icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
226001
SPShyam Prakash TiwariFollow3 Feb 2025, 04:26 pm

Gonda: समावेशी शिक्षा में नोडल अध्यापकों का प्रशिक्षण

Lucknow, Uttar Pradesh:

कटरा बाजार में ब्लाक संसाधन केंद्र पर समावेशी शिक्षा के अंतर्गत नोडल अध्यापकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में दिव्यांग विद्यार्थियों को पढ़ाने की विधियों, कक्षा कक्ष प्रबंधन, सहगामी क्रियाओं, और दृष्टि बाधित बच्चों को ब्रेल लिपि सिखाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, दिव्यांगों की शिक्षा में ICT के प्रयोग, पोर्टल और गृह आधारित शिक्षा के विषय में भी जानकारी प्रदान की गई। यह प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रशिक्षकों में अनिमेष चंद्र पांडेय, पुलकित शुक्ला, और विजय कुमार शामिल थे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खड़गपुर झील में डूबे किशोर की मौत; पांच दोस्त नहाते समय हादसे का शिकार

Munger, Bihar:प्रशांत कुमार मुंगेर पांच दोस्तों के साथ हवेली खड़गपुर झील घूमने आए एक किशोर की डूबने से मौत. गहरे पानी में नहाने से मना किए जाने के बाद भी दोस्त संग नहाने के क्रम में हुआ हादसा. खगड़िया डीएवी का छात्र था मृतक केशव. घर में बिना बताए और स्कूल जाने की बात कहकर हवेली खड़गपुर झील पहुंचा था पांचों किशोर। मुंगेर शुक्रवार को हवेली खड़गपुर झील घूमने आए खगड़िया के एक किशोर की पूरब दक्षिणी मुख्य फाटक स्पीलवे के नजदीक कुंड में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खगड़िया जिले के पाँच किशोर केशव कुमार (15 वर्षीय), आयुष कुमार (17 वर्षीय), अनीश कुमार (16 वर्षीय), आदित्य आर्य (15 वर्षीय) और मयंक कुमार (16 वर्षीय) हवेली खड़गपुर झील घूमने आया था जहाँ घूमने के दौरान खड़गपुर झील में स्नान करने लगे। इसी दौरान केशव और उसका एक अन्य दोस्त आयुष गहरे पानी में डूबने लगा। केशव और आयुष को डूबता देख अन्य दोस्तों ने गमछा फेंक कर बचाने का भरपूर प्रयास किया जिसमें केशव गहरे पानी में डूब गया जबकि गमछा पकड़ कर आदित्य किसी प्रकार गहरे पानी से दोस्तों के अथक प्रयास से बाहर निकाला गया। इधर अन्य दोस्तों ने डूब रहे केशव को बचाने के लिए आसपास मदद के लिए शोर मचाया लेकिन केशव गहरे पानी में डूब गया। आनन फानन में आसपास के लोगों के द्वारा इसकी सूचना हवेली खड़गपुर थाना को दिया गया। जिसके बाद हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोर की मदद से केशव को गहरे पानी से बाहर निकाला गया। बाहर निकाले जाने के बाद लोगों ने उसे CPR भी दिया और आनन फानन में अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने केशव को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है मृतक सहित सभी दोस्त खगड़िया जिला के D.A.V. की दसवीं का छात्र है। मृतक केशव खगड़िया जिले के स्टेशन मास्टर लक्ष्मीकांत निराला का 15 वर्षीय पुत्र केशव कुमार का इकलौता पुत्र है। मृतक के दोस्तों ने बताया कि हम लोग खगड़िया जिला से घूमने के लिए मुंगेर आये थे सभी दोस्ती ट्रेन से जमालपुर पहुँचे उसके बाद वाहन खड़गपुर झील पहुंचे, वही घूमने के दौरान हम लोगों ने खड़गपुर झील में स्नान किया इसी दौरान केशव नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया लेकिन उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन वह पूरी तरह गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी। बाइट: आदित्य आर्य मृतक का दोस्त बाइट: आयुष कुमार मृतक का दोस्त इधर हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग, मुस्लिम जमात ने विकल्प सुझाए

