226101
अमरेंद्र सेंगर बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 11 सीनियर IPS अफसरों का तबादला किया गया है. 2 जिलों के पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं. लखनऊ पुलिस कमिश्नर एसबी शिराडकर को लखनऊ जोन का एडीजीजी बनाया गया है. अमरेंद्र कुमार सेंगर अब लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर होंगे. IPS अमरेंद्र कुमार सेंगर 1995 बैच के अफसर हैं. इनके पास लखनऊ जोन एडीजी का चार्ज है. वह एसएसबी में आईजी रह चुके हैं. प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर IPS रमित शर्मा को बरेली जोन का एडीजी बनाया गया है.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विंध्याचल इलाके में चोरों के हौसले बुलंद
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर के विंध्याचल इलाके में चोरों के हौसले बुलंद हैं। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कोईरान बस्ती में चोरों ने दो घरों में छत के रास्ते घुसकर लाखों के जेवरात, 90 हजार रुपए नकद और मोबाइल की चोरी को अंजाम दिया है। पीड़ित मनोज कुशवाहा ने विंध्याचल थाने में तहरीर दी है, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है।0
0
Report
स्वास्थ्य मंत्री ने मनेंद्रगढ़ के अस्पताल और मेडिकल कॉलेज निर्माण का निरीक्षण किया
Muju, Jeonbuk State:ब्रेकिंग –मनेंद्रगढ़ मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज मनेंद्रगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने 220 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल और परसगढ़ी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया。 इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ विभिन्न निर्माण स्थलों का जायजा लिया। निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
धमतरी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की दबिश, चार गिरफ्तार
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में अवैध शराब की बिक्री पर लगाम कसने पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है... इसी सिलसिले में सिहावा, नगरी, भखारा और मगरलोड पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में दबिश और घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है... पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महुआ और देशी शराब के साथ बिक्री की रकम भी जब्त की है... सिहावा पुलिस ने ग्राम कोडमुड़ पारा में रूकमणी बाई ध्रुव के कब्जे से साढ़े चार लीटर महुआ शराब और 450 रुपये नकद सहित कुल 1 हजार 350 रुपये की सामग्री जब्त की... वहीँ नगरी पुलिस ने चमेदा कर्राघाटी तिराहा के पास डूमरडीह निवासी हितेन्द्र कुर्रे से तीन लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम सहित 480 रुपये की जब्ती की... इसी तरह भखारा पुलिस ने आईटीआई के पीछे स्कूल के पास सुपेला निवासी बालचंद प्रधान के कब्जे से 15 पौवा देशी शराब और 300 रुपये नकद सहित कुल 1 हजार 800 रुपये की सामग्री जब्त की... उधर मगरलोड पुलिस ने ग्राम बेलौरा टिकरापारा में दाऊराम साहू घर के बरामदे से साढ़े चार लीटर महुआ शराब और 900 रुपये नकद सहित कुल 1 हजार 575 रुपये की सामग्री जब्त की... चारों कार्रवाइयों में कुल 5 हजार 205 रुपये की शराब और बिक्री रकम सहित सामग्री जब्त की गई है... पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है0
0
Report
Advertisement
साइकिल सवार की ट्रैक्टर टक्कर से मौत: शिवहर सोनबरसा का दुखद हादसा
Sheohar, Bihar:शिवहर में तरियानी थाना क्षेत्र के सोनबरसा में सड़क हादसे में साइकिल सवार 40 वर्षीय मोहम्मद अली मियां की मौत हो गई। पहाड़पुर निवासी मोहम्मद अली मियां साइकिल पर जलावन लेकर अपने घर लौट रहे थे। सोनबरसा के समीप एक ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मारी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पहाड़पुर निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद अली मियां के रूप में हुई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
बस्तर की राम वन गमन पथ योजना: नए पर्यटन सर्किट से विरासत उभरेगी, तेज
