जेल से जमानत पर छूटे हत्यारोपियों ने मनाया जश्न, हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक हत्या के मामले में जमानत पर रिहा होकर घर पहुंचे दो आरोपियों को बैंड बाजा बारात के साथ जश्न मनाना और हर्ष फायरिंग करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों, डिग्गी राजा और महाराज सिंह, को गिरफ्तार कर फिर से जेल भेज दिया। ये आरोपी 2008 के हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध थे और हाल ही में जमानत पर रिहा हुए थे। मामला तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के अशऊपुरा गांव का है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
