Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lalitpur284405

ललितपुरः थाना महरौनी पुलिस ने मुखबिर कि सूचना पर आरोपियों को किया गिरफ्तार

Nov 28, 2024 15:31:34
Mahrauni, Uttar Pradesh

ललितपुर पुलिस ने आरोपी रोहित पुत्र राजेश यादव और राजेश यादव पुत्र रामचरन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनकी जानकारी खास मुखबिर से मिली थी। पुलिस ने कहा कि इनके खिलाफ उचित कार्रवाई करके न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DMDILEEP MISHRA
Mar 29, 2026 05:32:08
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में बेलरायां वन रेंज के फोटहा फार्म में सात साल की बच्ची को मौत के घाट उतारने वाला तेंदुआ पिजंडे में कैद हो गया है। तेंदुए ने घर मे खाना खा रही बच्ची को घर उठा ले गया था जिसके बाद बच्ची का शव खेत मे मिला था । मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए 10 कैमरे और पांच पिजंडे लगाए थे। 2 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार वन विभाग की टीम को सफलता मिली और शिकार के लालच में आदमखोर तेंदुआ वन विभाग के द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गया। जैसे ही तेंदुआ पकड़े जाने की सूचना आसपास के इलाकों में पहुंची वैसे ही मिलकर लोगों की भीड़ लग गई और लोग वीडियो बनाते नजर आए। फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए को रेंज कार्यालय लेकर आई है जिसके बाद तेंदुए के भविष्य पर फैसला किया जाएगा。
0
comment0
Report
PSPritesh Sharda
Mar 29, 2026 05:31:23
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नीमच के जावद में आयोजित 'जहर मुक्त खेती' कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच से माफियाओं को कड़ी चेतावनी दी है। विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा विधानसभा में नीमच के रसूखदार शराब कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने की सराहना करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि नीमच का कोई भी माफिया हो, कितना भी बड़ा हो, उसे यहीं से उठवा दिया जाएगा। उन्होंने विधायक को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह डॉ. मोहन यादव की सरकार है और वह स्वयं उनके साथ खड़े हैं, इसलिए किसी से डरने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर विधायक परिहार ने भी मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सरकार के इस रुख से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ 'दूध का दूध और पानी का पानी' हो गया है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 29, 2026 05:30:49
Sikar, Rajasthan:सीकर रोपवे की सुविधा सीकर के खाटूश्यामजी आने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही यहां पर आने वाले भक्तों को रोपवे की सुविधा मिल सकती है। दो किलोमीटर के रूट के लिए प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। नगर पालिका ने इस संबंध में आपत्तियां मांगी है। खाटू श्याम जी में यह रोपवे ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट,नगरपालिका कार्यालय से लेकर गुरुजी मेडिकल होते हुए मंदिर तक बनाया जाना प्रस्तावित। इस प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन, संचालन और प्रबंधन के लिए श्री श्याम इन्फ्रा प्रोजेक्ट, जयपुर द्वारा जिला कलेक्टर को लाइसेंस के लिए ड्राफ्ट प्रस्तुत किया गया है। नगरपालिका खाटूश्यामजी ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। आमजन से 30 दिनों के भीतर अपने सुझाव व आपत्तियां जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। नगरपालिका प्रशासन ने बताया कि इच्छुक नागरिक इस परियोजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी नगरपालिका कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि खाटूश्यामजी में हर साल करीब 70 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में रोप वे की सुविधा शुरू होने के बाद भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 29, 2026 05:30:38
Alwar, Rajasthan:अलवर में रामगढ़ थाना क्षेत्र के जय कॉलोनी में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 11 हजार केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक की पहचान राज, पुत्र धारा सिंह भोपा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धारा सिंह का परिवार रामगढ़ में झुग्गी-झोपड़ी में रहकर मजदूरी कर जीवनयापन करता है। शनिवार शाम को राज पास के बच्चों के साथ खेलते-खेलते एक पड़ोसी मकान की छत पर चढ़ गया। इसी दौरान वह वहां से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय उसके माता-पिता नौगांव में मजदूरी करने गए हुए थे। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। फिलहाल बालक की हालत गंभीर बनी हुई है。
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 29, 2026 05:30:22
Morena, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में नशे में धुत्त ड्राइवर का आतंक देखने को मिला है। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी गुमटियों को टक्कर मारते हुए भारी नुकसान पहुंचाया。 बताया जा रहा है कि अनियंत्रित गाड़ी ने एक बाइक सवार को भी कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है。 फिलहाल घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है。
0
comment0
Report
SRShivam RAj
Mar 29, 2026 05:30:06