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में राम वन गमन पथ को नया स्वरूप देने की तैयारी पर्यटन विभाग ने शुरू कर दी है, बस्तर संभाग के कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को इस परियोजना से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है, 2019 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इस परियोजना की घोषणा की थी जबकि साल 2021 में इस परियोजना की आधिकारिक तौर पर शुरूआत की गई थी पहले चरण में बस्तर के कई ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध स्थलों को इस परियोजना में शामिल किया गया था। वो 1 - इस परियोजना के तहत एक पर्यटन सर्किट डेवलप करने का तत्कालीन सरकार ने दावा किया था वहीं अब इस परियोजना के दूसरे चरण में पर्यटन विभाग ने बस्तर के कई महत्वपूर्ण स्थलों को शामिल करने की तैयारी की है, वहीं राम वन गमन पथ के स्वरूप बदले जाने को लेकर सियासी घमासान भी शुरू हो गया है कांग्रेस ने भाजपा पर उनके कार्यकाल की योजनाओं के जरिए अपनी सियासत चमकाने का आरोप लगाया है। वो 2 - कांग्रेस का आरोप है कि सरकार के पास अपनी खुद की कोई परियोजना नहीं है राम के नाम का उपयोग करते हुए भाजपा कांग्रेस कार्यकाल की योजनाओं पर अपना ठप्पा लगाने का प्रयास कर रही है वहीं राम वन गमन पथ परियोजना को लेकर भाजपा ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला किया है भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा कांग्रेस कभी राम के अस्तित्व की नकारती है वहीं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से अब तक कांग्रेस के नेता दर्शन करने नहीं गए ऐसे के कांग्रेस के पास इस मामले में राजनीति करने का अधिकार नहीं है। वो फाइनल- गौरतलब है कि राम वन गमन पथ परियोजना में कोंडागांव जिले के रामपुर, जगदलपुर के दलपत सागर, केशकाल, गढ़धनोरा, चित्रकोट जलप्रपात, रामपाल एक ऐतिहासिक शुभ मंदिर और तीरथगढ़ सहित दंतेवाड़ा के बारसूर, दंतेश्वरी मंदिर और सुकमा के रामाराम जैसे स्थल शामिल हैं। लेकिन राम वन गमन पथ के बोर्ड अब भी जर्जर बने हुए है सरकार एक ओर परियोजना को एक्सटेंशन देने की तैयारी कर रही है, लेकिन अब देखना होगा कि सरकार द्वारा बस्तर में धार्मिक पर्यटन के साथ बस्तर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाना का दावा कितना जमीनी हकीकत बन पाता है । बाइट सुशील मौर्य शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाइट वेद प्रकाश पांडे भाजपा जिला अध्यक्ष0
0
Report
दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर समेत कई जगह 45 मिनट तक मुघल-बारिश और तेज हवा
Kolkata, West Bengal:দক্ষিণ ২৪ পরগনা বিষ্ণুপুর বিষ্ণুপুর সাতগাছিয়া মহেশতলা সহ একাধিক জায়গায় দীর্ঘ ৪৫ মিনিট যাবত মুঘল ধারায় বৃষ্টি নেমে আসে। বৃষ্টির সঙ্গে ঝড়ো হাওয়া চলছে0
0
Report
Advertisement
उदयपुर वन परिक्षेत्र में हाथी मौतों से हड़कंप, ग्रामीण करंट से मारने की आशंका
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में 14 दिनों में दूसरी हाथी की मौत के बाद हड़कम मच गया हैं। आपको बता दे कि उदयपुर वन परिक्षेत्र के कुसुवा मुड़ा के पास नर हाथी का शव मिला है। इसके पूर्व 14 की संख्या में आए कर्मकट्टा जंगल में एक हाथी की करंट लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद से वन विभाग अलर्ट नजर आ रहा है। वही बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा जंगल में करंट लगाकर हाथियों को मारने की कोशिश की जा रही है। लेकिन वन विभाग हाथियों को सुरक्षित जंगलों की ओर खदेड़ने ने में नाकाम नजर आ रहा है तो वही ग्रामीण हाथियों के दुश्मन बनकर रात में करंट लगाकर हाथियों को मरने का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में वन विभाग पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं जहां लाखों रुपए खर्च कर हाथियों को सुरक्षित रखने की कवायद की जा रही है तो वहीं ग्रामीण हाथियों के दुश्मन बने फिर रहे हैं। अब देखना होगा कि वन विभाग आगे क्या कदम उठाता है।0
0
Report
बक्सा टाइगर जंगल में ही, 28 मील तक घूमा, फिर भी असम नहीं छोड़ा
