Back
यूपी ललितपुर: मंत्री पुत्र की गाड़ी से हादसा, दो युवकों की मौत, जाम
ASAMIT SONI
Feb 09, 2026 05:16:08
ललितपुर, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में 27 जनवरी को मंत्री मनोहरलाल पंथ की तेजरफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाईक सवार युवकों को कुचल दिया था । जिस दर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी थी , वहीं दो अन्य युवक भी गम्भीर रूप से घायल हुये थे । जिनमें से एक और युवक की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी , जिसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा लिया और आरोपी मंत्री पुत्र के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं । मंत्री के बेटे नरेश पंथ पर शराब के नशे में धुत्त होकर फॉर्च्यूनर कार चलाने का आरोप था , दर्घटना के बाद मंत्री पुत्र ग्रामीणों को धमकी देते हुये मौके से फरार हो गया था । मामला जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत बरखेरा ग्राम के पास का था ।
आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि मंत्री मनोहरलाल पंथ के बेटे पर पुलिस द्वारा अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं कि गयी है । जबकि पुलिस ने पूर्व में आरोपी मंत्री पुत्र नरेश पंथ के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया था । वहीं एक और अनुज यादव नाम के युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी , वहीं पूर्व में अनुज यादव के भाई शिवेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गयी थी । परिवार में दूसरे भाई की मौत के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है । आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों द्वारा शव रखकर जाम लगाये जाने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी और पुलिस बल पहुँचकर परिजनों को समझाने में जुटी हुई है ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 09, 2026 09:02:120
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 09, 2026 09:01:430
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 09, 2026 09:01:090
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 09, 2026 09:00:330
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 09, 2026 09:00:190
Report
1
Report
0
Report
0
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 09, 2026 08:49:590
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 09, 2026 08:49:490
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 09, 2026 08:49:280
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 09, 2026 08:49:120
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 09, 2026 08:48:480
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 09, 2026 08:47:590
Report
PPPoonam Purohit
FollowFeb 09, 2026 08:47:460
Report