icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273302
Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow27 Jan 2025, 04:51 pm

Maharajganj - ट्रैक्टर की टक्कर से साले-बहनोई की हुई मृत्यु ,आरोपी चालक हिरासत में

Tola Kishunpur, Uttar Pradesh:

महराजगंज कोठीभार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से साले-बहनोई की मृत्यु हो गई. आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया, सोमवार तड़के सड़क हादसे में दो युवकों की मृत्यु हो गई. सिसवा नगरपालिका के इंदिरा नगर वार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. मृतकों की पहचान इंदिरा नगर वार्ड के कर्बला टोला निवासी 23 वर्षीय शहजाद और 22 वर्षीय मोनू के रूप में हुई है. दोनों आपस में बहनोई-साले का रिश्ता रखते थे. घटना सुबह की है, जब दोनों युवक बीजापुर चौराहे से चाय पीकर बाइक से घर लौट रहे थे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

सीवान में चाकूबाजी, एक की मौत दो घायल; आरोपित फरार, पुलिस छापेमारी

Siwan, Bihar:सीवान में आपसी विवाद में दो पक्षों में चाकूबाजी हुई है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल से सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कौसड़ गांव की है। मृतक की पहचान विजय यादव के पुत्र करण यादव और घायल की अर्जुन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी की घटना हो गई। इस दौरान चाकू लगने से करण यादव और अर्जुन यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने करण यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अर्जुन यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रघुनाथपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान भेज दिया। वहीं इस घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

अमेठी में त्योहारों के लिए पुलिस जायस-गौरीगंज में पैदल गश्त और चेकिंग करेगी

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने जायस और गौरीगंज में किया पैदल गश्त。 धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और छठ पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने पुलिस बल के साथ जायस और गौरीगंज कस्बे में की पैदल गश्त。 इस दौरान सर्राफा बाजार, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। एसपी ने आमजन को सुरक्षा का दिलाया भरोसा । साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करने, सतर्कता बरतने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के दिए निर्देश। वाइट - सरवणन टी (पुलिस अधीक्षक अमेठी)
0
0
Report

उन्नाव के पटाखा बाजार में छापेमारी, तीन दुकानों को सील कर खामियाँ दर्ज

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में पटाखा मार्केट में छापेमारी, तीन दुकानें सील । खबर, उन्नाव से है जहां दीपावली से पहले पटाखा बाजार में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। अब्बासपुर स्थित पटाखा मार्केट में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। जांच के दौरान तीन दुकानों में निर्धारित क्षमता से अधिक मात्रा में बारूद का भंडारण व बिक्री पाई गई। जिसके बाद अधिकारियों ने तीनों दुकानों को तत्काल सील कर दिया। वहीं छापेमारी की खबर मिलते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के अब्बासपुर पटाखा बाजार में एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सिटी विनी सिंह और सदर एसडीएम राजेश विश्वकर्मा की टीम ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान आतिशबाजी की दुकानों में सुरक्षा इंतजामों और बारूद के भंडारण की जांच की गई। जांच में निर्धारित मानकों को दरकिनार कर क्षमता से अधिक मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखे जाने का मामला सामने आया। अनियमितता मिलने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन दुकानों को को सील कर दिया। अधिकारियों ने दुकानदारों से मौके पर ही फायर सिलेंडर चलवाकर अग्निशमन उपकरणों की कार्यक्षमता भी परखी, ताकि किसी आपात स्थिति में सुरक्षा इंतजामों की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। देर शाम अचानक कार्रवाई से पटाखा बाजार में हड़कंप मच गया। छापेमारी शुरू होते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। SDM ने दुकानों को सील कर कार्रवाई शुरू की है। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि पटाखा बाजार में छापेमारी की गई है। जो भी खामियां मिली है, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

धौलपुर में अवैध पटाखों खिलाफ कार्रवाई के दौरान विस्फोट, सीओ सिटी और थानाधिकारी घायल