Noida, Uttar Pradesh:बक्सा टाइगर अभी भी बक्सा में ही है - वन मंत्री का दावा अलीपुरद्वार "मैं चार दीवारों के भीतर कैद नहीं रहूँगी; मैं बाहर निकलकर दुनिया देखूँगी।" 29 सितंबर को, बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से एक तीन साल की बाघिन को बक्सा के जंगल में लाया गया था। यहाँ आने के बाद, उसे बक्सा के जंगल में 25 मील के दायरे वाले एक बाड़े में रखा गया था। 2 अक्टूबर को, राज्य के मुख्यमंत्री ने उसे जंगल में आज़ाद कर दिया; लेकिन दो दिन बाद—4 अक्टूबर को—बाघिन ने खुद ही बाड़े से बाहर निकलने का फैसला किया और लगभग 20 दिन तक बक्सा के जंगल में घूमती रही। इसके बाद, वह असम की ओर बढ़ने लगी। 24 अक्टूबर को, उसे असम के कचुगांव डिविजन में स्थित रायमोना नेशनल पार्क के जंगलों में देखा गया। लगभग आठ दिन बाद, 3 नवंबर को, उसे बेहोश करके वापस बक्सा लाया गया। उसे फिर से एक बाड़े में रखा गया—जहाँ से उसने बाहर निकलने की लगातार कोशिशें कीं। आखिरकार, उसने लगभग ढाई फीट गहरा गड्ढा खोद लिया और एक रास्ता बना लिया, जिसके ज़रिए वह फिर से जंगल में निकल गई। कल रात से उसके रेडियो कॉलर से कोई सिग्नल नहीं मिल रहा था, जिससे यह माना जाने लगा कि वह शायद फिर से असम भाग गई है। राज्य के वन मंत्री मनोज ओरांव खुद बक्सा के जंगल में स्थिति का जायज़ा लेने पहुँचे। बाद में, उसके रेडियो कॉलर से मिले सिग्नलों से पता चला कि बाघिन कहीं भागी नहीं है—वह बस 25 मील के दायरे से आगे बढ़कर 28 मील के निशान तक पहुँच गई थी और उसने सफलताप्रव शिकार भी कर लिया था। उस पर निगर रखने के लिए तीन प्रशिक्षित हाथियों और सौ से ज़्यादा वन कर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह दोबारा असम न भाग जाए।0
0
Report
जमशेदपुर में गोबर्धन पूजा, गौ माता की पूजा से झारखण्ड में खुशहाली की कामना
Jamshedpur, Jharkhand:आज गोबर्धन पूजा है जिसको लेकर जमशेदपुर में पूजा की धूम देखने को मिल रही है. इस मौके पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गोबर्धन पूजा के मौके पर गौ माता की पूजा की. इस मौके पर उनकी पुत्र वधु सह विधायक पूर्णिमा दास साहू, पत्नी रुक्मणि देवी और पुत्र ललित दास पूजा में शामिल हुए; सभी ने पूरे विधिविधान के साथ गौ माता की पूजा अर्चना की. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह पूजा गौ माता को संगतक्षण करने का भी होता है, उन्होंने गौ माता का संग्रक्षण करने को लेकर भी लोगों से अपील की, साथ ही भगवान कृष्ण से कामना की कि सभी के घरों में सुख शांति और समृद्धि लाए. वही विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि भगवान कृष्ण और गौ माता पूरे झारखण्ड वासियों के जीवन में खुशहाली लाए, उन्होंने कहा कि गौ माता की आज पूजा अर्चना पूरे परिवार के साथ किया, गौ माता सभी के जीवन में खुशियाँ लाए यही कामना करते है।0
0
Report
Advertisement
आशा लकड़ा ने लोहरदगा में जनजातीय समुदायों से मिलने का आह्वान किया
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा परिषदन भवन परिसर में राष्ट्रीय जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा पहुंची। मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान इन्होंने कहा की निशा भगत की मौत होना काफी गंभीर विषय है। इस मामले को लेकर आयोग भी गंभीर है। इन्होनें कहा की झारखंड में इनका लगातार दौरा चल रहा है। ऐसे में राज्य भर के जनजाति समुदाय के लोगों से मिलने और उनकी स्थिति पर आयोग की नजर होने की बात इन्होंने कही। साथ ही इन्होंने कहा की घाघरा में बड़ा मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है。0
0
Report
संतोष पांडेय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, संसद में बहस की चुनौती दी
Raipur, Chhattisgarh:सांसद और छत्तीसगढ़ भाजपा मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, नेहा बोरा को भी घेरा, नक्सली और आतंकियों के समर्थन में खड़ा रहने वाला बताया, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डिबेट के बजाय संसद में बहस की दी चुनौती0
0
Report
नावाडीह गोलीकांड में कारू महतो गिरफ्तार, देसी कट्टा-दो जिंदा गोली बरामद
