फरेंदा विधायक को कोर्ट में पेश होना पड़ा, सड़क जाम मामले में जारी था वारंट
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज के फरेंदा विधानसभा के कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी को आज कोर्ट में पेश होना पड़ा। 2015 में विधायक ने जनहित के मुद्दों पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। इस मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया और बार-बार बुलाने के बावजूद न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर वारंट जारी किया गया था। विधायक के अधिवक्ता प्रेम सिंह ने बताया कि 2015 में महदेवा से समरधीरा मार्ग को जाम करने के मामले में विधायक और 6 अन्य लोगों के खिलाफ फरेंदा थाना में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में विधायक को जमानत मिल गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