Dholpur, Rajasthan:अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हुआ विस्फोट सीओ सिटी और थानाधिकारी घायल\n\nधौलपुर। जिले में अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। धौलपुर सदर थाना क्षेत्र के पुरानी छावनी इलाके में पोटाश में स्पार्क होने से अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में सीओ सिटी प्रदीप नेहरा और सदर थाना प्रभारी अमित सिंह घायल हो गए। दोनों अधिकारियों के चेहरे और हाथों पर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।\n\nजानकारी के अनुसार, दीपावली त्योहार के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर जिले भर में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी छावनी क्षेत्र में एक मकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री पोटाश का भंडारण किया गया है।\nसूचना पर सीओ सिटी प्रदीप नेहरा के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी अमित सिंह, हेड कांस्टेबल और अन्य जवानों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मकान की तलाशी शुरू की तो वहां बोरी में भरा हुआ पोटाश और अवैध पटाखे मिले। जब टीम पोटाश को जब्त कर रही थी, तभी अचानक घर्षण या किसी धातु की चिंगारी से पोटाश में स्पार्क आ गया और तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया।\nधमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और मौके पर धुएं का गुबार छा गया। धमाके की चपेट में सबसे आगे खड़े सीओ सिटी प्रदीप नेहरा और थानाधिकारी अमित सिंह आ गए। उनके चेहरे पर जलने जैसी चोटें आईं। साथ मौजूद अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।\nहादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को संभाला। घायल अधिकारियों को तुरंत निजी वाहनों से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों अधिकारियों की स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन चेहरे पर आई चोटों के कारण उन्हें निगरानी में रखा गया है।\nघटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले अस्पताल पहुंचकर घायल अधिकारियों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का बारीकी से निरीक्षण किया।\nएसपी सांगवान ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में पोटाश और अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं। मकान मालिक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध विस्फोटक सामग्री का भंडारण बेहद खतरनाक है और इससे बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

स singरौली में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 मामले दर्ज, 144.72 लीटर जब्त

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... बैढ़न पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार मामले दर्ज। हिर्रवाह गांव में दबिश देकर 144.72 लीटर अवैध शराब जब्त। जब्त शराब की कीमत करीब 57 हजार रुपये बताई गई। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक विधि विरुद्ध बालक के कब्जे से भी शराब बरामद। देशी और अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप मिलने से अवैध कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई तेज। सिंगरौली में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बैढ़न थाना क्षेत्र के हिर्रवाह गांव में दबिश देकर पुलिस ने 144.72 लीटर अवैध देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 57 हजार रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में चार प्रकरण दर्ज किए गए हैं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर को की गई कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों से शराब बरामद हुई। इसमें तीन आरोपियों के कब्जे से शराब मिली, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक के कब्जे से भी 59.650 लीटर शराब जब्त की गई। सभी मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज किया है। पुलिस का कहना है कि जिले में इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report

धनतेरस पर कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर की पुश्तैनी दुकान पर ग्राहकों से मुलाकात

Indore, Madhya Pradesh:धनतेरस के पर्व पर जहां बाजारों में खरीदारी की रौनक देखने को मिली वहीं मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपनी वर्षों पुरानी पारिवारिक परंपरा को निभाते नजर आए। हर साल की तरह इस बार भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर स्थित अपनी पुश्तैनी किराना दुकान काकी जी की दुकान पहुंचे। यहां उन्होंने दुकान पर बैठकर ग्राहकों को सामान बेचा और अपने पुराने परिचितों स्वजनों एवं शुभचिंतकों से आत्मीय मुलाकात कर धनतेरस की शुभकामनाएं दीं। दरअसल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के लिए धनतेरस का पर्व सिर्फ खरीदारी और उत्सव का अवसर नहीं बल्कि अपनी जड़ों और पारिवारिक विरासत से जुड़ने का भी खास मौका है। अपनी पुश्तैनी दुकान काकी जी की दुकान पर पहुंचकर उन्होंने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। दुकान की देहरी पर पहुंचते ही परिवार की पुरानी स्मृतियां और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराएं एक बार फिर जीवंत हो उठीं। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने खुद दुकान पर बैठकर सामान की बिक्री की और दुकान पर आने वाले लोगों से मुलाकात की।
0
0
Report

