ट्रैफिक पुलिस ने चैकिंग के दौरान संदिग्ध ATM चोर को पकड़ा
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ATM चोर को हिरासत में लिया है। आरोपी के पास से अलग अलग बैंकों के आधा सैकड़ा से अधिक ATM कार्ड भी बरामद किये हैं । वाहन चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध युवक पुलिस कर्मियों को देखकर भागने लगा तो युवक को पकड़कर पहले पुलिस कर्मियों ने उसकी पिटाई की फिर उसके पास से कई बैंकों के ATM कार्ड भी बरामद किये । जिसके बाद संदिग्ध से पूछताछ के लिये पुलिस अपने साथ थाने ले गयी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इलाईट का है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा,15 नाम दर्ज और 40अज्ञात
Odera, Uttar Pradesh:हमीरपुर:- राठ में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा, उपनिरीक्षक सत्यम सिंह की तहरीर पर 14 नामजद सहित 30-40 लोगो पर दर्ज किया गया मुकदमा, बिना अनुमति जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने और पेट्रोल डालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का आरोप, काजीपुरा से जुलूस निकालकर चोपड़ा गेट के आगे मुख्य सड़क पर किया गया पुतला दहन, पुतला बुझाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक व दरोगा पवन चौधरी का हाथ झुलसने का पुलिस ने किया दावा, सपाइयो नें बीते दिन वोट चोरी के आरोप मे प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूका था पुतला, मानसिंह यादव, मेहराज राईन, दीपक यादव, मीरा यादव समेत 14 नामजद और 30 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज...!!
