icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाई कोर्ट के आदेश से मानसरोवर का पत्रकार कॉलोनी सामुदायिक भवन फिर से खुला

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान हाई कोर्ट की खंडपीठ ने मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी के सामुदायिक भवन को आगामी एक माह में पहले की तरह आमजन के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस शोभा मेहता की खंडपीठ ने जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट को अवगत कराया कि जेडीए ने अपने जोन कार्यालय 18 और 19 को मुख्यालय में शिफ्ट कर दिया है। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि अगले एक माह के भीतर सामुदायिक भवन को पूर्व की भांति सुविधायुक्त बनाकर आमजन के उपयोग के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। जनहित याचिका की पैरवी करते हुए अधिवक्ताओं ने कोर्ट के समक्ष जोरदार दलीलें पेश कीं। उन्होंने कहा कि जेडीए द्वारा सामुदायिक भवन के सभागार में पार्टीशन कर दिए जाने के कारण उसका उपयोग जनहित में नहीं हो पा रहा है। वर्तमान स्थिति में भवन अपनी मूल उपयोगिता खो चुका है और आमजन को इससे वंचित होना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि सामुदायिक भवन को तत्काल पूर्व की स्थिति में बहाल करने के निर्देश दिए जाएं ताकि आम लोगों को फिर से इसकी सुविधाएं मिल सकें। खंडपीठ ने याचिकाकर्ता की दलीलों को स्वीकार करते हुए जेडीए के अधिवक्ता को निर्देशित किया कि आगामी एक माह में सामुदायिक भवन को पूर्व की भांति जन उपयोगी बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें और इसकी अनुपालना रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करें। जनहित याचिका दायर करने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा और पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के महासचिव नरेंद्र सर्वोदयी ने हाईकोर्ट के इस निर्णय पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ साल के लंबe संघर्ष के बाद न्यायालय ने जनहित में फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि इस आदेश से मानसरोवर क्षेत्र के आम नागरिकों को सामुदायिक भवन की सुविधा फिर से मिल सकेगी और सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत होगी। यह फैसला जनहित से जुड़े मामलों में न्यायपालिका की सक्रिय भूमिका का एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है और इससे स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल है。
0
0
Report

हाईकोर्ट ने जयपुर डिस्कॉम के खिलाफ एसीबी से तीन माह में जांच रिपोर्ट मांगी

Jaipur, Rajasthan:हाईकोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील मोविल जीनवाल की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर डिस्कॉम के कर्मचारी की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के बाद उसे चार्जशीट देने और उसके बाद जांच रिपोर्ट पर निर्णय नहीं करने के मामले में डिस्कॉम सीएमडी के खिलाफ एसीबी को तीन माह में जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। वहीं अदालत ने प्रमोशन के बिंदु पर मामले की शुक्रवार को तय की है। जस्टिस रवि चिरानिया की एकलपीठ ने यह आदेश आरके मीणा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- याचिका में अधिवक्ता अजातशत्रु मीणा और मोविल जीनवाल ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता ने साल 2022-23 की एसई पद पर पदोन्नति को लेकर याचिका दायर की थी। जिसमें कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1 अप्रैल, 1997 से रोस्टर रजिस्टर रखना जरूरी है। इसके बावजूद भी डिस्कॉम बिना रोस्टर रजिस्टर रखे पदोन्नतियां कर रहा है। वहीं याचिका दायर करने के बाद याचिकाकर्ता को पदोन्नति से वंचित करने के लिए तीन आरोप पत्र दिए गए। जिस पर जांच कर जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट भी दे दी। इस जांच रिपोर्ट पर डीपीसी की चेयरपर्सन और अनुशासनात्मक जांच प्राधिकारी, जो कि सीएमडी भी है, ने कोई आदेश पारित नहीं किया और डीपीसी आयोजित कर ली। याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया की पूर्व में अदालत ने सीएमडी से शपथ पत्र पेश कर रोस्टर रजिस्टर संधारित करने की जानकारी मांगी थी, लेकिन रोस्टर रजिस्टर देने के बाद सारणीबद्ध डेटा ही दिया गया। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने एसीबी को जांच करने के आदेश दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

UP बोर्ड 10वीं में फर्रुखाबाद की अंशिका यादव ने हासिल किया प्रदेश में चौथा स्थान,IAS अधिकारी बनना है

Sundaram SinghSundaram SinghFollow8m ago
Farrukhabad, Uttar Pradesh:एक सामान्य किसान की बेटी ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में चौथा और जिले में पहला स्थान हासिल किया है। नवाबगंज क्षेत्र के गांव परमनगर गंगलऊ निवासी छात्रा अंशिका यादव सूर्य कुमारी इंटर कालेज मंझना की छात्रा हैं। उनके पिता मनीष कुमार यादव सामान्य किसान हैं और मां निशि यादव गृहणी हैं। अंशिका ने बताया कि वह नियमित रूप से सुबह चार बजे उठकर पढ़ती थीं। स्कूल से लौटने के बाद भी होमवर्क करने के बाद रात 11 बजे तक पढ़ाई करती थी। हाईस्कूल में आने के बाद टेलीविजन देखना बिल्कुल बंद कर दिया था और मोबाइल का इस्तेमाल केवल पढ़ाई के लिए ही करती थीं। जो विषय समझ में नहीं आता था, स्कूल में शिक्षकों से बेहिचक पूछ लेती थी। पढ़ाई में मां ने बहुत सहयोग किया है।अंशिका ने बताया वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती है।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में एयर स्ट्राइक मॉकड्रिल से आपदा तैयारी में सुधार

Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - गुरुवार को आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए एयर स्ट्राइक मॉकड्रिल आयोजित की गई। जोधपुर एयर विंग से एयर स्ट्राइक की सूचना मिलते ही पूरे शहर में इमरजेंसी रिस्पॉन्स शुरू कर दिया गया। प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा विभाग और सिविल डिफेंस की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया। मॉकड्रिल के दौरान राणा प्रताप सागर बांध क्षेत्र में आग, रिसाव और हमले जैसी स्थितियां बनाई गईं, वहीं भारी पानी संयंत्र में गैस रिसाव और कॉलोनी में इमारत ढहने के सीन भी क्रिएट किए गए। घायलों को तुरंत राहत देकर अस्पताल पहुंचाया गया। एडीएम विनोद मल्होत्रा ने इसे सफल अभ्यास बताते हुए तैयारियों को मजबूत बताया।
0
0
Report
Advertisement

बहेड़ी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प: आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित, यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव

Baheri, Uttar Pradesh:जनपद बरेली की तहसील बहेड़ी में स्थित रेलवे स्टेशन अब नए रूप और सुविधाओं के साथ यात्रियों का स्वागत कर रहा है। पुनर्विकास के तहत बहेड़ी रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप दिया गया है, जिससे यहां आने-जाने वाले यात्रियों को पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा अनुभव मिल सकेगा। स्टेशन परिसर में किए गए बदलाव न सिर्फ इसकी सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि यात्रियों की जरूरतों को भी ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं। स्टेशन पर अब एक आकर्षक और आधुनिक भवन तैयार किया गया है, जिसके साथ ही विशाल सर्कुलेटिंग एरिया विकसित किया गया है। इससे यात्रियों के आवागमन में आसानी होगी और भीड़भाड़ की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा, यात्रियों के लिए आरामदायक वेटिंग एरिया की व्यवस्था की गई है, जहां वे अपनी ट्रेन का इंतजार सुविधाजनक तरीके से कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर आधुनिक प्रसाधन (टॉयलेट) भी बनाए गए हैं, जिनमें स्वच्छता और बेहतर रखरखाव का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही पूरे स्टेशन परिसर में बेहतर साइनेज लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म, निकास द्वार और अन्य सुविधाओं तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। रात के समय यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्नत प्रकाश व्यवस्था भी की गई है, जिससे स्टेशन परिसर रोशनी से जगमगाता रहता है। कुल मिलाकर, बहेड़ी रेलवे स्टेशन का यह पुनर्विकास स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रहा है, जो क्षेत्र के विकास और आधुनिकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
0
0
Report

पिथौरागढ़ में ओवर स्पीड बाइक ने बुजुर्ग चालक को टक्कर दी, वीडियो वायरल

Noida, Uttar Pradesh:वायरल वीडियो। पिथौरागढ़ में डाट पुलिया, सरस बाजार के आगे एक तेज बाइक राइडर ने ओवर स्पीड में आते हुए सामने से आ रहे बुजुर्ग बाइक चालक को जोरदार टकर मार दी। टकर लगने से बुजुर्ग व्यक्ति बाइक से रोड पर गिर गया जिसे काफी गंभीर चोट आई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इन दिनों पिथौरागढ़ की रोडों पर बाइकर्स का ओवर स्पीड का आतंक देखने को मिल रहा है। यह कोई पहला एक्सीडेंट नहीं, पहले भी कई बार इनके कारण कई लोग गंभीर चोटों से घायल हुए हैं और कुछ की जान तक जा चुकी है। ऐसी घटनाएं पुलिस प्रशासन की रोड सेफ्टी और ओवर स्पीड राइडर्स के अभियानों की पोल खोलते हैं।
0
0
Report
Advertisement

मुरैना में परशुराम जन्मोत्सव: चल समारोह ने शहर में भक्तिमय माहौल बना दिया

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर आज आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला… जहां हजारों की संख्या में विप्रबंधुओं ने भव्य चल समारोह निकालकर पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया… भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मुरैना में भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। यह चल समारोह बागचीनी चौखट्टा स्थित भगवान परशुराम मंदिर से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विप्रबंधु शामिल हुए。 हाथों में ध्वज और बैनर लिए श्रद्धालु भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते नजर आए। पूरे रास्ते में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। चल समारोह शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ परशुराम मंदिर पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया。 कहीं फूलों की वर्षा की गई तो कहीं शीतल पेय और प्रसाद वितरित कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद नजर आई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top