284403
ललितपुर में LUCC चिटफंड घोटाले का फरार आरोपी राहुल तिवारी गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:LUCC नाम से फर्जी चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों से हजारों करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का फरार आरोपी राहुल तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 1.51 लाख रुपये, 2 मोबाइल और कंपनी के कागजात बरामद किए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Motihari में नागा सिंह की जमीन के विवाद के बीच राकेश शर्मा पर सवाल
Motihari, Bihar:राकेश शर्मा के यहां छापा की वजह कही नागा सिंह की बेशकीमती जमीन तो नहीं ? मोतिहारी में पिछले दिनों पुलिस ने एक चर्चित कारवाई किया था जिसमें भू माफिया राकेश शर्मा के घर से दो बंदूक,दो पिस्टल,सैकड़ों राउंड गोली,शराब के साथ लाखों रुपए कैश बरामद हुआ था। साथ ही जमीन के दर्जनों कागजात भी बरामद हुआ था। तब कारवाई से जिस एसडीपीओ को अलग रखा गया था उन्हीं से कारवाही के बाद प्रेसवार्ता की जिम्मेदारी दी गई थी। यानी जिस अधिकारी को कारवाही की बहुत विस्तृत जानकारी नहीं थी उन्होंने मीडिया से जानकारी साझा किया था।उसी दिन रात में ही पुलिस के आलाधिकारी छतौनी थाना पर पहुंच कर मामले का रिव्यू भी किया था। चारों तरफ पुलिस की तारीफ होने लगी। पर अब लोग सवाल भी पूछने लगे हैं कि जिला में जब भू माफिया की लिस्ट बनी थी तब उस लिस्ट में राकेश शर्मा का नाम क्यों नहीं था ? जिस एसडीपीओ ने छापेमारी का नेतृत्व किया था उन्हें प्रेसवार्ता से अलग क्यों रखा गया ? मोतिहारी में अब इस बात की चर्चा होने लगी है कि तमाम सवालों के पीछे कही एनएच पर नागा सिंह की 18 कट्ठा जमीन तो नहीं ? दरअसल बरियारपुर में एन एच किनारे नागा सिंह की जमीन है जिसकी कीमत करोड़ों में है। उक्त जमीन को लेकर राकेश शर्मा और एक दूसरा गुट आमने सामने हो गया । एक ही जमीन पर दोनों गुट ने नागा सिंह और उनके परिजन से एग्रीमेंट करने का दावा किया। पुलिस सूत्रों की माने तो दूसरे गुट ने राकेश शर्मा को जमीन से पीछे हटने का मैसेज भेजा था । जब राकेश शर्मा पीछे हटने से इंकार किया तो प्लानिंग कुछ और करने की हुई पर सदर एसडीपीओ दिलीप सिंह के इलाके में आपराधिक वारदात को अंजाम देने का अंजाम क्या होगा इसे सोचकर तय किया गया कि कैसे राकेश शर्मा को बैकफुट पर लाया जाए। फिर राकेश शर्मा के घर में रखे आपत्तिजनक सामानों की पुलिस के आलाधिकारी को सूचना दी गई। फिर क्या था पुलिस एक्टिव हुई और भू माफिया या अपराधी के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए जाने जानते वाले एसपी ने टीम बनाकर पूरी कारवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान राकेश शर्मा तो नहीं मिला पर उसके घर से कई आपत्तिजनक सामान मिला। पूरे मामले में राकेश शर्मा सहित उसके बेटा और अन्य पर एफआईआर हुआ ,बेटा को जेल भेजा गया। राकेश शर्मा अब पुलिस से बचता भाग रहा है जिसका अब सीधा लाभ जमीन के दूसरे गुट को होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।0
0
Report
चांडिल बाजार डकैती: पुलिस ने आरोपी राहुल महतो व त्रिवेणी प्रसाद को किया गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल बाजार में आभूषण कारोबारी सुरेश चौधरी के घर हुई डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चांडिल निवासी राहुल कुमार महतो और धनबाद निवासी स्वर्णकार त्रिवेणी प्रसाद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 24 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, ब्रिटिशकालीन चांदी के 32 सिक्के, दो मोबाइल फोन और एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गौरतलब है कि 9- अक्टूबर की मध्यरात्रि अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, डिलीवरी कर्मी राहुल कुमार महतो ने घर की रेकी कर अपराधियों को जानकारी दी थी, जबकि धनबाद के स्वर्णकार त्रिवेणी प्रसाद पर लूटे गए आभूषण खरीदने का आरोप है। इस मामले में पहले ही पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चांडिल एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। छापेमारी दल में डीएसपी दूसरू बानसिंह, चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी, नीमडीह थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ, कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार समेत विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