Bareilly, Uttar Pradesh:सपा नेता आजम खां द्वारा स्थापित किये गये जौहर विश्वविद्यालय पर बुल्डोजर चलाए जाने की चर्चा हर तरफ हो रही है। इसी से सम्बंधित आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन मे प्रेस को जारी किये गये बयान मे कहा कि जौहर विश्वविद्यालय रामपुर एक ऐसी शख्सियत के नाम पर बना हुआ है जिसने देश की आजादी मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौलाना मुहम्मद अली जौहर ने जिंदगी भर देश के लिए मर मिटना सिखाया, गोल मेज कांफ्रेंस लंदन मे भारत की आजादी के लिए मुसلसल 24 घंटा भाषण देने की वजह से, दिमाग की नस फट गई, और वही लंदन मे शहीद हो गए। उन्होंने गोल मेज कांफ्रेंस में अपने भाषणों के जरिए पूरे ब्रिटिश साम्राज्य को हिला कर रख दिया था। मौलाना जौहर ही नही बल्कि उनका पूरा परिवार देश पर कुर्बान हो गया, उनके भाई मौलाना शौकत अली भी गांधी जी के साथ भारत छोड़ो आंदोलन के अगवाकारो मे थे। उनकी मां ने दोनों बेटों को मरते वक्त बुलाकर वसियत की कि बेटा देश को आजाद कराने में अगर तुम्हें अपनी जान की कुर्बानी देना पड़े तो दे देना, पीछे मत हटना। ये कहकर मां की सांस रुक गई और वो खुदा को प्यारी हो गई। इतिहास गवाह है कि उनके दोनों बेटे मौलाना मुहम्मद अली जौहर और मौलाना शौकत अली ने अपनी जानें देकर देश को आजाद कराने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौलाना बरेलवी ने कहा कि आज़म खां ने जो कुछ गलतियां की, उसकी सजा वो जेल मे भुगत रहे हैं। मगर जौहर विश्वविद्यालय एक शिक्षक संस्थान है, उसमें हजारों बच्चे पढ़ाई लिखाई का काम करते हैं, ये वो बच्चे हैं जिनमें ज्यादातर तादाद गरीब व कमजोर परिवार से ताल्लुक रखते है। हजारों बच्चों के भविष्य की समस्या उत्पन्न हो सकती है और उनका भविष्य अंधकार में जा सकता है। इसलिए उत्तर प्रदेश हुकूमत और जिला रामपुर के प्रशासन से मेरी गुजारिश है कि आज़म खां की सजा विश्वविद्यालय को न दी जाए। जौहर विश्वविद्यालय पर बुल्लोजर की होने वाली कार्रवाई पर पुनः विचार करे, बल्कि विकल्पीक व्यवस्थाएं अपनायी जा सकती है। मौलाना बरेलवी ने रामपुर के जिला प्रशासन और राजनीतिक लोगों से बातचीत करके एक सुझाव दिया है, कि जिन बिल्डिंगो पर बुल्डोजर की कार्रवाई होनी है, उन बिल्डिंगो को हुकूमत अपने कंट्रोल मे ले ले, या फिर कम्पाउन्डिंग करके जुर्माना का रास्ता अपनाया जा सकता है, बिल्डिंग को ध्वस्त कर देना उचित तरीका नहीं है। बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात
0
0
Report

उन्नाव ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा; 59 साल के आरोपी ने हत्या की

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया सनसनी खेज खुलासा。 अवैध संबंधों में युवती की 59 साल क़े आरोपी ने की थी हत्या。 कोल्ड ड्रिंक में बेहोसी की दवा पिला किया था बेहोस, फिर सर में ईट मारकर कर दी थी हत्या。 लखनऊ में हत्या कर उन्नाव क़े बिहार थाना क्षेत्र में ठिकाने लगाया गया था शव。 एक महिला और कार मलिक के सहयोग से नहर पुलिया क़े पास फेंका था शव。 पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार。 मुख्य आरोपी राधाकांत दुबे और सहयोगी उमेश चंद्र यादव को मिल चुकी है उम्र कैद की सजा。 हत्या क़े दरमियां दोनों आरोपी जमानत पर थे बाहर。 उन्नाव SP जयप्रकाश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा。
0
0
Report

बूढ़ी गंडक और सिकरहना नदी के बढ़ते जलस्तर औऱ कटाव का अंचलाधिकारी व बीडीओ ने किया निरीक्षण

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow1m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया में इन दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण बूढ़ी गंडक एवं सिकरहना नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित कटाव को देखते हुए मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बाथना,गढ़वा,बढ़ईया टोला,पिपरपाती का अंचलाधिकारी डॉली कुमारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया,अधिकारियों ने नदी किनारे पहुंचकर तटबंधों,कटाव प्रभावित स्थलों तथा बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं,निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से की जा रही हैं,संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाएगा,अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,इस अवसर पर मुखिया पति अली असगर, मुखिया पुत्र उपेंद्र कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

डिडौली पुलिस की मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर गिरफ्तार

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow8m ago
Amroha, Uttar Pradesh:*लोकेशन:* अमरोहा *स्लग:* डिडौली पुलिस की मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा और गौवंश बरामद *एंकर:* अमरोहा के थाना डिडौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में थाना डिडौली का हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात गोतस्कर इमरान उर्फ बिहारी गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और एक गौवंशीय पशु बरामद हुआ है। *VO1:* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 16/17 जुलाई की रात डिडौली पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि जंगल में कुछ लोग गोवध कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी तो गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इमरान उर्फ बिहारी पुत्र अमानत निवासी ग्राम ढकिया चमन के बाएं पैर में गोली लगी और उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। *VO2:* गिरफ्तार अभियुक्त थाना डिडौली का हिस्ट्रीशीटर HS-51A है। इसके खिलाफ गोवध, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत करीब एक दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा .315 बोर, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस बरामद किया। मौके से एक गौवंशीय पशु भी जीवित अवस्था में बंधा मिला, जिसे मुक्त कराया गया। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फरार साथियों की तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। *VO3:* इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना डिडौली की पूरी टीम शामिल रही। पुलिस ने बरामदगी और पुलिस पार्टी पर फायरिंग के संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

