भाजपा जिला महामंत्री कैलाश मंत्री भी अस्पताल पहुंचे।
0
0
Report

बेगूं में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर: 64 रोगी लाभान्वित, 19 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में भारत विकास परिषद शाखा की ओर से विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जैन दिवाकर श्री लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय मंदसौर का सहयोग रहा। भारत विकास परिषद के पदम कासलीवाल ने बताया कि शिविर में नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया गया। शिविर में कुल 64 मरीजों को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिला, वहीं जांच के दौरान 19 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में चौथा बिकाणा मुद्रा महोत्सव: दुर्लभ सिक्कों का इतिहास सामने

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर में सजेगी सिक्कों की अनूठी दुनिया, ऐतिहासिक मुद्राओं का बनेगा गवाह तीन दिवसीय चौथा बिकाणा मुद्रा महोत्सव होगा आयोजित देशभर के मुद्रा संग्रहकर्ता और पुरातन वस्तुओं के जानकार जुटेंगे बीकानेर देश-विदेश के करीब 100 विशेषज्ञों के शामिल होने का दावा दुर्लभ सिक्कों, पुराने नोटों और ऐतिहासिक करेंसी का दिखेगा अनूठा संग्रह स्कूली बच्चों को इतिहास से जोड़ने के साथ ऑनलाइन ठगी को लेकर भी किया जाएगा जागरूक कभी राजा-महाराजाओं के दौर में चलने वाले सिक्के कभी आजादी से पहले की दुर्लभ मुद्राएं और कभी ऐसे नोट, जिन्हें देखना भी किसी के लिए खास अनुभव हो सकता है बीकानेर में अब इतिहास की यही अनमोल दुनिया सजने जा रही है मौका होगा तीन दिवसीय चौथे बिकाणा मुद्रा महोत्सव का जहां देशभर के मुद्रा संग्रहकर्ता और पुरातन वस्तुओं के जानकार जुटेंगे करीब 100 विशेषज्ञों की मौजूदगी में बीकानेर इतिहास विरासत और दुर्लभ करेंसी का खास केंद्र बनेगा सिक्के सिर्फ लेन-देन का माध्यम नहीं होते ये अपने दौर के इतिहास शासन व्यवस्था, संस्कृति और आर्थिक हालात की कहानी भी बयां करते हैं किसी सिक्के पर दर्ज राजा का नाम, किसी मुद्रा पर बनी आकृति और किसी पुराने नोट की डिजाइन अपने समय की पहचान समेटे होती है बीकानेर में आयोजित होने जा रहा चौथा बिकाणा मुद्रा महोत्सव इसी ऐतिहासिक विरासत को करीब से जानने और समझने का अवसर लेकर आ रहा है तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में देशभर के मुद्रा संग्रहकर्ता, पुरातन वस्तुओं के जानकार और विशेषज्ञ शामिल होंगे आयोजकों के मुताबिक देश-विदेश से करीब 100 एक्सपर्ट्स के पहुंचने की उम्मीद है महोत्सव में पुराने सिक्कों, दुर्लभ नोटों और अलग-अलग दौर की करेंसी का संग्रह प्रदर्शित किया जाएगा यहां आने वाले लोगों को ऐसी मुद्राएं देखने का मौका मिलेगा, जो इतिहास के कई अनछुए पहलुओं से रूबरू कराएंगी इस आयोजन का उद्देश्य केवल संग्रह दिखाना ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना है खासतौर पर स्कूली बच्चों को पुराने सिक्कों और नोटों के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी उन्हें बताया जाएगा कि समय के साथ मुद्रा का स्वरूप कैसे बदला और सिक्के इतिहास को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम कैसे बने इसके साथ ही पुराने सिक्कों और नोटों के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि संग्रह करने के Shौक को सुरक्षित और सही जानकारी के साथ आगे बढ़ाया जा सके बाईट - जसवंत सिंह (आयोजनकर्ता) बाईट - संग्रहणकर्ता
0
0
Report

चलती बाइक पर युवक की शर्मनाक हरकत, यातायात माह में ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां

SShyamFollow17m ago
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:

कौशांबी में एक तरफ पुलिस यातायात माह के तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग सरेराह नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।

 

ताजा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग का है, जहां एक युवक बाइक पर महिला को आगे बैठाकर उसे प्यार करते हुए बाइक चलाता नजर आया। राहगीरों ने इस पूरी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में बाइक का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

 

(जी न्‍यूज ब्‍यूरो की र‍िपोर्ट)
 

0
0
Report

वीरपुर बाजार में जलजमाव पर लोगों का अजीब विरोध: गिरिराज-कुंदन वाटर पार्क का प्रदर्शन

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा अब अनोखे अंदाज में सड़क पर देखने को मिल रहा है। वर्षों से जलनिकासी की समस्या झेल रहे लोगों ने स्थानीय सांसद और विधायक के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जलजमाव वाले स्थल का नाम ही सांसद गिरिराज सिंह और विधायक कुंदन सिंह के नाम पर ‘गिरिराज-कुंदन वाटर पार्क’ रख दिया। इतना ही नहीं, नारियल फोड़कर और फीता काटकर प्रतीकात्मक रूप से वाटर पार्क का उद्घाटन भी कर दिया। तस्वीरें वीरपुर बाजार की हैं, जहां सड़क पर जमा गंदे पानी के बीच लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश जाहिर किया। दरअसल, बेगूसराय के वीरपुर बाजार में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। हल्की बारिश हो या फिर सामान्य दिन, बाजार की सड़कों पर जमा गंदा पानी स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कई बार शिकायत और मीडिया में खबरें प्रसारित होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से नाराज लोगों ने बुधवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।समाजिक कार्यकर्ता ऋषभ कुमार के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने जलजमाव वाले स्थल को ‘गिरिराज-कुंदन वाटर पार्क’ का नाम दिया। इसके बाद नारियल फोड़कर और फीता काटकर इसका प्रतीकात्मक उद्घाटन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब सड़क पर जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो इसे वाटर पार्क ही घोषित कर दिया जाए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे ऋषभ कुमार ने कहा कि बाजार की सड़कों पर जमा गंदे पानी से होकर लोगों को प्रतिदिन गुजरना पड़ता है। इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।वहीं, स्थानीय ग्रामीण संजीव सिंह ने कहा कि छठ महापर्व सामने है और बलान नदी घाट जाने वाला रास्ता भी जलजमाव की चपेट में है। ऐसे में छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर घाट तक पहुंचना पड़ेगा।जगदर निवासी धर्मराज सहनी ने बताया कि सावन में कांवरियों और जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं को भी इसी समस्या से जूझना पड़ा था, लेकिन अब तक जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई।वहीं, पूर्व जिला परिषद सदस्य विपिन पासवान ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं करता है तो स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल प्रदर्शनकारियों ने छठ महापर्व से पहले जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने, छठ घाट जाने वाले रास्ते की सफाई कराने और वीरपुर बाजार को जलजमाव से मुक्त करने की मांग की है। अब देखना होगा कि लोगों के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की नींद खुलती है या फिर वीरपुर बाजार के लोगों को इसी तरह गंदे पानी के बीच आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top