SC ने जोजरी-बांडी-लूनी नदी बचाने के लिए कड़े निर्देश देकर SIT गठित किया

Jodhpur, Rajasthan:जोजरी-बांडी-लूनी नदियों को बचाने के लिए सख्त निर्देश, अवैध बजरी खनन की जांच के लिए एसआईटी गठित जोधपुर। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान की जोजरी, बांडी और लूनी नदियों में बढ़ते प्रदूषण और अवैध खनन को लेकर ऐतिहासिक आदेश जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि करीब 20 लाख लोगों की जिंदगी खतरे में है और अब सिर्फ कागजी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा, जमीन पर असर दिखना चाहिए। जस्टिस विक्रमनाथ व जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने सख्त आदेश पारित करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए है। सुप्रीम कोर्ट ने सबसे पहले नई फैक्ट्ररियों पर रोक लागने के निर्देश जारी करते हुए कहा कि जब तक नदियों की हाईफ्लड लाइन और बफर जोन वैज्ञानिक तरीके से तय नहीं हो जाते, तब तक नदियों के पास कोई नई औद्योगिक इकाई लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग ने सीवेज के बहाव के आधार पर नदियों की चौड़ाई घटाने की कोशिश की थी। कोर्ट ने इसे गलत और भ्रामक बताया। कमेटी ने बताया कि बालोतरा में लूनी नदी की दर्ज चौड़ाई को घटाकर सिर्फ 8 मीटर करने की कोशिश हो रही थी। कोर्ट ने साफ कहा नदी को नाला नहीं बनने दिया जाएगा। अब नदियों की सीमा राजस्व विभाग और जल संसाधन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार ही मानी जाएगी। इसके दोनो तरफ 100 मीटर का अतिरिक्त सुरक्षा क्षेत्र होगा और 500 मीटर के दायरे में कोई भी रेड कैटेगरी उद्योग नहीं लगेगा। अवैध बजरी खनन की जांच के लिए 3 दिन के अंदर एसआईटी बनाने का आदेश दिया गया है। एसआईटी का नेतृत्व आईजी रैंक के अधिकारी करेंगे, जिसमें जोधपुर, बालोतरा और पाली के एसपी शामिल होंगे। एसआईटी यह जांच करेगी कि अवैध खनन के पीछे कौन लोग, नेटवर्क और फायदे उठाने वाले हैं, और क्या इसमें सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत है। कोर्ट ने खान विभाग को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि जहां पहले अवैध खनन पकड़ा गया, वहां बाद में पट्टा दे देना उसे वैध नहीं बनाता। यह अवैध काम को बाद में वैध ठहराने जैसा है। कोर्ट ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार करने की बात कही। कानाणा गांव, पचपदरा (बालोतरा) में 458.6 हेक्टेयर में फैले 5 खनन प्लॉटों का भी जिक्र किया गया, जो करीब 8.1 किमी नदी तल को प्रभावित कर रहे हैं। बालोतरा ब्लॉक 1990 के दशक से ही डार्क जोन / ओवर-एक्सप्लॉइटेड घोषित है। कोर्ट ने केंद्रीय भूजल प्राधिकरण को मामले में पक्षकार बनाया है।सीजीडब्ल्यूए को जोधपुर, बालोतरा और पाली में भूजल की स्थिति पर हलफनामा देना होगा। राज्य सरकार को जेडएलडी प्लांट लगाने के लिए वित्तीय सहायता की नीति बनाने को कहा गया है। तब तक, आवेदन पर केस-टू-केस आधार पर जल्द फैसला लिया जाए। जोधपुर के सांगरिया सीईटीपी पर शत प्रतिशत का लक्ष्य रखा गया है। अवैध खनन की गुमनाम शिकायत के लिए सिस्टम बनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रहे और समय पर कार्रवाई हो। मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर 2026 को होगी। कोर्ट ने वरिष्ठ वकील बलवीर सिंह को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top