औरंगाबाद: 60 फीट के रावण पुतले के साथ रावण दहन की सुरक्षा-आयोजन तैयार
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में रावण बद्ध की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के गांधी मैदान मे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में लोग यहां इकट्ठा होंगे लिहाजा आयोजन समिति के साथ साथ जिला प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा से लेकर हर तरह के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि पिछले 22 सालों से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है और इस बार 60 फीट के रावण का पुतला तैयार किया गया है। शाम 6 बजे इस कार्यक्रम का समय निर्धारित किया गया है जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ कई जन प्रतिनिधि और आम नागरिक भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार की आतिशबाजी भी काफी आकर्षक होगी।0
0
Report
Advertisement
आरा में दुर्गा पूजा के दौरान युवक की हत्या, इलाके में सनसनी
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आजकल कानून को खुलेआम धत्ता बता अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं। ताजा मामला आरा नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर में अपनी बहन के घर दुर्गा पूजा घूमने आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी मच गई है। आरा के नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर मोहल्ले में कल देर रात दुर्गा पूजा घूमने पहुंचे एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी 20 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जो अपनी बहन रेशम के घर इब्राहिम नगर आया था। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का इकलौता और सबसे छोटा सहारा था मृतक अभिषेक। अभिषेक प्राइवेट काम-धंधा कर अपना जीवनयापन करता था। वह घर में सबसे छोटा था और अपने माता-पिता का लाडला था। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मृतक के बाएं सीने में लगी गोली, फिलहाल घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। बेखौफ अपराधियों ने अभिषेक को बेहद करीब से बाएं सीने में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और हत्या के कारणों तथा अपराधियों की पहचान में जुट गई है।0
0
Report
दिल्ली में नकली ENO-FeviKwik बनाम फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:नकली ENO और FeviKwik बनाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़: ARSC/Criminal Branch, दिल्ली पुलिस ने घोंडा (उत्तर-पूर्व दिल्ली) और अमन पूरी, Nangloi में छापे mard कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. 1,97,856 नकली ENO सैशे और 310 किलोग्राम से अधिक भरे हुए सैशे (लगभग 4 लाख सैशे) बरामद हुए। 1,12,560 नकली FeviKwik सैशे जब्त। 200 किलोग्रामRaw material (Citric Acid) और 3 लाख से अधिक ENO स्टिकर, MDH मसाला सहित ब्रांडिंग सामग्री तथा FFS मशीन भी मिली. इंस्पेक्टर रॉबिन त्यागी के नेतृत्व में यह ऑपरेशन सफल रहा với ACP Vivekanand Pathak की निगरानी. FIR No. 243/26 dated 18.10.2026 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. दोनों आरोपी यातना remand पर ले जाए गए हैं. जांच अभी जारी है ताकि कच्चे माल के स्रोत, डाउनस्ट्रीम रिसीवर और वितरक ट्रेस किए जा सकें और अन्य सहयोगी पकड़े जा सकें.0
0
Report
