Back
पटना में गैस आपूर्ति संकट: प्रशासन ने थाने से सिलेंडर वितरित कर राहत दी
VKVIKRANT KUMAR
Mar 19, 2026 10:46:35
Patna, Bihar
पटना के विभिन्न इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह 5-6 बजे से ही लंबी कतारें लग जा रही हैं। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि बुकिंग के दौरान ओटीपी नहीं आ रहा है और बुकिंग के बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जा रही। बुधवार को मां पटन देवी इंडियन गैस एजेंसी के पास उपभोक्ता तेज धूप में घंटों तक खड़े रहे, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल सका। रमजान के महीने में उपवास रख रहे परिवारों ने कहा कि गैस की कमी से खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पटना जिला प्रशासन हरकत में आ गया। गुरुवार को प्रशासन ने पहली बार थाने से घरेलू गैस वितरण की व्यवस्था की। मोगलपुरा TOP थाना से मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी की निगरानी में उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किया गया। यह कदम खास तौर पर गैस की कथित कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए उठाया गया है। वही इस मामले में मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं से गैस की कालाबाजारी की बड़ी संख्या में शिकायतें मिली थीं। इसके बाद आज सुबह से थाने से घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण शुरू किया गया है। करीब 450 सिलेंडर मंगाए गए हैं, जिन्हें उपभोक्ताओं के बीच बांटा जा रहा है। कई उपभोक्ताओं ने कहा कि तीन-चार घंटे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिला। वही एक महिला ने कहाँ कि बार-बार मुझे दौराया जा रहा है कभी एजेंसी तो कभी ऑफिस एजेंसी में बार-बार टालमटोल किया जा रहा हैं प्रशासन की निगरानी में अब थोड़ी उम्मीद जगी है। बाइट - मनोज कुमार, मजिस्ट्रेट
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 19, 2026 12:03:180
Report
0
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 19, 2026 12:02:580
Report
PTPreeti Tanwar
FollowMar 19, 2026 12:02:400
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 19, 2026 12:02:170
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 19, 2026 12:02:040
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 19, 2026 12:01:470
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 19, 2026 12:01:330
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 19, 2026 12:01:140
Report
491
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 19, 2026 11:52:50572
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 19, 2026 11:52:33543
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 19, 2026 11:52:20Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता ने एक्टर-डांसर नोरा फतेही के विवादित गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर उनके खिलाफ फतवा जारी किया है।
394
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowMar 19, 2026 11:52:13449
Report