रामपुर के ध्वस्तीकरण के मुद्दे पर अजय राय की कांग्रेस सरकार पर तीखी सवाल-जवाब

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ रामपुर में सपा नेता आज़म खान के जौहर यूनिवर्सिटी के 38 कमरों को रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश के मुद्दे पर यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। लखनऊ में पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजय राय ने आरोप लगाया कि 15 जुलाई को रामपुर विकास प्राधिकार द्वारा जल्दबाजी में ध्वस्तीकरण का जो आदेश दिया गया उसे रामनन्दिर के चढ़ावा चोरी मामले को दबाकर इसको तूल देने की कोशिश की जा रही है जबकि जौहर यूनिवर्सिटी 2005 में बनी थी उस समय वहां विकास प्राधिकरण था भी नही। यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से सवाल किया है कि चढ़ावा चोरी के आरोपियों पर बुलडोजर की कार्रवाई क्यो नही हुई।
0
0
Report

योगी आदित्यनाथ अमरोहा में ₹1,500 करोड़ के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई को दोपहर 1 बजे अमरोहा के गजरौला स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री यहां अमरोहा जनपद को करीब ₹1,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए दोपहर 2 बजे तक का समय आरक्षित है, जिसके बाद मुख्यमंत्री 2:30 बजे हेलीकॉप्टर से संभल रवाना होंगे। अमरोहा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, धनोरा विधायक राजीव तरारा और शिक्षक विधायक डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करेंगे। दौरे को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। स्थल पर मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, बैरिकेडिंग और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। प्रशासन ने प्रवेश-निकास और पार्किंग की अलग व्यवस्था भी की है, ताकि मुख्यमंत्री का दौरा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके。
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सरकार का दमदार जवाब

Raipur, Chhattisgarh:उमेश पटेल, पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़- प्रश्नकाल में उठे महतारी वंदन योजना से जुड़े विषय पर शुशांत शुक्ला, विधायक, भाजपा- प्रश्नकाल में उठे खाद्यान आवंटन विषय पर ओपी चौधरी, वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव. वित्त मंत्री ओपी चौधरी का तंज, कहा- "फील्डिंग कांग्रेस ने सजाई, चौके-छक्के हम लगाएंगे'. अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार ढाई साल की उपलब्धियां रखेगी. कांग्रेस सरकार के पांच साल के "कारनामों" का भी जवाब देंगे. कांग्रेस जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुकी है. कांग्रेस को न सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा, न चुनाव आयोग और न ही EVM पर विश्वास. जनता का विश्वास खोने के बाद कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाई, यह औंधे मुंह गिरेगा. देशभर में जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है अविश्वास प्रस्ताव में नेता प्रतिपक्ष के पहले बोलने पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- 25 साल के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ. नेता प्रतिपक्ष ने अपनी ही पार्टी का विश्वास खो दिया है. भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष से सबसे पहले भाषण की. शुरुआत करवाई, क्योंकि वे विश्वास खो चुके हैं सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने छत्तीसगढ़िया परबुधिया कहा, मामले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पलटवार, कहा- छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया होता है. छत्तीसगढ़िया परबुधिया नहीं होता. ढाई साल में बीजेपी सरकार ने अच्छा काम किया उसको रखेंगे. कांग्रेस सरकार में हुए काले करतूत को रखेंगे. विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव गिरेगा. नेता प्रतिपक्ष ने अपना ही विश्वास को दिया है......
0
0
Report

नूह जिले के लाभार्थी सरकार की योजनाओं से मिली बड़ी राहत

Nuh, Haryana:योजनाएं -------- (1) लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिले की महिलाएं लाभ ले रही है जिसमें महिलाओं को सरकार की तरफ से 2100 रूपये दिए जा रहे हैं जिसमें महिलाओं के खाते में 1100 हर महीने आ रहे हैं। (2) MSP पर खरीद नूंह जिले के किसानों की 24 फसलों की MSP पर खरीद की जाती है। जिले के लाभार्थी का कहना है कि अब केंद्र और राज्य दोनों सरकारी मिलकर किसानों की आय को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। (3) वृद्धावस्था, विधवा और वरिष्ठ नागरिकों हरियाणा सरकार पेंशन देने का काम कर रही है नूंह जिले की महिलाओं का कहना है कि इस सरकार की सहायता से उनका घर खर्च चल रहा है जिसके लिए वह सरकार का बहुत धन्यवाद करते हैं। (4) प्रधानमंत्री सम्मान योजना। नूंह जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत जिले के किसानों को लाभ मिल रहा है इस पर किसान का कहना है कि इस योजना से उन्हें बहुत फायदा हो रहा है जिसके लिए वह सरकार का धन्यवाद करते हैं। (5) मुख्यमंत्री मातृत्व योजना नूंह जिले में गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण के लिए सहायता दी जा रही है जिसका लाभ जिले की महिलाएं ले रही हैं महिलाओं का कहना है कि वह इसके लिए सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top