फरीदाबाद के सराय में छह मंजिला इमारत, अवैध निर्माण प्रश्न, नपा की भूमिका पर सवाल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सराय इलाके में अवैध निर्माण का आरोप, 4 मंजिल पर रोक के बीच 6 मंजिला इमारत तैयार नगर निगम अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल, जॉइंट कमिश्नर राजेश प्रजापति ने कहा—मामले की कराएंगे जांच फरीदाबाद। शहर के सराय इलाके में अवैध निर्माण को लेकर एक बार फिर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि इलाके में निर्माण नियमों को दरकिनार कर बहुमंजिला इमारतें खड़ी की जा रही हैं। एक ओर जहां चार मंजिला इमारतों के निर्माण को लेकर रोक की बात सामने आ रही है, वहीं दूसरी ओर सराय इलाके में छह मंजिला इमारत बनकर तैयार होने का मामला सामने आया है。 स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नियमों को ताक पर रखकर इतनी ऊंची इमारत कैसे तैयार हो गई? क्या निर्माण के दौरान संबंधित अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ी या फिर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई? इलाके में ऐसी अन्य इमारतों के निर्माण को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं。 बिना कार्रवाई के कैसे खड़ी हो रही हैं बहुमंजिला इमारतें? अवैध निर्माण के मामलों में अक्सर नगर निगम की ओर से तोड़फोड़ और अन्य कार्रवाई की जाती है। ऐसे में सवाल यह है कि यदि सराय इलाके में नियमों के विपरीत छह मंजिला इमारत तैयार हुई है, तो निर्माण के दौरान संबंधित विभाग ने क्या कदम उठाए? क्या भवन के नक्शे को मंजूरी मिली थी और निर्माण निर्धारित नियमों के अनुरूप हुआ है? इन बिंदुओं की जांच जरूरी है。 स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की कथित मिलीभगत के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच और संबंधित दस्तावेजों के आधार पर ही हो सकती है。 जॉइंट कमिश्नर ने दिया जांच का आश्वासन इस मामले को लेकर जब नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर राजेश प्रजापति से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। अब सवाल यह है कि जांच कब शुरू होगी, निर्माण की वैधता की पुष्टि कैसे की जाएगी और यदि नियमों का उल्लंघन मिला तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? फिलहाल, जांच के आश्वासन के बाद निगम की कार्रवाई पर नजर रहेगी। यदि निर्माण अवैध पाया जाता है, तो यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि निर्माण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने समय रहते कदम क्यों नहीं उठाए।0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर में ज्वेलर्स लूट: 35 लाख रुपये के आभूषण बदमाश फरार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में ज्वेलर्स से करीब 35 लाख रुपये के जेवरात लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात सुआतला थाना क्षेत्र के रिपटा पुल की है, जहां राजमार्ग स्थित श्री गणेश ज्वेलर्स के संचालक सौरब सोनी को बदमाशों ने निशाना बनाया। शिकायत के मुताबिक, दुकान बंद कर घर लौटते समय पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारी गई, फिर आंखों में मिर्ची डालकर उन पर जानलेवा हमला किया गया और जेवरात से भरा बैग छीनकर तीन आरोपी फरार हो गए। बैग में गिरवी रखे गहनों के साथ ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए आए आभूषण भी थे। सूचना मिलते ही नरसिंहपुर एसपी रात के घटनास्थल पहुंचे। आरोपियों की तलाश और जल्द खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।0
0
Report
CMD ने कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण कर विद्युत उत्पादन पर ज़ोर दिया
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक देवेंद्र श्रृंगी ने सोमवार शाम झालावाड़ के कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान CMD ने प्रथम यूनिट में चल रहे मेंटेनेंस कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और वहां चल रहे कार्यों को अतिशीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों, अभियंताओं व मेंटेनेंस टीम को निर्देशित किया। सीएमडी देवेंद्र श्रृंगी ने कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट के बॉयलर, टरबाइन और ईएसपी साइट का भी निरीक्षण किया और वहां कार्य कर रही वेंडर एजेंसियों को समयबद्ध तथा उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य निष्पादित करने के लिए निर्देश दिए। बाद में कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमडी श्रृंगी ने कंट्रोल रूम अभियंताओं को पूर्ण क्षमता के साथ सुचारू विद्युत उत्पादन जारी रखने के लिए निर्देश दिए। जिसके बाद में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर वर्तमान विद्युत उत्पादन की स्थिति, कोयला आपूर्ति इकाइयों के अनुरक्षण तथा आगामी कार्य योजनाओं के बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की। सीएमडी श्रृंगी ने कहा कि प्रदेश की विद्युत आवश्यकताओं को ध्यान में रख अधिकतम दक्षता के साथ विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है,जिसमें कोताही नहीं बरती जाए।0