Patna, Bihar:शिवम् राज-पटना- बिहार में अब नई सरकार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब दिल्ली चले जाएंगे इसको लेकर अब बातें हो रही है बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, नई सरकार की रूपरेखा क्या होगी और कौन नेता किसी भूमिका में होगा । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कल यानी 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं क्योंकि एक सदस्य दो सदनों का हिस्सा नहीं हो सकता है, 14 दिन के अंदर किसी एक सदन से इस्तीफा देना होगा । आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पक्खीपुर से विधायक नितिन नवीन अपनी विधायिकी से इस्तीफा देने वाले थे लेकिन वह इस्तीफा देने विधानसभा नहीं पहुंचे । जिसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि किसी इमरजेंसी के कारण नितिन नवीन आज इस्तीफा देने नहीं पहुंचे हैं कल तक का समय बचा हुआ है इस्तीफा देने का ।
0
comment0
Report
Mar 29, 2026 05:29:01
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में देवा थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित मोहल्ला लालापुर में शनिवार को आयोजित एक निकाह समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब भोजन करने के बाद करीब 32 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। वीओ- जानकारी के अनुसार, लालापुर निवासी मोहम्मद मुहीद की पुत्री सलमा का निकाह था, जिसमें निन्दूरा ब्लॉक के खिंझना गांव से बारात आई थी। दोपहर करीब दो बजे बारातियों और मेहमानों ने भोजन किया। इसके कुछ घंटों बाद ही कई लोगों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर जैसी शिकायतें होने लगीं। शाम होते-होते हालत बिगड़ने पर एक-एक कर लोग इलाज के लिए सीएचसी पहुंचने लगे। वीओ-रात करीब नौ बजे तक मोहम्मद शरिक, मोहम्मद सफात, सान वारिश, जिया, फाहरुन निशा, मो. अनीश, रफिया, मो. जावेद, रहमा, मो. इरफान, जब्बार और असमीन रजा समेत लगभग 30 लोग अस्पताल पहुंच चुके थे। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सभी मरीजों को समय पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिससे उनकी स्थिति अब नियंत्रण में है। वीओ-घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) संगम कुमार और कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अवधेश कुमार और तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा पूरे मामले की निगरानी की। अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए और घटना की जांच शुरू करा दी है। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि भोजन में इस्तेमाल किया गया खोया खराब होने के कारण यह घटना हुई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।
346
comment0
Report
JSJAMNJAY SINHA
Mar 29, 2026 05:18:19
Mahasamund, Chhattisgarh:प्रेमी जोड़े ने तालाब किनारे लगाई फांसी, 2-3 दिन पहले घर से हुए थे फरार。 महासमुंद जिले के भंवरपुर थाना चौकी क्षेत्र से सामने आए आत्महत्या मामले में नई जानकारी सामने आई है。 मृतकों की पहचान प्रिया नाग (उम्र 20-21 वर्ष), निवासी सलीया थाना भिलाईगढ़ और सूरज सेन (उम्र 28 वर्ष), निवासी मुड़ीपार के रूप में हुई है。 जानकारी के अनुसार, दोनों ने मुड़ीपार तालाब के किनारे इमली के पेड़ पर दुपट्टा और गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली。 बताया जा रहा है कि दोनों 2-3 दिन पहले घर से भाग गए थे। प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार में नाराजगी और विरोध की बात भी सामने आ रही है। जिसे घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस को सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
193
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 29, 2026 05:18:05
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ लिया。 दर्शन के बाद चर्चा में उन्होंने कहा, जय महाकाल… मैं हर साल यहां आने की कोशिश करती हूं। जब भी मन करता है, 2-3 महीने में भी बाबा के दर्शन के लिए आ जाती हूं। जब मन विचलित होता है, तो बाबा के पास आ जाती हूं, ऐसा लगता है जैसे अपने पापा के पास आ गई हूं।” उन्होंने आगे कहा कि महाकाल मंदिर का अनुभव बेहद अद्भुत और भव्य है, जहां आकर मन को शांति मिलती है। रूपाली गांगुली ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि जीवन में एक बार भस्म आरती का दिव्य अनुभव जरूर लेना चाहिए。 मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत एवं सत्कार किया。 बाइट -टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली
329
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Mar 29, 2026 05:15:36
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती के विरुद्ध भ्रष्टाचार और अवैध धन उगाही के गंभीर आरोप लगे हैं। प्राइड फार्मा कंपनी के प्रतिनिधियों ने उनके सस्पेंशन और आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग की है। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कंपनी प्रतिनिधि रमेश मैथानी और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने बताया कि दवा निर्माण लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद उन्हें शिवालिक नगर स्थित कार्यालय बुलाया गया, जहां दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। आरोप है कि इसके बाद एक व्हाट्सएप नंबर के जरिए 15 हजार रुपये की मांग की गई, जिसमें से 10 हजार रुपये एक खाते में जमा कराए गए और बाकी राशि भी मांगी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइसेंस प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग बहानों से कई बार पैसे लिए गए और कुल मिलाकर लाखों रुपये की वसूली की गई। कंपनी प्रतिनिधियों का कहना है कि उन पर दबाव बनाकर पैसे लिए गए। प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को तत्काल सस्पेंड करने और उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की गई। फिलहाल इस मामले में अनीता भारती की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
188
comment0
Report
Advertisement
Back to top