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र में गोलीकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से देसी कट्टा और दो जिंदा गोली भी बरामद हुई है. बताते चले कि बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र में 7 नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे गोली चलने से सनसनी फैल गई थी। आरोप है कि कारू महतो ने कुलदीप कुमार महतो पर जान मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली लगने से कुलदीप कुमार महतो बुरी तरह से जख्मी हो गया था। इस मामले में कुलदीप कुमार महतो के लिखित आवेदन पर नावाडीह थाना में कांड संख्या 81/2026 दर्ज किया गया。 मामला गंभीर था, इसलिए बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेरमो तेनुघाट के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया。 अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्राथमिक अभियुक्त कारू महतो नावाडीह थाना क्षेत्र के अहरडीह लंगड़ाटांड़ जंगल में हथियार के साथ फिर किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है。 सूचना मिलते ही पुलिस ने जंगल में छापामारी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने उसे पकड़ लिया。 तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी मेड का लोहे का सिक्सर और दो जिंदा गोली बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम कारू महतो, पिता स्वर्गीय लालजी महतो, ग्राम नावाडीह बताया। पूछताछ में उसने गोली चलाने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि पैसे के अभाव के कारण उसने कुलदीप कुमार महतो से उधार में पैसा मांगा था। पैसा देने से इनकार करने पर उसने गुस्से में आकर गोली चला दी。 अवैध हथियार रखने के मामले में नावाडीह थाना में दूसरा कांड संख्या 82/2026 भी दर्ज किया गया। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी कारू महतो का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उन पर दुमका, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा, डुमरी और नावाडीह थाना में पहले से ही हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे कई कांड दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर शराब ठेके पर बदमाशों का जिंदा जलाने का प्रयास, सेल्समैन घायल
Dudu, Rajasthan:रेनवाल (जयपुर) शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने का प्रयास करने का मामला आया सामने। बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल डालकर सेल्समैन को आग लगाकर जलाने का किया प्रयास। दुकान में रखी शराब की बोतलों में भी लगी आग, शराब ठेके के आसपास मचा हड़कंप। गंभीर झुलसे सेल्समैन कैलाश सिंह को जयपुर किया रेफर, इलाज जारी। वारदात के बाद सभी बदमाश मौके से फरार, प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश बताई जा रही वारदात की वजह रेनवाल थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी, पुलिस ने टीम की गठित।0
0
Report
हजरतगंज के पॉश चौराहे पर डेड बॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ हजरतगंज जैसे पॉश चौराहे पर मिली डेड बॉडी ट्रैफिक बूथ के पीछे मिली डेड बॉडी डेड बॉडी मिलने से इलाके में मचा हड़कंप डेड बॉडी की सूचना पर पहुंची पुलिस शव की अभी तक नहीं हो सकी शिनाख्त पुलिस बॉडी को लेकर सिविल अस्पताल गई जहां डाक्टरों ने किया मृत घोषित0
0
Report
24 घंटे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का 24 घंटे में खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार. बिजनौर के किरतपुर थाना इलाके में 4-5 नवंबर की रात नया गांव के निवासी जयप्रकाश की ट्रॉली चोरी हो गई थी. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही योगेश उर्फ रितिक, हनी और मनीष के नाम से आरोपियों की पहचान की. योगेश उर्फ रितिक को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर मोतीचूर के पास एक ईंट भट्ठे के निकट कबाड़ी के गोदाम के पास छिपाकर रखा गया जॉन डिजायर ट्रैक्टर और चोरी की गई ट्रॉली बरामद. आरोपी अपने साथियों के साथ ट्रॉली बेचने की फिराक में था. फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पकड़ा गया आरोपी योगेश उर्फ ऋतिक नेवी मे नौकरी करता है.0
0
Report
Advertisement