0
Report
रतलाम रेलवे स्टेशन बायपास पर फायरिंग: पत्नी के पिता पर संदेह, घायल पीड़ित अस्पताल में
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में बीती रात रेलवे स्टेशन बायपास से फ्रीगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। यहां स्कूटर सवार सुनील प्रजापत पर अज्ञात आरोपियों ने फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ के साथ शहर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल सुनील को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस को मौके से एक कारतूस का खोखा मिला है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक करीब तीन फायर किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस की जांच में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध आरोपी नजर आए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। इधर, घायल सुनील की पत्नी निधि के बयान से मामले में नया मोड़ आ गया है। निधि ने अपने ही पिता द्वारा पति सुनील पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। निधि के मुताबिक उसने करीब सात महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ सुनील से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि उसके पिता इस विवाह से शुरू से नाराज थे। निधि ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता पहले भी पति सुनील के साथ मारपीट कर चुके हैं, जिसकी शिकायत भी दर्ज हुई थी। निधि ने पिता का नाम कोमल सिंह पंवार बताया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक सुनील की हालत फिलहाल स्थिर है और कमर के पीछे की ओर गोली लगी है। घायल सुनील दाहोद मे एक ज्वेलरी शॉप पर काम करता है औऱ वह बीती रात स्टेशन से अपने घर की औऱ लौट रहा था तभी सुनसान जगह हमलावारो ने एक के बाद एक फायरिंग कर दी अब बेटी के आरोपों के बाद पुलिस जांच में जुटी है। जीआरपी जांच के बाद जल्द पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़: 3 साल से फरार 5 हजार इनामी आरोपी सतपाल गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : हेरोइन बरामदगी मामले में तीन साल से फरार 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार, हनुमानगढ़ के तलवाड़ा पुलिस की कार्रवाई, पंजाब के लुधियाना जिले से पकड़ा गया आरोपी सतपाल सिंह उर्फ सत्ता, 2023 के हेरोइन तस्करी मामले में पुलिस को मिली सफलता, सतपाल सिंह पर घोषित था 5 हजार रुपए का इनाम, तलवाड़ा झील क्षेत्र में 100 ग्राम हेरोइन बरामदगी के पुराने मामले में पुलिस ने की गिरफ्तारी, तलवाड़ा थाना प्रभारी एसआई राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस की दबिश, पंजाब पुलिस के सहयोग से तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार0
0
Report
ESIC पगार-ओવરटाइम मांग के लिए Gen-Z युवाओं का गर्मी में धरना
Thane, Maharashtra:Gen-Z तरुणांचा उन्हात ठिय्या.. मुरबाड, कुडवली MIDC : ESIC, पगारवाढ आणि Overtime साठी सुशिक्षित तरुणांचे आंदोलन.. मुरबाड MIDC मधून एक संवेदनशील बातमी समोर येत आहे. कंपनीच्या गेटसमोर हे आंदोलक नाहीत, तर पोटासाठी आणि हक्कासाठी लढणारी आपल्याच घरची सुशिक्षित लेकरं भर उन्हात बसली आहेत. मुरबाड तालुक्यातील कुडवली MIDC मधील कंपनीच्या गेट क्रमांक ३ समोर गेल्या आठवडया पासून येथे B.Sc, M.Sc, D.Pharma, B.Pharm, ITI आणि Engineering अशा उच्चशिक्षित पदव्या घेतलेले तरुण-तरुणी भर उन्हात आंदोलन करत आहेत. ही कुठलीही भाड्याने आणलेली गर्दी नाही. ही सर्वसामान्य शेतकरी कुटुंबातली, परिस्थितीची जाणीव असलेली तरुणाई आहे. ८ ते १० तास घाम गाळून काम करणाऱ्या या तरुणांच्या मागण्य आहेत. की आई आजारी पडल्यास उपचार मिळावा म्हणून ESIC कार्ड मिळावं, रात्रभर केलेल्या कामाचा Overtime चा मोबदला मिळावा आणि वाढत्या महागाईच्या काळात थोडी पगारवाढ मिळावी. या तीनच प्रमुख मागण्यांसाठी ही Gen-Z तरुणाई रस्त्यावर उतरली आहे. सामान्य जनतेने आणि लोकप्रतिनिधींनी या आपल्याच मातीतल्या लेकरांच्या पाठीशी उभं राहण्याची गरज आहे. कंपनी प्रशासन यावर संवेदनशीलपणे तोडगा काढणार का? हा खरा सवाल आहे. एकीकडे रोजगाराच्या मोठ्या घोषणा केल्या जात असताना, दुसरीकडे सुशिक्षित तरुणांना साध्या हक्कांसाठी उन्हात बसावं लागतंय, हे चित्र अस्वस्थ करणारं आहे. प्रशासनाने यात तातडीने लक्ष घालण्याची गरज आहे.0
0
Report
जयपुर में विजयदशमी की धूम: रावण दहन से बुराई पर अच्छाई की जीत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी जयपुर में आज विजयदशमी का पर्व धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। नवरात्र के समापन के साथ ही दशहरे को लेकर शहर में विशेष तैयारियां की गई हैं। शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया जाएगा。 विजयदशमी के अवसर पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन कर भगवान श्रीराम की विजय का उत्सव मनाया जाएगा। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। दशहरे के पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में खास उत्साह देखने को मिल रहा है。 वहीं, कल कन्या पूजन के साथ ही शारदीय नवरात्र का समापन हुआ। नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना करने के बाद श्रद्धालु अब विजयदशमी के पर्व पर पूजा-अर्चना करेंगे। शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में दर्शन, पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी है。 विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजा की भी विशेष परंपरा है। इस अवसर पर लोग अपने शस्त्रों और औजारों की पूजा कर सुख-समृद्धि और विजय की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व अन्याय, अहंकार और नकारात्मकता पर विजय का प्रतीक है。0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में कोहरे और ठंड से सड़कें खतरे की घंटी, यात्रियों को सावधान रहने को कहा गया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में ठंड की दस्तक के साथ ही धुंध के आगोश में शहर दिखाई देने लगा है। एक ओर जहां प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों पर कुदरत ने धीरे-धीरे बर्फ की बिखेरना शुरू कर दी है तो साथ ही निचले इलाकों में कोहरे की चादर से जनजीवन प्रभावित दिखाई दे रहा है। जी हां बिलासपुर शहर में जहां सुबह व शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है तो साथ ही सुबह के समय धुंध भी बढ़ती नजर आ रही है। वहीं आलम यह है कि धूंध की वजह से विजिबिलिटी घटने से वाहन चालकों को सफर करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बता दें बिलासपुर शहर का अधिकतर क्षेत्र गोविंद सागर झील के किनारे है इसीलिए यहां सर्दियों के मौसम में अकसर धुंध की मार देखने को मिलती है, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप रहता है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोगों व दुकानदारों को अलाव का सहारा भी लेना पड़ता है। वहीं स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि धुंध के कारण जहां सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने लगी है तो साथ ही उन्हें वाहन चलाते समय डिपर व लाइट का सहारा लेना पड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बिलासपुर व आसपास के क्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा धूंध देखने को मिल सकती है, ऐसे में सभी वाहन चालकों को ध्यानपूर्वक वाहन चलाने की जरूरत है और धुंध के समय सड़कों पर घूम रहे अवारा पशुओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए ताकि किसी तरह का कोई सड़क हादसा पेश ना हो सके।0
0
Report
लातेहार के असुर समुदाय दशहरे पर शोक मनाता, नवमी-दशमी उपवास
Latehar, Jharkhand:दशहरा पर जब पूरे देश में भक्ति, हर्ष और उल्लास का माहौल है, तब लातेहार झारखंड के लातेहार में रहने वाली असुर जनजाति के लिए दशहरा में हर्ष और उल्लास की जगह शोक का माहौल होता है । इनका कहना है कि महिषासुर महिलाओं पर हथियार नहीं उठाते थे, इसलिए देवी दुर्गा को आगे कर उनकी छल से हत्या कर दी गई । लातेहार के चंदवा प्रखंड के बारी एटे ग्राम और बालूमाथ प्रखंड के मसियातु ग्राम में असुर जाति समुदाय के लोग रहते इस गांव में तो रावण को पूर्वज के रूप में पूजा जाता है । लातेहार जिले में आज से असुर जनजाति का दो दिवसीय शोक पर्व शुरू हो गया है। चंदवा प्रखंड के बारी एटे ग्राम और बालूमाथ प्रखंड के मासियातू ग्राम असुर जाति के लोग आज नवमी से उपवास पर हैं। समुदाय के लोगों ने कहा कि वे महिषासुर को अपना पूर्वज और जमीन का राजा मानते हैं, इसलिए दुर्गा पूजा में शामिल न होकर शोक मनाते हैं। इसको लेकर समुदाय के लोगों ने अपने-अपने गांव से बयान दिया है।हम लोग पहले से ही भैंसासुर के वंशज हैं, उसी के अनुसार हम लोग असुर कहलाते हैं। असुर का जो मान-सम्मान रहा है, उसी को लेकर हम चलते हैं। दुर्गा पूजा में नवमी तिथि को भैंसासुर को मारा जाता है, उसी में हम लोग दो दिन - नौमी और दसमी को शोक मनाते हैं । झारखंड में यही परंपरा कम-ज्यादा हर जगह मनाई जाती है। बहुत लोग नहीं जानने के कारण नहीं बता पाते, लेकिन जो जान रहे हैं, वे अपने नियम और सिस्टम को लेकर चलते आ रहे हैं और हम लोग उसी हिसाब से मान रहे हैं। शोक हम लोग वैसे ही मनाते हैं जैसे कोई आदमी मर जाता है। विसर्जन होने के बाद हम लोग अपना शोक तोड़ते हैं। हम लोग विसर्जन में शामिल नहीं होते हैं। हम लोग असुर हैं, भैंसासुर के वंशज हैं और नवमी और विजयदशमी को शोक मनाते हैं। इस दौरान खान-पान में परहेज करते हैं। कुछ छोटे बच्चे थोड़ा-बहुत खा लेते हैं, लेकिन बड़े लोग शिकार और मछली नहीं खाते। नवमी और विजयदशमी को हमारा यही मान्यता है कि हम शोक में रहते हैं और उपवास करते हैं। विजयदशमी के बाद ही खान-पान शुरू होता है, क्योंकि हम भैंसासुर के वंशज हैं। दुर्गा मां ने उसको मारा था, इसलिए हम लोग शोक मनाते हैं। शोक में हम सादा-सूखा खाते हैं और सुबह से उपवास करते हैं। आज हम उपवास है किए है । नवमी और दशमी दो दिन हम उपवास करते हैं। भैंसासुर को दुर्गा मां ने मारा, उसी कारण हम लोग ये मनाते हैं। दो दिन नवमी और दशमी को हम लोग व्रत रखते हैं। घर में जो खाना-पीना रहता है उसी से शाम को व्रत तोड़ते हैं। जब दुर्गा मां का विसर्जन हो जाता है, उसके बाद हम लोग घर का बना हुआ खाना खा सकते हैं। देखिए, जैसे हमारे पुरखा मनाते आ रहे हैं, वही परंपरा हम लोग में चल रही है। उसी तरह हम लोग भी मनाते हैं। जो पूजा-पाठ है, सब अपने घर में ही पूजा करते हैं। हम लोग महिषासुर के वंशज कहे जाते हैं। उपवास मना रहे हैं। सादा-सूखा खाकर रह रहे हैं। एक दिन, दो दिन ऐसे ही उपवास पर रहते हैं। घर का काम करके खाते हैं, उपवास करके त्योहार मनाते हैं। हां, भैंसासुर हमारे पूर्वज हैं, ऐसा मानते आ रहे हैं। जो नवमी-दशमी होता है, घर में ही उपवास करते हैं और वही करके चलते हैं। हम मंदिर-उंदिल, दुर्गा पूजा में नहीं जाते हैं, अपने घर-घर में ही मनाते हैं। अपना जो पहले से आता है - गंध, धूप, दारू, पानी चढ़ाकर पूजा करते हैं। उपवास भी रखते हैं। पूर्वजों से मानते आए हैं तो वही मानते हैं। भैंसासुर हमारे जमीन के राजा थे, मिट्टी से हम लोहा पैदा करते थे पहले। उसके बाद राजा के बाद हम लोग यहां-वहां भागते चले, अंग्रेजों ने लूट लिया, उसके बाद सब तितर-बितर हो गए।0
0
Report
पटना में पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए गंगा किनारे कृत्रिम तालाब बने
Patna, Bihar:पटना में पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर खास व्यवस्था की गई है. गंगा नदी में सीधे कोई मूर्ति विसर्जन नहीं किया जाएगा. गंगा घाट किनारे जगह जगह पर कृत्रिम घाट बनाए गए हैं. पर्यावरण संरक्षण को लेकर उठाए गए कदम के तहत यह कृत्रिम तालाब तैयार किया गया है. मूर्ति विसर्जन इन्हीं कृत्रिम तालाब में किया जायेगा और इसके लिए प्रशासन के ओर से खास व्यवस्था की गई है. दीघा घाट पर गंगा नदी किनारे दो कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं. जायजा लिया जी मीडिया संवाददाता रजनीश ने.0
0
Report
Advertisement
